227801
अमेठी में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही से बढ़ा दुर्घटना का खतरा
Gauriganj, Uttar Pradesh:अमेठी के जायस थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। सूचना के अनुसार एक वायरल वीडियो में देखा गया कि नाबालिक बच्चे ई-रिक्शा के पीछे लटक कर यात्रा कर रहे हैं। वहीं चालक क्षमता से अधिक सवारियां भरकर तेज गति से वाहन चला रहे हैं। ओवरलोडिंग और नाबालिग चालकों के कारण सुरक्षा चिंता बढ़ गई है और स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजलदेसर नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव: बागी बोथरा से त्रिकोणीय मुकाबला
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा - रतनगढ़ लोकेशन राजलदेसर राजलदेसर नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव: दो नाम वापस, मैदान में तीन प्रत्याशी भाजपा बागी पवन बोथरा ने उलझाया भाजपा-कांग्रेस का गणित, 1 मिनट की देरी के बावजूद नामांकन रहा कायम राजलदेसर नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए अब भाजपा के गोपाल मारू, कांग्रेस के लाभचंद सोनी और भाजपा से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरे वार्ड नंबर 15 के पार्षद पवन बोथरा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार प्यारेलाल चावला के अनुसार, नामांकन दाखिल करने वाले पांच प्रत्याशियों में से निर्दलीय मोहम्मद जब्बार और जयचंद महावर ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। वहीं पवन बोथरा नाम वापसी के लिए निर्धारित समय से करीब एक मिनट की देरी से पहुंचे, जिसके चलते उनका नामांकन वापस नहीं हो सका और उनका पर्चा चुनावी मैदान में कायम रहा। पवन बोथरा के मैदान में बने रहने से अब अध्यक्ष पद का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पवन बोथरा की मौजूदगी से चुनावी समीकरणों में नया मोड़ आया है। अब दोनों प्रमुख दलों की नजर पार्षदों के समर्थन के साथ-साथ संभावित राजनीतिक समीकरणों पर भी रहेगी। गौरतलब है कि राजलदेसर नगरपालिका के 35 वार्डों के चुनाव परिणाम में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भाजपा और कांग्रेस के 14-14 पार्षद निर्वाचित हुए हैं, जबकि आरएलपी के 2 और 5 निर्दलीय पार्षद बोर्ड में मौजूद हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में इन पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है。 अब सभी की निगाहें 21 सितंबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। त्रिकोणीय मुकाबले में किस प्रत्याशी को कितने पार्षदों का समर्थन मिलता है और नगरपालिका की कमान किसके हाथ आती है, इसका फैसला मतदान के बाद सामने आएगा।0
0
Report
जामसर पुलिस ने साल से फरार 15 हजार रुपये इनामी संजय कुमार को गिरफ्तार किया
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जामसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई चार साल से फरार 15 हजार रुपये इनामी आरोपी गिरफ्तार NDPS एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित था आरोपी संजय कुमार आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट और कुर्की वारंट भी लंबित था 17 सितंबर को पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक आरोपी से मामले को लेकर गहनता से पूछताछ जारी, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी रवि कुमार की कार्रवाई0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा में नारकोटिक्स कमिश्नर ने दर्शन के साथ किसान मांगों पर चर्चा
Begun, Rajasthan:#चित्तौڑगढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा स्थित बागुंड श्री सांवलिया जी प्राकट्य स्थल मंदिर में शुक्रवार को भारत के नारकोटिक्स कमिश्नर डॉ. दिनेश बिसेन ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। उनके साथ डीएनसी कोटा नरेश बुंदेल सहित नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। मंदिर में पुजारी ने चरणामृत और तुलसीपत्र प्रदान किया। इस दौरान भादसोड़ा के अफीम काश्तकारों ने कमिश्नर का स्वागत करते हुए भगवान सांवलिया सेठ की तस्वीर, महाप्रसाद और उपरना भेंट किया। निवर्तमान सरपंच डॉ. शम्भू सुथार ने किसान हित में पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें मॉर्फिन पुनः परीक्षण की सुविधा, अफीम खरीद मूल्य बढ़ाने, दो प्लॉट में काश्त की अनुमति और पुराने लाइसेंस बहाल करने की मांग शामिल है।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर के गन्ने खेत में तेंदुआ बकरे को शिकार, पिंजरा पांच दिन से खाली, दहशत
