Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoria274001

कई परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुची कापियां छात्रों के सामने सुबह परीक्षा का संकट डिमांड की गई है अभी

Feb 26, 2026 13:17:26
Deoria, Uttar Pradesh
देवरिया से इस वक्त की बड़ी खबर… उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं (कापियां) समय से नहीं पहुंच सकीं,जिससे परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। देवरिया में यूपी बोर्ड की परीक्षा कल सुबह 08:30 बजे से शुरू होनी है,पहली पाली में गणित और शाम की पाली में विज्ञान का पेपर निर्धारित है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही कई केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का संकट खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक करीब 44 हजार कॉपियों की डिमांड की गई थी, लेकिन अब तक कापियां उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। परीक्षा केंद्रों के अध्यापक और प्रतिनिधि सुबह से ही स्टोर के चक्कर काटते नजर आए। जिले में उत्तर पुस्तिकाओं का स्टोर GIC स्कूल देवरिया में बनाया गया है, जहां से कॉपियों का वितरण होना था। लेकिन स्टोर में ही कापियों की उपलब्धता नहीं होने से अफरा-तफरी का माहौल है। इस पूरे मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर इतनी बड़ी परीक्षा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त क्यों नहीं की गईं? छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यही है बाईट--अमरनाथ राय उप शिक्षा निदेशक बाईट-- कॉपी लेने आए कर्मचारी
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Feb 26, 2026 14:54:50
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी: उपजिलाधिकारी नवाबगंज आनंद तिवारी और सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को होली पर्व के मद्देनज़र लखपेड़ाबाग व नबीगंज क्षेत्रों में सघन छापेमारी की गई। अभियान के दौरान लखपेड़ाबाग स्थित मेसर्स बाला जी घी स्टोर से घी के दो नमूने लिए गए। नबीगंज स्थित मेसर्स रवि ट्रेडर्स से वंश ब्रांड सरसों तेल व रिफाइंड सोयाबीन तेल का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। संदिग्ध पाए जाने पर मयूर वनस्पति के 39 हजार कीमत के 10 टिन, बिस्किन वनस्पति के 53,340 मूल्य के 24 टिन तथा बेकरी शॉर्टनिंग के 32,900 रुपये के 14 जार की बिक्री पर रोक लगा दी गई। कुल एक लाख 25 हजार 240 मूल्य के खाद्य पदार्थ विक्रय से प्रतिबंधित किए गए। इसी क्रम में हैदरगढ़ स्थित मेसर्स हरी ट्रेडर्स (सब्जी मंडी) से पनीर व छेना तथा रामनगर के गिरी चौराहा से खोया का नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। अभियान में कुल सात नमूने लिए गए। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, अर्शी फारूकी, भगौती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, अनुराधा मिश्रा और डॉ. अंकिता यादव शामिल रहे।
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 14:48:24
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना सुभाषनगर क्षेत्र के करगैना बाजार से दिनदहाड़े आर्मी कलर बुलेट बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित आशुतोष सिंह पुत्र गजेन्द्र कुमार, निवासी द्वारिका पुरम बदायूं रोड, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार 26 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे वह सब्जी लेने करगैना बाजार गए थे। आरोप है कि उन्होंने अपनी बाइक संख्या यूपी-25 डीके 05131 (बुलेट, आर्मी कलर) बाजार में खड़ी की और सब्जी लेकर लौटे तो बाइक मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद जब पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। फुटेज में संदिग्ध युवक ने ग्रीन अपर और ब्लैक पैंट पहन रखी है।घटना के बाद पीड़ित ने थाना सुभाषनगर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में आए दिन वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Feb 26, 2026 14:47:17
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में उ0प्र0 टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आज सैकड़ो शिक्षकों ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर बेसिक शिक्षाधिकारी के कार्यालय पर धरना दिया और मुख्य सड़क से DM कार्यालय तक पैदल march निकालते हुये टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का कहना है सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों को टीईटी की परीक्षा अनिवार्य के नियम पर कड़ा विरोध करते हुए कहा कि वर्तमान में जो शिक्षक है वह टीईटी की परीक्षा पास करके ही शिक्षक बने और पूर्व के शिक्षक भी अपनी पात्रता के अनुसार ही शिक्षक बने अब उनको भी टीईटी परीक्षा अनिवार्य कर सरकार की मानसिकता शिक्षकों के खिलाफ स्पष्ट दिख रही है लेकिन हम अभी शिक्षक इसका कड़ा विरोध करते है और अगर सरकार में हमारी बात नही मानी गयी तो आगामी 2027 के चुनाव में हम सभी शिक्षक उन्हें इसके विरोध में जबाव जरूर देंगे।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Feb 26, 2026 14:47:03
