Back
मीरगंज पुलिस मुठभेड़: गो-तस्कर मोनू उर्फ बलवन्त घायल, गिरफ्तार
ASAJEET SINGH
Feb 11, 2026 05:17:43
Jaunpur, Uttar Pradesh
जनपद में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय गो-तस्कर मोनू उर्फ बलवन्त बघेल को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
आप को बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना मीरगंज पुलिस गोधना बाजार में संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने सेमरी अंडरपास पुलिया के पास पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
घायल बदमाश की पहचान मोनू उर्फ बलवन्त बघेल (23 वर्ष) निवासी ग्राम रामनगर, थाना अखण्डनगर, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। वह थाना सरायख्वाजा में दर्ज गो-तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था, जिसमें उसका एक साथी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
मौके से पुलिस ने एक तमंचा 0.315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकायल बरामद की है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मीरगंज में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न जनपदों में आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
बाईट आतिश कुमार सिंह एसपी ग्रामीण
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowFeb 11, 2026 06:37:480
Report
1
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 11, 2026 06:35:580
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 11, 2026 06:35:490
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 11, 2026 06:35:270
Report
PSPramod Sinha
FollowFeb 11, 2026 06:34:160
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 11, 2026 06:34:020
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 11, 2026 06:33:44Noida, Uttar Pradesh:जनपद पौड़ी में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पौड़ी पुलिस की कड़ी निगरानी शराब पीकर वाहन चलाने वाले 04 वाहनों को किया सीज कर चालकों के DL किये #निरस्त।
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 11, 2026 06:33:380
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 11, 2026 06:33:220
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 11, 2026 06:33:110
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 11, 2026 06:32:580
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 11, 2026 06:32:420
Report