500007
ఉస్మానియా యూనివర్సిటీలో ఘనంగా రాహుల్ గాంధీ జన్మదిన వేడుకలు
Hyderabad, Telangana:టీపీసీసీ ఎస్టీ సెల్ ఉపాధ్యక్షుడు భీమ్రావ్ నాయక్ ఆధ్వర్యంలో ఉస్మానియా యూనివర్సిటీ ఆర్ట్స్ కాలేజీ క్యాంపస్లో రాహుల్ గాంధీ జన్మదిన వేడుకలు ఘనంగా జరిగాయి. ఈ సందర్భంగా భీమ్రావ్నాయక్ మాట్లాడుతూ.. 150 కోట్ల జనాభా ఉన్న భారత్లో ప్రజలు ఎప్పుడు కష్టాల్లో ఉన్నారో తెలుసుకుని నిరుద్యోగ విద్యార్థులకు ఉపాధి కల్పించే విధంగా యువతను ఐటీ రంగంలో ప్రపంచ స్థాయికి చేర్చాలని సూచించారు.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल में अवैध जींस वाशिंग प्लांटों पर दबिश, अब तक 50 प्लांट बंद
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में बड़े पैमाने पर संचालित अवैध जींस वाशिंग प्लांटों पर शिकंजा कसे जाने के लिए प्रशासन की तावनतोड़ छापेमारी जारी है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर सिंह ने पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग की संयुक्त टीम के साथ अवैध जींस वाशिंग प्लांट पर छापा मारा। सिटी मजिस्ट्रेट को निरीक्षण में बिना NOC के चलता मिला जींस वाशिंग प्लांट। जींस वाशिंग प्लांट संचालक फखरे आलम सिटी मजिस्ट्रेट को नहीं दिखा सका NOC और अन्य जरूरी दस्तावेज़। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर सिंह ने प्लांट में लाखों की कीमत के जींस के स्टॉक को जब्त कर प्लांट को बंद कराया। बिजली सप्लाई भी काटी गई। प्लांट के 6 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। प्रशासन छापेमारी कर अब तक 50 अवैध जींस वाशिंग प्लांटों को बंद करा चुका है। प्रशासन की कार्यवाही से जींस वाशिंग प्लांट संचालकों में हड़कंप मचा है। संभल सदर तहसील क्षेत्र के किशन दास सराय मोहल्ले का मामला。0
0
Report
FIFA बैंक स्टोरी: भ्रष्टाचार के नए मोड़, जानें क्या सामने आया
Morena, Madhya Pradesh:0
0
Report
इटावा जिला अस्पताल में पूजा के दौरान गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश उजागर
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जिला अस्पताल में आगरा जनपद के जैतपुर कला थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव के रहने वाले प्रदीप मिश्रा को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूजा के दौरान के मौके पर पुरानी रंजिश के चलते यह घटना घटी। परिजन प्रदीप मिश्रा को इटावा जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और शव वार्ड में रखे गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही लोगों से प्रदीप मिश्रा के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी। डॉक्टर राघवेंद्र, EMO जिला अस्पताल इटावा ने পরিস্থিতि की जानकारी दी।0
0
Report
Advertisement
बिहार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल: 21 IAS और 29 पुलिस अधिकारी तबादले
Patna, Bihar:बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल 21 IAS अधिकारियों के तबादले पटना डीएम बदले गए, त्यागराजन एस एम की जगह कुंदन कुमार को पटना डीएम बनाया गया 29 पुलिस अधिकारियों के भी तबादले हुए 27 IPS और 2 BPS अधिकारियों का तबादला हुआ0
0
Report
बिहार में IPS तबादलों की बड़ी फेरबदल, कई जिलों के SP बदले
Patna, Bihar:बिहार सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) समेत वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां sौंपी गई हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार ममता कल्याणी को पटना सिटी (मध्य) का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि कुमार गौतम को पश्चिम चंपारण (बेतिया) का एसपी नियुक्त किया गया है। उपेंद्रनाथ वर्मा को औरंगाबाद का एसपी بنایا गया है। वहीं अमितेश कुमार को बांका, हिमांशु को शेखपुरा, शुभांक मिश्रा को वैशाली, शिखर चौधरी को कैमूर, विक्रम सियाग को सहरसा, भानु प्रताप सिंह को खगड़िया, परिचय कुमार को कटिहार, कोटा किरण कुमार को जहानाबाद तथा शैलेंद्र सिंह को शिवहर का एसपी बनाया गया है। पूर्णिया में शौर्य सुमन को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश कुमार को बगहा का एसपी नियुक्त किया गया है। पटना में शैलजा नगर को नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) तथा संकेत कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बनाया