Back
65 लाख टेंडर के बाद भी आदर्श सोसाइटी की सड़क शुरू नहीं—भ्रष्टाचार आरोप
NANasim Ahmad
Feb 28, 2026 05:00:40
New Delhi, Delhi
दिल्ली के बुराड़ी इलाके की आदर्श सोसाइटी से बड़ी खबर सामने आई है। करीब 65 लाख रुपये का टेंडर पास होने के बावजूद आज तक मुख्य सड़क का निर्माण नहीं हुआ। सवाल ये है कि सरकारी पैसा गया कहां? और जिम्मेदार कौन?
दिल्ली की राजधानी में विकास के बड़े-बड़े दावे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बुराड़ी की आदर्श सोसाइटी में रहने वाले सैकड़ों लोग आज भी कीचड़, गड्ढों और टूटी सड़क के बीच जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। बारिश हो या धूप—हर मौसम में यहां की मुख्य सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 65 लाख रुपये का टेंडर पास होने के बाद भी आदर्श सोसाइटी की मुख्य गली का निर्माण नहीं किया गया। हैरानी की बात ये है कि सोसाइटी की एक गली को छोड़कर बाकी गलियों में सड़क बनवा दी गई, लेकिन जिस गली से सबसे ज्यादा आवाजाही होती है, वही आज तक उपेक्षित है।नाराज़ स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सीधा-सीधा भ्रष्टाचार का मामला है। लोगों को शक है कि या तो निर्माण कार्य में जानबूझकर बाधा डाली गई, या फिर सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत फंड को कहीं और इस्तेमाल कर लिया गया। अगर ऐसा नहीं है, तो फिर सवाल उठता है कि एक ही सोसाइटी में भेदभाव क्यों?
आदर्श सोसाइटी के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड तक का पहुंचना मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों के कपड़े रोज़ कीचड़ से खराब होते हैं, और दुपहिया वाहन सवार आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं।स्थानीय जनता अब जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से पूरी तरह नाराज़ है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिले, काम एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा।
अब बड़ा सवाल ये है क्या इस गली का निर्माण न होना प्रशासनिक लापरवाही है? या फिर सरकारी धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है ?स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई की जाए और तुरंत सड़क निर्माण शुरू कराया जाए.ताकि आदर्श सोसाइटी के लोग भी सम्मान के साथ बुनियादी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 28, 2026 06:17:140
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 28, 2026 06:16:530
Report
0
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 28, 2026 06:16:410
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 28, 2026 06:16:330
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 28, 2026 06:16:240
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 28, 2026 06:16:020
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 28, 2026 06:15:52Noida, Uttar Pradesh:टाइम्स स्क्वायर में बर्फ़बारी सिर्फ़ मौसम की वजह एक अलग ही नजारा देका जा सकता है जहाँ क्रॉसवॉक दुनिया के सपने देखने वालों से मिलता है
0
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 28, 2026 06:15:400
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 28, 2026 06:15:32Noida, Uttar Pradesh:ये वीडियो Central Park के दक्षिणी हिस्से से लिया गया है, जहाँ से Billionaires' Row के सुपरटॉल बिल्डिंग्स दिखते हैं, बर्फबारी का दृश्य
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 28, 2026 06:15:200
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 28, 2026 06:15:140
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 28, 2026 06:15:080
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 28, 2026 06:03:440
Report
