icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भैयाथान में FIR विरोध पर पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना, पुलिस के खिलाफ फैसला

OTOP TIWARIJust now
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- सूरजपुर के भैयाथान में महिला पटवारी पर हुई एफआईआर के विरोध में पटवारी संघ ने पुलिस के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है, नाराज पटवारी संघ के सदस्य पुलिस की इस पूरी कार्रवाई को सरासर एकतरफा और अन्यायपूर्ण बताते हुए सीधे थाने के सामने ही जमीन पर बैठकर विरोध जता रहे हैं और दर्ज मामले को तुरंत निरस्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं,पूरा विवाद फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन की हेराफेरी और बिक्री करने के गंभीर आरोपों से जुड़ा हुआ है, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन तहसीलदार संजय राठौड़ और पटवारी एंजिला भगत के खिलाफ मामला दर्ज किया था,हालांकि धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों का दावा है कि इस पूरे प्रकरण में पहले ही विभागीय जांच पूरी की जा चुकी थी, जिसमें संबंधित पटवारी को निर्दोष पाते हुए क्लीन चिट भी दे दी गई थी, पटवारी संघ का आरोप है कि थाना प्रभारी ने मनमानी दिखाते हुए उस अधिकारिक विभागीय जांच रिपोर्ट को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया और आनन-फानन में यह एफआईआर दर्ज कर ली, पटवारी संघ के अनुसार जब तक महिला पटवारी पर दर्द फिर वापस नहीं लिया जाता है तब तक उनका यह हड़ताल जारी रहेगा,, आज इस हड़ताल में संभाग के सभी पटवारी शामिल हुए जबकि कल से वह प्रदेश स्तरीय आंदोलन की बात कह रहे हैं,
0
0
Report

लवकुशनगर अस्पताल के बिस्तर पर कुत्ते के बैठने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के लवकुशनगर स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के बेड पर कुत्ते के बैठने का वीडियो वायरल हो रहा है, वायरल बीडीओ लवकुशनगर स्वास्थ्य केंद्र की बताई जा रही है। बीडीओ में साफ दिख रहा है कि मरीजों के लिए बने एक बेड पर कुत्ता आराम कर रहा है या बैठा हुआ है। जैसे वह इंसानों के अस्पताल में इलाज करवाने आया हो, इस घटना से अस्पताल प्रबंधन की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड में आवारा जानवरों का पहुंचना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीजों के बिस्तरों पर कुत्तों के बैठने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और तीमारदारों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि अगर अस्पताल में ही सफाई और सुरक्षा नहीं होगी तो मरीज कहां जाएंगे, इस मामले में सीएमएचओ की सफाई भी दिलचस्प है।
0
0
Report

मैहर के अमरपाटन कॉलेज में MA परीक्षा जाँच को लेकर विवाद, वीडियो वायरल

Maihar, Madhya Pradesh:देश भर में जहा अभी पेपर लीक का मुद्दा अभी तुल पकड़ा हुआ है वही मैहर जिले के अमरपाटन स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक चिंताजनक मामला सामने आया है। कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एम.ए. के छात्र-छात्राएं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर के.एन. मिश्रा द्वारा छात्रों से MA की परीक्षा की कॉपियाँ जांच कराई जा रही हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह परीक्षा प्रक्रिया और शैक्षणिक व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है। वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर जब रीवा के उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक रीवा महेंद्र मणि मिश्रा से बात की गयी तो उन्होंने घटना को आपत्तिजनक बताया। उन्होंने मामले की जांच कराए जाने और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
0
0
Report
Advertisement

मऊ में बस नहर में पलटी: ग्रामीणों ने किया त्वरित राहत कार्य, बच्चों को सुरक्षित निकाला

Mau, Uttar Pradesh:मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हादसा एकडगा-तेन्दुली मार्ग पर ग्रामसभा दौलसेपुर के मौजा भर्तीपुर के पास हुआ। बस में लोहिया इंटरनेशनल स्कूल के करीब 25 से 30 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी। बस के पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत-बचाव में जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कुछ बच्चों को चोटें आई हैं। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल बच्चों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में रिया यादव (कक्षा 8), निवासी भर्तीपुर और सृष्टि राजभर (कक्षा 1), निवासी ग्रामसभा बड़ा गांव शामिल हैं। अन्य बच्चों को भी हादसे के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बस नहर में पलटने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर बस खाई में पलटी नजर आई। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस और रानीपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस चालक और स्कूल प्रबंधन से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। बाइट - एएसपी अनूप कुमार
0
0
Report

