Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banda210129

बाँदा दुकान की शटर काटकर चोरी जैसी घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Oct 25, 2025 05:13:49
Kalinjar, Uttar Pradesh
बाँदा दुकान की शटर काटकर चोरी व नकबजनी जैसी घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा मय कारतूस व एक चारपहिया के साथ चोरी के दौरान ताला तोड़ने व काटने के औजार बरामद,कालिंजर थानाक्षेत्र के अंतर्गत घटना को अंजाम देने जा रहे थे अभियुक्त,तभी पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे जिससे गाड़ी खंती में गिर गई,अपने आप को पुलिस से घिरा देख पुलिस टीम के ऊपर किया फायर,पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली,मामला कालिंजर थाना अंतर्गत का
5
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
NMNitesh Mishra
Oct 26, 2025 02:16:49
Dhanbad, Jharkhand:छठ पर्व के दौरान धनबाद स्टेशन पर उमड़ने والی भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद से पटना के लिए आनन-फानन में स्पेशल ट्रेन चलाया. यह स्पेशल ट्रेन रात सवा नौ बजे प्लेटफॉर्म संख्या 4 से धनबाद से पटना के लिए खुली. हालांकि पहले की तरह इस ट्रेन में भीड़ नहीं थी. इस ट्रेन से सफर करनेवाले यात्रियों ने रेलवे के इस पहल की सरहाना करते हुए रेलवे का धन्यवाद किया. स्पेशल ट्रेन से यात्रा करनेवाले यात्री काफी खुश थे चुकी ट्रेन में भीड़ नहीं थी. यात्री बड़े आराम से सीट पर बैठकर यात्रा कर रहे थे. छठ में अपने गांव जा रहे एक बुजुर्ग यात्री ने बताया कि शुक्रवार को ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी, भीड़ के कारण उन्हें स्टेशन से बैरंग लौट जाना पड़ा था. उन्होंने कहा कि यह स्पेशल ट्रेन और पहले चलाये जाने की आवश्यकता थी. कई और यात्रियों ने भी रेलवे द्वारा बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाये जाने का स्वागत किया. ट्रेन गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, जहानाबाद, तारेगना होते हुए पटना पहुंचेगी।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Oct 26, 2025 02:16:00
Chatra, Jharkhand:झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई नाबालिग की जान, चिकित्सक फरार गलत इंजेक्शन लगाने से हुई 17 वर्षीय बालक की मौत चतरा: भुइयांडीह में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से नाबालिग बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय सूरज कुमार पिता हीरा तुरी के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, सूरज को बीते दिन बुखार की शिकायत थी। इलाज के लिए वे उसे स्थानीय प्राइवेट प्रेक्टिशनर डॉ महेश प्रजापति के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद सूरज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होती देख महेश प्रजापति खुद सूरज को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा, लेकिन वहां पहुंचते ही बालक ने दम तोड़ दिया। सूरज की मौत की खबर फैलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया वहीं, मामला गंभीर होता देख डॉ महेश मौके पर से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Oct 26, 2025 02:01:44
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत सामान्य पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा द्वारा मांगरोल स्थित मतदान बूथ परिसर में सेल्फी प्वाइंट का शुभारम्भ किया गया साथ ही उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर स्वयं फोटो लेकर आगामी उपचुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इस अवसर पर सुभाश्री नंदा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। बारां जिले के मतदाता सदैव चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आए हैं, अतः इस उपचुनाव में भी सभी मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करें और सर्वाधिक मतदान का नया रिकार्ड बनाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में निरंतर मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में अंता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं मतदान केंद्रों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जिन पर प्रेरणादायक स्लोगन एवं शुभंकर ‘मतू’ के कटआउट लगाए गए हैं ताकि मतदाता मतदान के प्रति प्रेरित हों। कार्यक्रम के पश्चात युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर मतदान जागरूकता का संदेश प्रसारित किया। विजुअल _मतदान केंद्र पर सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ
1
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Oct 26, 2025 02:01:30
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में देर रात कार में शव मिलने से मचा हड़कंप डीएम कंपाउंड के पास खड़ी कार में युवक ने खुद को गोली मारी कार स्टार्ट हालत में मिली… चालक सीट पर कनपटी पर गोली का निशान दाहिने हाथ में लाइसेंसी रिवॉल्वर… पास में मिली छोटी पन्नी में 4 जिंदा कारतूस रिवाल्वर से एक फायर… कुल 05 जिंदा कारतूस और 01 खोखा बरामद 38 वर्षीय इशान गर्ग, निवासी राजाजीपुरम, थाना तालकटोरा के रूप में हुई मृतक की पहचान डीसीपी मध्य, ACP हजरतगंज और फील्ड यूनिट ने किया घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस आत्महत्या की दिशा में जांच कर रही… शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गय
1
comment0
Report
RMRam Mehta
Oct 26, 2025 01:47:29
Baran, Rajasthan:सांसद दुष्यंत सिंह ने अंता विधानसभा में जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं की बैठक कर चर्चा की। बारां के अंता- मांगरोल विधानसभा में चुनाव प्रभारी व सांसद दुष्यंत सिंह ने कोयला, बोहत, मांगरोल नगर, बमोरी व सीसवाली में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जनसंपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से बैठक के दौरान कहा कि मोरपाल सुमन के लिए समर्थन मांगने आप के बीच में आया हूँ; वही कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों से उत्साह के साथ उपचुनाव में जुट जाने का आह्वान करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी नीतियों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। कोविड के समय को याद करते हुए कहा कि किस प्रकार कांग्रेस के लोग घरों और होटलो में कैद रहे और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य किया।
0
comment0
Report
AKAjay Kumar Rai
Oct 26, 2025 01:47:18
Buxar, Bihar:एंकर – बिहार की लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत होते ही बक्सर में रौनक लौट आई है। अब लोग दूसरे प्रदेशों से अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। ताकि इस पर्व को अपने परिजनों के साथ मना सकें। दिल्ली, मुंबई, सूरत, पंजाब जैसे शहरों से घर वापसी की लहर उमड़ पड़ी है। ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रेल यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है, लेकिन चेहरे पर अपने गांव-घर पहुंचने की खुशी साफ झलक रही है। वहीं रेल मंत्रालय ने खास पहल करते हुए बक्सर रेलवे स्टेशन पर छठ गीत बजाने का निर्देश जारी किया है। स्टेशन पर ‘उग हे सूर्य देव’ और ‘केरवा जे फरेला घवद से’ जैसे पारंपरिक गीतों की गूंज से पूरा माहौल भक्ति और आस्था में डूब गया है। छठ गीतों की मधुर धुन के बीच बक्सर स्टेशन पर यात्रियों में उत्साह और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। जी मीडिया संवाददाता अजय राय ने बक्सर स्टेशन का जायजा।
0
comment0
Report
TCTathagata Chakraborty
Oct 26, 2025 01:47:02
Rajpur Sonarpur, West Bengal:ডেঙ্গির মারণ ছোবল রাজপুর-সোনারপুরে — একই পরিবারের দু’জনের মৃত্যুতে আতঙ্ক, পুর পরিষেবার খামতি নিয়ে ক্ষোভ রাজপুর সোনারপুর পুরসভার ৩৫ নম্বর ওয়ার্ডের ক্ষুদিরাম কলোনিতে ডেঙ্গিতে মৃত্যু হলো একই পরিবারের দুই সদস্যের। ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে এলাকায়। আতঙ্কে অনেকেই এলাকা ছেড়ে অন্যত্র আশ্রয় নিচ্ছেন। স্থানীয় বাসিন্দারা অভিযোগ করেছেন, নিয়মিত ড্রেন পরিষ্কার না হওয়া ও পুরসভার গাফিলতির ফলেই এই ভয়াবহ পরিস্থিতি তৈরি হয়েছে। শনিবার রেনিয়া ক্ষুদিরাম সরণীর বাসিন্দা বন্দনা সরদার (৪৩) ডেঙ্গিতে আক্রান্ত হয়ে এমআর বাঙ্গুর হাসপাতালে মারা যান। এর আগে চলতি মাসের ৬ তারিখে একই পরিবারের সদস্য বিপ্লব সরদার (৪৫) মৃত্যুবরণ করেন একই কারণে। পরপর দুই মৃত্যুর ঘটনায় ক্ষুব্ধ স্থানীয়রা রবিবার এলাকায় কাউন্সিলর দেবব্রত মণ্ডল এলে তাকে ঘিরে বিক্ষোভ দেখান। তবে অভিযোগ অস্বীকার করেছেন কাউন্সিলর। তাঁর দাবি, “পুরসভার ড্রেনে কোথাও জল জমে নেই। ঘিঞ্জি এলাকায় মাটির বেড় দেওয়া সেপটিক ট্যাংকের জল উপচে পড়ায় সমস্যার সৃষ্টি হচ্ছে। মানুষের অসচেতনতার জন্যই এমনটা ঘটছে।” যদিও বাসিন্দাদের দাবি, পুর পরিষেবার খামতির জেরেই দাপিয়ে বেড়াচ্ছে ডেঙ্গি মশা। এখন গোটা এলাকায় নেমেছে আতঙ্কের ছায়া。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top