Back
यूजीसी रेगुलेशन 2026 के खिलाफ देवरिया में बिगुल, मांगपत्र अभियान का भव्य शुभारंभ
Deoria, Uttar Pradesh
देवरिया
यूजीसी रेगुलेशन 2026 एवं अन्य जनविरोधी और अन्यायपूर्ण कानूनों के खिलाफ देवरिया जनपद में जनआंदोलन की मजबूत नींव रख दी गई है। न्याय संघर्ष समिति देवरिया के तत्वावधान में चलाए जाने वाले “मांगपत्र अभियान” का आज भटवलिया स्थित विवेक सिंह बंटी के कैंप कार्यालय से विधिवत शुभारंभ किया गया।
अभियान के पहले ही दिन शहर के बुद्धिजीवी वर्ग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और ऊर्जावान युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और बड़ी संख्या में मांगपत्र भरे। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह अभियान जनपद के हर कोने तक पहुंचेगा और प्रतिदिन प्रमुख स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों से समर्थन लिया जाएगा।
वक्ताओं ने ऐलान किया कि 16 फरवरी को प्रस्तावित महापंचायत के माध्यम से देवरिया जनपद से एक लाख मांगपत्र एकत्र कर भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति को प्रशासन के माध्यम से भेजे जाएंगे। यह महापंचायत शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक साबित होगी।
इस मौके पर विवेक सिंह बंटी, राजेश सिंह श्रीनेत, सुयश मणि त्रिपाठी, नित्यानंद उपाध्याय, अनिल मिश्रा, अमित सिंह बबलू, रवि प्रकाश मिश्र छोटे, ओंकार नाथ सिंह, सच्चिदा सिंह राना, मानवेंद तिवारी, आनंद श्रीवास्तव सोनू, बालमुकुंद मिश्र, अरुण कुमार मिश्र, टी.एन. मिश्र, डॉ. जे.एन. पांडेय, अशोक मिश्र दाऊ, देव कुमार शुक्ल, मदन शाही, गिरजेश मिश्र, संजय तिवारी, सनत पाण्डेय डब्बू, भानु प्रताप सिंह चंचल, संगीता सिंह, मनोज सिंह, अजय मिश्र, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, राजेश त्रिपाठी, कुलदेव सिंह, सतीश चंद्र उपाध्याय, संजीव मिश्रा, भरत मणि, प्रमोद कुमार मिश्र, अतुल प्रताप सिंह, सदानंद सिंह, मुन्ना सिंह, शिवेश मिश्र, अनुराग मिश्र, मार्कण्डेय पति त्रिपाठी, सुनील कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि जब तक जनविरोधी कानून वापस नहीं लिए जाते, तब तक यह संघर्ष शांतिपूर्ण लेकिन निर्णायक रूप से जारी रहेगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KJKamran Jalili
FollowJan 31, 2026 14:34:200
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 31, 2026 14:34:050
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJan 31, 2026 14:33:340
Report
DSDM Seshagiri
FollowJan 31, 2026 14:32:580
Report
0
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowJan 31, 2026 14:32:070
Report
1
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 31, 2026 14:31:361
Report
DSDeepesh shah
FollowJan 31, 2026 14:31:170
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 31, 2026 14:30:460
Report
Pali Razapur, Uttar Pradesh:अलीगढ़ समुदाय विशेष पर टिप्पणी करने वाले करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष क हुईी,रिहाई, भारी संख्या में लेने पहुंचे करणी सैनिक, धूमधाम के साथ ले जाया गया जिला अध्यक्ष को
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report