मऊ के रानीपुर में स्कूल बस नहर में पलटी, कई बच्चे घायल

Mau, Uttar Pradesh:काश पाण्डेय/मऊ मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हादसा एकडगा-तेन्दुली मार्ग पर ग्रामसभा दौलसेपुर के मौजा भर्तीपुर के पास हुआ। बस में लोहिया इंटरनेशनल स्कूल के करीब 25 से 30 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नهر में जा गिरी। बस के पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत-बचाव में जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कुछ बच्चों को चोटें आई हैं। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल बच्चों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में रिया यादव (कक्षा 8), निवासी भर्तीपुर और सृष्टि राजभर (कक्षा 1), निवासी ग्रामसभा बड़ा गांव शामिल हैं। अन्य बच्चों को भी हादसे के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बस नहर में पलटने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर बस खाई में पलटी नजर आई। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस और रानीपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस चालक और स्कूल प्रबंधन से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

गाजियाबाद: लाल थार ने PRV को टक्कर दी, होमगार्ड कपिल कुमार की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार लाल रंग की थार ने पुलिस की पीआरवी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीआरवी पर तैनात कांस्टेबल और होमगार्ड कपिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान होमगार्ड कपिल कुमार की मौत हो गई। 12 अगस्त की रात करीब 11:15 बजे पीआरवी-9619 पर गौर सिटी-2, गौतमबुद्ध नगर से संबंधित इवेंट प्राप्त हुआ था। सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में तेज गति और अनियंत्रित तरीके से आ रही लाल रंग की थार ने पीआरवी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान होमगार्ड कपिल कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
Advertisement

रanchi विधानसभा घेराव: 500 असामाजिक तत्वों की पहचान, केस दर्ज

Ranchi, Jharkhand:10 अगस्त को हुए विधानसभा घेराव के दौरान उपद्रव मामले में रांची पुलिस के द्वारा केस दर्ज किया गया है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिनकी पहचान पुलिस के द्वारा वीडियो फुटेजके आधार पर की जा रही है। रांची के विधानसभा थाने मे दर्ज हुए इस केस की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी ने बताया कि प्रोटेस्ट के दौरान कुछ उपद्रवी तत्व भी इसमें शामिल हुए थे। जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच के छात्रों के द्वारा भी इस विषय में पुलिस को जानकारी दी गई थी जिसके आधार पर ही अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में किसी भी छात्र को शामिल नहीं किया गया है। फुटेज के आधार पर ही असामाजिक तत्वों को पहचान की जाएगी। वही एसएसपी ने बताया कि इनकी संख्या करीब 500 हो सकती है...
0
0
Report

BSF की 58वीं वाहिनी ने नारायणपुर में हर घर तिरंगा रैली से देशभक्ति जगाई

Narayanpur, Jharkhand:देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नारायणपुर जिले में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 58वीं वाहिनी द्वारा भव्य ‘हर घर तिरंगा’ मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ BSF के मुख्यालय तेलसी से हुआ। तिरंगा हाथों में थामे BSF के जवान मोटरसाइकिलों पर सवार होकर ग्राम गुरिया, सुलेँगा, नारायणपुर नगर, बिंजली सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस मुख्यालय तेलसी पहुंचे। रैली के दौरान जवानों ने लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया और राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता तथा भाईचारे का संदेश दिया। रैली जहां-जहां से गुजरी, वहां देशभक्ति का अलग ही नजारा देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने BSF जवानों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। तिरंगे के साथ निकली बाइक रैली ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना दिया। BSF अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र की सुरक्षा में बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद करने का भी दिन है। उन्हीं के त्याग और बलिदान की बदौलत आज देश का तिरंगा पूरे गौरव के साथ आसमान में लहरा रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली के जरिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। खासकर नारायणपुर जैसे सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्र में BSF की इस पहल ने आम लोगों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया। 58वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित यह तिरंगा यात्रा जवानों और आम नागरिकों के बीच देशप्रेम के मजबूत रिश्ते का भी संदेश देती नजर आई।
0
0
Report
Advertisement

मैहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा

Maihar, Madhya Pradesh:हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को मैहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह 11 बजे खेल मैदान से देशभक्ति नारों और गीतों के साथ शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने कदमताल करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने, एसडीएम श्रीमती दिव्या पटेल, सीएसपी श्री महेंद्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूलों के छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अलाउद्दीन तिराहे पहुंची और इसके बाद घंटाघर में इसका समापन किया गया। इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। समापन अवसर पर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने नगरवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा हर नागरिक को राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ इस अभियान में सहभागी बनना चाहिए。
0
0
Report

