icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271210
MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow9 Jul 2025, 07:39 am

बलरामपुर पचपेडवा नीट 2025 में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित।

Gainsari, Uttar Pradesh:नीट 2025 में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित।सर्व शिक्षा सेवा समिति एवं आई पी एस ए हाजी शब्बीर हसन इंटर कॉलेज, पचपेड़वा, बलरामपुर सर्व शिक्षा सेवा समिति एवं आई पी एस ए के संयुक्त तत्वावधान में हाजी शब्बीर हसन इंटर कॉलेज पचपेड़वा में नीट 2025 परीक्षा में चयनित छात्रों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस समारोह में दर्जनों छात्रों को माला पहनाकर, प्रमाणपत्र देकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्र के छात्रों को प्रोत्साहित करना।मुख्य अतिथि डॉ. गयासुद्दीन खान (चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी पचपेड़वा) ने अपने संबोधन में कहा कि, मेहनत और अनुशासन से हर छात्र अपने सपनों को साकार कर सकता है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

त्योहारी मौसम से पहले दिल्ली की जेब पर महंगाई का बड़ा भार

New Delhi, Delhi:दिल्ली में त्योहारों से पहले महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। घर की रसोई का बजट गड़बड़ा चुका है और बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को हर जरूरी सामान के लिए पहले से अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर दिखाई दे रहा है। प्याज की कीमतें लगभग 70-75 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। चीनी के दामों में भी करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिल रही है। महंगाई की मार सिर्फ प्याज और चीनी तक सीमित नहीं है; सब्जियों, दाल, चावल, सरसों तेल और अन्य खाद्य पदार्थ भी धीरे-धीरे महंगे हो रहे हैं। त्योहारों से पहले अगर घर में मेहमान आना हैं या मिठाई बनानी है, खर्च बढ़ रहा है। आम लोगों का कहना है कि पहले सोना महंगा था, पेट्रोल-डीजल के दामों से परेशान थे, अब खाने-पीने की चीजों की कीमतें भी बढ़ रही हैं। खासकर मजदूर और कम आय वाले परिवार सबसे अधिक परेशान हैं। खुदरा महंगाई दर 4.45 प्रतिशत तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है, जो लगभग 19 महीनों के उच्चतम स्तर के बराबर है। सवाल है—क्या त्योहारों से ठीक पहले बढ़ती कीमतों पर लगाम लगेगी? ग्राहक कीमत पूछ कर खरीदारी कर रहे हैं; राशन की बढ़ती कीमतों के बीच घर चलाने में मुश्किल हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

बख्तियारपुर फोरलेन हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर जताया विरोध

Barh, Bihar:बाढ थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर फोरलेन पर बहराम गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बलिंदर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वे सुबह फोरलेन पर सडक किनारे पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे भारी वाहन ने उन्हें 50 मीटर की दूरी तक घसीट लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलिंदर कुमार बहरामा गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर पटना मोकामा फोरलेन जाम कर दिया है। घटनास्थल पर मौजूद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

सीकर में रक्षा बंधन की रौनक, डायमंड राखी की तेज डिमांड

Sikar, Rajasthan:सीकर में रक्षा बंधन की चमक, राखियों से सजे बाजार तबेला बाजार में राखियों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, डायमंड राखी की बढ़ी डिमांड तबेला बाजार, जाट बाजार, घंटाघर से सूरजपोल गेट, सुभाष चौक और फतेहपुरी गेट क्षेत्र में 200 से ज्यादा राखियों की दुकानें सज चुकी हैं। रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजारों में महिलाएं, युवतियां और बच्चे खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। शाम के समय बाजार में भीड़ बढ़ने से कई जगह ट्रैफिक दबाव और जाम की स्थिति भी बन रही है। दुकानदारों के अनुसार इस बार डायमंड राखियों की सबसे ज्यादा डिमांड है। इसके अलावा धागे वाली राखी, ब्रेसलेट स्टाइल राखी और बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी पसंद की जा रही हैं। बाजार में 10 रुपए से लेकर 300 रुपए तक की राखियां उपलब्ध हैं। शहर के तबेला बाजार के राखी व्यापारी ईशवर दोदराजका ने बताया कि इस बार डायमंड राखियों की मांग सबसे अधिक है। वहीं सुभाष चौक के दुकानदारों के मुताबिक बच्चों में छोटा भीम, मोटू-पतलू और लाइट वाली राखियों का खास क्रेज है। बाजार में दुकानों के साथ हाथ ठेलों पर भी राखियों की बिक्री हो रही है। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा डिजाइन और रंग की राखियां खरीद रही हैं। दुकानदार भी त्योहार को देखते हुए सुबह जल्दी दुकानें खोल रहे हैं। रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई बहन की रक्षा और हर परिस्थिति में साथ निभाने का संकल्प लेते हैं। बाइट: ईशवर दोदराजका, (बुजुर्ग महिला) दुकानदार। बाइट: अनीता (पिंक साड़ी पहने) बाइट: पूजा (व्हाइट प्रिंटेड कपड़े पहने) बाइट: रिंकू (पीले कपड़े पहने) बाइट: सरला
0
0
Report

