गाजियाबाद फसल नष्ट किसानों ने की पंचायत
Niwari, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के निवाड़ी में उजैडा माइनर राजबाहे की पटरी टूट जाने से करीब तीन गांवो की पतला,निवाड़ी कुशैडी के किसानों की करीब कई सो बीघे फसल जल मगन होने के कारण गेहूं की फसल,गन्ने की फसल जो करीब 4 दिन पहले बुवाई की थी बर्बादी के कांगार पर पहुंच गई है। कस्बा निवाड़ी में किसान सुबोध त्यागी के मकान पर एक पंचायत की गई। पंचायत में किसानों ने पंचायत में यह फैसला लिया गया अगर शनिवार तक किसानो की फसलों का सर्वे नहीं किया गया व उनको मुआवजा नही दिया गयाहमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NHAI ने टोल बैरियर हटाकर फर्जी नम्बर प्लेटिंग पर कार्रवाई तेज की
Jaipur, Rajasthan:वेब कॉपी कापुर्र् काशीराम चौधरी NHAI ने हाईवेज से टोल बैरियर हटाए, टोल बचाने को लोगों ने कारों की नम्बर प्लेट ढंक ली - हाईवे पर बैरियर हटे तो सामने आने लगे टोल चोर! आमजन की सुविधा, कुछ लोग इसे बना रहे दुविधा - टोल नहीं चुकाना पड़े, इसलिए चोरी के प्रयास, दूसरे वाहनों की फर्जी नम्बर प्लेट लगाने के मामले, नम्बर प्लेट को ढंककर चला रहे वाहन - अब परिवहन विभाग करेगा ऐसे वाहनों पर कार्रवाई जयपुर। राजस्थान में अभी तक चालान से बचने के लिए ट्रकों के नम्बर प्लेट बदलकर चलाने के मामले तो कई बार सामने आए हैं। लेकिन अब निजी कारों पर भी लोग नम्बर प्लेट में फर्जीवाड़ा कर वाहन चला रहे हैं। यह सब महज टोल के कुछ सौ रुपए बचाने के लिए किया जा रहा है। दिल्ली हाईवे पर 3 टोल पर फ्री फ्लो सिस्टम लागू करने के बाद ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि जयपुर के दौलतपुरा और मनोहरपुर टोल प्लाजा पर फ्री फ्लो सिस्टम लागू किया जा चुका है। यही फ्री फ्लो सिस्टम शाहजहांपुर टोल पर भी लागू हाे चुका है। यानी अब वाहन इन टोल प्लाजा से बिना रुके गुजर पा रहे हैं। इन टोल प्लाजाओं पर बैरियर हट चुके हैं। एनएचएआई ने यह प्रक्रिया आम वाहन चालकों की सुविधा के लिए लागू की है। लेकिन इसी सुविधा को कुछ लोग दुविधा बनाने में जुट गए हैं। कुछ वाहन चालक दूसरे वाहनों की नम्बर प्लेट लगाकर या प्लेट को ढंककर टोल प्लाजा के कैमरों को धोखा दे रहे हैं। इस मामले में अब NHAI ने पुलिस और परिवहन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। जयपुर परियोजना कार्यान्वयन इकाई के परियोजना निदेशक ने इस संबंध में परिवहन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा है कि मनोहरपुर, शाहजहांपुर और दौलतपुरा में टोल प्लाजा में बैरियर रहित मल्टी-लेन फ्री फ्लो इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली शुरू की गई है। इस व्यवस्था में वाहनों की नंबर प्लेट पहचानने के लिए हाई-स्पीड ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बावजूद नंबर प्लेट से जानबूझकर छेड़छाड़ करने और नंबर छिपाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाईवे पर गड़बड़ियां कैसी-कैसी ? उदाहरण 1: नम्बर प्लेट के अंकों में बदलाव करना - टाटा की कार DL10CN0188 नम्बर प्लेट वाली है वास्तविक कार - इसके अंतिम 4 अंक हुंडई कार मालिक ने चुराए - 0169 वाली हुंडई कार के मालिक ने नम्बर 0188 लगा लिया उदाहरण 2: कार की नम्बर प्लेट को ढंक लेना - कपड़ा या कवर से कार की पूरी नम्बर प्लेट को ढंकने के उदाहरण आए - NHAI के रिकॉर्ड में एक किया कम्पनी की कार की प्लेट ढंकी पाई गई - एक अन्य मामले में नम्बर प्लेट के अंतिम 3 अंकों पर टेप लगा छुपा दिया गया उदाहरण 3: कार की नम्बर प्लेट की क्लोनिंग करना - एक ही नम्बर की 2 कार दौड़ने के उदाहरण सामने आए - वास्तव में RJ27CK2388 नम्बर की कार मारुति सुजु incon पंजीकृत - एक किया कार मालिक ने यही नम्बर प्लेट लगाई, कैमरे में कैद हुई कार NHAI ने कहा, हमारा तां राजस्व नुकसान, कहीं अपराध न बढ़ जाएं NHAI ने कहा है कि नंबर प्लेट में हेरफेर के कारण टोल राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके अलावा गलत फास्टैग कटौती और वास्तविक वाहन मालिकों को गलत ई-नोटिस जारी होने जैसी समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। इस तरह की गतिविधियों से राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा संबंधी जोखिम और कानूनी विवाद की आशंका भी बढ़ रही है। एनएचएआई ने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों से नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने की मांग की है। ऐसे में अब परिवहन मुख्यालय ने जयपुर द्वितीय और अलवर आरटीओ को ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग की टीमें नम्बर प्लेट छुपाकर चल रहे वाहनों के चालान करेंगी। साथ ही नम्बर प्लेट बदलकर वाहन चलाने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी。महोली में जरख हमले में तीन घायल; वन विभाग ने एक जरख पकड़ लिया
