Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ayodhya224202

सामूहिक विवाह में 95 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Mar 07, 2026 13:12:18
Madhopur, Uttar Pradesh
अयोध्या जनपद के मसौधा ब्लॉक में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 99 जोड़ों ने सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण कराया था जिसमें 95 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। सामूहिक विवाह के लिए ब्लॉक मसौधा, सोहावल और बीकापुर क्षेत्र के लोग शामिल रहे। इस अवसर पर बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AKAjay Kashyap
Mar 07, 2026 14:31:22
Bareilly, Uttar Pradesh:संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में बरेली की सुरभि यादव ने सफलता का परचम लहराया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में बरेली जिले के तीन युवाओं ने सफलता प्राप्त की है। बजरंग एन्क्लेव में रहने वाली सुरभि यादव ने अखिल भारतीय स्तर पर 14वीं रैंक प्राप्त की है। सुरभि इस समय दिल्ली में केंद्र सरकार के माय भारत के उपनिदेशक पद पर कार्यरत हैं। इस पद पर उन्होंने जनवरी में ही ज्वॉइन किया है। सुरभि ने बताया कि उनकी स्कूली शिक्षा अलग-अलग स्कूलों से हुई। शुरू से ही आईएएस बनने की ठानी थी, इसलिए ग्यारहवीं में मानविकी के विषय चुने। इसके बाद दिल्ली से बीए हिस्ट्री ऑनर्स से किया है। सिविल सेवा की तैयारी के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया का बैच ज्वॉइन किया। उन्होंने बताया कि चौथे प्रयास में उन्हें यह सफलता हासिल हुई। इससे पहले 2024 में प्रीलिम्स ही क्वालीफाई नहीं हुआ था। 2023 में सभी पड़ाव पार कर लिए। प्रतिभा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन्हें युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय के माय भारत के तहत उपनिदेशक के पद पर चयनित किया गया।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 07, 2026 14:31:11
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर, लूणकरणसर कोर्ट के आगे गोलगप्पे के ठेले की जगह को लेकर विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चले, कई युवक घायल, मौके पर पहुंची पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लिया, जांच जारी। बीकानेर के लूणकरणसर उपखंड स्थित कोर्ट के आगे गोलगप्पे का ठेला लगाने की जगह को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में कई युवकों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ठेला लगाने की जगह को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है और आए दिन ठेले वाले आपस में उलझते रहते हैं। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से फैल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करते हुए छह युवकों को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Mar 07, 2026 14:30:45
Khandwa, Madhya Pradesh:खण्डवा में लगभग 85 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। महिला खेत में बनी झोपड़ी में अकेली रहती थीं। महिला ने पुलिस को बताया कि चार नकाबपोश बदमाशों ने यह वारदात की। बुजुर्ग महिला को उन्होंने कुएं में फेंकने की कोशिश भी की लेकिन वह बच गईं। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की गहराई से जांच कर आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई हैं। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। घटना पुनासा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बुजुर्ग महिला खेत में अपनी झोपड़ी में अकेली रहती थीं। गुरुवार रात में चार नकाबपोश बदमाश खेत में पहुंचे और उसके साथ यह दरिंदगी की। बुजुर्ग होने की वजह से वह ज्यादा विरोध भी नहीं कर सकीं। बदमाशों ने महिला के निजी अंगों को भी चोट पहुंचाई। ज्यादा खून बहने से उसकी हालत खराब हो गई। सुबह आसपास के खेत वाले झोपड़ी में पहुंचे तब पुलिस और ग्रामीणों को बताया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने महिला को खटिया समेत कुएं में फेंककर मारने की कोशिश की। लेकिन लोगों की किसी गाड़ी की आहट सुनकर वे उसे खेत में ही छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस और परिजन वृद्धा को तुरंत पुनासा अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला के गुप्तांग में गंभीर चोटें आई हैं और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पीड़िता की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के बयान के आधार पर शुक्रवार रात चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस की तीन विशेष टीम बनाई गई है और आसपास के गांव और संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों पर ₹10 हजार का इनाम भी रखा है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता की बेटी ने बताया कि कुछ दिन पहले भी खेत वाले घर में चोर घुसे थे, लेकिन उस समय वे कोई सामान चोरी नहीं कर पाए थे। परिवार को आशंका है कि इस वारदात को नशेड़ी लोगों ने अंजाम दिया हो सकता है, जिन्हें पता था कि बुजुर्ग अकेली रहती है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 07, 2026 14:30:27
