Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Alwar301001

अलवर के खेतों में फ्रांसीसी सैलानी देसी-विदेशी संगम पर थेसर के साथ थिरके

JGJugal Gandhi
Mar 28, 2026 06:35:07
Alwar, Rajasthan
अलवर में देसी-विदेशी रंग: फ्रेंच सैलानियों ने खेत में थेसर संभाला, गुर्जरवाटी गीतों पर थिरके अलवर जिले के सीलीसेढ़ क्षेत्र के पास स्थित श्योदानपुरा गांव में इन दिनों गेहूं की कटाई के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला। किसान चेतराम गुर्जर के खेत में चल रही लावणी (कटाई) के दौरान देशी और विदेशी संस्कृति का ऐसा संगम हुआ, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। परिवार के सदस्य ट्रैक्टर में लगे डेक पर गुर्जरवाटी गीत बजाते हुए काम में जुटे थे। ढोलक की थाप और लोकगीतों की मधुर धुनों के बीच पूरा माहौल उत्सव जैसा बना हुआ था। इसी दौरान सीलीसेढ़ घूमने आए फ्रांस के कुछ सैलानी वहां पहुंच गए। उनके लिए यह अनुभव बिल्कुल नया और रोमांचक था। खेत में चल रही हलचल और संगीत से आकर्षित होकर सैलानी खुद को रोक नहीं पाए और सीधे खेत में पहुंच गए। पहले उन्होंने उत्सुकता से पूरा नजारा देखा, फिर मुस्कुराते हुए किसानों के साथ थेसर (गेहूं निकालने की मशीन) पर काम में हाथ बंटाने लगे। भाषा की बाधा जरूर थी—हिंदी गीतों के बोल समझ नहीं आए—लेकिन संगीत की ताल ने दूरी मिटा दी। सैलानी खुलकर नाचे, हंसे और इस यादगार पल को अपने कैमरे में भी कैद किया। ग्रामीण निहाल सिंह के अनुसार, “अंधड़ और बारिश के खतरे को देखते हुए किसान इन दिनों तेजी से गेहूं की फसल निकालने में लगे हैं। ऐसे में विदेशी मेहमानों का यूं आकर साथ देना हमारे लिए बेहद खुशी की बात रही।” इस पूरे घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया कि संस्कृति और संगीत की कोई सीमा नहीं होती। गांव के सादे जीवन और अपनत्व ने विदेशियों को इतना प्रभावित किया कि वे खुद इस मिट्टी की खुशबू में रंग गए। यह दृश्य न सिर्फ किसानों के लिए खास रहा, बल्कि गांव की पहचान को भी एक नई रंगत दे गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HSHITESH SHARMA
Mar 28, 2026 07:32:33
Durg, Chhattisgarh:एंकर-duर्ग पुलिस ने एक बड़े वाहन ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है आरोपी टूर एण्ड ट्रेवल्स के नाम से ऑफिस खोलकर लोगों की गाड़ियाँ किराए पर लेते थे और फिर उन्हें चुपके से गिरवी रखकर लाखों रुपये डकार जाते थे थाना मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 कारें और एक बुलेट मोटरसाइकिल जप्त की है. वहीं दुर्ग सीएसपी हर्षित मैहर ने बताया कि प्रार्थी याकूब खान ने थाना मोहन नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी गाड़ी किराए पर लेने के बाद आरोपियों ने न तो किराया दिया और न ही वाहन लौटाया जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह कोई अकेला मामला नहीं है बल्कि आरोपियों ने एक संगठित गिरोह बनाकर दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया है उन्होंने बताया कि आरोपी अमित कुमार सिंह और वरुण सलामे शहर में टूर एण्ड ट्रेवल्स के नाम से कारोबार करते थे नए गाड़ी मालिकों को ऊंचे मासिक किराए का लालच देकर अनुबंध करते थे कुछ समय तक किराया देने का नाटक करने के बाद वे भुगतान बंद कर देते थे इस बीच वे असली मालिक को बिना बताए उन वाहनों को तीसरे पक्ष के पास मोटी रकम लेकर गिरवी रख देते थे शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और हर पहलू की बारीकी से जांच की जिसके बाद मोहन नगर पुलिस ने घेराबंदी कर दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से कुल 10 वाहन बरामद किए हैं.
