Back
जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़ी कार्यवाही 05 मुन्ना भाई दबोचे गए
Chak Tawarif, Bilanda, Uttar Pradesh
फतेहपुर जिले की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने बोर्ड परीक्षा के प्रथम पाली के दौरान 5 मुन्नाभाई को पकड़ा है जो दूसरे अभ्यर्थी के जगह गणित का पेपर दे रहे थे। फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की इस कार्रवाई से परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। यह पांचों मुन्नाभाई ओपी यादव इंटर कॉलेज,मेवाराम विद्या ज्ञानया इंटर कॉलेज और आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर के छात्र की जगह दूसरे लोग परीक्षा दे रहे थे इतना ही नहीं इनके एडमिट कार्ड में भी परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई का फोटो लगा हुआ था। डीआईओएस के मुताबिक पकड़े गए मुन्नाभाई को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है और आगे जिन विद्यालय का इस पूरे मामले में प्रकाश में आया उनके खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पकड़ा गया रवि ओपी इंटर कॉलेज के छात्र आशिफ की जगह पेपर देता हुआ पकड़ा गया इसके साथ साथ मेवाराम विद्या ज्ञान इंटर कॉलेज के छात्र अफजल की जगह गणेश और शिवकुमार की जगह लक्ष्मण और आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर के छात्र गुलाम वारिश की जगह युवराज और सौरभ की जगह प्रदीप पेपर देते हुए पकड़ा गया है ।
बाइट डिटेल - राकेश सिंह(डीआईओएस, फतेहपुर)
ने बताया की देखिए जनपद में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की जो परीक्षा चल रही है, तो प्रथम पाली में हमारे पास कल एक इनपुट प्राप्त हुआ था कि कुछ इस तरह के बच्चे हैं जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे हैं। तो उन सेंटरों में मेरे द्वारा विशेष निर्देश दिया गया, तो उस सेंटर के विशेष जो आंतरिक सचल दल है और स्टेटिक और केंद्र व्यवस्थापक के द्वारा सर्चिंग की गई तो पंडित दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज, दानियालपुर है, यहाँ पर पाँच बच्चे दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए हैं। जो एक ओपी यादव इंटर कॉलेज का बच्चा है, दो बच्चे जो है मेवाराम विद्या ज्ञान इंटर कॉलेज के हैं और आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर, बहरामपुर दो बच्चे हैं। यानी कुल पाँच बच्चे हैं जो दूसरे के स्थान पर, उनके द्वारा एक्सेप्टेंस दे दी गई है कि हम दूसरे की जगह पर हैं।और उन्होंने कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं कि किसके कहने पर वो बैठे थे, जिसमें ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव और एक मनोज कुमार ऐकारी के, इस तरीके से उन्होंने कुछ में प्रधानाचार्य का नाम उन्होंने बताया। तो इस प्रकार ये पाँचों परीक्षार्थी जो हैं पकड़े गए हैं और उनको थाने पर दे दिया गया है और एफआईआर की कार्रवाई जो है की जा रही है। और इसमें जो संबंधित विद्यालय जहाँ से बच्चे पंजीकृत थे, उनकी मान्यता प्रत्याहरण और उनके विरुद्ध भी एफआईआर में नाम उनका सम्मिलित कराकर उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये पाँचों बच्चे प्रथम पाली के गणित का पेपर था ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 28, 2026 05:03:280
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 28, 2026 05:02:140
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 28, 2026 05:02:040
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 28, 2026 05:01:530
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 28, 2026 05:01:430
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 28, 2026 05:01:190
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 28, 2026 05:01:100
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 28, 2026 05:01:020
Report
NANasim Ahmad
FollowFeb 28, 2026 05:00:400
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 28, 2026 05:00:220
Report
Dhanaura, Uttar Pradesh:जनपद अमरोहा के नौगांव सादात होली के पर्व को लेकर सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र अधिकारी द्वारा कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जज लिया गया एवं कमी पाए जाने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
0
Report
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 04:48:180
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 28, 2026 04:48:040
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 28, 2026 04:47:510
Report
