Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoria274001

नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क का किया उदघाटन

Nov 10, 2025 15:36:12
Mehra, Uttar Pradesh
देवरिया जनपद के भुजौली कॉलोनी में कुर्मी समाज और नगर क्षेत्र के लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती मनाई जयंती देवरिया नगर पालिका जिला अध्यक्ष अलका सिंह रहे मुख्य अतिथि भारतीय कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अच्छा है विशिष्ट अतिथि वही सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से बने पार्क का फीता कट कर नगर अध्यक्ष और भारतीय कुर्मी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया उदघाटन
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
NZNaveen Zee
Nov 10, 2025 18:18:03
Rewari, Haryana:दिल्ली ब्लास्ट के बाद रेवाड़ी पुलिस अलर्ट: SP हेमेंद्र मीणा ने चेकिंग के आदेश दिए, 56 नाकों पर वाहनों की जांच शुरू दिल्ली के लाल किले के सामने हुए कार ब्लास्ट की घटना के बाद रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आईपीएस हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी थाना प्रभारियों और ट्रैफिक पुलिस को तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत जिले के सभी 56 पुलिस नाकों पर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर जिले की सीमा से दिल्ली की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है, जिसके चलते गुरुग्राम और राजस्थान सहित सभी सीमावर्ती क्षेत्रों पर वाहनों की गहन जांच के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है। रेवाड़ी पुलिस ने सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ शहर के प्रमुख चौराहों जैसे नाई वाली चौक, झज्जर चौक, अंबेडकर चौक और बस स्टैंड सहित मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए नाकों पर सीलिंग की जा रही है। पुलिस की ओर से गाड़ियों को रुकवाकर चेकिंग की जा रही है। एसपी आईपीएस हेमेंद्र मीणा ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सभी नाकों पर सख्त जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं। प्राथमिक सूचनाओं के अनुसार दिल्ली ब्लास्ट में आठ से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इसी दिन फरीदाबाद में भी भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया था, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ गई हैं。
0
comment0
Report
RMRoshan Mishra
Nov 10, 2025 18:16:29
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली की घटना के मद्देनज़र इंदौर जिला प्रशासन हुआ सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानीइंदौर 10 नवम्बर 2025 दिल्ली में हाल ही में हुई घटना के परिप्रेक्ष्य में इंदौर जिला प्रशासन ने जिले में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सभी एसडीएम, संबंधित विभागों, पुलिस प्रशासन और मैदानी अमले को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के लिए कहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए सुदृढ़ और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित अन्य माध्यमों पर भ्रामक जानकारी फैलाने के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई व्यक्ति या समूह अफवाह फैलाने की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी को साझा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें। जिला प्रशासन परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Nov 10, 2025 18:16:00
Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में हुए धमाके के बाद पूरे शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र में स्थित संत नगर मेन मार्केट में भी पुलिस ने देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस के जवानों ने इलाके में संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली। सड़क पर चलती गाड़ियों को रोक-रोक कर चेक किया गया। लाल किले के पास हुए धमाके के बाद से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच भी जांच में जुट गई हैं। धमाके के कारणों और इसमें किसी आतंकी लिंक की संभावना को खंगाला जा रहा है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होने दी जाएगी। सभी जिलों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Nov 10, 2025 18:15:44
Delhi, Delhi:दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद दिल्ली हाई अलर्ट पर हुई बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ाई गई. दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. दिल्ली के विभिन्न इलाकों में चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान. लोकेशन—कापसहेड़ा बॉर्डर. दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद दिल्ली हाई अलर्ट पर हुई बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ाई गई है. दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई. साउथ वेस्ट दिल्ली के कापसहेड़ा बॉर्डर पर भी दिखी दिल्ली पुलिस की विशेष तैनाती. गुरुग्राम से हर गाड़ी पर दिल्ली पुलिस नजर, सख्त चेकिंग हो रही है ताकि दिल्ली और ज्यादा महफूज रह सके. दिल्ली के लोग चैन की नींद सो सके, पुलिस सख्त पहरा लग गया है. दिल्ली पुलिस सहित लाल किले के पास हुऐ ब्लास्ट में कई लोगों की मौत की सूचना है, कई लोग घायल हैं. ब्लास्ट जांच में देश की हर एजेंसी जुट गई है.