जामनगर में अवैध लाइम स्टोन खनन का पर्दाफाश; 1.40 करोड़ का माल जब्त

Jamnagar, Gujarat:જામનગર જિલ્લામાં શેઠવડાળા પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારમાં ગેરકાયદેસર લાઇમ સ્ટોનનું ખેની અને વહન કરતા તત્વો સામે રાજકોટ રેન્જ ટીમે મોટી કાર્યવાહી હાથ ધારેલી છે. જામજોધપુર તાલુકાના ભોજાબેડી ગામે લીઝ વિસ્તારમાંથી ગેરકાયદેસર રીતે ખન્યિજ લાઇમ સ્ટોનનું ખનન કરી વહન કરતા બે ટ્રક અને બે હિટાચી મશીન મળી કુલ રૂ.1 કરોડ 40 લાખનો મુદ્દામાલ સીઝ કરવામાં આવ્યો છે. રાજકોટ રેન્જના નાયબ પોલીસ મહા આઈએમ નિર્લિપ્ત રાય (IPS)ની સૂચના અને પોલીસ ઇન્સ્પેક્ટર અપૂર્વ પટેલના માર્ગદર્શન હેઠળ રાજકોટ રેન્જની ટીમ ગેરકાયદેસર પ્રવૃત્તિઓ પર નજર રાખી રહી હતી. દરમિયાન મળેલી બાતમીના આધારે PSI સી.એમ. કાંટેલિયા અને સ્ટાફે ભોજાબેડી ગામની સીમમાં આવેલા લીઝ વિસ્તારમાં દરોડો પાડ્યો હતી. કાર્યવાહી દરમ્યાન લાઇમ સ્ટોન ભરેલા બે ટ્રક તેમજ ખનન માટે ઉપયોગમાં લેવાતા બે હિટાચી મશીન મળી આવ્યા હતા. પોલીસે ટ્રકના ચાલકો પીઓષભાઇ કારાભાઇ રાઠોડ અને રોહીતભાઈ રણછોડભાઈ ધાંગડ તેમજ હિટાચી મશીનના ચાલકો રાજુ બ્રીજબીહારીઓ યાદવ અને મોતીલાલ ગોવીંદરાય યાદવને હસ્તગત કર્યા હતા. તમામ મુદ્દામાલને ખાણ-ખનીજ વિભાગના અધિકારીઓને સોંપી જરૂરી રોજદુમ કરાવવામાં આવ્યું હતું. બાદમાં રૂ.1.40 કરોડના મુદ્દામાલને શેઠવડાળા પોલીસ સ્ટેશન ખાતે સોંપવામાં આવ્યો છે.
0
0
Report
Advertisement

रक्षाबन्धन पर खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया; 200kg छेना नष्ट

