Back
एस बी टी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थीयो ने लहराया परचम ,जेई मेंस में दस छात्रों की बड़ी सफलता
Gauri Bazar, Uttar Pradesh
गौरी बाजार क्षेत्र के ग्रामीण अंचल विशुनपुरा बखरा में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल, ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। सीमित सुविधाओं के बीच पढ़ाई कर रहे विद्यालय के दस विद्यार्थियों ने जेईई-मेन्स परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ पहली ही कोशिश में परीक्षा उत्तीर्ण करना छात्रों की मेहनत और विद्यालय के शैक्षणिक अनुशासन को दर्शाता है। सत्यम सिंह ने 98.1 पर्सेंटाइल के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि अर्पित सागर (95.5), आयुष्मान व कल्पना विश्वकर्मा (90-90), दीक्षा मद्धेशिया (85.7), विवेक व रंजीत (85-85), सारांश (84), श्रेया राय (83) और शिवेंद्र (82.6) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस सफलता के साथ इन विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs) में प्रवेश की राह खुल गई है।
विद्यालय के चेयरमैन एम. एन. त्रिपाठी ने कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन एक दिन जरूर मिलती है। उन्होंने इसे ग्रामीण प्रतिभा की जीत बताते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम से गांव के बच्चे भी देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना परचम लहरा सकते हैं।
प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय ने इसे विद्यालय की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया, वहीं मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में विद्यालय और बड़े परिणाम देगा। प्रशासक अबू दानिश शिक्षक निरंजय दूबे, अतुल श्रीवास्तव, अंबरीश सिंह, आनंद विश्वकर्मा, अंकित शाही, रजनी मिश्रा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना इस बात का संकेत है कि शिक्षा की मजबूत नींव और संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 19, 2026 13:48:080
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 19, 2026 13:47:400
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 19, 2026 13:47:250
Report
0
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 19, 2026 13:46:090
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 19, 2026 13:45:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 13:45:420
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 19, 2026 13:45:210
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 19, 2026 13:34:190
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 19, 2026 13:33:590
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowFeb 19, 2026 13:33:480
Report
GBGovindram Bareth
FollowFeb 19, 2026 13:33:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 19, 2026 13:33:170
Report
0
Report