icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नयामुण्डा में दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार आरोपी: आशु और गोल्डी राय

Jagdalpur, Chhattisgarh:बोधघाट थाने की पुलिस ने नयामुण्डा क्षेत्र में दो अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपी आशीष उर्फ़ आशु के द्वारा नयामुण्डा तिरंगा चौक निवासी एक महिला से पैसे की डिमांड करते हुए चाकू दिखा कर महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था, पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी आशीष उर्फ़ आशु को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरे मामले में नयामुण्डा क्षेत्र में आरोपी गोल्डी राय ने एक घर के खिड़की का दरवाजा को तोड़कर घर में रखे 6,300 रु को चोरी कर लिया था, इस मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report

बारकोट आंगनबाड़ी भवन 9 साल से अधूरा, बच्चों की पढ़ाई झोपड़ी में

Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर ग्राम पंचायत श्रीपुर के आश्रित गांव बारकोट में विकास के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है…जहां आंगनबाड़ी भवन पिछले 9 सालों से अधूरा पड़ा है…साल 2015-16 में स्वीकृत यह भवन आज तक पूरा नहीं हो पाया…और मासूम बच्चों को आज भी झोपड़ी में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है।देखिए ये खास रिपोर्ट… ये तस्वीरें बारकोट गांव की हैं जहाँ आंगनबाड़ी केंद्र का भवन 9 साल बाद भी अधूरा खड़ा है…बच्चों के लिए सुरक्षित और बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से साल 2015-16 में इस भवन की स्वीकृति दी गई थी…लेकिन निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है…हालात ये हैं कि छोटे-छोटे बच्चे आज भी झोपड़ी में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं…गर्मी और बारिश के मौसम में इनकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं…ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की…लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई…आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मजबूरी में झोपड़ी में ही बच्चों को पढ़ाने को विवश हैं…वहीं जिम्मेदार अधिकारी अब जांच और कार्रवाई की बात कह रहे हैं…भवन की हालत देखकर साफ है कि जिम्मेदारों ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई…अब देखना होगा कि जांच और कार्रवाई के दावे हकीकत में कब बदलते हैं…और कब इन मासूम बच्चों को सुरक्षित छत नसीब होती है…तो सवाल ये है कि आखिर 9 साल बाद भी ये भवन अधूरा क्यों है…?और जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी…?
0
0
Report
Advertisement

खेकड़ा में दीवार विवाद के बाद दो समुदायों में भीषण भिड़ंत

Baghpat, Uttar Pradesh:खेकड़ा के कस्बे में मकान दीवार विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीवार को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया है और अब वह पीड़ित पक्ष को धमकी दे रहे हैं। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है। घटना खेकड़ा थाना क्षेत्र के कस्बे की बताई जा रही है। इस मामले में एक पक्ष के राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी इस्लाम आजाद और उनके साथियों ने दीवार तोड़ दी, जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। दोनों समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। बाइट राधेश्याम पीड़ित
0
0
Report

सीबीआई ने रेलवे सिल्वर मेडल घोटाले पर FIR दर्ज की

Bhopal, Madhya Pradesh:Bhopal रेलवे में सिल्वर मेडल घोटाला सीबीआई ने दर्ज की FIR पश्चिम मध्य रेलवे में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल की सप्लाई में बड़ा घोटाला आया सामने सीबीआई ने इंदौर की कंपनी बाइबल डायमंड रेलवे और राइट्स के अज्ञात अफसरों के खिलाफ केस किया दर्ज जिन मेडल को 99.90% शुद्ध चांदी का बताया गया उनमें केवल 0.0023 प्रतिशत ही पाई गई चांदी 99.80% पाया गया मेडल में कॉपर रेलवे ने 23 जनवरी 2023 को 3640 मेडल की सप्लाई की थी जिसमें करीब 49.68 लख रुपए का दिया गया था ऑर्डर सप्लाई से पहले राइट्स के इंजीनियर अनुज कुमार वर्मा ने किया था निरीक्षक 12 अक्टूबर 2023 की रिपोर्ट में मेडल को मानक अनुसार बताया 19 अक्टूबर को 3631 मेडल लैब की रिपोर्ट में पाए गए अमानक सभी मेडल भोपाल स्थित कोच रिहैबिलिटेशन वर्कशॉप में किए गए जमा मामला नोएडा और कोलकाता की रिपोर्ट में असलियत सामने आने के बाद सीबीआई तक पहुंचा ACB भोपाल की टीम कर रही इस पूरे मामले की जानकारी एसपी आकाश कुमार मीणा कर रहे जांच
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद के 834 प्राइवेट स्कूलों में फार्म-6 न भरने पर MIS पोर्टल बंदी की तैयारी

