Back
रामनवमी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय का स्वागत, शांति की मिसाल बना
PKPankaj Kumar
Mar 26, 2026 14:19:18
Motihari, Bihar
मोतिहारी में रामनवमी के अवसर पर कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई। सुगौली प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला जहां कौमी एकता दिखा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों रामभक्तों ने हिस्सा लिया। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी जुलूस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए। शोभायात्रा के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। जब जुलूस ताज चौक पहुंचा, तो मुस्लिम समाज के लोगों ने खुले दिल से रामभक्तों का स्वागत किया। मुस्लिम समुदाय ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की और उनके लिए पानी, बिस्किट व शीतल पेय की व्यवस्था की। शोभायात्रा महादेव टोला से शुरू होकर राजवाड़ी रोड, कानूटोला, और महाबीर चौक होते हुए मुख्य मार्ग से गुजरी। जुलूस का मुख्य आकर्षण एक सुसज्जित रथ था, जिस पर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की मनोहारी झांकी सजाई गई थी। बैंड-बाजा, ढोल-ताशा और डीजे की धुनों पर युवा जमकर थिरकते नजर आए। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 26, 2026 15:03:240
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 26, 2026 15:02:210
Report
ASAmit Singh
FollowMar 26, 2026 15:01:590
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 26, 2026 15:01:410
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 26, 2026 15:00:55Noida, Uttar Pradesh:स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर दोनों भाइयों के बीच मामला शांत कराया...हालांकि इस मारपीट में दोनों भाइयों को मामूली चोटें आई हैं
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 26, 2026 15:00:430
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 26, 2026 15:00:260
Report
813
Report
ASArvind Singh
FollowMar 26, 2026 14:48:53872
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 26, 2026 14:48:31829
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 26, 2026 14:48:07726
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 26, 2026 14:47:54868
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 26, 2026 14:47:42825
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 26, 2026 14:45:40818
Report