घाटमपुर में गर्भवती युवती का शव बगीचे में मिला, हत्या की आशंका

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के घाटमपुर में एक माह से लापता गर्भवती युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब 500 मीटर दूर बगीचे में पड़ा मिला। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने युवती की हत्या कर शव बगीचे में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
0
0
Report

मथुरा में तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का उफान

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में देशभक्ति के रंग: भाजपा कार्यालय से भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन, 'भारत माता के जयकारे' से गुंजायमान हुआ शहर मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर के तहत मथुरा शहर में एक भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्वावधान में निकाली गई यह यात्रा भाजपा कार्यालय से अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के माहौल में शुरू हुई। यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह और पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक श्रीकांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न विद्यालयों से आए स्कूली बच्चे हाथों में शान से तिरंगा थामे आगे बढ़ते रहे। इस दौरान पूरा मार्ग 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। इन प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा देशभक्ति और जन-जागरण का संदेश देती यह तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम चौराहों से गुजरी: * आरंभ: भाजपा कार्यालय * मार्ग: होली गेट ➔ भरतपुर गेट ➔ रेलवे स्टेशन रोड * समापन: भगत सिंह पार्क (म्यूज़ियम के सामने) शहीदों को नमन के साथ समापन यात्रा का समापन म्यूजियम के सामने स्थित भगत सिंह पार्क में हुआ, जहाँ उपस्थित मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा व देश के वीरों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री संदीप सिंह और श्रीकांत शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा हर नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सशक्त करने का एक अनूठा प्रयास है। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिसने पूरे मथुरा शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में सरोबार कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

बनगाँा सीमा पर पाकिस्तानी आतंकी भागने के प्रयास के बीच हथियार तस्कर गिरफ्तार

Kolkata, West Bengal:পাকিস্তানি জঙ্গি বনগাঁ সীমান্ত দিয়ে পালানোর চেষ্টার খবর ছড়িয়ে পড়তে সীমান্ত শহরের নিরাপত্তা আরও আঁটোসাটো করা হয়েছে ৷ বাংলাদেশের সঙ্গে সম্পর্ক রাখা দুষ্কৃতীদের বিরুদ্ধে তৎপরতা বাড়তেই বাংলাদেশে আগ্নেয়াস্ত্র বিক্রির কারবার চালানো কয়েকজন দুষ্কৃতীকে গ্রেপ্তার করলো বনগাঁ থানার পুলিশ৷ সূত্র মারফত খবর পেয়ে অভিযান চালিয়ে আগ্নেয়াস্ত্র মজুত ও বিক্রির অভিযোগে চক্রের দুই সদস্যকে গ্রেপ্তার করল বনগাঁ থানার পুলিশ৷ পুলিশ জানিয়েছে, ধৃতদের নাম শহিদুল মন্ডল। বাড়ি বনগাঁ থানার বাজিতলা এলাকায় ৷ ধৃত অনুপ খানের বাড়ি বনগাঁ থানার ফুলতলা কলম এলাকায়। বুধবার রাতে ধৃতদের আটক করে তল্লাশি চালিয়ে একটি আগ্নেয়াস্ত্র নাইন এম এম পিস্তল ও দুটি ম্যাগাজিন উদ্ধার হয়েছে। জেরায় পুলিশ জানতে পেরেছে ধৃত শহিদুল অস্ত্র আমদানি করে গোপন জায়গায় মজুত করে রাখত ৷ ধৃত অনুপ বাংলাদেশ সহ একাধিক এলাকার দুষ্কৃতীদের কাছে তা বিক্রি করতো৷ সম্প্রতি অনুপ এক বাংলাদেশি দুষ্কৃতীর কাছে অস্ত্র বিক্রি করেছিল। সূত্র মারফত পুলিশ খবর পেয়েই তল্লাশি শুরু করে৷ তাদের বিরুদ্ধে এর আগে একাধিক মামলা রয়েছে৷ ধৃতদের বৃহস্পতিবার বনগাঁ মহাজুমা আদালতে পাঠিয়ে নিজেদের হেফাজতে নিচ্ছে পুলিশ৷ বাংলাদেশের অস্ত্র বিক্রি কারবারের চক্রের আর কারা কারা রয়েছে তার সন্ধান শুরু করেছে পুলিশ৷
0
0
Report

गैस कार्यालय में ई-केवाईसी शुल्क और अनिवार्य फायर एक्सिंग्विशर बिक्री पर नाराज़ ग्राहक

