Back
हाथरस में आलू विक्रेता की दुकान में चोरी, हजारों की नकदी लेकर चोर फरार
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर नजिहाई बाजार स्थित सुखराम आलू वालो की दुकान को अज्ञात चोरों ने बीती देर रात अपना निशाना बना लिया। अज्ञात चोरों ने दुकान की छत का दरवाजा तोड़कर करीब चालीस हजार रुपए की नगदी पार कर दी। घटना की जानकारी सुबह हुई जब दुकान मालिक का बेटा दुकान खोलने के लिए आया तो उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद मौके पर आकर छानबीन की। वही एक प्रश्न यह भी उठता है कि मुरसान गेट चौकी से 150 कदम की दूरी पर दुकान है। सर्राफा बाजार पर पुलिसकर्मी तैनात रहते है। दुकान स्वामी ने बताया कि बीती रात को छत से ही आकर अज्ञात चोरों ने झीने की किवाड़ को तोड़कर ही दुकान के अंदर घुसे, में रोजाना के पैसे दुकान में ही रखे जाता हूं अपने घर लेकर नहीं जाता हूं करीब चालीस हजार रुपए रखकर गया था। सुबह आकर मैंने देखा तो मेरी आंख खुली की खुली रह गई। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
1
Report
36
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
91
Report
0
Report
0
Report
VKVasim Khan
FollowJan 19, 2026 07:06:270
Report
0
Report
92
Report