Kherli, Rajasthan:खेड़ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौ तस्करी, ट्रैक्टर व भैंस चोरी के मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार खेड़ली कस्बा थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी विजय कुमार चंदेल ने बताया कि 13 जनवरी की रात करीब 1:30 बजे तस्कर पिकअप गाड़ी में गायों को भरकर ले जा रहे थे। इसकी सूचना गौ रक्षक टीमों को मिल गई, जिसके बाद मथुरा, वृंदावन, बरसाना, जनूथर, अलवर और खेड़ली की गौ रक्षक टीमों ने पिकअप का पीछा किया। टीमों ने गाड़ी के टायर पंचर करने के लिए सड़क पर कीलें भी डालीं और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टीमों के साथ मिलकर गौ तस्करों का पीछा किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की, लेकिन लगातार पीछा करने के बाद मंगोलाकी के पास घेराबंदी कर दो गौ तस्करों को पहले ही पकड़ लिया गया था, जबकि फतेह सिंह उर्फ फत्तू गुर्जर निवासी तिजारा फरार हो गया था। पुलिस ने अब उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा 3 जनवरी को खेड़ली कस्बे के पेपर मिल के पास से भैंस चोरी का मामला सामने आया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में आरोपी हितेश मीणा निवासी नूनिया को गिरफ्तार कर लिया। वहीं 1 जनवरी 2026 की रात करीब 1:30 बजे खेड़ली के पीतमपुरा गांव में तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से दो आरोपियों राजेंद्र मीणा पुत्र वेद प्रकाश उर्फ बेदी उर्फ वेदराम (40) निवासी सेरथली थाना नगर और समय सिंह मीणा पुत्र गिर्राज (35) निवासी सिटाहेड़ा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर के दो देसी कट्टे, एक मास्टर चाबी, एक लोहे की रॉड और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को जिला कारागार अलवर से प्रोटेक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसी रिमांड) पर लेकर उनसे चोरी, नकबजनी और गौ तस्करी से जुड़ी अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 07, 2026 14:30:08
Alwar, Rajasthan:अलवर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मुनपुर करमला के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नौगांवा थाना पुलिस के अनुसार जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही सब्जियों से भरी एक केन्ट्रा मुनपुर करमला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे के बाद दूसरी केन्ट्रा बुलाकर पलटी हुई गाड़ी से सब्जियां उसमें भरी जा रही थीं। इसी दौरान हरियाणा के नूंह जिले के झिमरावत निवासी जुबेर बची हुई सब्जियां इकट्ठा करने के बाद सड़क पार कर रहा था। तभी जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जुबेर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए बड़ौदामेव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को नौगांवा ले जाकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 14:27:21
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जनपद में अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हत्या के मामले में अब तक कोई ठोस खुलासा न होने से नाराज वकीलों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हुए और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मामले का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अधिवक्ताओं के अनुसार 13 फरवरी 2026 को लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर अधिवक्ता शोएब उर्फ बॉबी किदवई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने कई जांच टीमें गठित की थीं, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले में लगातार हो रही देरी से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रशासन के सामने कई प्रमुख मांगें रखीं। जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता रितेश मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और मृतक अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन दिए जाने की भी मांग की गई। अधिवक्ता राहुल मिश्रा ने कहा कि वकीलों की सुरक्षा के लिए Advocate