Back
हाथरस पुलिस ने बाइक चोर गैंग को पकड़ा, 8 दोपहिया वाहन और 2 मोबाइल फोन बरामद
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिग अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण मे थाना सादाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये रात्रि चैंकिग/गस्त के दौरान विधिपुर बम्बा पुलिया से तथा कस्बा बिसावर में पशु पैठ बाजार ग्राउन्ड से पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार करने की महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिनके नाम देवा पुत्र महेश निवासी नगला छत्ती थाना सादाबाद, अरुण उर्फ काका पुत्र मुन्नालाल निवासी कुमरई थाना सादाबाद, धर्मेन्द्र पुत्र सोरन सिंह निवासी बिसावर थाना सादाबाद, अशोक पुत्र जमना निवासी नीति निवास थाना सादाबाद, रणजीत पुत्र भगवानदास निवासी: बिसावर थाना सादाबाद जनपद हाथरस है। जिनके कब्जे से दो स्पेलन्डर मोटर साइकिल व एक अपाचे मोटर साइकिल, एक बजाज प्लसर मोटर साइकिल, एक स्पलेन्डर मोटर साइकिल, एक प्लेटिना मोटर साइकिल व दो स्कूटी (कुल आठ दो पहिया वाहन) व दो मोबाइल फोन बरामद किए है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना सादाबाद पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगणो ने पूछताछ के दौरान अपने जुर्म से इकबाल करते बताया कि हम लोगो ने मिलकर दो पहिया वाहनो को जनपद हाथरस, जनपद मथुरा, जनपद आगरा व आस-पास के जनपदो से चोरी की थी। हम लोग इन मोटर साइकिलो को बेचने के लिये एक जगह इक्कठा कर रहे थे। जिसमें से कुछ मोटरसाइकिल हम बेचने के लिए ले जा रहे थे। बरादम दो पहिया वाहनो के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो पता चला कि एक मोटरसाईकल थाना बरहन जनपद आगरा से तथा अन्य 04 दो पहिया वाहन जनपद मथुरा के थाना ट्रान्स यमुना, मथुरा रेल्वे स्टेशन, थाना रिफाईनरी, थाना बल्देव क्षेत्र से चोरी/लूटनी बतायी गयी है, अन्य 03 दो पहिया वाहनो के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा विस्तृत जानकारी की जा रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADArvind Dubey
FollowJan 24, 2026 13:33:040
Report
PTPreeti Tanwar
FollowJan 24, 2026 13:32:290
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 24, 2026 13:32:160
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 24, 2026 13:32:030
Report
RKRavi Kant
FollowJan 24, 2026 13:31:490
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowJan 24, 2026 13:31:380
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 24, 2026 13:31:210
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowJan 24, 2026 13:30:380
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 24, 2026 13:30:260
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 13:21:270
Report