Back
शीशगढ़ पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh
मीरगंज। थाना शीशगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक जितेन्द्र धामा अपनी टीम के साथ चौकी मानपुर क्षेत्र से गश्त करते हुए कस्बा मानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव कनकटा रोड पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सज्जाद पुत्र मोहम्मद हुसैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी गांव चैनपुर थाना खजुरिया जिला रामपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त को मौके से हिरासत में लेकर थाना शीशगढ़ लाया, जहां बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अनपढ़ है और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 02, 2026 16:05:300
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 02, 2026 16:04:580
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 02, 2026 16:04:320
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 02, 2026 16:02:430
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 02, 2026 16:02:300
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 02, 2026 16:02:150
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 02, 2026 16:00:410
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 02, 2026 16:00:210
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 02, 2026 15:46:360
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 02, 2026 15:46:170
Report