Back
मोरपाल सुमन पर BJP का अनुशासनात्मक नोटिस, तीन दिन में जवाब जरूरी
VSVishnu Sharma
Feb 02, 2026 14:45:21
Jaipur, Rajasthan
के खिलाफ पत्र लिखकर फंसे मोरपाल सुमन, प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने दिया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
अंता विधानसभा उपचुनाव हार को लेकर नेताओं पर ठीकरा फोड़ने वाले मोरपाल सुमन मुश्किल में फंस गए। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोरपाल को कारण बताओ नोटिस थमा दिया। सुमन से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है。
बारां जिले की अंता सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी ने मोरपाल सुमन को प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में मोरपाल सुमन करीब 15000 हजार वोटों से हार गए थे। हाल ही मोरपाल ने अपनी हार को लेकर पार्टी नेताओं को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने पार्टी के एक आला नेता, तीन विधायकों तथा जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं पर हराने का आरोप लगाया था। मोरपाल का यह पत्र सार्वजनिक हो गया था。
इसके बाद अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 2 फरवरी को मोरपाल सुमन को नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया कि मोरपाल सुमन ने अंता उपचुनाव 2025 को लेकर पार्टी के कई दायित्ववान पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अनर्गल, तथ्यहीन और बिना साक्ष्य के आरोप लगाकर उन्हें सार्वजनिक किया।
पार्टी ने माना कि इस तरह के बयानों से न केवल संगठनात्मक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ है बल्कि भारतीय जनता पार्टी की छवि को भी नुकसान पहुंचा है. नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि पार्टी के संविधान के अनुसार किसी भी कार्यकर्ता या प्रत्याशी को अपनी बात रखने के लिए पार्टी के सक्षम मंच और स्तर उपलब्ध हैं. संगठन के भीतर मौखिक या लिखित रूप में अपनी शिकायत या असहमति दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया तय है. इसके बावजूद मोरपाल सुमन ने इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों पर आरोप लगाए.
पार्टी का आरोप है कि मोरपाल सुमन द्वारा लगाए गए आरोपों में न तो कोई ठोस तथ्य थे और न ही कोई प्रमाण, जिससे यह मामला अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. भाजपा संविधान के प्रावधानों के अनुसार इस प्रकार का आचरण पार्टी हितों के खिलाफ माना जाता है.
मोरपाल से तीन दिन में मांगा जवाब.
नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि मोरपाल सुमन को अपने लगाए गए आरोपों के संबंध में कोई स्पष्टीकरण देना है, तो वे तीन दिन के भीतर लिखित में जवाब प्रस्तुत करें. अन्यथा यह मान लिया जाएगा कि उन्हें आरोपों के संबंध में कुछ भी नहीं कहना है, और इसके बाद पार्टी आगे की कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगी.
क्या पार्टी का यह सख्त संदेश ?
बीजेपी के इस कदम को संगठन में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है. पार्टी नेतृत्व का स्पष्ट संकेत है कि चुनावी समय में अनुशासनहीनता, सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप और संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे व्यक्ति प्रत्याशी ही क्यों न हो.
आगे क्या हो सकता है -
अब सभी की नजरें मोरपाल सुमन के जवाब पर टिकी हैं. यदि वे समय रहते संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देते हैं, तो पार्टी उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई, यहां तक कि सदस्यता निलंबन या अन्य दंडात्मक कदम भी उठा सकती है. अंता उपचुनाव से पहले यह घटनाक्रम भाजपा की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक एकजुटता के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KRKishore Roy
FollowFeb 16, 2026 08:04:080
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 16, 2026 08:03:200
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 16, 2026 08:02:360
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 16, 2026 08:02:230
Report
NJNeeraj Jain
FollowFeb 16, 2026 08:01:550
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 16, 2026 08:01:420
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 16, 2026 08:01:350
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 16, 2026 08:01:100
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 16, 2026 08:01:000
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 16, 2026 08:00:50Agra, Uttar Pradesh:उजरई पड़ाव में RD टेक्सटाइल फैक्ट्री में बीती देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का माल और चार टेक्सटाइल मशीनें जलकर खाक हो गईं।
0
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 16, 2026 08:00:35Agra, Uttar Pradesh:दिनेश फलाहारी बाबा ने होली के त्योहार से मुस्लिमों को दूर रखने की मांग की है.. कहा है कि होली के दौरान मुस्लिमों को अबीर-गुलाल बेचने से रोका जाए.
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 16, 2026 08:00:28Noida, Uttar Pradesh:कोर्ट धमकी मॉक ड्रील वॉक थ्रू
0
Report
SNShashi Nair
FollowFeb 16, 2026 08:00:110
Report
0
Report
0
Report