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के गन्ने खेत में तेंदुए ने बकरे को शिकार बना लिया, गुरुवार शाम घटना के बाद गांव में दहशत। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने तेंदुए को पकडने के लिए पैंतरेबाजी की, पर पांच दिन से पिंजरा खाली रहने से राहत नहीं मिली है। तीन गांवों में सतर्कता बढ़ाई गई है और सुरक्षा जागरूकता जारी है।0
0
Report
अयोध्या: दीपोत्सव से पहले राम कथा पार्क और सरयू घाट की सख्त निगरानी
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, यूपी: दीपोत्सव को लेकर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने अयोध्या पहुंचकर राम कथा पार्क, राम की पैड़ी और सरयू घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने चल रही विकास योजनाओं को दीपोत्सव से पहले हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अयोध्या, यूपी: नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा, "देखिए दीपोत्सव की तैयारी का जायजा लिया गया है। सभी विभाग के अधिकारी पर्यटन के, कल्चर के हमारे साथ आए हुए हैं। साथ में मंडलायुक्त हैं, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और सभी वरिष्ठ अधिकारीगण... आदेशित किया गया है कि 15 अक्टूबर तक समय से काफी पहले इस कार्य को समाप्त कर लें।"0
0
Report
छर्रा के OYO होटल पर पुलिस-मैजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई; देहव्यापार की सूचना पर 7 युवतियाँ गिरफ्तार
Aligarh, Uttar Pradesh:छर्रा क्षेत्र के OYO होटल में पुलिस-मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार की सूचना पर OYO होटल में छापा, पुलिस ने 7 युवतियों और संचालक समेत 6 युवकों को हिरासत में लिया, नायब तहसीलदार व सीओ की मौजूदगी में होटल को किया गया सील, छापेमारी के दौरान पुलिस ने अश्लील सामग्री भी बरामद कर जब्त की, छापेमारी के बाद होटल में मचा हडकंप, हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस की पूछताछ जारी, थाना छर्रा क्षेत्र के अतरौली रोड स्थित OYO होटल का मामला。0
0
Report
Advertisement
चंदौली में अधिवक्ता पर हमला: 10-12 युवकों ने गाड़ी रोककर सिर-पीठ पर हमला किया
Chandauli, Uttar Pradesh:अधिवक्ता पर हमले का मामला, SDM से कार्रवाई की गुहार... अधिवक्ता जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल ने लगाए गंभीर आरोप... पीड़ित का दावा- 14 सितंबर की शाम 10-12 युवकों ने रास्ते में गाड़ी रोक ली... आरोप- सिर और पीठ पर हमला कर अधिवक्ता को जमीन पर गिराया गया... दो युवकों पर गला दबाने और जेब से ₹8 हजार निकालने का आरोप... घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की... पूर्व बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष सुभाष सिंह ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की उठाई मांग... SDM ने आवेदन लेकर CO और पुलिस से बात कर कार्रवाई का दिया आश्वासन... धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव का मामला...0
0
Report
तीन बार टंकण में फेल: रेहान खान पर जिलाधिकारी ने डिमोट किया
Bareilly, Uttar Pradesh:तीन बार टंकण परीक्षा में फेल, कनिष्ठ लिपिक से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बने रेहान खान जिलाधिकारी ने किया डिमोट, मृतक आश्रित के रूप में नियुक्त कनिष्ठ लिपिक द्वारा लगातार तीन टंकण परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण होने पर चतुर्थ श्रेणी पद पर नियुक्ति बरेली, 17 सितंबर। रेहान खान सा०वा० वा०ना० तहसील मीरगंज की नियुक्ति मृतक आश्रित के रूप में कनिष्ठ लिपिक के पद पर दिनांक 05.07.2021 को हुयी। प्रथम बार टंकण परीक्षा दिनांक 25.09.2023 को हुयी जिसमें यह अनुतीर्ण पाये गये। द्वितीय टंकण परीक्षा दिनांक 21.06.2024 में भी अनुतीर्ण पाये गये। तृतीय बार परीक्षा दिनांक 08.09.2026 को हुयी उसमें भी अनुतीर्ण रहे। शासनादेश उ०प्र० कार्मिक अनुभाग-2 संख्या-01/2025/6/12/73/141/47-का-2-2024 /T.C.IV (III) दिनांक 29 सितम्बर 2025 के कम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आदेश दिनांक 16 सितंबर 2026 के अन्तर्गत रेहान खान सा०वा० वा० नां तहसील मीरगंज को चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति की गयी है। अन्य मृतक आश्रित कर्मचारियों की हिन्दी टंकण परीक्षा में अनुतीर्ण हो जाने के फलस्वरूप राहुल कुमार एवं लक्ष्मी सक्सेना को हिन्दी टंकण परीक्षा हेतु तीसरा व अन्तिम अवसर तथा कंचित चौधरी एवं नेहा जोशी को हिन्दी टंकण परीक्षा हेतु द्वितीय अवसर प्रदान करते हुये टंकण परीक्षा के लिये दो माह का समय प्रदान किया गया है।0
