Back
साइबर ठगी के आरोपी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया
RKRakesh Kumar
Feb 28, 2026 04:48:18
New Delhi, Delhi
साइबर ठगी के कई मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज बरामद।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के साइबर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कई साइबर ठगी के मामलों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम, तीन मोबाइल फोन और अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए हैं。
पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2026 को बृजपुरी निवासी 53 वर्षीय गोविंद सिंह ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उनसे संपर्क किया और केवाईसी अपडेट कराने के बहाने उनके बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद आरोपी ने उनके नाम पर करीब 5 लाख 99 हजार 996 रुपये का इंस्टेंट लोन निकाल लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना साइबर, उत्तर-पूर्वी जिला के एसएचओ इंस्पेक्टर राहुल कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में एसआई तलविंदर सिंह और हेड कांस्टेबल अंकित, नितिन और अनुज शामिल थे। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी का पता लगाया और उसे झारखंड से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिमल रबिदास (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो झारखंड के धनबाद जिले के पिथाक्यारी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 9,500 रुपये की ठगी की रकम, तीन मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। जांच में यह भी सामने आया है कि वह दिल्ली के ईस्ट और वेस्ट जिले समेत झारखंड और पश्चिम बंगाल में दर्ज पांच अन्य साइबर ठगी के मामलों में भी शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 28, 2026 06:17:140
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 28, 2026 06:16:530
Report
0
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 28, 2026 06:16:410
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 28, 2026 06:16:330
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 28, 2026 06:16:240
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 28, 2026 06:16:020
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 28, 2026 06:15:52Noida, Uttar Pradesh:टाइम्स स्क्वायर में बर्फ़बारी सिर्फ़ मौसम की वजह एक अलग ही नजारा देका जा सकता है जहाँ क्रॉसवॉक दुनिया के सपने देखने वालों से मिलता है
0
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 28, 2026 06:15:400
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 28, 2026 06:15:32Noida, Uttar Pradesh:ये वीडियो Central Park के दक्षिणी हिस्से से लिया गया है, जहाँ से Billionaires' Row के सुपरटॉल बिल्डिंग्स दिखते हैं, बर्फबारी का दृश्य
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 28, 2026 06:15:200
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 28, 2026 06:15:140
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 28, 2026 06:15:080
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 28, 2026 06:03:440
Report
