Gonda - योग एवं समग्र स्वास्थ्य प्रबंधन शिविर के आयोजन में किया गया स्वास्थ्य के लिए जागरूक
KUMBH NAGAR, Uttar Pradesh:गोंडा बेलसर में योग तथा समग्र यह है की बच्चों के स्वास्थ्य, कैरियर, सर्वांगीण, विकास के लिए कॉलेज में कार्यक्रम चलाया जाए, और बच्चों को प्रेरणा देकर जागरूक किया जाए. सबसे पहले आहार तथा दिनचर्या में यौगिक दृष्टिकोण से सुधार लाना होगा .योग सिखाने के लिए विद्यार्थियों को तीन खंडो में बांटा गया कक्षा 1 से 5 तक बिट्टू कुमारी ने बच्चों को योग के माध्यम से मूल मंत्र दिया .कक्षा 6 से 9 तक आचार्य शिवानंद जी ने स्वास्थ्य योग कैरियर दिनचर्या सिखाया ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमृतसर से कांग्रेस सांसद पहुंचे मुजफ्फरनगर दिया बड़ा बयान,1 नवंबर को दिल्ली में होगी कांग्रेस की बड़ी रैली
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर : अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला शुक्रवार दोपहर मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की और पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक देशभर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है और लोगों से अपने मताधिकार की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की जा रही है। सांसद अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें इंडिया ब्लॉक के घटक दल भी शामिल होंगे। उन्होंने मुजफ्फरनगर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मौजूदा सरकार जनता के मताधिकार को कमजोर कर रही है। लोकतंत्र में जनता अपने वोट के माध्यम से सरकार चुनती है, लेकिन सरकार चाहती है कि जनता उसी दिशा में सोचे, जैसा वह चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशभर में आवाज उठा रही है और लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए औजला ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश के सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने का काम किया है और देश के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चीन के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए सवाल उठाए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए सांसद ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता केंद्र सरकार से खुश नहीं है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। ओझला ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से पहले भी देश के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था और आजादी के बाद भी लोकतंत्र तथा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए उसकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने मुजफ्फरनगर की जनता से भी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का समर्थन करने और 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में भाग लेने की अपील की।
