Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras281306

कार सवार सैनिक की गोली मारकर हत्या

Feb 05, 2026 10:18:37
Badhar, Uttar Pradesh
सादाबाद। शुक्रवार को हाथरस रोड पर मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के निकट हाईवे पर जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार जवान पर फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए कार छोड़कर भाग रहे सैनिक को बाद में हमलावरों ने निकट जाकर गोली मारकर मौके पर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप पहुंच गया है। पुलिस केअधिकारी घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे। फॉरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जांच की है। सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हमला तलाश जारी।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 05, 2026 11:53:10
Sikar, Rajasthan:सीकर ग्राम पंचायत गुंगारा में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पंचायत चुनाव से पूर्व नियमों को दरकिनार कर अन्य ग्राम पंचायतों के करीब 432 मतदाताओं को गुंगारा की वोटर लिस्ट में जोड़ा गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह प्रक्रिया चुनाव को प्रभावित करने की मंशा से की गई है, जो निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रणाली के खिलाफ है। ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा गलत तरीके से जोड़े गए मतदाताओं को उनकी मूल ग्राम पंचायतों में पुनः शामिल करने की मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान राकेश नेहरा, संजीव नेहरा, महेश कुमार, रामचंद्र, रामनिवास, हेतराम, देवी लाल नेहरा, सरदारमल, सुरेश, खेम सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Feb 05, 2026 11:52:20
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर आखिर एक साल बाद पकड़े गए राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी पिछले एक साल से दोनो आरोपी चल रहे हैं फरार विकास उर्फ विक्की भड़भुज्या ,फिरोज खान को किया गिरफ्तार पुलिस कर्मियों से मारपीट करने के आरोप में दर्ज हुआ था मामला मामले में वांछित 6 आरोपी पहले किये जा चुके गिरफ्तार चौमूं SHO हरबेन्द्र सिंह के नेतृत्व के हुई कार्रवाई एंकर-राजधानी जयपुर की चौमूं थाना पुलिस ने दो अलग–अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों ही आरोपी राजकार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामलों में वांछित थे। थानाधिकारी हरवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने फिरोज खान को गिरफ्तार किया है....आरोपी 19 मार्च 2025 को जुआ–सट्टा खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमले के मामले में वांछित था। वही दूसरे मामले में आरोपी विकास उर्फ विक्की भड़भूजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो आरोपियो से पूछताछ करने में जुटी है.....
0
comment0
Report
NJNaynee Jain
Feb 05, 2026 11:52:03
Noida, Uttar Pradesh: दिल्ली में लापता बच्चे और लोगों पर दिल्ली पुलिस के एडिशनल सीपी संजय त्यागी (दिल्ली पुलिस PRO) की बाइट हम अपील करते हैं किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें, अफवाह फैलाने वाले के वृद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में लापता व्यक्ति और बच्चों के संबंध में किसी प्रकार की घबराहट डर का कारण नहीं है पूर्व की तुलना में लापता लोगो और बच्चो में कोई वृद्धि नहीं हुई है जनवरी 2026 माह में पिछले साल के मुताबिक लापता लोगों के मामले में कमी देखी गई है दिल्ली पुलिस ने लापता व्यक्ति की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस थाने में और ऑनलाइन माध्यम से और 112 के माध्यम से भी दर्ज कराई जा सकती है हमारी निर्धारित SOP के द्वारा दिल्ली पुलिस लापता लोगों का तुरंत से तुरंत पता लगाने का प्रयास करती है लापता बच्चों के मामलों को पहले प्राथमिकता दी जाती है सभी जिलों में मियासिंग स्क्वाड और क्राइम ब्रांच में एंटी ह्यूमन ट्रैफिंग यूनिट कार्यरत है वह भी टीम अपने लेवल पर काम करती है लापता, अपहरण के मामले में किसी गैंग की संलिप्त सामने नहीं आई है
