Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ballia277001

बलिया में अपूर्व नर्सिंग होम पहुंची स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम, नर्सिंग होम बिना सील किए वापस लौटी

Mar 25, 2026 12:43:15
Ballia, Uttar Pradesh
बलिया में पिछले दिनों पूर्वांचल हॉस्पिटल और अपूर्वा नर्सिंग होम में हुई घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने बलिया शहर के कई नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेंटर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान जांच टीम अपूर्व नर्सिंग होम को सील करने पहुंची लेकिन वहां पहले से ही दरवाजा बंद होने की वजह से बिना सील किया वापस लौट गई। बलिया के सीएमओ आनंद कुमार सिंह ने कहा कि दोबारा पूरी प्रक्रिया के साथ जांच टीम सील करने जाएगी । साथ ही सभी नर्सिंग होम पैथोलॉजी की भी जांच की जा रही है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Mar 25, 2026 14:17:19
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा स्लग -मारपीट में घायल बृद्ध की ईलाज के दौरान हुई मौत एंकर - बड़ामलहरा पुलिस अनुभाग के भगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मारपीट में घायल झिँगरी निवासी साठ वर्षीय आदिवासी बृद्ध की ईलाज के दौरान छतरपुर जिला अस्पताल में मौत हो गई मृतक के बेटे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उसके साठ वर्षीय पिता श्यामा आदिवासी के साथ बांक पुरा निवासी पुष्पेंद्र सिंह द्वारा मखन पुरा व बांकपुरा गांव के बीच पुलिया के पास मंगलवार को मारपीट कर दी थी जिसे गंभीर हालत में बड़ामलहरा सी एच सी से प्राथमिक उपचार के बाद बृद्ध को छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहाँ देर रात घायल की मौत हो गई बाइट -मृतक का बेटा बाइट -खुमान सिंह उप निरीक्षक भगवा
0
comment0
Report
Mar 25, 2026 14:17:14
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने साफ किया है कि जनपद में ईंधन की पूरी उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है। क्या है असली स्थिति? पेट्रोल की रोज़ाना खपत: 263 किलोलीटर उपलब्ध स्टॉक: 1543 किलोलीटर डीजल की रोज़ाना मांग: 435 किलोलीटर उपलब्ध स्टॉक: 1960 किलोलीटर यानी कई दिनों के लिए पर्याप्त ईंधन मौजूद है लगातार हो रही सप्लाई तेल कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति जारी है और डिपो से पेट्रोल पंपों तक ईंधन की आवक लगातार बनी हुई है। डीएम की अपील अफवाहों पर ध्यान न दें पेट्रोल पंपों पर बेवजह भीड़ न लगाएं जरूरत से ज्यादा ईंधन स्टॉक न करे सख्त निर्देश पेट्रोल पंप संचालकों को तय मानकों के अनुसार बिक्री के निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई। प्रशासन अलर्ट मोड में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया—जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी, प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
1
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 25, 2026 14:16:22
Noida, Uttar Pradesh:जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद व्यवस्था का जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने कुंवारती व हिण्डोली क्षेत्र की विभिन्न कृषि मंडियों में निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने एफसीआई खरीद केन्द्र पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए टोकन प्रणाली से खरीद सुनिश्चित करने, बारदाने व परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था रखने तथा किसानों को समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने बायोमेट्रिक, ओटीपी व अन्य तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही बडानयागांव केन्द्र पर सुरक्षा कर्मी लगाने और सभी केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 25, 2026 14:16:08
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर सत्र न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला 13 दिन कार्यदिवस में मिला इंसाफ पास्को कोर्ट ने दिया मृत्युदंड का फैसला साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को मिली मृत्यु दंड की सजा 13 दिन में गवाही व कोर्ट ने तेजी से सुनवाई कर दिया बड़ा संदेश बीते 22 फरवरी को जटहा थाना क्षेत्र में हुई थी 8 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या मासूम के चाचा ने किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद की थी हत्या वारदात के बाद शव को झाड़ियों में फेंक हो गया था फरार हत्यारे द्वारा गुनाह के साक्ष्य मिटाने की थी कोशिश जटहा थाने के तत्कालीन थाना अध्यक्ष आलोक कुमार की पहल पर पीड़ित को मिला न्याय पुलिस की सटीक जांच से हत्या का हुआ था खुलासा मृतक किशोर परिजन ने पुलिस व अपने वकील की पहल की तारीफ पीड़ित परिवार त्वरित न्याय मिलने और कोर्ट के आदेश के बाद मिली खुशी कोर्ट के तेज न्याय प्रणाली ने अपराधियों में दिया कड़ा संदेश
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 25, 2026 14:15:53
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में डीजल पेट्रोल की कमी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। इसी बात को लेकर देवरिया की जिला अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपना एक वीडियो जारी किया और लोगों को बताया कि अफवाह पर ध्यान ना दें। देवरिया जनपद में कई दिनों के लिए डीजल पेट्रोल की पर्याप्त व्यवस्था है। जिला अधिकारी ने बताया कि जनपद में पेट्रोल के दैनिक खपत 263 किलो लीटर है जबकि वर्तमान में डिपो में कुल 1543 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है। वहीं डीजल की दैनिक मांग 435 किलोलीटर है जबकि वर्तमान में जनपद में 1960 किलोलीटर डीजल का स्टॉक मौजूद है। जिला अधिकारी ने बताया कि डीजल पेट्रोल की कोई कमी जनपद में नहीं है। इसलिए आप सभी अफवाहों पर धयान अनावश्यक के रूप से पेट्रोल पंप पर भीड़ न लगाए।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 25, 2026 14:15:34
