icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फिरोजपुर में गंदे पानी से बनी नूडल फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी का बड़ा छापा

Firozpur, Punjab:फिरोजपुर की क्रिश्ना क्लोनी में फूड सेफ्टी विभाग ने मिलावटी और गंदगी भरे नूडल बनाने के आरोप का पर्दाफाश किया. अधिकारियों को फैक्ट्री के अंदर पहुंचने पर हर जगह गंदगी के ढेर मिलें. दावे हैं कि नूडल अवश्यच्छ हालत में तैयार किए जा रहे थे. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि फूड सेफ्टी लाइसेंस नहीं मिला और कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट भी नहीं थे. आगे की जांच में यह भी पाया गया कि यहां تیار नूडल पंजाब के विभिन्न जिलों में सप्लाई होते थे. कुछ व्यापारी अपने ब्रांड के खाली पैकट देकर यहां पैकिंग करवाते थे और फिर वही माल बाजार में बेचते थे. फूड सेफ्टी ने बड़े पैमाने पर नमूने जब्त कर लैब भेज दिए हैं और अगली कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद होगी. बाइट: अभिनव खोसला, फूड सेफ्टी अफसर
0
0
Report

इलाज में 3.5 साल की बच्ची मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Jaunpur, Uttar Pradesh:इलाज के दौरान साढ़े तीन वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के पेसारा गांव की साढ़े तीन वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है, जबकि परिजन मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के पास पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही बरती गई, जिसके कारण बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। परिवार का यह भी आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल संचालक और संबंधित चिकित्सक अस्पताल छोड़कर चले गए। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद परिजन केराकत कोतवाली पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। उनका कहना है कि देर रात तक वे न्याय की गुहार लगाते रहे, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इस घटना के बाद निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

MP में ई-टोकन के बिना अब खाद मिलना आसान हो गया

Panna, Madhya Pradesh:खाद वितरण में ई टोकन बुकिंग में सरलता, हाईब्रिड मोड पर बांटी जा रही है अब खाद. पन्ना जिले के गोदामों में भरी है खाद. PTC शामिल है सर. मध्य प्रदेश सरकार ने ई टोकन व्यवस्था लागू की थी, जिसमें तकनीकी रूप से ऑनलाइन टोकन प्राप्त होने पर ही खाद मिल सकती थी, और खाद की गणना भी यह सिस्टम स्वयं करता था. इस व्यवस्था से किसान बहुत परेशान थे, और ई टोकन बुक नहीं हो पा रहे थे. इस समस्या को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ थोड़ी सी सरलता बरती है, अब हाइब्रिड मोड के अंतर्गत आधार कार्ड और जमीन के पट्टे को लाकर स्थानीय काउंटर में ही टोकन कटवाए जा सकते हैं और खाद ली जा सकती है।
0
0
Report

डामडिम में मादक पदार्थों जाल का पर्दाफाश; 480 ट्रामाडोल टैबलेट और काशिर सिरप बरामद

Mal Bazar, West Bengal:ডামডিমে মাদকবিরোধী অভিযানে বিপুল ট্রামাডল ও কাশির সিরাপ উদ্ধার, গ্রেফতার ১... বিশ্বাসযোগ্য সূত্রে প্রাপ্ত তথ্যের ভিত্তিতে বুধবার রাতে মাল থানার এসআই শিব দুরাল, এএসআই আলতাপ হোসেন এবং পুলিশ বাহিনীর একটি দল মাল ব্লকের ডামডিম নিচু বাজার এলাকায় অভিযান চালায়। অভিযানে ৪১ বছর বয়সি সাহাজাদ মোহাম্মদকে আটক করে। পরে এক্সিকিউটিভ ম্যাজিস্ট্রেট তথা মালবাজারের বিডিও-র উপস্থিতিতে অভিযুক্তের বাড়িতে তল্লাশি চালিয়ে পুলিশ ট্রামাডল হাইড্রোক্লোরাইডযুক্ত ৪৮০টি ট্যাবলেট এবং ১০ বোতল কাশির সিরাপ উদ্ধার ও জব্দ করে। এরপর তাকে গ্রেফতার করা হয়। পুলিশ সূত্রে জানা গেছে, এই ঘটনায় মালবাজার থানায় NDPS আইনের ২১(বি) ধারায় মামলা নং ৩৫৯/২৬ রুজু হয়েছে। বৃহস্পতিবার অভিযুক্তকে ৭ দিনের পুলিশ রিমান্ডের আবেদন জানিয়ে জলপাইগুড়ির বিশেষ NDPS আদালতে পেশ করা হবে। পুলিশ জানিয়েছে, গোটা ঘটনার তদন্ত শুরু হয়েছে এবং এই মাদকচক্রের সঙ্গে আরও কেউ জড়িত রয়েছে কি না, তা খতিয়ে দেখা হচ্ছে।
0
0
Report
Advertisement

