Back
हाथरस में CMO ऑफिस की महिला क्लर्क घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपये लेते पकड़ा
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी CMO कार्यालय की एक महिला क्लर्क को अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला क्लर्क ने इंटर्नशिप अलॉटमेंट के नाम पर युवक से 5,000 रुपये मांगे थे। लेकिन युवक ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दे दी। युवक ने ऑफिस में क्लर्क को पैसे पकड़ाए, टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम जब क्लक को पकड़कर अपने साथ ले जाने लगी तो क्लर्क ने कैमरा देखते ही कहा कि मुझे से लोग बेवजह पकड़े लिए जा जा रहे हैं। मैं तो उस लड़के को जानती भी नहीं हूं। मुझे उसने वाट्सऐप पर मैसेज किया था। इतना कहते ही एंटी करप्शन टीम की महिला स्टाफ ने क्लर्क का हाथ पकड़ लिया और डांटते हुए गाड़ी में बैठने को कहा। पूरा मामला सोमवार की दोपहर का है। बताया जाता है कि गिरफ्तार की गई महिला क्लर्क का नाम बबीता चौहान है। वो मूल रूप से आगरा की रहने वाली हैं। हाथरस में आवास विकास कॉलोनी में रहती हैं। सीएमओ ऑफिस में वो 2019 से तैनात हैं। उनके पति आगरा में ही निजी कंपनी मैनेजर के पद पर तैनात हैं। CHC में तैनात होने वाले इंटर्न की तैनाती करने की जिम्मेदारी इनके पास है। सिकंदराराऊ का रहने वाला प्रशांत परमार नाम का युवक बी फार्मा करने के बाद हाथरस सीएचसी में इंटर्नशिप के अलॉटमेंट के लिए उनके पास करीब 15 दिन से चक्कर लगा रहा था। वो इंटर्नशिप दिलाने के नाम पर उससे 5,000 रुपये की मांग कर रही थीं। प्रशांत ने गरीबी का हवाला देकर पैसे देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि बिना पैसे वो उसे इंटर्नशिप अलॉट नहीं कर रही थी। इस बात से परेशान प्रशांत परमार ने एंटी करप्शन टीम से शनिवार को संपर्क किया। टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद जाल बिछाया और प्रशांत से सोमवार को बबीता चौहान से मिलकर पैसे देने को कहा।पैसे टेबल पर रखवाए और कहा अब जाओ, आज दोपहर करीब 1 बजे प्रशांत सीएमओ ऑफिस के आरटीई मेडिकल बोर्ड वार्ड में पहुंचे, जहां बबीता चौहान ने प्रशांत से कहा कि पैसे टेबल पर रख दो और यहां से जाओ। इस दौरान एंटी करप्शन की टीम के सदस्य वार्ड के बाहर घूमते रहे। प्रशांत ने 500-500 नोट की गड्डी टेबल पर रख दी और बाहर चला आया। बाहर आते ही उसने एंटी करप्शन टीम को अंदर जाने का इशारा किया। टीम ने अंदर जाते ही क्लर्क को पैसों के साथ दबोच लिया। उनसे पैसों को लेकर पूछताछ की गई लेकिन वो कोई जवाब नहीं दे सकीं। एंटी करप्शन टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मी ने क्लर्क का हाथ पकड़ लिया और बाहर लेकर आई। उन्हें गाड़ी से महिला थाने ले जाया गया। महिला थाने से निकलते समय क्लर्क कैमरा देखते ही अपनी सफाई देने लगीं। लेकिन कांस्टेबल ने उन्हें फटकारते हुए गाड़ी में बिठा लिया। महिला थाने से ले जाकर उन्हें कोतवाली हाथरस गेट में रखा गया है। यहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया- महिला क्लर्क को 5000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। कल मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 02, 2026 14:50:200
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 02, 2026 14:49:470
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 02, 2026 14:49:300
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 02, 2026 14:49:040
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowFeb 02, 2026 14:48:33Dumka, Jharkhand:दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झंडोतोलन किया, शिबू सोरेन स्मृति पर माल्यार्पण
0
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 02, 2026 14:48:190
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 02, 2026 14:47:550
Report
1
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 02, 2026 14:46:21Jalalpura, Uttar Pradesh:झांसी के पुनावली मार्ग पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई...जब कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई- हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में इलाज जारी है
0
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 02, 2026 14:46:02Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल में ‘बोंगो त्रिवेणी कुंभ महोत्सव’की तैयारी चल रही है. इसपर संबधित लोगों की बाइट और जहां कुंभ लगना है वहां के शॉट्स चाहिएं
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 02, 2026 14:45:210
Report
APAnand Priyadarshi
FollowFeb 02, 2026 14:35:340
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 02, 2026 14:34:390
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 02, 2026 14:34:000
Report