505001
కరీంనగర్ లో ప్రపంచ కప్ ఇండియా గెలవడంతో సంబరాలు
Karimnagar, Telangana:కరీంనగర్ జిల్లాలో ఇండియా ప్రపంచ కప్ టి20 గెలవడంతో యువతి యువకులు సంబరాలు చేసుకున్నారు. జిల్లా కేంద్రంలోని రహదారుల వెంబడి యువకులు బైక్ రైడ్ చేస్తూ జాతీయ జెండాలతో ర్యాలీలు నిర్వహించారు తెలంగాణ చౌక్ వద్ద టపాసులు కాల్చి స్వీట్లు పంపిణీ చేశారు. 17 సంవత్సరాల తర్వాత రోహిత్ సేన కప్పు గెలవడంపై యువత హర్షం వ్యక్తం చేశారు.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुरुक्षेत्र में धान खरीद समझौता: कल से खरीदी शुरू, धरना खत्म
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहबाद में धान खरीद को लेकर सरकार के साथ किसानों की बनी सहमति , किसानों धरना की समाप्त, कल से खरीद होगी शुरू गुरनाम सिंह चढ़ूंनी ने कहा की सरकार से मीटिंग में सहमति बन गई है धान की सरकारी खरीद परसों से शुरू होगी , लेकिन अब तक या फिर आने वाले कल तक जितने भी धान अनाज मंडी में पहुंचेगी । इसकी खरीद सरकार के द्वारा की जाएगी हालांकि उसका जे फॉर्म परसों से ही काटा जाएगा लेकिन उसकी बायोमेट्रिक आज और कल हो जाएगी उसको दोबारा मंडी में आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं उन्होंने कहा कि अंबाला कुरुक्षेत्र करनाल जहां पर धान की अर्ली वैरायटी लगाई जाती है वहां पर राज्य सरकार केंद्र सरकार से अलगे सीजन में 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने की अपील करेगी । और लिखित में यह भेजा जाएगा ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। वहीं उन्होंने कहा कि बाजरे की खरीद भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी इस पर भी सरकार के लोगों के साथ उनकी बातचीत हुई है। हालांकि किसानों को लाठियां खानी पड़ी है लेकिन सरकार ने अब उनकी बात मान ली है तो किसानों को काफी राहत मिली है जिसके चलते अब वह अपना धरना प्रदर्शन यहां पर खत्म कर रहे हैं। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मीटिंग में किसान की समस्या का हल हो गया है किसानों को धान खरीद में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी इनकी धान की खरीद कल से ही शुरू हो जाएगी।0
0
Report
दिल्ली कालकाजी में 17 वर्षीय के साथ गैंगरेप के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन
New Delhi, Delhi:दिल्ली के कालकाजी इलाके स्थित आस्था कुंज पार्क के अंदर सोमवार रात 8:30 बजे के आसपास एक 17 वर्षीय युवती के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया वहीं अब इसको लेकर महिलाओं में विरोध देखा जा रहा है जहां अपनी सुरक्षा को लेकर आज लेडी श्री राम कॉलेज की छात्राएं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेज की छात्राएं आज बैनर और पोस्टर लेकर अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है. वही इस दौरान छात्राओं को समझाने के लिए दिल्ली पुलिस के एसीपी और वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर इस दौरान छात्राओं से बातचीत भी की और उन्हें आश्वासन भी दिया गया है कि छात्र दिल्ली में खुद को सुरक्षित महसूस करें इसके लिए दिल्ली पुलिस कड़े कदम उठाएगी. लेकिन इसके बावजूद छात्राओं ने दिल्ली पुलिस का आश्वासन नहीं माना और जमकर प्रदर्शन कर रही है उनकी मांग है कि जब तक हम लोगों के लिए दिल्ली सरकार सुरक्षा का कार्य कम नहीं उठाती तब तक हम लोग इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे. वही हम आपको बता दे 21 सितंबर को कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आए युवक और युवती दर्शन करने के बाद आस्था कुंज पार्क में बैठने के लिए गए थे तभी कुछ लोग उनके पास आते हैं और खुद को दिल्ली पुलिस बताते हैं और उसके बाद उन्हें डरा धमकाकर लड़की के साथ आए युवक को भगा दिया जाता है और लड़की के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देते हैं वही इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए एक आरोपी का एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया था तो वहीं दो और आरोपियों की गिरफ्तारी इसमें हुई थी और आगे की करवाई इस पूरे मामले पर की जा रही है.0
0
Report
बभ्भनावा गांव में धूमधाम से मनाया गया जलविहार कार्यक्रम बभ्भनावा, सीतापुर। बभ्भनावा गांव में बुधवार
Kharoha, Uttar Pradesh:बभ्भनावा गांव में धूमधाम से मनाया गया जलविहार कार्यक्रम बभ्भनावा, सीतापुर। बभ्भनावा गांव में बुधवार को जलविहार कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक परंपरा के अनुसार जलविहार कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में ढोल बजाते हुए शोभायात्रा निकाली गई। ढोल की थाप और धार्मिक जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। गांव की गलियों से निकली शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। जलविहार कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने धार्मिक आयोजन की सफलता और गांव में सुख-शांति की कामना की। इस दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि जलविहार कार्यक्रम गांव की पुरानी धार्मिक परंपरा से जुड़ा हुआ है, जिसे ग्रामीण मिल-जुलकर हर वर्ष उत्साह के साथ मनाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ/हसायन (हाथरस)-सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने के मामले में थाना हसायन पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी करता दिखाई दे रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में थाना हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी प्रशान्त कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी राजकीय पॉलिटेक्निक, सिकन्द्राराऊ (हाथरस) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना हसायन में मु0अ0सं0 180/2026 के तहत धारा 353(1B), 352 बीएनएस तथा 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा के नेतृत्व में थाना हसायन पुलिस टीम ने अंजाम दिया।0
0
Report
जमुई कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के थप्पड़ की घटना, समाज में गुस्सा