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, UP: लेखिका भूमिका द्विवेदी, जो चार साल पहले ज्योतिर्मठ पीठम शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मठ में रुकी थीं, अपना अनुभव बता रही हैं。 "...मुझे अभी के हालात के बारे में नहीं पता, लेकिन जब मैं 4 साल पहले वहाँ था, तो वहाँ एक औरत थी जो मठ की मालिक थी। उसके कुछ रिश्तेदार बेंगलुरु से आए थे। तो, जब मैं वहाँ था तो वहाँ 3-4 औरतें रह रही थीं...जब मैंने उससे पूछा कि वह कौन है, तो उसने खुद को उसकी 'सखी' बताया था...कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं है। मेरा अविमुक्तेश्वरानंद से कोई डायरेक्ट कॉन्टैक्ट नहीं रहा है। मैं कभी उनसे आमने-सामने नहीं मिला, और मैंने उनसे कभी बात नहीं की। उनके मैनेजर मेरे कॉन्टैक्ट में थे, और वह चाहते थे कि मैं वहाँ और रुक जाऊँ...2 महीने में, मैंने 5 किताबों के लिए मटीरियल इकट्ठा कर लिया था। इसलिए, मेरे और रुकने का कोई कारण नहीं था...उन्होंने (मैनेजर) मुझे कभी छुआ नहीं, लेकिन उन्होंने जो भाषा इस्तेमाल की - कि वह एक ऐसा आदमी है जो परिवार से दूर रहता है और उसके पास कुछ ज़रूरतें हैं। मुझे उनकी बात पसंद नहीं आई...अगर उन पर कुछ इल्ज़ाम हैं, तो उन्हें खुद ही केस ट्रायल तक पद छोड़ देना चाहिए...
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 14:45:53
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी: थाना टिकैतनगर अंतर्गत ग्राम खेतासराय, इरशाद नगर, अकबरपुर व आल्हनमऊ में गुरुवार को आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रामसनेहीघाट लक्ष्मीचंद्र पाल ने अधीनस्थ स्टाफ तथा चौकी सुखीपुर, थाना टिकैतनगर की पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से की। टीम ने 22 स्थानों पर दबिश देकर करीब 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आबकारी अधिनियम के तहत तीन अभियोग दर्ज कर एक अभियुक्त को जेल भेजा गया। मौके पर 150 किलो तैयार लहन और एक चालू भट्ठी नष्ट की गई। अभियान के दौरान ग्रामीणों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया तथा अवैध निर्माण, बिक्री या परिवहन की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 26, 2026 14:45:30
Saharanpur, Uttar Pradesh:होली और ईद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए Holika सुरक्षा समिति, जुलूस आयोजको, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के पदाधिकारियों, संभрान्त नागरिकों एवं जिला प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई और गणमान्य व्यक्तियों से सुझाव मांगे गए। उन्होंने जनपदवासियों को आगामी त्यौहार होली एवं ईद की बधाई दी। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि त्यौहारों में सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुए शान्तिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाया जाए ताकि गंगा-जमुनी तहजीब बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि डीजे पर किसी भी स्थिति में अश्लील और भड़काऊ गाने न बजें। मानक के अनुसार निर्धारित डेसिबल पर ही डीजे बजाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी धर्मों के अनुयायी परंपरागत ढंग से त्यौहार मनाए, किसी को नई परंपरा डालने की अनुमति नहीं है। जहरीली एवं अवैध शराब के विक्रय, भण्डारण व दुकानों पर छापेमारी की जाए। ऑवरस्पीड वाहन न चलाएं। स्टंट न करें। दूसरों को नुकसान पहुँचाने वाली गतिविधियों से परहेज करें। उन्होंने होलिका दहन पूर्व निर्धारित स्थान पर ही करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया, ट्वीटर, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भ्रामक खबरें प्रेषित न की जाएं। उन्होंने समाज के संभрांत व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने वालों एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल दें ताकि उनपर कड़ी कार्रवाई की जा सके एवं अप्रिय घटना होने से रोका जा सके। फूड सेफ्टी ऑफिसर को निर्देशित किया गया कि त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने, अपर नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले त्यौहारों के दृष्टिगत सड़कों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने व विद्युत विभाग को जीर्ण- शीर्ण लटकते तारों एवं ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर तुरंत बदलने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शरारती तत्वों अथवा अनाधिकृत रूप से त्यौहार में खलल डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना, जाम आदि की स्थिति न रहे। पुलिस अधिकारी, वार्डन, वालिंटियर्स उपस्थित रहें तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। गांव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कोई अश्लीलता न हो। सांस्कृतिक ढंग से त्यौहार को मनाया जाए। नाबालिगों के हाथ में गाड़ी न दें अन्यथा स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 26, 2026 14:36:59
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 14:36:51
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। होली और रमज़ान पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में सघन अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आयुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) प्रियंका सिंह के नेतृत्व में टीम ने मिठाई, मावा, मसाले और पेय पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी कर जांच की। अभियान के दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए। कई प्रतिष्ठानों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई। कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। विभाग ने कहा कि त्योहारों पर आम जनमानस को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top