icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281306
Kanhaiya LalKanhaiya LalFollow7 Aug 2025, 04:09 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम वेटलिफ़्टिंग में कॉमनवेल्थ गोल्ड जीतकर भारत को दिया तीसरा गोल्ड

Noida, Uttar Pradesh:ग्लासगो, स्कॉटलैंड: भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कहा, "एशियन गेम्स में मैं 49 किलोग्राम की श्रेणी में खेलने जा रही हूं... मैं वेटलिफ्टिंग के लिए जो भी कर सकती हूं वो करूंगी। मुझे एशियन गेम्स में फोकस की आवश्यकता है... मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं एशियन गेम्स में भी भारत के नाम एक मेडल करूं..." ग्लासगो, स्कॉटलैंड: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग श्रेणी में गोल्ड मेडल जीतने पर मीराबाई चानू ने कहा, "मैं बहुत ज्यादा खुश हूं कि मैं भारत के लिए तीसरा गोल्ड मेडल जीत पाई। मेरे दिमाग में बहुत चीजें चल रही थीं... ये मेरा तीसरा गोल्ड मेडल है और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेरा चौथा मेडल है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं..." ग्लासगो, स्कॉटलैंड: भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू अपने परिवार और कोच से मिले समर्थन के बारे में बात करते हुए भावुक हुईं। मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
0
0
Report
Advertisement

मोदी के मार्गदर्शन में नंदन Nilekani के नेतृत्व में परीक्षा सुधार के लिए टास्कफोर्स गठित

Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ श्री Nandan Nilekani जी की अध्यक्षता में परीक्षा सुधार के पर एक उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल का गठन करोड़ों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक पहल है。 यह निर्णय प्रत्येक प्रतिभा को निष्पक्ष अवसर, प्रत्येक विद्यार्थी के परिश्रम को न्याय और परीक्षा प्रणाली पर विद्यार्थियों के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा。 उत्तर प्रदेश के करोड़ों युवाओं की ओर से आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।
0
0
Report
Advertisement

खाटूधाम में श्याम दर्शन के दौरान भक्त बनाम सुरक्षा कर्मी की मारपीट वीडियो वायरल

Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर) खाटूश्यामजी में स्थित श्री श्याम मंदिर में दर्शन व्यवस्था के दौरान एक श्याम भक्त और सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मी दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालुओं को आगे बढ़ा रहे थे। इसी दौरान एक श्रद्धालु अचानक अपना आपा खो बैठा और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के साथ मारपीट करने लगा। मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना के दौरान वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, जी राजस्थान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पुरानी है। फिलहाल मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
0
0
Report
Advertisement

सभासद अनुज गुप्ता ने मथुरा, काशी और अयोध्या के लिए नई रेल की मांग, सांसद जितिन प्रसाद से लगाई गुहार।

FKFirasat KhanFollow18m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,,पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं और आम जनता को धार्मिक स्थलों तक जाने के लिए रेल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग तेज हो गई है। क्षेत्र के अध्यक्ष सभासद अनुज कुमार गुप्ता ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र लिखकर इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है।पत्र में कहा गया है कि पीलीभीत क्षेत्र के कई कस्बों से हजारों की संख्या में मजदूर, पुरोहित और श्रद्धालु प्रतिदिन अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जाते हैं। त्योहारों और मेलों के अवसर पर तो यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है।लेकिन वर्तमान में इस रूट पर सीधी रेल सेवा न होने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं के लिए बार-बार बस या अन्य साधनों से यात्रा करना संभव नहीं हो पाता।अनुज गुप्ता ने पत्र में अनुरोध किया कि पीलीभीत से अयोध्या, मथुरा और काशी के लिए ट्रेन शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता को आपसे पूरी उम्मीद है कि आप उनके हित में निर्णय लेकर रेल सुविधा उपलब्ध कराने की कृपा करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह मांग पूरी होती है तो न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
0
0
Report