0
Report
यूपी राइज 26: जीएलए में छात्रों के लिए करियर और उद्यमिता के अवसर
Mathura, Uttar Pradesh:जीएलए में आयोजित यूपी राइज में छात्रों को मिले करियर और उद्यमिता के अवसर -उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित यूपी राइज का जीएलए में भव्य आयोजन, छात्रों को स्टार्टअप, रोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी मथुरा: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को उद्यमिता, नवाचार, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जीएलए विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार एवं टाइम्स नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में ‘यूपी राइज 26’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘संवाद, संकल्प, सफलता’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को अपने करियर के साथ-साथ बिजनेस, स्टार्टअप, कौशल विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, चीफ फाइनेंस ऑफिसर डॉ. विवेक अग्रवाल, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह, कार्यक्रम की अतिथि सीए पलक राठी तथा शांतनु गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, यूपी स्टार्टअप, यूपी स्किल मिशन, सीएम अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, यूपी महिला सामर्थ्य योजना और मिशन शक्ति जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास और स्टार्टअप के क्षेत्र में अनेक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ‘यूपी राइज 26’ जैसे आयोजन इन अवसरों की जानकारी सीधे विद्यार्थियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि अपने विचार और प्रतिभा के बल पर रोजगार देने वाला उद्यमी भी बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने भीतर मौजूद प्रतिभा और रुचि को पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करें। यदि किसी विद्यार्थी के पास कोई नया बिजनेस आइडिया या इनोवेटिव आइडिया है तो उसे केवल सोच तक सीमित न रखें, बल्कि उसके बारे में जानकारी जुटाएं, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लें और उसे व्यवहारिक रूप देने का प्रयास करें। सरकार की योजनाएं युवाओं को आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और अन्य जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही हैं। नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नई सोच, कौशल, नेतृत्व क्षमता और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया जाता है। लेखक, टेडएक्स वक्ता और राजनीतिक विश्लेषक शांतनु गुप्ता ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि करियर की शुरुआत में उन्हें भी सरकारी योजनाओं और विभिन्न पहलों की बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। फाइनेंस और अकाउंटिंग से करियर शुरू करने के बाद जब उन्होंने विभिन्न योजनाओं एवं सरकारी पहलों के बारे में जाना तो उन्हें महसूस हुआ कि युवाओं के बीच अवसरों की जानकारी और जागरूकता का अंतर मौजूद है। इसी कारण वह युवाओं के बीच ऐसी जानकारी पहुंचाने को महत्वपूर्ण मानती हैं। सीए पलक राठी ने युवाओं को अपने कौशल और विचारों को नए अवसरों में बदलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्टार्टअप, यूपी स्टार्टअप पॉलिसी 2026, बिजनेस, रोजगार, स्किल ट्रेनिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं, फ्री कोचिंग और सरकारी योजनाओं से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि अपने लक्ष्य के अनुसार उपलब्ध सरकारी सहायता और अवसरों को किस प्रकार समझा और उपयोग किया जा सकता है। सीएम-युवा योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के ब्याज-मुक्त ऋण सहित युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सवाल-जवाब किए और अपने करियर एवं उद्यमिता से जुड़े विचार साझा किए। कार्यक्रम ने युवाओं को नौकरी के साथ स्वरोजगार, स्टार्टअप और नवाचार की संभावनाओं को समझने का अवसर दिया। कार्यक्रम से पूर्व ट्राइबवाइब-ए बुक माय शो एंटरप्राइज के सीनियर एग्जीक्यूटिव सेल्स शाश्वत खन्ना ने कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, चीफ फाइनांस ऑफिसर डॉ. विवेक अग्रवाल, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह का स्वागत किया। इस दौरान जीएलए टीबीआई के वाईस प्रेसीडेंट रविकुमार तिवारी, कोर्डिनेटर जितेंद्र कुमार, सौरभ तिवारी, दीपक शर्मा, दीपांश, राहुल अरोरा तथा जीएलए के डीन स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।0