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Feb 05, 2026 11:51:34
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Feb 05, 2026 11:51:20
Jaipur, Rajasthan:विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद के दौरान सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर जमकर हमला बोला। जूली ने सदन में संस्कृत का श्लोक पढ़ते हुए कहा कि संकल्प पत्र के 78% वादे पूरे किए गए, बाकी क्यों रख लिए।जूली ने कहा सरकार को चिंता रहती है कि जो काम हो रहा है उससे ज्यादा दिखाया जाए। सरकार ने रील बनाने वाले को 8 करोड़ का पैकेज दिया। दो साल की उपलब्धियां बताने के लिए मंत्रियों को जिलों में भेजा गया, लेकिन जब एक मंत्री से उपलब्धि पूछी गई तो वह एक भी उपलब्धि नहीं बता पाए।जूली ने कहा CS चले गए, हम चाहते हैं CM 5 साल रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि इस पूरे साल में मुख्यमंत्री जी ने कितनी जनसुनवाई की। बीजेपी ऑफिस में भाजपा कार्यकर्ताओं की सुनवाई हुई, आम आदमी कहां जाएगा। जूली ने कहा सरकार का आधा समय पूरा हो गया है, लेकिन घोषणाओं की स्थिति क्या है। विधायकों के लिए वेतन बढ़ाने की बात की थी, लेकिन वह भी नहीं हुआ। जूली ने चैलेंज के साथ कहा कि 75 साल के इतिहास में किसी ने पिछली सरकार के कामों पर रोक नहीं लगाई। फिर आप कहते हो कांग्रेस के समय की घोषणा पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा हमारे समय में किसी विधायक ने थानेदार के पैर नहीं पड़े अपने काम कराने के लिए, लेकिन अब विधायक धरने की धमकी देते हैं। कई विधायकों पर दादागिरी के आरोप लगे हैं। जूली ने आदिवासियों की जमीन नाम कराने में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से जांच की मांग की। उन्होंने कहा सरकारी अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के बीच सम्मान होना चाहिए। जूली ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो रही है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में तालाब की जमीन बेच दी गई, कार्रवाई हुई लेकिन एसीबी में केस दर्ज क्यों नहीं किया गया। उन्होंने चुनाव नहीं कराने पर भी सवाल उठाया और कहा मुख्यमंत्री के क्षेत्र में तहसीलदार की पोस्ट खाली है, दूसरी जगह कैसे सुशासन होगा। जूली ने कहा राहुल गांधी की आवाज पर पाबंदी लगाई जा रही है राहुल गांधी से इतनी प्रॉब्लम क्यों है। रुपये की कीमत गिरने पर भी सवाल किया और कहा मनमोहन जैसे अर्थशास्त्री के लिए क्या कुछ नहीं कहा गया, आज चुप क्यों हैं।ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए जूली ने कहा हमारी सेना ने वीरता के साथ पाकिस्तान को मुंह के बल गिराया। लेकिन चलते युद्ध के अंदर अमेरिका के राष्ट्रपति सीजफायर का बयान देते हैं। हमारे साथ एक भी देश खड़ा नहीं हुआ, यह हमारी विदेश नीति है। जूली ने कहा अमेरिका ने हिंदुस्तान के लोगों को बेड़ियां लगाकर भेजा, कोई बोलने को राजी नहीं। वंदे मातरम विवाद पर जूली ने कहा RSS के लोगों ने वंदे मातरम को नहीं अपनाया, SIR पर चर्चा को लेकर भी उन्होंने कहा मैं प्रक्रिया पर उंगली नहीं उठा रहा हूं, मुख्यमंत्री से निवेदन कर रहा हूं इसकी भी जांच करा दो। खेजड़ी को लेकर जूली ने कहा साधु संत अनशन कर रहे हैं, उनकी तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन हम खेजड़ी के लिए बात नहीं कर रहे हैं। राजस्थान के लोग चाहते हैं खेजड़ी नहीं कटनी चाहिए, सदन को इस पर कानून बनाना चाहिए。 अरावली को खोलने पर सवाल उठाते हुए कहा हम किस ओर जा रहे हैं। दिल्ली में सांस लेने में दिक्कत है। मुख्यमंत्री हफ्ते में कई बार दिल्ली जाते हैं और प्रदूषण झेल रहे हैं。 राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा मंदिर स्थापना में पंडित पुजारी आगे बैठते हैं, हम पीछे।किसानों को 12000 देने के वादे पर जूली ने पूछा दे दिए क्या 12000, इसका जवाब सिर्फ हां या ना में चाहता हूं। MSP पर कितनी फसल खरीदी।1 लाख युवाओं को नियुक्ति की बात पर कहा आपके समय में अप्लाई किए व्यक्ति को नियुक्ति दी हो उसका नाम बता देना।शिक्षा को लेकर जूली ने कहा स्कूलों की बिल्डिंग गिर जाती है। राइजिंग राजस्थान का चक्कर क्या है, सरकार बताती क्यों नहीं है। क्या MOU हुए सरकार बताती क्यों नहीं है।जूली ने कहा आप मालिक नहीं हो, राजस्थान की जनता के ट्रस्टी हो, बताना पड़ेगा।उन्होंने आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस के विधायक हैं वहां मुआवजा नहीं मिलेगा। नकली खाद पर छापे पड़े लेकिन कितने लोग जेल में गए。 अंत में जूली ने कहा शिक्षा में बंटाधार हो गया है। कोर्ट के आदेश के बाद भी ट्रांसफर किए जा रहे हैं। बच्चों से खिलवाड़ मत करो, राजनीति हमसे करो।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Feb 05, 2026 11:50:56