स singerौली बाईपास 300 करोड़, मेडिकल कॉलेज तक नई सड़क, कड़ाई के निर्देश

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली पहुंचीं प्रभारी मंत्री संपतिया उइके; अधिकारियों से पूछा कब तक पूरा होगा काम; किसानों को समय पर खाद मिले और कालाबाजारी पर सख्ती; 300 करोड़ से बनेगा सिंगरौली बाईपास; 100 करोड़ से मेडिकल कॉलेज तक नई सड़क; दूर-दराज के गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा; प्लाजा मामले में दोषियों की खुफिया जांच और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी; डीएमएफ फंड का लाभ जिले के 25 किलोमीटर तक के गांवों को मिलेगा, जिससे सड़क, पानी और अन्य विकास कार्यों को गति मिलेगी; जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं—प्रभारी मंत्री। सिंगरौली दौरे पर पहुंचीं मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके ने कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर, एसपी और सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने साफ कहा कि जनता के काम समय पर पूरे होने चाहिए और किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में सबसे पहले किसानों के मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर खाद मिले, किसी को लाइन में खड़ा न होना पड़े और अगर कहीं कालाबाजारी की शिकायत मिले तो तुरंत कार्रवाई की जाए। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी मंत्री ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों का ज्यादा से ज्यादा प्रवेश कराया जाए, पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर हो और अस्पतालों में लोगों को समय पर इलाज मिलना चाहिए। बैठक में प्रभारी मंत्री ने बताया कि 300 करोड़ रुपये की लागत से सिंगरौली बाईपास बनाया जाएगा। वहीं 100 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज तक नई सड़क का निर्माण होगा। इसके साथ ही दूर-दराज के गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने का काम भी किया जाएगा। लंबे समय से लंबित प्लाजा मामले पर भी प्रभारी मंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही घोषणा की कि अब डीएमएफ फंड का लाभ जिले से 25 किलोमीटर तक के गांवों को भी मिलेगा, जिससे वहां सड़क, पानी और अन्य विकास कार्यों को गति मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement

सीकर में तनिष्क ज्वेलर्स लूट प्रयास: 14 टीमों के साथ गिरफ्तारी की तयारी

Sikar, Rajasthan:सीकर में तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश स्वयं सीकर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना कर पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि अब तक की जांच में घटना में छह बदमाशों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है, जो बाइक पर सवार होकर आए थे। बदमाशों के पास हथियार होने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 14 विशेष टीमों का गठन किया गया है। पूरे सीकर जिले में नाकाबंदी कराई गई है, वहीं आसपास के जिलों और राजस्थान पुलिस के नेटवर्क के माध्यम से भी बदमाशों की जानकारी साझा की गई है। आईजी राहुल प्रकाश ने कहा कि पूरे मामले की हर स्तर पर जांच की जा रही है और सीकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। किसी विशेष गिरोह के शामिल होने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल अनुसंधान जारी है, इसलिए इससे अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती। घटनास्थल पर सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, सीओ सिटी विजय पाल, सदर थाना अधिकारी पवन चौबे, शहर कोतवाल सुनील जांगिड़ सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस शहर और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report

नाबालिग बच्चे के अपहरण के आरोप के बाद अजमेर के गोविंदगढ़ में हंगामा

Ajmer, Rajasthan:गोविंदगढ़ में नाबालिग बच्चे को उठाकर ले जाने की खबर फैलते ही कस्बे में खासा हंगामा खड़ा हो गया.. ग्रामीणो ने मासूम को उठाकर ले जाने के आरोप में सन्दिग्ध युवक को पकडा और उसके कब्जे से बच्चे को आजाद करवाया.. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपनी निगरानी में लिया और थाने ले आई... जानकारी के मुताबिक गांव निवासी पोलूराम जांगिड़ के10 वर्षीय पुत्र नक्ष उर्फ नानू जांगिड़ को जब वह अपने घर के पास खेल रहा था..तभी संदिग्ध आया और उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गया.. बच्चे को अजनबी के साथ जाते देख ग्रामवासी विष्णु सेन ने देख नक्ष को पहचानते हुए युवक के चंगुल से छुड़वाकर मामले से ग्रामीणों व पुलिस को अवगत करवाया.... मामले की सूचना पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गई.. मौके पर लोगों का बड़ा हुजूम लगा गया... वही पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने आप को ब्यावर जिले के कुड़की निवासी सहदेव बता रहा है ... वही पुलिस इस मामले को गंभीरता से देख सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top