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में 834 प्राइवेट स्कूलों ने नहीं भरा फार्म-6:शिक्षा विभाग ने दिए थे आदेश; अधिकारी बोले-MIS पोर्टल बंद किया जायेगा फरीदाबाद में प्राइवेट स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशों के बाद भी अपनी मनमानी लगातार चला रहे है। 834 स्कूलों के द्वारा अभी तक फीस बढ़ोतरी से पहले फार्म-6 को नही भरा है। विभाग का कहना है जो स्कूल फार्म भरे बगैर फीस बढ़ाने की सोच रहे है उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि प्राइवेट स्कूलों को नया सेशन शुरू कर करने से पहले फार्म-6 भरना होता है। इस फार्म के माध्यम से कितनी फीस बढ़ाई जाने वाली है इसकी पूरी जानकारी का विवरण शिक्षा विभाग को दिया जाता है। जिसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से फीस बढ़ाने की परमिशन दी जाती है। इसे बिना भरे फीस बढ़ाना कानूनी रूप से गलत है。 जिले में 1372 प्राइवेट स्कूल शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिलें में 1372 प्राइवेट स्कूल है। जिनमें से केवल 538 स्कूलों ने ही फार्म भरा है। फार्म को भरने के लिए 31 मार्च की आखरी तारीख तय की गई। उसके बाद फार्म नही भर सकते। फार्म ना भरने पर विभाग करेगा कार्रवाही जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि फार्म-6 भरना सभी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के लिए अनिवार्य है। इस संबंध में सभी स्कूलों को पहले ही सूचित कर दिया गया था। अनदेखी करने वाले स्कूलों का निदेशालय के आदेशानुसार एमआइएस पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद वह दाखिला और स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट भी नहीं निकाल पाएंगे। अभिभावक एकता मंच ने सीएम को पत्र लिखा हरियाणा अभिभावक एकता मंच के महासचिव कैलाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, स्कूल मनमाने तरीके से फीस में वृद्धि करते हैं, जिसका असर अभिभावकों की जेब पर पड़ता है। फार्म-6 की प्रक्रिया को पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए लागू किया गया है, जिससे कोई भी स्कूल मनमाने तरीके से फीस न बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि इसको स्कूलों की मनमानी को लेकर सीएम को पत्र लिखा है।
0
0
Report

सतना में बाघ सक्रियता से दहशत, वन विभाग ने बैरियर लगाकर नजर रखा

Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के मझगवां रेंज अंतर्गत मझगवां वन परिक्षेत्र के डेगरहट स्थित पुलिया के पास मंगलवार सुबह से टाइगर की सक्रियता देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शाम के समय बाघ पुलिया से निकलकर सड़क पार कर जंगल के दूसरी ओर जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन मार्ग पर लगातार आवाजाही होने के कारण वह झाड़ियों के पास ही बैठा रहा। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर बाघ पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और फिर कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। वन अमले की मौजूदगी में टाइगर कई बार सड़क पार करने का प्रयास करता रहा। करीब 4 से 5 वर्ष का यह नर बाघ है, जिसने हाल ही में क्षेत्र में एक बैल का शिकार किया था। शिकार के बाद वह अपने निर्धारित क्षेत्र की ओर लौटने का प्रयास कर रहा था, लेकिन लोगों की आवाजाही से असहज महसूस कर रहा था। स्थिति को देखते हुए वन कर्मियों ने मुख्य मार्ग का बैरियर लगभग 45 मिनट तक बंद कराया गया। रास्ता खाली होते ही बाघ सुरक्षित रूप से सड़क पार कर जंगल की दूसरी ओर चला गया। टाइगर की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है, हालांकि वन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
0
0
Report
Advertisement