गया है। वहीं अतुलेश झा को भागलपुर और अभिनव को गया का नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। दिव्यांजलि जायसवाल को ग्रामीण गया तथा साक्षी कुमारी को ग्रामीण दरभंगा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा राकेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 पटना, हरिमोहन शुक्ला को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7 कटिहार और अपराजित को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 पटना का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। बलिराम कुमार चौधरी को विशेष शाखा, पटना में एसपी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा में एसपी (जी.) बनाया गया है। रामानंद कौशल को अपराध अनुसंधान विभाग (CID) में पुलिस अधीक्षक तथा अंबरीश राहुल को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सहायक निदेशक नियुक्त किया गया है। चंद्र प्रकाश को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 पटना का समादेष्टा बनाया गया है और उन्हें साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई में पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा मनोज राम को सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। गृह विभाग द्वारा किए गए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।0
0
Report
दिल्ली पुलिस का पर्दाफाश: नवजात तस्करी गिरोह 13 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी एक सजग नागरिक से मिली सूचना पर संज्ञान लेते हुए, दिल्ली पुलिस की टीम ने संगठित तरीके से नवजात बच्चों की तस्करी कर जरूरतमंद दम्पतियों को लाखों रुपये में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। 13 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें तस्कर, बिचौलिए, खरीदार एवं 5 नवजात शिशुओं को दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। करीब ₹3 लाख नक़द बरामद। कई राज्यों में फैले संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश।0
0
Report
Advertisement
यूपी ATS ने बुलंदशहर अकबरपुर से दो संदिग्ध गिरफ्तार किए
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई बुलंदशहर के गांव अकबरपुर से दो संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है, पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी और आबिद जट से जुड़े थे दोनों के तार。 उत्तर प्रदेश ATS को देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यूपी एटीएस की टीम ने बुलंदशहर के अकबरपुर से दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए हुए आरोपियों में से फैजान के पिता सलीमुद्दीन ने कहा है कि अगर मेरा बेटा दोषी है तो उसको सजा दी जाए लेकिन अगर निर्दोष है तो उसको जल्द से जल्द छोड़ दिया जाए। फैजान के पिता का जी मीडिया की टीम से कहना है कि मेरा बेटा बीती 15 तारीख को मसूरी उत्तराखंड घूमने गया था; वही उसे पुलिस ने बीती 17 तारीख को उठ लिया। फैजान दोषी है, ऐसा हमको नहीं लगता कि मेरा बेटा ऐसा काम कर सकता है लेकिन उसने वाकई में देश से गद्दारी की है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर एटीएस के द्वारा गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी मोहम्मद उमर के भाई का भी जी मीडिया से यही कहना है कि मुझको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है; मेरे भाई को एटीएस ने घर से ही उठाया था और उन्होंने हमसे कहा था कि आपके भाई का मोबाइल चेक करना है लेकिन एटीएस हमारे भाई को लेकर चली गई और आज हमको पता चला है कि हमारा भाई पाकिस्तान के आतंकियों के लिए काम करता है। मेरा यही कहना है कि अगर भाई बेटा दोषी है तो उसकी सजा मिले लेकिन अगर निर्दोष है तो उसको जल्द से जल्द छोड़ दिया जाए।0
0
Report
रतलाम में ऑनलाइन खरीदारी को लेकर आम नागरिकों में नाराजगी, जोखिम बढ़ रहा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे ऑनलाइन ख़रीदारी को लेकर आम नागरिक मे थोड़ी नाराजगी करूर हैँ ऑनलाइन खरीदरी से रोजमर्रा कि लाइफ आसान जरूर हो रही लेकीन रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ रही हैँ0
0
Report
ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन खरीदारी: कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर?