Protection Act (अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम) को लागू किया जाना चाहिए। इसके अलावा अधिवक्ताओं को आत्मरक्षा के लिए रिवॉल्वर लाइसेंस जारी करने और टोल प्लाजा पर छूट देने की भी मांग की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता रामलाल द्विवेदी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी है। परिवार के लोगों के बयान भी लिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन चाहे तो जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दो घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करा सकते हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की कार्यशैली अच्छी है, लेकिन पुलिस प्रशासन को भी अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को अधिवक्ताओं की सुरक्षा और इस मामले के जल्द निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शोएब उर्फ बॉबी किदवई हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और प्रशासन से न्याय की मांग करते रहे। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता रामलाल द्विवेदी, अधिवक्ता राहुल मिश्रा, अधिवक्ता पवन मिश्रा, अधिवक्ता रमेश चंद वर्मा, कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष नरेश सिंह, अधिवक्ता शांति ओम रावत, कार्यकारिणी सदस्य हिमालय जायसवाल और अधिवक्ता मोहम्मद उमर सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 14:21:09
Narpat Nagar, Uttar Pradesh:रामपुर:डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार ने सीएचसी स्वार में शिस्ट का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,स्वार में एक जटिल शल्यक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस शल्यक्रिया में ऊपरी जबड़े (मैक्सिला) में स्थित लगभग 2.5 से 3 सेंटीमीटर आकार के सिस्ट (Cyst) का सफलतापूर्वक एन्यूक्लिएशन (पूर्ण निष्कासन) किया गया। उक्त सिस्ट आकार में इतना बड़ा था कि वह नेज़ल फ्लोर (नाक की आधार संरचना) को भी प्रभावित कर रहा था, जिससे मामला चिकित्सकीय दृष्टि से अधिक जटिल हो गया था। यह सर्जरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वार में तैनात ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. शैलेन्द्र द्वारा की गई। सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के रूप में डॉ. वरुण उपलब्ध रहे तथा उनकी निगरानी एवं सुपरविजन में यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मरीज को कुछ समय से जबड़े में सूजन एवं असुविधा की शिकायत थी। आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं परामर्श के पश्चात केस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार चंदेल द्वारा अनुमोदित (अप्रूव) किया गया। उनके अनुमोदन के उपरांत शल्यक्रिया की गई। ऑपरेशन के दौरान सिस्ट को सावधानीपूर्वक पूर्ण रूप से निकाल दिया गया। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है तथा उसे आवश्यक पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल प्रदान की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वार में विशेषज्ञ स्तर की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो रहा है।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 07, 2026 14:20:37
Jhalawar, Rajasthan:डग (झालावाड़) झालावाड़ जिले के डग क्षेत्र के कालूखेड़ा गांव में सियार के हमले से 6 वर्षीय मासूम बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार शिवसिंह की 6 वर्षीय बालिका टीना घर के बाहर शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक सियार ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पास में पड़ी ईंट से सियार पर हमला किया। इसके बाद सियार बच्ची को छोड़कर वहां से भाग गया। घटना के बाद परिजन घायल बच्ची को निजी वाहन से डग चिकित्सालय लेकर आए। सियार के हमले से बच्ची के चेहरे पर गंभीर जख्म आए हैं चिकित्सकों द्वारा सर्जरी कर उसे भर्ती किया गया है। उधर सियार के हमले के बाद ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है।
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Mar 07, 2026 14:20:17
