Back
राजस्थान में डबल इंजन सरकार नागरिक उड्डयन को मजबूत बनाने के उपाय करेगी
BDBabulal Dhayal
Mar 07, 2026 13:31:49
Jaipur, Rajasthan
Anchor राजस्थान में नागरिक उड्डयन सुविधाओं के विस्तार के लिए डबल इंजन सरकार और तेजी लाएगी। नई हवाई पट्टियों के उन्नयन एवं नवीन हवाईअड्डों की स्थापना की संभावनाओं पर केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर काम करेंगे। जयपुर स्टेट हैंगर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने प्रदेश के नागरिक उड्डयन क्षेत्र को लेकर अहम बैठक की। डबल इंजन सरकार हवाई सेवाओं को और मजबूत बनाने में जुट गई है; जयपुर एयरपोर्ट पर हुई अहम बैठक में हवाई सेवाओं को और बेहतर बनाने पर लंबी चर्चा हुई। बैठक में राजस्थान में हवाई सेवाओं के विस्तार, हवाई पट्टियों में बढ़ोतरी और उन्नयन, हवाई अड्डों पर विकास कार्य, फ्लाइट कनेक्टिविटी बढ़ाने, नवीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की संभावनाएं तलाशने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अधिकारियों को घरेलू एयरपोर्ट की संभावनाओं पर काम करने के निर्देश दिए। केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने हवाई सेवाओं के बेहतर संचालन और नियंत्रण के लिए स्वतंत्र निदेशालय के गठन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र तेजी से प्रगति कर सकेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हवाई सेवाओं में बढ़ोतरी एवं नवीन उड़ानों से प्रदेश का एविएशन क्षेत्र मजबूत बनेगा; राज्य सरकार बेहतर एयर कनेक्टिविटी और अत्याधुनिक हवाई सुविधाओं के लिए कार्ययोजना के अनुसार काम कर रही है। उन्होंने आरसीएस उड़ान योजना के माध्यम से विभिन्न जिलों के मध्य हवाई सेवाओं के विस्तार और बढ़ोतरी एवं प्रमुख हवाईअड्डों से भी नवीन उड़ानों की कार्ययोजना पर काम किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरतगढ़ में सिविल एन्कलेव की स्थापना की रूपरेखा पर कार्य किया जाना चाहिए; लालगढ़ हवाई पट्टी पर विकास कार्यों के निर्देश भी दिए। साथ ही, उन्होंने डीग-कुम्हेर, सिरोही, सीकर और भिवाड़ी में नवीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्रीय विकास होगा एवं आपात स्थिति में वैकल्पिक एयरपोर्ट की सुविधा मिल सकेगी। वहीं, पर्यटन विकास, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी तथा प्रवासी राजस्थानियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने उत्तरलाई एयरपोर्ट पर नवीन सिविल एन्कलेव एवं एप्रोच रोड के कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowMar 07, 2026 14:35:390
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 07, 2026 14:35:330
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowMar 07, 2026 14:35:190
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 07, 2026 14:35:030
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 07, 2026 14:34:05Hapur, Uttar Pradesh:MID PTC- इलाके में पथराव से हड़कंप मच गया...स्थानीय लोगों ने पथराव की सूचना पुलिस को दी...मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 14:32:54Noida, Uttar Pradesh:पीड़ित शाहरुख ने न्याय की गुहार लगाते हुए दबंगों की शिकायत पुलिस से की है
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 07, 2026 14:32:450
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 07, 2026 14:31:300
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 07, 2026 14:31:220
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 07, 2026 14:31:110
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 07, 2026 14:30:450
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 07, 2026 14:30:270
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 07, 2026 14:30:080
Report
0
Report
0
Report