ED ने कोटक फ्रॉड: 131 करोड़ अटैचमेंट के साथ नौ आरोपियों पर चार्जशीट

Chandigarh, Chandigarh:कोटक महिंद्रा बैंक फ्रॉड मामला ED ने 131.13 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की, 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल पूरी खबर के अनुसार ED ने चंडीगढ़ जोनल यूनिट के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 131.13 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (प्रोविजनल अटैचमेंट) किया है। इसके साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत नौ आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत (Pros Investigation Complaint) दाखिल की गई है। ED के अनुसार जांच हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पंचकूला द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। आरोप है कि कोटक महिन्द्रा बैंक के तत्कालीन डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट पुष्पिंदर सिंह ने नगर निगम पंचकूला के अधिकारी विकास कौशिक और बैंक कर्मचारी दिलीप राघव सहित अन्य लोगों की मिलीभगत से नगर निगम के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए दो अवैध बैंक खाते खुलवाए। बाद में इन्हीं खातों में नगर निगम के असली खातों से करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। जांच में यह सामने आया कि फर्जी खातों से धनराशि राजत देहरा, स्वाति तोमर, कपिल कुमार, विनोद कुमार, सोनिया तथा एस.के. एग्रोटेक और एस.के. एग्रोफर्म जैसी संस्थाओं के खातों में भेजी गई, ताकि पैसों के स्रोत को छिपाया जा सके। बाद में इन पैसों का इस्तेमाल निजी खातों में ट्रांसफर करने, अचल संपत्तियां खरीदने, लग्जरी गाड़ियां, महंगी घड़ियां और अन्य सामान खरीदने में किया गया। ED की जांच में यह भी पाया गया कि इन पैसों का इस्तेमाल कई व्यक्तियों और कंपनियों को 36 प्रतिशत सालाना (3 प्रतिशत प्रतिमाह) की दर से नकद ब्याज पर असुरक्षित ऋण देने में किया गया। जांच एजेंसी ने पुष्पिंदर सिंह की पत्नी प्रीति ठाकुर की कंपनी के कारोबार और आय में भी कथित रूप से असामान्य वृद्धि दर्ज होने की बात कही है। तलाशी के दौरान ED को कई अहम दस्तावेज और सबूत मिले। जांच में यह भी पाया गया कि अपराध से अर्जित धन से पोर्शे, BMW की कई कारें, जीप रैंगलर, टोयोटा लैंड क्रूजर और हार्ले डेविडसन जैसी लग्जरी गाड़ियां खरीदी गईं। बाद में कथित तौर पर इन वाहनों और कुछ संपत्तियों को बेचकर उनके स्वामित्व को छिपाने की कोशिश भी की गई। ED के अनुसार नगर निगम पंचकूला के कुल 107.24 करोड़ रुपये के गबन की पुष्टि हुई है। एजेंसी ने 131.13 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं, जिनमें 12.85 करोड़ रुपये बैंक खातों में जमा राशि तथा 118.28 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां शामिल हैं। ED का दावा है कि उसने एफआईआर दर्ज होने के चार महीने के भीतर गबन की गई पूरी राशि और उससे अर्जित लाभ को अटैच कर लिया है। मामले के मुख्य आरोपी और कोटक महिंद्रा बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक पुष्पिंदर सिंह को ED ने 1 जून 2026 को गिरफ्तार किया था। अब एजेंसी ने इस मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ PMLA के तहत अभियोजन शिकायत दाखिल कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।
0
0
Report

जालौन में पुलिस चौकी के पास से ट्रॉली चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

AdityaAdityaFollow12m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन पुलिस चौकी के पास से ट्रॉली चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल जालौन जनपद में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस चौकी के आसपास खड़े वाहन भी सुरक्षित नहीं हैं। हदरुख पुलिस चौकी के समीप से एक ट्रॉली चोरी होने की घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में दहशत और पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं। विस्तार: जानकारी के अनुसार, हदरुख निवासी प्रवीण सिंह की ट्रॉली हदरुख पुलिस चौकी के पास जालौन रोड पर खड़ी थी। आरोप है कि बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे अज्ञात चोर ट्रॉली चोरी कर ले गए। घटना पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर होने के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पीड़ित ने ट्रॉली चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। हालांकि, घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

सीएम नायब सैनी आज कई कार्यक्रमों में, हरियाणा संकल्प 2047 पर समीक्षा

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कई कार्यक्रमो और बैठकों में रहेंगे सीएम सुबह करीब 9:00 बजे अपने आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी सुबह 10:00 बजे वर्चुअल युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे इस युवा वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में सीएम के साथ बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता भी रहेंगी मौजूद सीएम नायब सैनी दोपहर करीब 12:00 बजे से शाम 5 बजे तक सचिवालय में विकसित हरियाणा संकल्प 2047 को लेकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और सहकारिता विभाग के साथ समीक्षा बैठक करेंगे सीएम देर शाम को पंजाब बीजेपी के माइनॉरिटी मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे
0
0
Report
Advertisement