Karauli, Rajasthan:महोली गांव में जरख के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जरख ने सीमा बैरवा, उनके पति राकेश बैरवा और एक अन्य महिला गोरा गौड़ पर हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक जरख को पकड़ लिया, जबकि अन्य की तलाश कर रही है। पूर्व जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षी लाल बैरवा ने बताया कि महोली गांव में पिछले दो दिनों से जरख का आतंक बना हुआ है। जरख के हमले में मवेशियों के भी शिकार होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों की सूचना पर रक्षी लाल बैरवा मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को सूचना दी। इसके बाद रेंजर प्रेमचंद सेन के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने एक जरख को पकड़ लिया है और बाकी की तलाश की जा रही है। वन विभाग ने अन्य जरखों को पकड़ने का भी आश्वासन दिया है। घायलों के इलाज के लिए रक्षी लाल बैरवा और अस्पताल के पीएमओ डॉ. भुवनेश बंसल ने समन्वय किया। तीनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जरख को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि गांव के लोगों और उनके मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सीमा बैरवा की बहन ममता ने बताया कि सीमा और उसका पति राकेश सुबह जब खेत पर जा रहे थे तो गांव के बाहर अचानक उन पर जरख ने हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए राकेश ने दराती से उसका सामना किया और जरख को भगा दिया। लेकिन इस दौरान जरख के हमले में राकेश और उसकी पत्नी सीमा गंभीर घायल हो गए। शोर-गुल सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें करौली अस्पताल पहुंचाया। थोड़ी देर बाद इस क्षेत्र में एक महिला हनुमान जी के मंदिर पर दर्शन करने जा रही थी, जरख ने उसे पर भी हमला कर दिया। गौरा गौड़ पत्नी कल्ली गौड़ गंभीर घायल हो गई। गौरा गौड़ को उपचार के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया है। एक ही स्थान पर तीन लोगों पर जरख द्वारा हमले से गांव में डर का माहौल है।जोधपुर के सेखाला गांव में लॉटरी मुद्दे के कारण मतदान घटा; प्रशासन जुटा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच जोधपुर जिले की पंचायत समिति सेखाला के एक गांव में ग्रामीणों की ओर से कम मतदान किए जाने की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लॉटरी से जुड़े किसी मुद्दे पर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए मतदान में कम भागीदारी की। सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय विधायक बाबूसिंह राठौड़ भी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की जा रही है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की आपत्ति का समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं。स्वच्छता अभियान 6.0: जोधपुर समेत 18 स्टेशनों पर जनसंवाद से यात्रियों की समस्याओं के समाधान
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की ओर से गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत जोधपुर रेलवे स्टेशन सहित मंडल के 18 प्रमुख स्टेशनों पर अमृत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे आयोजित रेल जनसंवाद में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं को दर्ज कर उनके समयबद्ध निस्तारण की दिशा में कार्रवाई करना और रेलवे की यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय और स्वच्छता व्यवस्था सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। यात्रियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर सुविधाओं में सुधार और स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही यात्रियों को कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने और स्वच्छ रेल वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। जोधपुर मंडल के जोधपुर, भगत की कोठी, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, मेड़ता रोड, नोखा, डेगाना, सुजानगढ़, मकराना, बालोतरा, जालोर, मारवाड़ भीनमाल, रामदेवरा, फलोदी, देशनोक, डीडवाना और रेन रेलवे स्टेशनों पर भी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुए। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस पहल के जरिए रेलवे प्रशासन और आमजन के बीच संवाद मजबूत करने तथा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार की दिशा में प्रयास किया गया। बाईट अनुराग त्रिपाठी DRMकारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे से पूछताछ, एक ही कहानी बार-बार बता रहे हैं आरोपी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को नागपुर से ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ले आया गया है। वहां उनसे हजरतगंज थाने में पूछताछ हो रही है। यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की टीम श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर से हजरतगंज थाने में पूछताछ कर रही है।
पिछले 5 घंटे से हो रही है श्रद्धा दुबे से पूछताछ।
सूत्रों का दावा- पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है श्रद्धा।
पुलिस ने श्रद्धा से पूछी 9 अक्टूबर की कहानी।
पुलिस ने घटना वाली शाम के बारे में तीनों आरोपियों से अलग- अलग पूछताछ की।
सूत्रों की माने तो तीनों एक ही कहानी बार-बार बता रहे हैं।
पुलिस का पूरा फ़ोकस 9 अक्टूबर की घटना को समझना है।
पुलिस ने श्रद्धा से पूछा कि शिवा ने आत्महत्या की तो फिर क्यों की।
जब वो कूदने दरवाजे से बाहर निकला तब आप कहां थी?
आपकी बहन और ड्राइवर तब क्या कर रहे थे?
उस वक़्त आपके फ्लैट में कौन-कौन मौजूद था?
आपने क्या उसे रोकने की कोशिश की थी?
आपने तुरंत पुलिस को सूचना क्यों नही दी?
अस्पताल छोड़कर क्यों भागी?
आपने इस घटना के बाद सबसे पहला फोन किसे किया था?
लखनऊ से निकलने के बाद आप सबसे पहले कहां गईं?
आपकी फरारी में कौन मदद कर रहा था?
नेपाल से वापस लखनऊ क्यों आईं थी?
नागपुर क्यों गई थीं? वहां फ्लैट किसने दिलवाया था?
आपको फरारी के दौरान कौन फाइनेंस कर रहा था?
पुलिस अब इन सवालों के मिले जवाब को क्रॉस करेगी। इससे जुड़ी सबूतों को वेरीफाई करेगी।
(जी न्यूज रिपोर्टर प्रीति श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
