Back
हत्याकांड का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा। CO नगीना ने अपनी पुलिस टीम के साथ हत्यारों को पकड़ा
Kotawali, Uttar Pradesh
बिजनौर के नगीना में हुए सनसनीखेज डॉक्टर हत्याकांड का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। इस पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिजनौर पुलिस की इस बड़ी सफलता के पीछे पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा का सख्त नेतृत्व और नगीना थाना प्रभारी अवनीत मान की ईमानदार और तेज़ कार्रवाई की हर तरफ चर्चा हो रही है।
दरअसल 5 मार्च की शाम करीब 7 बजे नगीना-धामपुर रोड स्थित शिवालय हेल्थ केयर सेंटर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजकुमार अपने चैंबर में बैठे मरीज देख रहे थे। तभी एक युवक फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट दिखाने के बहाने अंदर पहुंचा और अचानक गोली मार दी, जिससे डॉक्टर राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। लेकिन बिजनौर पुलिस ने इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कई पुलिस टीमों का गठन किया और जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के कुशल निर्देशन में थाना नगीना पुलिस और सर्विलांस टीम ने लगातार काम करते हुए इस हत्याकांड की परतें खोलनी शुरू कर दीं।
जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें
विकास उर्फ छोटू,
आर्यन उर्फ राजन
और डॉक्टर नीरज कुमार शामिल हैं।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि डॉक्टर नीरज और मृतक डॉक्टर राजकुमार पहले गाजियाबाद के एक अस्पताल में साथ काम करते थे और बाद में दोनों ने मिलकर नगीना में अस्पताल खोला था।
लेकिन समय के साथ दोनों के बीच मरीजों और पैसों को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद डॉक्टर राजकुमार ने अलग होकर “शिवालय हेल्थ केयर सेंटर” नाम से अपना अस्पताल शुरू कर दिया, जिससे दूसरे अस्पताल में मरीजों की संख्या कम होने लगी।
इसी रंजिश में डॉक्टर नीरज ने अपने ही वाहन चालक विकास उर्फ छोटू को डॉक्टर राजकुमार की हत्या करने के लिए करीब 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी।
आरोपी विकास ने फर्जी मरीज बनकर डॉक्टर के चैंबर में पहुंचकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
लेकिन अपराध चाहे कितना भी शातिर तरीके से किया जाए, कानून की पकड़ से बचना आसान नहीं होता। थाना नगीना के ईमानदार और कर्मठ थाना प्रभारी अवनीत मान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिन-रात मेहनत कर इस जघन्य हत्या का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल अवैध पिस्टल, एक देशी तमंचा, कारतूस और करीब दो लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है।
पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तकनीकी सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और पुलिस टीम की मेहनत के चलते आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बिजनौर पुलिस की इस तेज़ और प्रभावी कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि एसपी अभिषेक झा के नेतृत्व में और थाना प्रभारी अवनीत मान की ईमानदार कार्यशैली के चलते अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ दिखाई दे रहा है।
फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASABDUL SATTAR
FollowMar 07, 2026 13:34:290
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 07, 2026 13:34:090
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 07, 2026 13:33:550
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 07, 2026 13:33:45Lakhimpur, Uttar Pradesh:वहीं पीड़ित ने दबंगों के डर के चलते घर पर ताला जड़ दिया है और पलायन का बोर्ड लगा दिया है
0
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 07, 2026 13:33:360
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 13:33:13Noida, Uttar Pradesh:बरेली: आईपीएस अंशिका वर्मा ने 'लंदन ठुमका दा' पर किया डांस
0
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 07, 2026 13:33:060
Report
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 07, 2026 13:32:000
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 07, 2026 13:31:490
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 07, 2026 13:31:390
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 07, 2026 13:31:220
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 07, 2026 13:31:080
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 13:30:50Noida, Uttar Pradesh:हंगामे की सूचना मिलने पर भोजपुर थाने की पुलिस पहुंची और हालात पर काबू पाया...वहीं दोनों पक्षों के करीब 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है
0
Report