Mollar Chak, West Bengal:e-KYC करने के पैसे लिए जा रहे हैं। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के गैस के नए कनेक्शन लेने पर भारी पैसे देकर आग बुझाने के यंत्र दिए जाने का आरोप उठा है। चंद्रकोণা के गोंসাইबাজার इलाके के गैस कार्यालय के खिलाफ यह शिकायतें सामने आईं। चंद्रकोणा के Nilavo Indian Gas Office के ग्राहकों ने भी यही शिकायतें कीं। उनके अनुसार, नए ग्राहकों को फिर से e-KYC कराना पड़ता है। सुबह से कार्यालय में लंबी लाइन लगानी पड़ती है। e-KYC के लिए 140 रुपये लिए जा रहे हैं। दुकान में भी पैसे लेते हैं। पर गैस कार्यालय जाकर e-KYC करवाने के लिए क्यों अधिक पैसे लेने पड़ते हैं? साथ ही उज्ज्वला योजना के नए गैस कनेक्शन लेते समय ग्राहकों से गैस के विभिन्न सामान खरीदने के लिए पैसे लिए जा रहे हैं। किसी को गैस पाइप, किसी को रेगुलेटर दिया जा रहा है, इसके लिए भी मोटे पैसे लिए जाते हैं। उज्ज्वला योजना के नए ग्राहकों को हर किसी को एक एक आग बुझाने का औजार बेचने की भी बात है। ऐसी ही अनेक शिकायतें चंद्रकोणा के इस गैस कार्यालय में जाकर विरोध प्रदर्शन में बदल गईं। अधिकारी ने सभी आरोपों से इनकार किया। सरकार के नियम अनुसार सभी काम हो रहे हैं। जो भी सामान दिया जा रहा है, उसके लिए बिल भी दिया गया है。
0
0
Report

जलपाईगुड़ी में TB मुक्त भारत के लिए छह माह DOTS और पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम

Jalpaiguri, West Bengal:টি বি মুক্ত ভারত গড়ার লক্ষে আয়ুষ্মান ভারত সপ্তাহে বিশেষ কর্মসূচি। ১৩ ই আগস্ট দেশ ব্যাপী এই কর্মসূচি পালন করা হচ্ছে যার মধ্যে আজ জলপাইগুড়ি জেলা স্বাস্থ্য দফতর ও রয়েছে। এই বিশেষ কর্মসূচি উপলক্ষে সচেতনতা মূলক পদ যাত্রা এবং যক্ষ্মা রোগ নিয়ে বিশেষ আলোচনা সভা অনুষ্ঠিত হয়। এই প্রসঙ্গে জেলার মুখ্য স্বাস্থ্য আধিকারিক ডাঃ অসীম হালদার বলেন, পুষ্টির অভাব এই রোগের জন্য অন্যতম কারণ । এছাড়াও স্বাস্থ্য সচেতনতার অভাব লক্ষণীয় সাথে ছয় মাসের জন্য যে যক্ষ্মার ডটস করা হয় সেই ওষুধগুলো নিয়মিতভাবে অনেকেই মিস করছেন। এটাও একটা অন্যতম কারণ । স্বাস্থ্য দপ্তর এই বিষয়গুলোর ওপরে জোর দিয়েছে এবং এগুলোকে নিয়মিতভাবে পর্যবেক্ষণের মাধ্যমে কাজ করলে তাহলেই যক্ষ্মা মুক্ত দেশ নির্মাণ করা সম্ভব হবে। ইদিকে, ইন্ডিয়ান মেডিক্যাল অ্যাসোসিয়েশন, জলপাইগুড়ির তরফ থেকে ১৭ জন ডাক্তার নিক্ষয় মিত্র হয়ে যক্ষ্মা রোগীদের ৬ মাসের জন্য পুষ্টিকর খাবার প্রদান করেছেন এই কর্মসূচির আওতায়। আজকের এই কর্মসূচিতে যোগ দিয়েছিলেন জেলার মুখ্য স্বাস্থ্য আধিকারিক সহ ইন্ডিয়ান মেডিক্যাল অ্যাসোসিয়েশনের সভাপতি ডক্টর কমলেশ বিশ্বাস সহ অন্যান্য ডাক্তার, জলপাইগুড়ি জেলা যক্ষ্যা আধিকারিক ডাক্তার গৌরাঙ্গ শীল সহ স্বাস্থ্য দপ্তরের সমস্ত কর্মীরা এর সাথে অন্যান্য যে বিভিন্ন নার্সিংহোম রয়েছে জলপাইগুড়ি জেলায় তারাও এই পদযাত্রা এবং আজকের এই কর্মসূচিতে অংশগ্রহণ করেছে এছাড়াও ফার্মেসি কলেজ, নার্সিং ট্রেনিং স্কুল ও মেডিকেল কলেজের অধ্যাপক ও ছাত্রছাত্রীরা এই কর্মসূচিতে আজকে অংশগ্রহণ করে
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top