Morena, Madhya Pradesh:ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीदारी पर चर्चा आप ऑनलाइन खरीदारी पसंद करते हैं या दुकान से खरीदारी.. और क्यों? ऑनलाइन खरीदारी के फायदे-नुकसान क्या हैं?0
0
Report
Advertisement
इंदौर में युवाओं के लिए रोजगार योजना शुरू, क्या है लाभ
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर इनपुट युवा रोजगार0
0
Report
वॉक थ्रू: खिलाड़ियों से बातचीत का नया मोड़
Raipur, Chhattisgarh:वॉक थ्रू- खिलाड़ियों से बातचीत......0
0
Report
सीतामढ़ी में ट्रक से 2000 लीटर विदेशी शराब जब्त, लूट मचा दी गई
Sitamarhi, Bihar:इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां सीतामढ़ी के वोखरा थान पुलिस के द्वारा एक ट्रक पर लदे तकरीबन दो हजार लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया ।जो शराब तस्कर थे पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के भय से ट्रक छोड़कर फरार हो गया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने ट्रक पर लदे शराब को लूट लिया ।आप तस्वीर देख सकते है किस तरीके से सैकड़ों की तादाद में लोग शराब लूटने की मुहिम में भिड़े हुए है जब मौके पर पुलिस पहुंची तब शराब ले जाने वाले कुछ लोग शराब का छोड़ वहां से भाग निकले ।बिहार में शराब बंदी कानून लागू है लेकिन यह जो तस्वीर आप देख देख रहे है वो शराब बंदी कानून को धत्ता बता रहा है ।बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम सीतामढ़ी के वोखड़ा थाना क्षेत्र के बुधनगरा से जजुआर जाने वाली सड़क पर एक ट्रक में छुपा कर रखे गए 2000 (दो हजार लीटर से अधिक) विदेशी शराब जप्त किया है। पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब धंधेबाज वहां से भाग निकला था। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस के आने से पहले ट्रक से शराव कों लूट लिया ।थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की उन्हें गुरुवार की शाम को गुप्त सूचना मिली कि बुधनगरा पुरानी बाजार के पास पुल पर एक ट्रक विदेशी शराब से लदी है जिसे यहां खाली किया जायेगा, इस सूचना के सत्यापन व छापेमारी के लिए जब वहां पहुँचा, तो देखा भारी मात्रा में ट्रक पर कार्टून में पैक विदेशी शराब रखी हुई है,उसे विधिवत रूप से जप्त की गई।जप्त शराब की गिनती की जा रही है एवं अनुमानित मात्रा दो हजार लीटर से अधिक है जो शराब बिक्री के लिए मंगाई गई थी।थानाध्यक्ष ने बताया की जप्त शराब मामले में तस्करों की पहचान की जा रही है, इसके बाद तस्करों के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की करवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
अमित सियाल व पुनीत सिंह ने काशी दशाश्वमेध घाट पर आरती में हिस्सा लिया
Noida, Uttar Pradesh:काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में आज प्रसिद्ध अभिनेता अमित सियाल व उनके साथी पुनीत सिंह शामिल हुए मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया। साथ ही आरती देख मंत्र मुग्ध नजर आए गंगा सेवा निधि के विजिटर में अभिनेता अमित सियाल द्वारा लिखा गया काशी आकर अद्भुत अनुभूति हुई साथ मां गंगा की आरती देख आत्मिक शांति प्रदान हुई आप सभी का धन्यवाद गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सचिव सुरजीत सिंह सचिव हनुमान यादव द्वारा अंगवस्त्र प्रसाद व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। वे मिर्जापुर , जमतारा – सबका नंबर आएगा , काठमांडू कनेक्शन और रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण में भी अमित सियाल इनसाइड एज के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। वेब सीरीज इनसाइड एज सीजन 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग में सियाल।0
0
Report
पिपराइच में आरती शर्मा की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से राज खुलने की उम्मीद
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बैलो गांव की रहने वाली आरती शर्मा की अचानक हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आखिर आरती शर्मा की मौत कैसे हुई? क्या यह एक सामान्य मौत है या इसके पीछे कोई बड़ा राज छिपा है?0
0
Report
प्रतापगढ़: BSNL टॉवर पर चढ़े आकाश पटेल की मांग ने मचाया हंगामा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ से खबर है जहां मोबाइल टॉवर पर चढ़ कर हंगामा करने का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है, ताजा मामला हथिगवां थाना के बेलगांव का है जहाँ 28 वर्षीय आकाश पटेल BSNL के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया, टॉवर पर चढ़कर आकाश हंगामा करने लगा, वहीं आकाश ने मांग किया कि उसका रुपये उधार के रूप में गांव के कई लोगों ने ले लिया है, आकाश ने मांग किया कि उसके रुपए वापस कराए जाएं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद आकाश नीचे उतरा, आकाश पटेल जैसे ही टावर के नीचे उतरा वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला, वही टावर पर चढ़ते दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जुटी रही0
0
Report
Advertisement