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Nov 10, 2025 18:15:20
Ratlam, Madhya Pradesh:दिल्ली ब्लास्ट के बाद अब पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के कई जिलों में पुलिस ने सख्त चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। रतलाम में भी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर के प्रमुख मार्गों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड क्षेत्र में वाहनों की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर खास निगरानी रखी जा रही है। जिले के गुजरात और राजस्थान बॉर्डर पर भी पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है। सीसीटीवी कैमरों के जरिये लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी स्थिति पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। रतलाम पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
0
comment0
Report
Nov 10, 2025 18:08:42
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Nov 10, 2025 18:06:50
Tehran, Tehran Province:ଗଛରୁ ଝୁଲନ୍ତା ଅବସ୍ଥାରେ ଯୁବକ ମୃତଦେହ ଉଦ୍ଧାର, ମାଣିକପୁର ଗ୍ରାମରେ ଶୋକରେ ଛାୟା ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲାର ମୋହନା ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ମାଣିକପୁର ଗ୍ରାମପଞ୍ଚାୟତରେ ଏକ ଦୁଃଖଦ ଘଟଣା ଘଟିଛି । ଗଛରୁ ଝୁଲନ୍ତା ଅବସ୍ଥାରେ ଜଣେ ଯୁବକଙ୍କ ମୃତଦେହ ଉଦ୍ଧାର କରାଯାଇଛି । ମୃତ ଯୁବକ ଜଣକ ହେଲେ ମାଣିକପୁର ଗ୍ରାମପଞ୍ଚାୟତ ସରପଞ୍ଚ ଲକ୍ଷ୍ମଣ ଦଳାଇଙ୍କ ସାନ ପୁଅ କୁମୁଦ ଦଳାଇ (ବୟସ ୨୫) । ଗ୍ରାମର ଏକ ପଣସ ଗଛ ରୁ ତାଙ୍କ ଶରୀର କୁ ଝୁଲନ୍ତା ଅବସ୍ଥାରେ ଉଦ୍ଧାର କରାଯାଇଛି । ଚନ୍ଦ୍ରଗିରି ପୋଲିସ ଘଟଣାସ୍ଥଳରେ ପହଞ୍ଚି ଏକ ଅପମୃତ୍ୟୁ ମାମଲା ରୁଜ୍ଜୁ କରି ମୃତଦେହକୁ ଜବତ କରି ତଦନ୍ତ ଆରମ୍ଭ କରିଛି । ଶବକୁ ବ୍ରହ୍ମପୁର ମେଡିକାଲରେ ବ୍ୟବଚ୍ଛେଦ ପାଇଁ ପଠାଇ ପରେ ପରିବାରକୁ ହସ୍ତାନ୍ତର କରାଯାଇଛି । ପୋଲିସ ପକ୍ଷରୁ ମିଳିଥିବା ପ୍ରାଥମିକ ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ, କୁମୁଦ ମାନସିକ ଭାରସାମ୍ୟ ହରାଇ ଆତ୍ମହତ୍ୟା କରିଥିବା ସମ୍ଭାବନା ରହିଛି । ତଥାପି ତାଙ୍କ ମୃତ୍ୟୁ ଆତ୍ମହତ୍ୟା ନା କିଏସି ତାଙ୍କୁ ହତ୍ୟା କରିଛି — ଏହା ସ୍ପଷ୍ଟ ହୋଇନାହିଁ । ମିଳିଥିବା ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ, କୁମୁଦ ଅତି କମ୍ ବୟସରୁ ନିଶା ଦ୍ରବ୍ୟ ସେବନ କରୁଥିଲେ ଏବଂ କିଛି ମାସ ଧରି ଯାଜୟପୁରରେ ୱେଲଡର ଭାବେ କାମ କରୁଥିଲେ । ତାଙ୍କ ଲିଭରରେ ସମସ୍ୟା ହେବା ପରେ ସେ ଗ୍ରାମକୁ ଫେରି ଆସିଥିଲେ । ପରିବାର ପକ୍ଷରୁ ତାଙ୍କୁ ମଦ ପିଇବା ବାରଣ ଏବଂ ଶରୀର ପ୍ରତି ଯତ୍ନ ନେବା ପାଇଁ ଅନେକ ଥର ପରାମର୍ଶ ଦିଆଯାଇଥିଲା । ଗତ ସନ୍ଧ୍ୟା ସାତଟା ସମୟରେ କୁମୁଦ ଘରେ ବାଇକ ଚାବି ମାଗିଥିଲେ, କିନ୍ତୁ ଘରେ ନ ମିଳିବାରୁ କେଉଁଆଡେ ଚାଲିଯାଇଥିଲେ । ପରିବାର ଲୋକେ ରାତି ସାରା ତାଙ୍କୁ ଖୋଜିଥିଲେ କରିଥିଲେ କିନ୍ତୁ ସନ୍ଧାନ ମିଳିନଥିଲା । ଆଜି ସକାଳେ ଗ୍ରାମବାସୀ ତାଙ୍କ ନିଜ ବାରିପଟିଆ ପଣସ ଗଛରେ ତାଙ୍କ ଶରୀରକୁ ଝୁଲନ୍ତା ଅବସ୍ଥାରେ ଦେଖିଥିଲେ । ଏହି ଘଟଣା ପରେ ମାଣିକପୁର ଗ୍ରାମରେ ଚୋରାମଦ ବିକ୍ରି ପ୍ରସଙ୍ଗ ପୁଣି ଚର୍ଚ୍ଚାରେ ଆସିଛି । ଗ୍ରାମର ମହିଳା ଗୋଷ୍ଠୀ ବାରମ୍ବାର ଚୋରାମଦ ବିକ୍ରି ବିରୋଧରେ ଆନ୍ଦୋଳନ କରିଥିଲେ ମଧ୍ୟ, ପ୍ରଶାସନ ର ଅବହେଳା ଯୋଗୁଁ ଏହା ଅଦ୍ୟାବଧି ମଦ ବିକ୍ରୀ କାରବାର ବନ୍ଦ ହେଉନାହିଁ । ସରପଞ୍ଚଙ୍କ ପୁଅଙ୍କ ଅକାଳ ମୃତ୍ୟୁ ଗ୍ରାମ ଓ ପଞ୍ଚାୟତ ଅଞ୍ଚଳରେ ଶୋକରେ ଛାୟା ଖେଳାଇଦେଇଛି । ଏବେ ସମସ୍ତଙ୍କ ନଜର ପୋଲିସ ର ତଦନ୍ତ ଓ ଚୋରାମଦ ବିରୋଧରେ ଆଗାମୀ ପଦକ୍ଷେପ କିଭଳି ରହିବ ପ୍ରଶାସନ ର ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top