Karauli, Rajasthan:करौली जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विकास और आम जनता को लाभान्वित करने के लिए लगता कड़े प्रयास किया जा रहे हैं सीएमएचओ डॉक्टर जयंतीलाल मीणा के नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में यूडीआईडी कार्ड, टीबी स्क्रीनिंग और एनसीडी स्क्रीनिंग की प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ ही टीकाकरण और मां वाउचर योजना में लाभान्वित की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। टीम द्वारा चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर मरीज को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने और वैक्सीन संधारण की स्थिति, मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और पोषण दिवस पर गुरुवक्ता पूर्ण सेवाओं की जांच और आरसीएच रजिस्टर में गर्भवती महिला शिशु टीकाकरण और परिवार कल्याण सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर लगातार कड़े प्रयास किया जा रहे हैं。
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Feb 05, 2026 11:50:39
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के ग्राम धतुई में हुई बुजुर्ग महिला की अंधी हत्या का पुलिस ने महज तीन दिनों में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि मृतिका की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके नाती ने ही जमीन विवाद के चलते की थी। दिनांक 01 फरवरी 2026 को महिला की संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचनाकर्ता मानवती अग्निहोत्री की रिपोर्ट पर मृतिका श्रीमती गीता अग्निहोत्री (71 वर्ष) की सिलौंटी से सिर पर वार कर हत्या किए जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा-पोस्टमार्टम के बाद विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक मैहर एवं एसडीओपी ख्याति मिश्रा के निरीक्षण में एफएसएल व फिंगरप्रिंट टीम ने साक्ष्य जुटाए। जांच में मृतिका के नाती राजकुमार उर्फ मिसरा अग्निहोत्री (22 वर्ष) से जमीन विवाद की जानकारी सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने 31 जनवरी की सुबह हत्या करना स्वीकार किया और जेवरात लूटकर फरार होने की बात कबूली। आरोपी के कब्जे से चांदी की पायल, अंगूठी और रक्तरंजित कपड़े बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
0
comment0
Report
Feb 05, 2026 11:49:35
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली :उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मांझे के खिलाफ योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ संदेश दिया है कि चाइनीज़ मांझे से होने वाली मौतों को अब हादसा नहीं, बल्कि हत्या माना जाएगा। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि इस जानलेवा मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में बरेली पुलिस प्रशासन ने भी चाइनीज़ मांझे की दुकानों का निरीक्षण और चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। बरेली के एसपी सिटी ने किला क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एडीएम सिटी भी मौके पर मौजूद रहे। एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले भर में लगातार अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति चाइनीज़ मांझे की बिक्री करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन की जान को खतरे में डालने वाले इस मांझे पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि वे प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे का भंडारण या बिक्री न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top