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत मिठाई और खाद्य पदार्थों की दुकानों पर खाद्य विभाग की टीम छापेमारी कर अशुद्ध और मिलावटी खाद्य पदार्थों को नष्ट कराकर इसे बेचने वालों के खिलाफ एक्शन ले रही है। जिले में चल रहे इस विशेष अभियान के क्रम में सहायक खाद्य आयुक्त सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने बखिरा थाना क्षेत्र के दुर्गजोत में एक मिठाई की दुकान میں छापेमारी कर 200 किलो ग्राम छेना नष्ट कराया। टीम की जांच में यह छेना मिठाई अशुद्ध और मानक विहीन पाई गई थी और इसमें मक्खियां मरी मिली थी। इसके साथ ही खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई में इस्तेमाल के लिए रखी 73 किलोग्राम साईट्रिक एसिड और 9 किलोग्राम सोडियम बाइकार्बोनेट को सीज कर दिया।टीम ने दुकान से दो सैंपल छेना, एक सैम्पल खोए का , एक सैम्पल मिल्क केक, एक सैम्पल सोडियम बाई कार्बोनेट और एक सैम्पल साईट्रिक एसिड का सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। टीम ने दुकानदार के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
0
0
Report

बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर, राजनीतिक मोर्चे पर बवाल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा गया है— “सबको गाली, सबका अपमान, समाजवादी पार्टी की पहचान”। पोस्टर के नीचे “जातिवादी सपा” भी लिखा गया है। इन पोस्टरों में अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से नेताओं के कथित विवादित बयानों का जिक्र किया गया है। पोस्टर में ब्राह्मण, क्षत्रिय, राजभर और निषाद समाज को लेकर कथित बयानों को आधार बनाकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा गया है। जयंत चौधरी को लेकर कथित बयान का भी पोस्टर में उल्लेख किया गया है। बताया जा रहा है कि बागपत के राष्ट्रीय वंदना चौक से लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे तक करीब आधा दर्जन होर्डिंग लगाए गए थे। पोस्टर की जानकारी मिलने के बाद समाजवादी नेता बिल्लू प्रधान अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और होर्डिंग उतार दिए। इस दौरान समर्थकों ने पोस्टर लगाने का विरोध भी जताया। पोस्टर को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पोस्टर में लगाए गए आरोपों और उसमें इस्तेमाल किए गए बयानों की स्वतंत्र पुष्टि बागपत खबर नहीं करता है। अब देखना होगा कि इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी और दूसरे राजनीतिक दलों की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
0
0
Report

नीमगांव में गेट लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, CCTV रिकॉर्डिंग वायरल

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में घर की बाउंड्री में गेट लगाने को लेकर दो पक्षों कहासुनी, के बाद गालीगलौच मारपीट हो गई विवाद हो गई. विवाद के दौरान अवधेश कुमार तिवारी और उनके पुत्र के साथ मारपीट की गई. हाथापाई और मारपीट की पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. नीमगांव थाना में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है
0
0
Report
Advertisement

आभावास में युवक का सिर कुचला शव मिला, हत्या की आशंका

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के आभावास गांव में शराब ठेके के पीछे एक युवक का सिर कुचला हुआ शव मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रींगस पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आभावास निवासी दीपक वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक टाइल एवं मार्बल फिटिंग का काम करता था। शराब ठेके के पीछे उसका शव मिलने और सिर पर गंभीर चोट के निशान होने से प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच के साथ युवक की मौत के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। वहीं, पुलिस युवक के संपर्क में रहने वाले लोगों तथा घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस द्वारा संभावित आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
0
0
Report

यूपी सरकार: रक्षा बंधन से पहले महिलाओं के लिए परिवहन मुफ्त

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "कल महिलाओं के कल्याण के लिए तीन बड़े निर्णय हुए हैं। सभी महिलाएं रक्षाबंधन पर एक दिन पहले से एक दिन बाद तक, उत्तर प्रदेश परिवहन में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। आज हर जिले में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा जहां व्यापक संख्या में महिलाएं रहेंगी जिसमें उन्हें सरकार की तरफ से एक-एक साड़ी और मिठाई का डिब्बा देते हुए उनसे राखी बंधवाया जाएगा। इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं की हमेशा के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा सरकार ने कर दी है. इसके अलावा अब बुजुर्ग माता-पिता को अगर उनका बच्चा खाना नहीं देता है. परेशान करता है या फिर उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है तो वो एक शिकायत करेंगे जिसके आधार पर उनके बच्चे को उस संपत्ति से वंचित किया जा सकता है..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top