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 28, 2026 07:32:20
Damoh, Madhya Pradesh:जहां भक्ति के सामने कुछ भी नहीं होती तपन और तापमान, बलखंडन माता के दरबार में अनोखा मेला.. भक्त कहते है भक्ति की शक्ति भक्तों से वो करा लेती है जो सामान्यतः संभव नहीं लगती लेकिन जब बात आस्था विश्वास और भक्ति की हो तो लोग वो कर जाते है जिसे सोचकर भी रूह कांप जाए। खास तौर पर जब बात देवी भक्ति की हो तो शक्ति की आराधना में शक्ति खुदबखुद भक्त के भीतर समा जाती है और देश भर से कई ऐसी भक्ति साधना की तस्वीरें देखने को मिलती है। कुछ इसी तरह का अलहदा नजारा एमपी के दमोह जिले में देखने को मिलता है जहां देवी भक्त कुछ ऐसा करते है जो देखकर आप भी कहेंगे कि वाकई में ये देवी शक्ति ही है और चमत्कार भी जहां तपती सड़क पर सर पड़े चढ़े सूरज की तपन के बाद भी लोग अर्ध नग्न होकर दंडवत माता के दरबार में पहुँचते है वो भी कुछ दूर नहीं बल्कि दो किलोमीटर से ज्यादा का सफर होता है और लोग भी एक दो नहीं बल्कि हजारों श्रद्धालु इसी प्रक्रिया को अपनाते है और उनके शरीर पर एक मामूली सा निशान तक नहीं आता और जो भी इन दृश्यों को अपनी आंखों से देखता है वो हैरान रह जाता है। दरअसल दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के दसोंदी गांव में प्राचीन बलखंडन माता का प्रसिद्ध मंदिर है, अति प्राचीन इस देवी मंदिर में बलखंडन माता विराजमान है। सैकड़ों साल पुराने इस देवी मंदिर में दूर दूर से लोग मन्नत लेकर आते है और उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। इलाका मुस्लिम बाहुल्य इलाका है लेकिन मजहबी खींचतान से परे यहां मां को मां के रूप में ही पूजा जाता है और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र वो भी ग्रामीण परिवेश का होने के बाद भी बलखंडन माता को लोग एक सा मानते है। नवरात्र के दिनों में ये मंदिर और इलाका भक्तों से गुलजार रहता ही हे लेकिन नवरात्र के समापन के बाद का एक दिन बेहद खास माना जाता है जब मंदिर में एक भव्य मेले का आयोजन होता है और इस दिन के दृश्य देखने लायक होते है। मान्यताओं के मुताबिक जो भी भक्त यहां मनोकामना मांगता है उसकी मनोकामना पूरी होती है और ऐसे लोग माता का आभार मानने भक्ती का अनूठा रंग पेश करते है, मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले से सड़क पर इन भक्तों की यात्रा शुरू होती है। पुरुषों के लिए शरीर पर एक टाबल या तोलिया लपेटना होती है और ऊपर का हिस्सा बिना कपड़ो के होता है मतलब अर्धनग्न होकर पुरुष सड़क पर दंड भरकर मतलब लेट लेट कर मंदिर तक पहुंचते है। इन दिनों मतलब चैत्र के महीने में जब आसमान से सूरज आग उगलता है और दोपहर के वक्त जब सड़क आग सी धधकने लगती है तब इस सड़क पर नंगे पैर चलना भी कठिन है उस समय लोग दो किलोमीटर तक दंडवत होकर जाते है। इस बार भी एक दो नहीं बल्कि हजारों लोगों ने अर्धनग्न होकर दंडवत मंदिर तक का सफर पूरा किया और अपनी मन्नत पूरी होने पर माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। मान्यता है कि यहां इस तरह से कष्ट झेलकर दरबार तक पहुंचने पर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की बीमारियां भी ठीक होती है और दशकों से लाखों लोगों को इसका लाभ भी मिला है। अजीबो गरीब इन दृश्यों से भक्ति की शक्ति तो साबित होती ही है साथ हो चमत्कारिक स्वरूप के दर्शन भी होते है। एक दिन बेहद खास होने के साथ ही देखा जाता है कि जैसे जैस धूप और तपन तेज होती है वैसे वैसे मेले की रौनक बढ़ती है और जैसे ही धूप कम होती है वैसे ही मेले का रंग भी कमजोर होते लगता है मतलब लोगों का जमावड़ा कम होने लगता है। स्थानीय लोगों और भक्तों की माने तो आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों के अलावा दूसरे शहरों के लोग यहां आकर अपनी मन्नत पूरी करते है और जो भी अर्धनग्न दंडवत यात्रा करता है उसके शरीर पर कोई असर नहीं होता और यही बलखंडन माता की शक्ति और चमत्कार है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 28, 2026 07:31:42