70 किग्रा विजेता अरुंधति चौधरी का टोंक में भव्य स्वागत: पहली बार भारत के लिए गोल्ड

Tonk, Rajasthan:टोंक कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्डन गर्ल अरुंधति चौधरी का टोंक में भव्य स्वागत स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 70 किलोग्राम लाइट-मिडिलवेट बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली राजस्थान की बेटी अरुंधति चौधरी का बुधवार को टोंक पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पहली बार इस वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली अरुंधति की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और नागरिकों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर तहसील स्थित ग्राम रामनगर, ग्राम पंचायत कुराडिया की मूल निवासी अरुंधति चौधरी ने स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में 70 किलोग्राम लाइट-मिडिलवेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। हालांकि अरुंधति का परिवार लंबे समय से कोटा में निवास कर रहा है। उनके पिता सुरेश चौधरी व्यवसायी हैं और जिला बॉक्सिंग संघ कोटा के अध्यक्ष भी हैं। अरुंधति की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टोंक में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बाइट 01 अरुंधति चौधरी
0
0
Report

सीकर के एडवोकेट प्रशांत शर्मा राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित

Sikar, Rajasthan:सीकर के लिए गौरव की खबर है। एडवोकेट प्रशांत शर्मा राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव में उन्होंने 2615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। पूरे प्रदेश में विजयी उम्मीदवारों की सूची में प्रशांत शर्मा छठे स्थान पर रहे। उनकी जीत से सीकर बार एसोसिएशन में खुशी की लहर दौड़ गई। राजस्थान बार काउंसिल चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद सीकर बार एसोसिएशन में जश्न का माहौल देखने को मिला। परिणाम देखने के लिए बार एसोसिएशन सभागार में एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। जैसे ही एडवोकेट प्रशांत शर्मा की जीत की घोषणा हुई, वकीलों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और प्रशांत शर्मा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित सदस्य एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने कहा कि वह राजस्थान के सभी अधिवक्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ-साथ सीकर के वकीलों के हितों की भी प्रभावी पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि वकीलों की सुरक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और अधिवक्ताओं के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गंभीरता से काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब बार काउंसिल के अध्यक्ष का चुनाव और विभिन्न समितियों का गठन होगा। इसके बाद उनकी प्राथमिकता लॉयर्स प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने की दिशा में प्रयास शुरू करना होगी। वहीं एडवोकेट अंकुर बहड़ ने कहा कि लंबे समय बाद सीकर बार एसोसिएशन को राजस्थान बार काउंसिल में प्रतिनिधित्व मिला है, जिससे जिले के अधिवक्ताओं की समस्याओं और मांगों को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाया जा सकेगा। इस अवसर पर सीकर और जयपुर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

कैमूर में लिबास पुलिस ने शराबी को बेरहमी से पिटा, परिजन न्याय की मांग

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर में लिबास पुलिस ने शराबी को बेरहमी से पिटा, परिजन न्याय की मांग कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी लखन चौधरी जो शराब पिया था उसने कुदरा पुलिस पर बर्बरतापूर्वक पिटाई करने और न्याय न देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ न्याय की गुहार लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ित लखन चौधरी के अनुसार थम्सअप पिया था लेकिन उनके जांच में थोड़ा शराब निकला इसके बाद वे मालवीय भट्ठे से तेलारी बाजार चाय पीने आए थे। इसी दौरान कुदरा थाना के एक ड्राइवर अभिषेक कुमार (सादे कपड़ों में) ने उन्हें पीछे से कॉलर पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। सादे लिबास में होने और पास में पुलिस की कोई आधिकारिक गाड़ी न दिखने के कारण लखन चौधरी समझ नहीं पाए कि उन्हें कौन ले जा रहा है। अपहरण के डर से जब उन्होंने विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लाठियों से बेदर्दी से पीटना शुरू कर दिया। लखन चौधरी के दोनों पैर और आंखों पर गंभीर चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं। पीड़ित की पत्नी चिंता देवी ने बताया कि पुलिस की पिटाई से घायल लखन को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रात भर अस्पताल में इलाज के बाद सुबह कुदरा पुलिस दोबारा आई और जबरन उन्हें अस्पताल से उठा ले गई तथा उचित इलाज व दवाइयां भी नहीं कराने दी। पुलिस ने शराब पीने का मामला बनाकर चालान कर दिया। बाद में कोर्ट से जमानत मिलने पर परिजन न्याय की गुहार लगाने एसपी के पास पहुंचे। इस मामले पर मोहनिया के प्रभारी डीएसपी दयानंद कुमार ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी संबंधित थाने से ली जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top