प्रदेश भर में वर्षांत: प्रॉपर्टी और जल कर से 553 करोड़ की आय

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वित्त वर्ष के आखिरी दिन में प्रदेश भर में 83 करोड रुपए बकाया हुआ जमा भोपाल में 16 करोड रुपए हुआ जमा प्रॉपर्टी वॉटर टैक्स के रूप में किया जाम प्रदेश के 16 नगर निगम 413 निकालो में देर शाम तक हुआ था 83 करोड रुपए जमा 1 दिन में 16000 से अधिक लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया 4500 से अधिक लोगों ने पानी का बिल जमा किया निगम के सभी करो को मिलाकर 553 करोड रुपए की आय हुई पिछले साल से 22 करोड रुपए अधिक की हुई आय इंदौर में 27 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स और सवा करोड़ वॉटर टैक्स के रूप में हुआ कलेक्शन पूरे दिन में निगमन से करीब 70 करोड रुपए प्रॉपर्टी और 6 करोड़ वॉटर टैक्स वसूला गया
0
0
Report

गोगला में हनुमान जन्मोत्सव पर 24 घंटे का अखंड राम कीर्तन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

Vishnu LoharVishnu LoharFollow9m ago
Awarda, Rajasthan:गोगला में हनुमान जन्मोत्सव पर 24 घंटे का अखंड राम कीर्तन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील ग्राम गोगला में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 1 अप्रैल 2026 से हनुमान चौक मंदिर में 24 घंटे का अखंड राम कीर्तन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9:15 बजे शुरू होकर अगले दिन उसी समय तक चलेगा। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और महा आरती का भी आयोजन रखा गया है। आयोजक समस्त ग्रामवासी एवं भक्तजन हैं। सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अपील की गई है कि वे समय निकालकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और पुण्य लाभ प्राप्त करें। यह आयोजन भक्तों के लिए श्रद्धा और भक्ति का विशेष अवसर रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग: 10 साल सेवा वाले डेली वेतन भोगी नियमित होंगे

Bhopal, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला शिक्षा विभाग के स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी होंगे नियमित मुख्यालय ने मंगाई सभी जिलों से जानकारी प्रदेश के शिक्षा विभाग में 10 साल की सेवा कर चुके स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को अब शिक्षा विभाग करेगा नियमित लोक शिक्षण संचनालय भोपाल ने प्रदेश भर के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर अतिशीघ्र जानकारी मंगाई मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने 16 मई 2007 को आदेश जारी करके प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के निर्देश दिए थे समस्त विभागों को आदेश के परिपालन में ही अब शिक्षा विभाग अपने विभाग में कार्यरत स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की कर रहा कार्यवाही कार्यवाही से शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्य हजारों दैनिक वेतन भोगियों को नियमितकरण का होगा लाभ
0
0
Report

नरवाना में साध्वी पर लाठीचार्ज, सरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना के डेरा बाबा दूदूकर स्थित मंदिर परिसर में साध्वी के साथ मारपीट का मामला सामने आया। बताया गया कि मंदिर के पास काम कर रहे कुछ मजदूर धूणे के पास बैठकर खाना खा रहे थे। साध्वी द्वारा उन्हें अंदर बैठने के लिए कहने पर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान गांव के सरपंच सुरेश मौके पर पहुंचे और आरोप है कि उन्होंने साध्वी को लाठी से पीटा। साथ ही साधु नंद गिरी पर भी ईंट फेंककर हमला किया गया और उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। संत समाज के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर लोगों ने कड़ी निंदा की है। पुलिस कार्रवाई: थाना सदर नरवाना में सरपंच सुरेश निवासी इस्माइलपुर के खिलाफ मुकदमा नंबर 74, दिनांक 31 मार्च 2026 को धारा 115, 126, 333, 351(2) के अनुसार मामला दर्ज किया गया है।
0
0
Report

बांदा के तालाब में डूबकर आठ साल के मासूम की मौत, पुलिस जांच शुरू

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में तालाब में डूबने से 18 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से मृतक बच्चे के शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़े गांव की है। जहाँ राहुल जिसकी उम्र 8 वर्ष बताई जा रही है, अपनी बड़ी बहन के साथ तालाब में नहाने गया था। इस दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब कर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी है, मौके पर पुलिस पहुंची है और परिजनों व ग्रामीणों ने मदद कर मृतक के शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अचानक से घर में 8 वर्षीय मासूम बच्चे की डूबने से मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top