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में एक डॉक्टर के बेटे से 36 लाख 66 हज़ार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं। जहां ठगों ने शेयर और आईपीओ में निवेश पर 850 फीसदी तक का मुनाफा देने का झांसा दिया था जिसके बाद फरियादी उनके जाल में फंसता चला गया। जब ठगी का पता चला तो बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। वीओ- दरअसल ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के सत्यदेव नगर में रहने वाले डॉ. रामहित शर्मा के बेटे हर्ष बरुआ को एक व्यक्ति ने 21 अगस्त 2025 को “नुवामा VIP परामर्श क्लब” के नाम से संपर्क किया था। आरोपी ने खुद को शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश कराने वाला विशेषज्ञ बताया।आरोपी ने हर्ष को बताया कि उसके जरिए निवेश करने पर सामान्य निवेश से कई गुना, यहां तक कि 850% तक मुनाफा मिल सकता है। झांसे में आकर हर्ष बरुआ ने 21 अगस्त से 15 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 36 लाख 66 हज़ार रुपए निवेश कर दिए। जब हर्ष ने मुनाफे के साथ अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और संपर्क भी तोड़ दिया। ठगी का अहसास होने पर हर्ष बरुआ ने थाटीपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि “नुवामा VIP परामर्श क्लब” असल में कहां से संचालित हो रहा है और इसका संचालक कौन है। ASP जयराज कुबेर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा। बाइट- जयराज कुबेर- ASP ग्वालियर
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Mar 28, 2026 07:31:27
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 28, 2026 07:31:14
Farrukhabad, Uttar Pradesh:"श शिक्षा का शोषण - लेन गांव की सच्चाई" कैसी शिक्षा कहां शिक्षा का अधिकार अधिकारियों का वेतन मास्टरों का खाता सफर कर रहे बच्चे जिम्मेदारी किसकी "यह है कमालगंज थाना क्षेत्र के लेन गांव की तस्वीर। जहां शिक्षा की दीपशिखा जलाने वाले शिक्षक खुद आग लगा रहे हैं। एक लाख से ज्यादा वेतन पाने वाले मास्टर साहब कहां? बच्चे सड़क पर खड़े, लेकिन स्कूल का ताला लगा।" "रोज बच्चे आ जाते हैं, 9 बजे से खड़े। उसके बाद ही मास्टर साहब आते हैं। कभी-कभी तो पूरे दिन नहीं आते। हमारा टैक्स का पैसा इनकी जेब में, बच्चों का भविष्य सड़क पर!" "बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी बजट खर्च करने में मशगूल। लाखों रुपये स्कूलों पर, लेकिन शिक्षक समय पर नहीं पहुंचते। नियम कहते हैं - सुबह 9 से दोपहर 2 तक क्लास। लेकिन हकीकत? मनमानी और शोषण। जिले भर में यही हाल।" "शिक्षक नियम तोड़ते हैं, बच्चे भुगतते हैं। शोषण का खेल चल रहा है - वेतन पूरा, ड्यूटी आधी। विभाग सो रहा है।" वेतन: 1 लाख+. शोषण: बच्चे सड़क पर 1-2 घंटे खड़े। "कानून साफ: शिक्षा का अधिकार। लेकिन लेन गांव में उल्लंघन। शिक्षक आते देर से, बच्चे शोषित। विभाग की लापरवाही ने शिक्षा को तार-तार कर दिया." "क्या यह है हमारा भविष्य? जागो अधिकारियों, जागो अभिभावक!"