Panipat, Haryana:राज्यसभा में संजय भाटिया की जीत तय, सतीश नांदल भी लगा रहे पूरी ताकत” : कृष्ण लाल पंवार “कांग्रेस अपने विधायकों को संभाले, यह उनका आंतरिक मामला” : कृष्ण लाल पंवार हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार ने राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय भाटिया की जीत को लेकर किसी प्रकार का संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक कार्यकर्ता ने बूथ स्तर से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और लोकसभा तक पहुंचे, अब उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है, जो पार्टी के लिए गौरव की बात है। मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है। इसी कड़ी में निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल भी मैदान में उतरे हैं और वह विभिन्न दलों के विधायकों से समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नांदल अपनी पूरी ताकत लगाएंगे, लेकिन अगर कोई बात संगठन या मुख्यमंत्री के पास आती है तो अंतिम फैसला वही करेंगे। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में मतदान का अधिकार विधायकों के विवेक पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हर उम्मीदवार जीतने के इरादे से ही मैदान में उतरता है और सतीश नांदल ने भी सोच-समझकर ही नामांकन दाखिल किया है। वहीं कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पार्टी अपने विधायकों को संभालने का काम करें, क्योंकि यह उनका आंतरिक मामला है। मंत्री ने कहा कि सभी पार्टियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने विधायकों को साथ रखें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और समय आने पर ही यह स्पष्ट होगा कि किसे कितना समर्थन मिलता है。
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Mar 07, 2026 14:19:58
Panipat, Haryana:संजय भाटिया का राज्यसभा जाना पानीपत के लिए गर्व की बात: मंत्री वरिष्ठ नेता संजय भाटिया को राज्यसभा भेजकर पार्टी ने बढ़ाई ताकत पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय भाटिया को राज्यसभा भेजे जाने के फैसले पर पार्टी नेताओं ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह पानीपत के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि इतने अनुभवी और समर्पित नेता को पार्टी ने उच्च सदन में भेजकर संगठन और प्रदेश की ताकत को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि संजय भाटिया लंबे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में समय-समय पर अपनी प्रतिभा और अनुभव का परिचय देते हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं के सामने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि जब वे लोकसभा सांसद थे, तब भी उन्होंने अपने वरिष्ठ नेता को चुनाव लड़वाने के लिए सीट छोड़कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई। इसी तरह जब पानीपत सीट की बात आई तो उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर कहा कि विकास कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रमोद विज इस जिम्मेदारी को अधिक अच्छे से निभा सकते हैं, क्योंकि पहले से चल रहे विकास कार्यों की उन्हें गहरी समझ है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक अनुभवी और वरिष्ठ नेता को राज्यसभा में भेजकर संगठन की ताकत को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में मनोहर लाल मंत्री के रूप में प्रदेश और देश के लिए काम कर रहे हैं और अब राज्यसभा में भी संजय भाटिया जैसे अनुभवी नेता का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी। निर्दलीय उम्मीदवारों के सवाल पर उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना प्रत्याशी खड़ा किया है और यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। उन्होंने कहा कि वे लोग भी वोट मांगने के लिए आए थे, लेकिन चुनाव लड़ना उनका अपना फैसला है और वे स्वतंत्र रूप से मैदान में हैं। बाइट महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 14:19:25
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता पीयूष वर्मा के नेतृत्व में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें फूलों की होली खेली गई सभी नेताओं ने फूलों की होली और गुजिया के साथ कार्यक्रम में सभी को होली की शुभकामनाएं दी इस मौके पर सांसद नीरज मौर्य ने कहा आंवला लोकसभा के समग्र विकास के लिए मैं पूर्ण रूप से वचनबद्ध हु आंवला लोकसभा क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करते रहना ही मेरी प्राथमिकता है नीरज मौर्य ने कहा कि सभी क्षेत्रवासियों को SIR के ऊपर पूरा ध्यान देते हुए कार्य करना चाहिए वोटो का अधिकार तभी रहेगा जब वोट बचेगा या भाजपा सरकार पीडीए के वोटो को काटकर चोरी से सरकार बनना चाहती है इस चुनाव में हमें लोकतंत्र बचाना है संविधान बचाना है और अपने वोटो को भी बचाना है । इस बार बरेली में 9 की 9 सिम जीतकर हम लोगों को इतिहास बनाना है और प्रदेश में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनना है हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के किए हुए कार्यों उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचना है और सभी को संकल्प लेना है कि 2027 में पुनः अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश की रुकी हुई विकास की पहिए को पुनः तेजी देते हुए विकास के पद पर आगे बढ़ाना है । पीयूष वर्मा ने अपने वक्तव्य में आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद दिया । कार्यक्रम के अध्यक्ष महिपाल सिंह यादव ने कहा कि आंवला की देव तुल्य जनता से उनका नाता बहुत पुराना है और इस बार विधानसभा के सभी लोग एकजुट होकर सभी द्वेष भूलकर आंवला विधानसभा को जिताकर समाजवादी पार्टी को समर्पित करने का काम करेंगे । इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आंवला सांसद नीरज मौर्य उपस्थित रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्री महिपाल सिंह जी ने की कार्यक्रम के आयोजन लोधी पीयूष वर्मा ने किया एवं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे संजीव यादव मयंक शुक्ला डॉ इन्द्रपाल यादव अमित राज सिंह शिवचरन कश्यप नरेंद्र गौतम ठा.भूपेन्द्र सिंह सत्येंद्र सविता ओमवीर यादव भुवनेश यादव अरविंद यादव जीराज यादव भारती चौहान स्मिता यादव संजय शास्त्री बीडी वर्मा लक्ष्मण प्रसाद लोधी बनवारी लाल मौर्य पदम सिंह सागर चमन सिंह यादव आकाश प्रेमी बाल्मीकि विकार अली गुड्डू शब्बीर हाफिज संदीप सक्सेना रोहित चौधरी महेंद्र मौर्य अवधेश शर्मा मोहित राठौर रामदीन सागर भगवत शरण पाल रोहित लोधी विशाल मौर्य शिवम चौहान वेद प्रकाश मौर्य मुनेंद्र राजपूत राजकुमार लोधी राजेंद्र यादव अनिल यादव रणजीत सिंह राकेश प्रताप सिंह इरशाद आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 07, 2026 14:18:22
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर बिहारीगढ़ क्षेत्र से सामने आई यह घटना दर्शाती है कि समाज में आज भी सात साल पुराने घाव किस कदर गहरे हैं। प्रेम विवाह जैसे निजी फैसले कई बार सालों बाद भी परिवारों के बीच हिंसक टकराव का कारण बन जाते हैं। मामला ग्राम कुरड़ी खेड़ा का है। करीब सात वर्ष पूर्व गांव के निवासी अमित कुमार ने गांव की ही दूसरे समुदाय की युवती खुशनसीब के साथ कोर्ट मैरिज की थी। चूंकि मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा था, इसलिए उस समय भी काफी विरोध हुआ था। लेकिन शांति बनाए रखने और सामाजिक दबाव के कारण, शादी के बाद से ही यह जोड़ा गांव से बाहर किसी गुप्त स्थान पर रह रहा था। होली के पावन पर्व एवं बीमार माता की घुवारा पर, बुधवार शाम अमित कुमार लंबे समय बाद अपने परिवार से मिलने गांव कुरड़ी खेड़ा पहुंचे थे। अमित को लगा था कि सात साल का लंबा समय बीत जाने के बाद कड़वाहट कम हो गई होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।जैसे ही युवती के परिजनों को अमित के गांव आने की भनक लगी, वे आक्रोशित हो गए। परिजनों का आरोप है कि युवती के पक्ष के लोगों ने अमित को घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।इस हमले के बाद अमित का परिवार पूरी तरह टूट गया है। गांव में फिर से सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सुरक्षा की कमी और लगातार मिल रही धमकियों के कारण पीड़ित परिवार ने एक बड़ा और भावुक कदम उठाया परिवार ने अपने घर के मुख्य दरवाजे पर 'यह मकान बिकाऊ है' का पोस्टर चस्पा कर दिया है उनका कहना है कि वे अब अपनी पुश्तैनी जगह पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और गांव छोड़ने के लिए मजबूर हैं। पीड़ित के द्वारा 112 एवं बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा को सूचना दी गई जिसपर बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष द्वारा पीड़ित के साथ ही दुर्व्यवहार करते उनका गांव से जाने के लिए कहा (बिहारीगढ़ sho) के द्वारा पीड़ित व्यक्ति को डराया गया धमकाया गया एवं गाली गलौच करते हुए धौलाकुआं के जंगल में छोड़ा गया जबकि उससे पूर्व 20 से 25 मुस्लिम की भीड़ घर पर हमला कर चुकी थी बिहारीगढ़ दरोगा विजय कुमार यादव एवं sho बिहारीगढ़ पीड़ित से दुबारा गांव कुरड़ी खेड़ा में दिख मत जाना बिहारीगढ़ sho के द्वारा पीड़ित को धमकाना शर्मनाक है सभी बाते आज संज्ञान में आने के उपरांत संगठन के निर्देश पर विहिप बजरंगदल के द्वारा चुनौती स्वीकार की गई और कुरड़ी खेड़ा में अपनी गाड़ी से पीड़ित परिवार को लेकर गए जहां पर पुलिस (sho बिहारीगढ़) प्रशासन भी सूचना पाकर आ गया था पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया. विहिप बजरंगदल द्वारा दोनों युवक एवं युवती को परिवार जन के पास सौंपी गई बाइट... पीड़िता
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top