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। कुक्कुट पालन परिसर में जानलेवा H5N1 वायरस (बर्ड फ्लू) की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और संक्रमण को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वयं कमान संभाल ली है, जिसके तहत प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे को 'इन्फेक्टेड जोन' और 10 किलोमीटर के दायरे को 'सर्विलांस जोन' घोषित कर दिया गया है। विशेष रूप से रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्डों में पोल्ट्री गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रोटोकॉल के तहत संक्रमित क्षेत्र में मौजूद सभी मुर्गे-मुर्गियों की 'कलिंग' (मारने की प्रक्रिया) कर उन्हें सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया जा रहा है, साथ ही जिले में अंडे और मांस की बिक्री, परिवहन व भंडारण पर रोक लगा दी गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला रैपिड रिस्पॉन्स टीम (DRRT) का गठन किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीमें घर-घर जाकर लोगों के सैंपल ले रही हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी 284 पोल्ट्री फार्मों में कड़ाई से नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है और चेकपोस्ट बनाकर पक्षियों की आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा रही हैं।
0
comment0
Report
Mar 25, 2026 14:07:49
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के 1238 ग्राम पंचायतों में से 170 ग्राम पंचायत के टीवी मुक्त होने पर गाजीपुर जिला बना प्रदेश का नंबर वन जिला। इस बात की जानकारी एमएलसी विशाल सिंह चंचल व नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज गाजीपुर के 170 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान व स्वास्थ्य विभाग की टीम को।सम्मानित किया गया है। दरअसल विश्व टीबी दिवस के अवसर पर आज गाजीपुर शहर के ऑडिटोरियम हाल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सीएमओ डॉ. सुनील पांडेय और नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा टीबी मुक्त हुए 170 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र और महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इसमें तीन साल तक जो गांव टीवी मुक्त रहा उस ग्राम पंचायत के 8 प्रधान को गोल्ड, 50 ग्राम पंचायत के प्रधान को सिल्वर और 112 ग्राम पंचायत के प्रधान को कांस्य श्रेणी में सम्मान प्रदान किया गया।
394
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 25, 2026 14:07:36
379
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 25, 2026 14:07:12
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग स्कूलों पर कार्रवाई को लेकर RTO ने की तैयारी, 1124 स्कूल बसें आगरा जिले में होती है संचालित, RTO की जांच रिपोर्ट के बाद हुआ बड़ा खुलासा, 250 स्कूल बसें,सड़क पर चलने योग्य ही नहीं, किसी का परमिट खत्म हो चुका,तो किसी की RC हो गई सस्पेंड, कई बसों की नहीं है फिटनेस,जांच जारी, RTO प्रवर्तन अखिलेश द्विवेदी ने कई स्कूलों का किया निरीक्षण, स्कूलों की लापरवाही देख RTO ने लगाई कड़ी फटकार, बच्चों के प्रति लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त - RTO, कई नामी स्कूल जहां की बसें नहीं है फिट,नोटिस हुए जारी, DPS, ग्लोबल आगरा कॉन्वेंट की कुछ बसें अनफिट, सचदेवा मिलेनियम और कैम्ब्रिज स्कूल की भी कुछ बसें अनफिट, सड़क पर पकड़ी गई अनफिट बस तो होगी FIR - RTO, RTO विभाग बड़ा अभियान चलाकर सभी पर करेगा कार्रवाई。
570
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 25, 2026 14:06:11
Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर से खबर, मौसम में अचानक बदलाव, दिन भर धूप के बाद तेज आंधी चली, जिला कलेक्ट्रेट परिसर के पास पेड़ और पोल गिरा, कार पर गिरा पोल, मौके पर पहुंची पुलिस टीम, किसी के हताहत होने की खबर नहीं, जेसीबी की मदद से हटाया गया पेड़. बीकानेर शाम आए तेज अंधड़ ने शहर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में तेज हवा के चलते एक बड़ा पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में एक चलती कार आ गई। गनीमत रही कि कार सवार बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंधड़ इतना तेज था कि पेड़ के साथ-साथ बिजली का खंभा भी उखड़ गया। पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से तार टूट गए और बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। वहीं उखड़ा हुआ खंभा पास में खड़े ठेलों पर जा गिरा, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा। घटना के समय एडवोकेट जगदीश गौड़ अपने पुत्र मनीष गौड़ के साथ वहां से गुजर रहे थे। उनकी गाड़ी पर भी पेड़ की टहनी गिर गई, लेकिन वे सुरक्षित बच निकले। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को संभाला।
505
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 25, 2026 14:05:51
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा स्पीकर बिरला ने दी सौगात, इटावा अस्पताल में डायलिस मशीन शुरू , अब मरीजों को कोटा नहीं जाना पड़ेगा स्पीकर बिरला के प्रयासों से इटावा उपजिला अस्पताल को डायलिसिस मशीन मिली है। जिसका शुभारंभ भाजपा कोटा देहात जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर ने हीमोडायलिसिस मशीन व वार्ड का शुभारंभ किया। इटावा उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉक्टर मदन मीना ने बताया कि इटावा में इस मशीन के लगने के बाद अब एक साथ दो मरीजों की हीमोडायलिसिस की जा सकेगी। इसके लिए अब मरीजों को कोटा नहीं जाना पड़ेगा। भाजपा देहात जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर ने कहा कि स्पीकर ओम बिरला द्वारा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर लोगों को वर्षों से वंचित सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोनोग्राफी मशीन भी सप्ताह में दो दिन के लिए चिकित्सक जल्द उपलब्ध होगे।
461
comment0
Report
Advertisement
Back to top