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 28, 2026 07:30:38
Jaipur, Rajasthan:2703ZRJ_JPR_SOG_R सरकारी नौकरियों में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए नियुक्ति पाने के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। एसओजी जांच में सामने आया कि कई अभ्यर्थियों ने धोखाधड़ी कर दिव्यांग कोटे का लाभ लिया। इसके बाद इन्हें SMS हॉस्पिटल जयपुर में दोबारा मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया, लेकिन कई कैंडिडेट जांच में शामिल ही नहीं हुए।जांच के दौरान मेडिकल बोर्ड ने जिन अभ्यर्थियों की जांच की, उनमें से ज्यादातर की दिव्यांगता 40 प्रतिशत से कम पाई गई। इस आधार पर उन्हें दिव्यांग कोटे के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब तक जांच में केवल एक अभ्यर्थी ही वास्तविक रूप से दिव्यांग पाया गया है, जबकि बाकी का मेडिकल परीक्षण एसओजी की निगरानी में कराया जा रहा है। एसओजी अब इस मामले में और सख्ती बरतते हुए संबंधित भर्ती विभागों से अभ्यर्थियों का पूरा रिकॉर्ड मंगाएगी। आवेदन के समय लगाए गए दस्तावेजों की जांच होगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र किन अस्पतालों या चिकित्सा केंद्रों से जारी किए गए। ऐसे प्रमाण पत्र बनाने वाले डॉक्टरों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। जांच में कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आई है, जिनमें— रीट भर्ती परीक्षा 2022 (लेवल-1 और लेवल-2) वरिष्ठ अध्यापक सीधी भर्ती 2022-23 स्कूल व्याख्याता भर्ती 2015-16 कनिष्ठ लिपिक/कनिष्ठ सहायक भर्ती असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022-23 एएनएम सीधी भर्ती 2023 कृषि पर्यवेक्षक भर्ती पशु चिकित्सक भर्ती सहायक आचार्य भर्ती ग्राम विकास भर्ती परीक्षा
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 28, 2026 07:30:19
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के ग्राम सिरोलिया से वृद्ध मांगीलाल को शुक्रवार दोपहर उनके घर से समधी देवीलाल लग्न लाने का कहकर राजगढ़ जिले के भैंसवा माता मंदिर बाइक पर बिठाकर ले गया और वहां वृद्ध के पैर बाइक से बांधकर निर्दयतापूर्वक घसीटते हुए नजर आ रहा है। इस पूरी घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया। यह पूरी घटना शराब ठेके के पास की है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है समधी ने वृद्ध को बाइक से रस्सी से बांध रखा है और वृद्ध अधमरी हालत में पड़ा हुआ है। वीडियो में लोग उसे समझाते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं अब बाइक से मत घसीटो, मर जाएंगा। उसके बाद समधी उसे बाइक से रस्सी छोड़कर अलग करता है और फिर दोनों हाथों से पकड़कर वृद्ध को जमीन पर बेरहमी से घसीट रहा है। उसके बाद वहीं छोड़कर अपने साथी को बाइक पर बिठाकर निकल जाता है। स्थानीय लोगों ने वृद्ध के जेब से मोबाइल निकालकर परिजनों को सूचना दी। परिजन भैंसवा माता पहुंचे और पुलिस वाहन में घायल अवस्था में मक्सी थाने पर लेकर गए। मक्सी थाने से बुजुर्ग को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भेज दिया। बुजुर्ग का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। अभी तक इस मामले में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। वृद्ध के साथ समधी ने ऐसा क्यों किया, इस बात की जानकारी परिजनों को भी नहीं है। परिजन शंकरलाल ने बताया एक दिन पहले शुक्रवार दोपहर 12 बजे समधी देवीलाल आया और मांगीलाल से कहा लग्न लेने के लिए भैंसवा माता मंदिर चलना है। उन्होंने मना किया घर पर हवन चल रहे हैं लेकिन समधी नहीं माना और उन्हें साथ लेकर गया। वहां जाकर साथ मिलकर शराब पी और उसके बाद बाइक से बांधकर इन्हें घसीटा। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाया।
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Mar 28, 2026 07:20:48
