Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bulandshahr203001

आज थाना अनूपशहर कोतवाली में ड्रोन से संबंधित एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।

Jul 30, 2025 17:44:48
Bulandshahr, Uttar Pradesh
इस बैठक की अध्यक्षता एसपीआरए डॉ. तेजवीर सिंह ने की। बैठक में ड्रोन के उपयोग, उसकी निगरानी, और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उसकी भूमिका पर विशेष चर्चा हुई। सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन संचालन के नियमों और उसकी अनुमति प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया। अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि ड्रोन की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाए और किसी भी अनधिकृत उड़ान की स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बैठक के दौरान थाना प्रभारी पंकज राय व नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Jul 31, 2025 14:05:14
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:
आज अपर मण्डल रेल प्रबंधक झाँसी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा झाँसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले 62 रेल कर्मचारियों को रु. 20.12 करोड़ का समापन भुगतान, भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह स्वरुप स्वर्ण जडित मेडल प्रदान किया गया I सेवानिवृत समारोह का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय झाँसी स्थित सभागार में किया गया। इस दौरान मण्डल से सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को NEFT के माध्यम से समापन भुगतान किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को पेंशन पेमेंट आर्डर भी जारी किये गये। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा तथा सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री रवि सविता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे I
6
Report
Jul 31, 2025 13:48:30
Raigarh, Chhattisgarh:
रायगढ़ में बरसात के मौसम में वॉटरफॉल्स पर युवाओं की जोखिमपूर्ण मस्ती पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। खतरनाक स्थलों पर स्टंट और वीडियो बनाने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर केराझर और परसदा वॉटरफॉल पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। नियमित गश्त और जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल ने लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और जोखिमभरे स्टंट से बचने की अपील की है। अभिभावकों से बच्चों पर नजर रखने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी
5
Report
Jul 31, 2025 13:47:23
Tarapur, Punjab:
Anchor - ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਘੰਟਾ ਬਹੁਤ ਤੇਜ਼ ਹੋਈ ਬਾਰਿਸ਼ ਦੇ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਭਰ ਗਿਆ ਸੜਕਾਂ ਜਲ ਥਲ ਹੋ ਗਈਆਂ ਉੱਥੇ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਪਾਣੀ ਵੜ ਗਿਆ ਤੇ ਇਸ ਪਾਣੀ ਨੇ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ ਸੜਕਾਂ ਕਿਸੇ ਦਰਿਆ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲੱਗ ਰਹੀਆਂ ਸਨ , ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਨਾਲ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਭਰ ਗਈ । ਤਸਵੀਰਾਂ ਵਿੱਚ ਤੁਸੀਂ ਸਾਫ ਦੇਖ ਸਕਦੇ ਹੋ ਤੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਨੇ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਤੇ ਉੱਥੇ ਹੀ ਬੱਚੇ ਇਸ ਬਾਰਿਸ਼ ਦਾ ਆਨੰਦ ਮਾਣਦੇ ਵੀ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਬੇਸ਼ਕ ਘਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਨੇ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਮਗਰ ਬੱਚੇ ਇਸ ਨੁਕਸਾਨ ਵਿੱਚ ਵੀ ਖੇਡ ਕੇ ਆਨੰਦ ਮਾਣ ਰਹੇ ਹਨ ।
8
Report
Jul 31, 2025 13:37:24
Durgapur, West Bengal:
दुर्गापुर में धूमधाम से शुरू हुआ सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2025। पूर्व इंटरनेशनल स्कूल ने लगातार तीसरे वर्ष इस टूर्नामेंट की मेजबानी की है, जिसमें पूर्वी क्षेत्र के 5 राज्यों के 70 सीबीएसई स्कूलों के 155 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवा प्रतिभाओं में खेल भावना, शारीरिक उत्कृष्टता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। पूर्व इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल सुब्रता चट्टोंपाध्य ने बताया कि यह टूर्नामेंट युवा प्रतिभाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर है स्कूल पूरी तरह से इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए तैयार है। हमें उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा और खेल भावना को बढ़ावा देगा।"
11
Report
Jul 31, 2025 13:35:14
Tarapur, Punjab:
ਬਾਰਿਸ਼ ਨੇ ਭਾਵੇਂ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਤੇ ਉੱਥੇ ਹੀ ਬੱਚੇ ਇਸ ਬਾਰਿਸ਼ ਦਾ ਆਨੰਦ ਮਾਣਦੇ ਤੇ ਖੇਡਦੇ ਵੀ ਨਜ਼ਰ ਆਏ
10
Report
SSandeep
Jul 31, 2025 13:25:45
Deoria, Uttar Pradesh:
देवरिया...अपडेट गौ तस्करों की पिकप गाड़ी से एक व्यक्ति की मौत का मामला, एक्सीडेंट का लाइव विजुअल आया सामने गौ वंशो से भरे पिकप ने ई-रिक्शा में पीछे से मारी भीषण टक्कर ई-रिक्शा चालक की मौके पर दर्दनाक मौत ई रिक्शा पर सवार कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल रिक्शा के उड़े परखच्चे दुर्घटना के बाद लोगों ने कई घण्टे सड़क किया था जाम पुलिस ने दो पशु तस्करों को किया है अरेस्ट बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरुआडीह गांव का मामला,
9
Report
Jul 31, 2025 11:44:47
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:
प्रतापगढ।जमीन को लेकर खूनी संघर्ष में बदल गया जिसमें एक पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोटे आई दोनो की हालत नाजुक बनी हुई है । प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पट्टी तहसील क्षेत्र के जलालपुर रहने वाले जगदीश वर्मा का गांव के ही रहने वाले शिवा तथा काशी पुत्रगण रामदेव से जमीन का विवाद चल रहा था, जिसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में तकरार हुई थी। गुरुवार की दोपहर जगदीश अपने खेत की तरफ गया तो देखा कि विपक्षीगण उसके खेत को जोत रहे थे उसने मना किया तो दूसरे पक्ष से लाठी और राड से हमला कर दिया गया। इस दौरान संदीप वर्मा तथा विद्या देवी को गंभीर चोटे आई। दोनों के सिर फट गए।
14
Report
SSandeep
Jul 31, 2025 11:27:52
Deoria, Uttar Pradesh:
तकरीबन 7 घंटे के बाद देवरिया-बैकुंठपुर बिहार बॉर्डर सड़क जाम को आक्रोशित लोगों ने खोल दिया....आज सुबह देवरिया से बिहार राज्य में पिकअप के द्वारा गौ तस्करी हो रही थी...बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरूआडीह गांव के पिकअप वाहन और ई रिक्शा से जबरदस्त टक्कर हो गई।जिसमें ई रिक्शा चालक रामजनी प्रजापति की मौत हो गई।मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।पुलिस ने किसी तरह शव को पीएम के लिए भेज दिया...लेकिन आक्रोशित सैकड़ो लोगों ने देवरिया-बैकुंठपुर मार्ग को जाम कर दिया
14
Report
Jul 31, 2025 11:13:26
Madhuban, Uttar Pradesh:
मधुबन। मधुबन नगर पंचायत कस्बा में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने और दुकानों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय गठित टीम के अनुपालन में उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल व आबकारी इंस्पेक्टर नेहा यादव की संयुक्त टीम ने गुरुवार को अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच की। जांच के क्रम में अंग्रेजी शराब की दुकान नंबर एक पर लाइसेंस ना दिखाए जाने पर उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 64/74 के तहत अधिकतम रुपए 2000 जुर्माना
14
Report
Jul 31, 2025 11:12:38
Madhuban, Uttar Pradesh:
मधुबन । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही पांच लोगों पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी कि बीते 20 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे,जब वह गांव के बाहर बकरी चरा रही थी। गांव के ही पंकज, पवन, प्रहलाद, शंकर व चन्दन पुत्रगण रामविलास ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और जब उसने विरोध किया, तो उसे गाली गलौज देते हुए मारने-पीटने लगे। आरोप है कि सभी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की
14
Report
Jul 31, 2025 11:11:53
Madhuban, Uttar Pradesh:
मधुबन। थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में खेत की मेड़ काटने के विवाद को लेकर आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने पीड़ित के घर में घुसकर उसे मारा-पीटा, गाली-गलौज की और मोबाइल तोड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। घायल को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। तथा घायल के तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। पीड़ित जयश्री पुत्र विश्वनाथ निवासी सिसवा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि घटना 28 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे की है। आरोप है कि अमला, कमला, शरवन, ग
14
Report
Jul 31, 2025 10:56:27
Pachperwa, Uttar Pradesh:
जिला अध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा के निर्देश में अपने क्षेत्रीय ससमस्याओं को लेकर विकास खंड पचपेड़वा पहुंच कर खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे को ज्ञापन सौपा ज्ञापन में पचपेड़वा में तहसील व गौरा चौराहा एवं जरवा को ब्लॉक बनाए जाने की मांग किया कई वर्षों से मांग कर रहे भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने कहा हमारी मांग को शीघ्र पूरा किया जाए वही पचपेड़वा क्षेत्र में यूरिया की भारी कमी से क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं उनको खाद नहीं मिल पा रही है क्षेत्र की समितियां पर खाद्य पर्याप्त मात्रा में भी नहीं भेजा जाता है जिससे किसान को अपने अनुसार यूरिया खाद मिल सके। ज्ञापन देते समस्याओं के निस्तारण की मांग की है इस अवसर पर सद्दाम कुरेशी, मोहम्मद आलम, मेहंदी हसन, हनुमान,राम गोपाल,फागू आदि उपस्थित रहे।
14
Report
Jul 31, 2025 10:52:12
Dewa, Uttar Pradesh:
UP News -ख़बर उन्नाव से है जहां कोतवाली सदर पुलिस व एसओजी और सर्विलांस टीम ने गुरूवार को सुबह करीब 8:25 बजे दोस्तीनगर सिंधूपुर मार्ग पर एक सफल कार्रवाई में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की जिसमें दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्तों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
14
Report
Jul 31, 2025 10:39:36
Raipur, Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोजन की सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विदेशों में भोजन परोसते समय एप्रन पहनने का दिखावा होता है, लेकिन भारत में भोजन श्रद्धा और शुद्धता के साथ तैयार किया जाता है, भले ही वह पत्तल पर परोसा जाए। शर्मा ने भारतीय खाद्य परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारी संस्कृति और मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।
14
Report
NKNikhil Kumar Soni
Jul 31, 2025 10:31:45
Athner, Madhya Pradesh:
आठनेर मोर्शी रेज अंतर्गत नढा मानी की गाय मुख नदी के पास से अवैध रूप से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। चौकिदार नढा द्वारा रेत का खनन करने की बात सामने आई है
13
Report
Advertisement
Back to top