0
Report
Advertisement
मथुरा में बोरिंग के दौरान हाईटेंशन से चपेट में आकर तीन लोगों की मौत
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में बोरिंग के दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आया और देखते ही देखते उसमें करंट दौड़ गया... एक लापरवाही एक तीन जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं... अब जांच के बाद ही साफ होगा, आखिर वो कौन सी चूक थी... जिसने तीन परिवारों से उनके अपनों को छीन लिया.0
0
Report
बरसाना में राधा रानी के जन्मोत्सव के लिए भक्तों का उमड़ रहा सैलाब
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा बरसाना राधा रानी के जन्मोत्सव पर उमड़ रहा भक्तो का सैलाब; आज रात बरसाना में होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित; कल सुबह राधा रानी का होगा जन्मोत्सव; सुबह 4 बजे राधा रानी का मनाया जाएगा जन्मोत्सव; बरसाना में उमड़ रही भक्तो की भीड़; जिला प्रशासन ने भक्तों के लिए व्यवस्था की चाक चौबंद0
0
Report
पंकज के पैकेज के लिए बड़ा अपडेट जारी
Noida, Uttar Pradesh:पंकज के पैकेज के लिए0
0
Report
Advertisement
सांभरलेक में लोडिंग टेंपो पलटा, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल
Dudu, Rajasthan:सांभरलेक(जयपुर)- जयपुर के सांभरलेक से इस वक्त की बड़ी खबर, सवारियो से भरा लोडिंग टेंपो सड़क किनारे पलटा, टेंपो में सवार थे डेढ़ दर्जन से ज्यादा महिआए बच्चे और पुरुष, हादसे के बाद घायल लोगों में मची चीख पुकार, घायलों को लोगो ने पहुंचाया उप जिला अस्पताल सांभरलेक, सभी घायलों का चिकित्सकों ने किया प्राथमिक उपचार, पांच घायलों को चिकित्सकों ने किया जयपुर रेफर, शाकंभरी माता मंदिर में दर्शन को जा रहे थे सभी यात्री, शाकंभरी माता रोड़ पर रिणги गांव में हुआ हादसा, सूचना पर सांभरलेक थाना पुलिस पहुंची मौके पर0
0
Report
छतरपुर पुलिस ने 48 घंटे में लूट का खुलासा कर तीनों आरोपी गिरफ्तार किए
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मरघट पहाड़िया में हुई लूट का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया पूरा माल बरामद कर लिया है। दरअसल 14 और 15 सितंबर की दरमियानी रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मरघट पहाड़िया में एक निर्माणाधीन मकान में लूट की वारदात हुई थी। मकान में गेट नहीं लगा था। फरियादी अरविंद सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात में मुंह बांधे 4 लोग उनके घर में घुसे और जेवरात लूट ले गए। ये पूरी तरह ब्लाइंड केस था। पुलिस ने इस ब्लाइंड केस को चुनौती के तौर पर लिया और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। संदेह के आधार पर पुलिस ने छुरी खदान निवासी पृथ्वीराज खंगार और मरघट पहाड़िया निवासी प्रवेश उर्फ छोटू कुशवाहा को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपने साथी पवन गुप्ता निवासी भुर्जी, थाना गौरिहार के साथ मिलकर लूट की वारदात करना कबूल कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटे गए दो मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चूड़ी, छल्ला, जंजीर सहित पूरा माल बरामद कर लिया गया है। साथ ही वारदात में डराने-धमकाने के लिए इस्तेमाल किए गए दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस और एक चाकू भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार कट्टा सप्लाई करने वाले की भी पहचान कर ली गई है, उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।0
0
Report
ओवैसी: गिरी मस्जिदों की ईंटें जमाकर फिर बसायेंगे, कोर्ट आदेश पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि वो गिरी हुई मस्जिदों की ईंट को जमाकर फिर से उन्हें बसाएंगे । सवाल है कि जिन मस्जिदों को कोर्ट के ऑर्डर के बाद गिराया गया है, उसे कैसे फिर से बसाएंगे ।0
0
Report
Advertisement