Rewari, Haryana:कैंटीन में एल.पी.जी.सिलेंडर खत्म होने पर अस्थाई रूप से कैंटीन हुई बंद.... कैंटीन में किसान मजदूरों को मिलता है मात्र दस रुपये में खाना.... कैंटीन गेट बंद देख किसानों को बिना खाना खाएं ही लौटना पड़ा निराश.... मंडी प्रशासन को कैंटीन के लिये पहले से करनी चाहिए थी एल.पी.जी.सिलेंडर की व्यवस्था.... किसानों ने मीडिया के माध्य्म से कैंटीन में जल्द सिलेंडर की व्यवस्था कर कैंटीन खोलने की की अपील...... मार्किट कमेटी के डी.एम.यू.ने कहा कभी कभार हो जाती है ऐसी अव्यवस्था लेकिन कल तक सिलेंडर की व्यवस्था कर कैंटीन को किसान मजदूरों के लिए किया जाएगा सुचारू...... इस संदर्भ में कैंटीन में खाना खाने आये किसानों और मजदूरों ने कहा कि वह कैंटीन में रोज की तरहं खाना खाने आये थे लेकिन यहां आकर देखा तो कैंटीन बंद मिली और पता चला कि कैंटीन में गैस सिलेंडर खत्म होने के कारण कैंटीन को अगला सिलेंडर उपलब्ध होने तक अस्थाई रूप से बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कैंटीन को चालू करने का सरकार का उद्देश्य था कि मंडी में आने वाले मजदूर और किसानों को मात्र दस रुपये में रियायती दर पर खाना उपलब्ध हो सके लेकिन मंडी प्रशासन की लापरवाही की वजह से कैंटीन में सिलेंडर खत्म होने के कारण कैंटीन नहीं खुल सकी जिस कारण अब इन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। कहा कि कैंटीन में सिलेंडर की व्यवस्था का जिम्मा मंडी प्रशासन का था जिसका इंतजाम उन्हें पहले से करना था ताकि कैंटीन बंद करने की नौबत न आती। उन्होंने मीडिया के माध्य्म से कैंटीन में जल्द सिलेंडर की व्यवस्था कर कैंटीन खोलने की पुरजोर अपील की। इस संदर्भ में मार्किट कमेटी के डी.एम.यू.ने कहा कभी कभार हो जाती है ऐसी अव्यवस्था क्योंकि यहां कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग किया जाता है लेकिन जिला उपायुक्त व एस.डी.एम.से बात करके कल तक सिलेंडर की व्यवस्था कर कैंटीन को किसान मजदूरों के लिए सुचारू रूप से खोल दिया जाएगा। सत्यप्रकाश डी.एम.यू.मार्किट कमेटी रेवाड़ी।
345
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 28, 2026 07:19:26
Durg, Chhattisgarh:दर्ग पुलिस ने एटीएम उखाड़कर चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रवक्ता ASP मनिशंकर चंद्रा ने बताया कि 13 नवंबर 2025 की रात करीब 2 बजे नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ननकटटी बस स्टैंड के पास हिताची कंपनी के एटीएम को सुनियोजित तरीके से तोड़फोड़ कर उखाड़ने का प्रयास किया गया था. प्रार्थी विनय कुमार की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हुए अलग-अलग राज्यों में एटीएम मशीनों को निशाना बनाते थे. वारदात से पहले आरोपी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में रेकी कर सुनसान और हाईवे किनारे स्थित एटीएम का चयन करते थे. इस घटना में भी आरोपियों ने ग्राम गनियारी से मेटाडोर वाहन चोरी कर रस्सियों की मदद से एटीएम को खींचकर उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों के जागने पर वे मौके से फरार हो गए. तकनीकी साक्ष्यों और अंतरराज्यीय समन्वय के आधार पर मध्यप्रदेश में गिरफ्तार आरोपी आरीफ एहसान और एहसास बाठू की संलिप्तता सामने आई. दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई तो पहले तो उन्होंने पुलिस को गुमराह किया लेकिन सख्ती बरतने पर अपना गुनाह कबूल कर लिया और वारदात का तरीका भी बताया. उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य मोबाइल बंद रखते थे और इंटरनेट कॉलिंग से संपर्क करते थे और CCTV कैमरों को निष्क्रिय करने के लिए पेंट या ग्रीस का उपयोग करते थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से मेटाडोर वाहन और वारदात में इस्तेमाल उपकरण जब्त किए हैं; आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
389
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 28, 2026 07:18:32
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर。 बहरोड में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई。 परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशन में प्रवर्तन कार्रवाई。 बगैर परमिट और टैक्स चुकाए चल रही 2 बसें सीज。 बहरोड में परिवहन निरीक्षक रविदत्त शर्मा ने की कार्रवाई。 एक बस पर तो फर्जी नम्बर प्लेट लगाई हुई。 एक बस के परमिट और फिटनेस वर्ष 2020-2021 में एक्सपायर हुए。 जबकि दूसरी बस के परमिट, फिटनेस वर्ष 2024 में खत्म हो चुके。 हरियाणा के बस संचालक की गाड़ी चल रही थी राजस्थान में。 नियमित रूप से जयपुर से दिल्ली के बीच चल रही थी दोनों बसें。 एक बस का टैक्स जमा था, लेकिन बिना परमिट टैक्स का मतलब नहीं。 अलवर RTO रवीन्द्र जोशी की मॉनिटरिंग में की गई कार्रवाई。 एक बस पर 2.51 लाख, दूसरी पर 29600 रुपए के चालान。 टैक्स गणना के बाद और भी बढ़ सकता है बसों पर जुर्माना。
330
comment0
Report
Advertisement
Back to top