Back
कीर्तन की खुशियां मातम में बदलीं: एचटी करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
Gauri Bazar, Uttar Pradesh
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव में नवरात्रि के पावन अवसर पर चल रहा कीर्तन कार्यक्रम उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब टेंट हटाने के दौरान एक युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, करमाजीतपुर के पश्चिमी टोला में एक व्यक्ति के घर नवरात्रि के तहत कीर्तन का आयोजन किया गया था। शुक्रवार देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद टेंट हटाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव का मन्नीलाल (18) पुत्र सिकंदर टेंट का लोहे का पाइप उखाड़ रहा था, तभी पाइप ऊपर से गुजर रही एचटी बिजली लाइन से छू गया।
तेज करंट की चपेट में आते ही मन्नीलाल बुरी तरह झुलस गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन व ग्रामीण तत्काल उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहा पहुंचते ही डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मन्नीलाल दो भाइयों में छोटा था और परिवार की उम्मीदों का सहारा था। उसकी एक बहन कंचन है। बेटे की असमय मौत से मां इसरावती का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Sharma
FollowMar 28, 2026 06:48:370
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 28, 2026 06:48:140
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 28, 2026 06:47:570
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 28, 2026 06:47:450
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 28, 2026 06:47:340
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 28, 2026 06:47:240
Report
KSKashish Singh
FollowMar 28, 2026 06:46:370
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 28, 2026 06:46:250
Report
VVvirendra vasinde
FollowMar 28, 2026 06:46:120
Report
ADAnup Das
FollowMar 28, 2026 06:45:580
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 28, 2026 06:45:280
Report
624
Report
784
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 28, 2026 06:35:17618
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 28, 2026 06:35:07592
Report