Jamui, Bihar:ब्रेकिंग न्यूज़ जमुई कोर्ट में पेशी को लेकर हरेराम यादव को जमुई पुलिस के द्वारा लाया गया था वहीं जमुई सिविल कोर्ट के जूनियर अधिवक्ता आकाश पांडे के द्वारा आरोपी हरेराम यादव को एक थप्पड़ लगाया गया है वहीं कहा कि हम लोग अधिवक्ता तो हैं लेकिन इसके द्वारा जमुई सहित बिहार को शर्मसार करने का काम किया गया है इसको लेकर हम लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है ऐसे लोगों को कार्रवाई जरूर हो लेकिन अधिवक्ता के साथ-साथ हम लोग जमुई के वासी भी है इसलिए हम लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है बाइट..... आकाश पांडेय, अधिवक्ता बाइट......संजीव कुमार अधिवक्ता0
0
Report
हैदराबाद में गणेश विसर्जन पर भारी सुरक्षा, 20 हजार पुलिस तैनात
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: Hyderabad City Police has made elaborate security arrangements for the grand Ganesh immersion procession scheduled for September 25. Around 20,000 police personnel, including 8,142 personnel from other districts, will be deployed across the city. Police will monitor the procession using 10,000 CCTV cameras, 24 drones and nearly 100 high-rise cameras connected to the Telangana Integrated Command and Control Centre. So far, 32,878 Ganesh idols have been immersed, including 6,108 within Hyderabad city limits. Police said 14,929 pandal permissions were granted after field verification out of 15,426 applications received. Four RAF companies, two CRPF companies and 53 bomb detection teams have been deployed at sensitive locations. Expert divers, rescue boats, ambulances and fire tenders will also remain on standby. Police have banned DJs, sound mixers, high decibel audio equipment and firecrackers during the procession. 26 SHE Teams will work in three shifts to ensure the safety of women and girls. Hyderabad Commissioner of Police V.C. Sajjanar, IPS, appealed to citizens to maintain peace, follow traffic advisories and cooperate with police to ensure a smooth and peaceful immersion.0
0
Report
Advertisement
जमालपुर में बेखौफ चोर: किराना दुकान से पैसे ले उड़े, CCTV कैद
Munger, Bihar:जमालपुर में बेखौफ चोरों का कहर, किराना दुकान से नकदी से भरा थैला लेकर फरार।फरीदपुर में लाखों की चोरी के बाद दूसरी वारदात से कारोबारियों में दहशत, सड़क किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना मुंगेर : जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फरीदपुर दास टोला में घर में हुई लाखों की चोरी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि चोरों ने अब मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित अमीषा किराना दुकान को निशाना बना लिया। दुकान खुलते ही चोर रुपयों से भरा थैला, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल लेकर फरार हो गया। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों में दहशत व आक्रोश का माहौल है। बताया गया कि अमीषा किराना दुकान खोलने के दौरान चोर मौका पाकर दुकान में घुसा और वहां रखा रुपयों से भरा थैला लेकर निकल गया। थैले में नकदी के अलावा जरूरी दस्तावेज और मोबाइल भी था। घटना का पता चलने के बाद दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वंही चोरी की पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध युवक दुकान के आसपास नजर आता है और मौका मिलते ही सामान लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।0
0
Report
फेसबुक पोस्ट के विवाद पर शाजापुर कोर्ट ने आरोपी को दो वर्ष सजा सुनाई
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजapur न्यायालय ने एंकर द्वारा फेसबुक पर कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारा लिखने तथा हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक शब्दों के उपयोग के मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही अन्य धाराओं में एक-एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा भी सुनाई गई है. जिला अभियोजन अधिकारी महेन्द्र परमार ने बताया कि 16 फरवरी 2019 को रोहित राठौर निवासी बेरछा रोड, शाजापुर ने पुलिस थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी की फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट दिखाई दी, जिसमें 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखा था और आगे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहसिन पिता मुबारिक, निवासी ज्योति नगर, शाजापुर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 505 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत प्रकरण दर्ज किया था. विवेचना के बाद चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. न्यायालय में अपील के बाद निर्णायक ने आरोपी की अपील निरस्त करते हुए उसे धारा 153 के अपराध में दो वर्ष के कठोर कारावास, जबकि धारा 505 तथा धारा 67 आईटी एक्ट के अपराध में एक-एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई. सजा भुगतने के लिए आरोपी को जिला जेल शाजापुर भेजा गया. न्यायालय ने माना कि पोस्ट से वैमनस्य पैदा होने की संभावना थी; महिला के प्रति घृणा और आपत्तिजनक शब्दों वाले पोस्ट के साथ हिंदू देवी-देवताओं का अपमान भी सामने आया. अभियोजन के अनुसार ऐसी सामग्री विभिन्न वर्गों के बीच घृणा एवं वैमनस्य पैदा कर सकती है.0
0
Report
धौलपुर जेल में जातिगत भेदभाव की खबर: बोर्ड ऑफ विजिटर्स का औचक निरीक्षण
Dholpur, Rajasthan:बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया जिला कारागृह का औचक निरीक्षण, जातिगत भेदभाव की ली जानकारी धौलपुर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव रेखा यादव की अध्यक्षता में गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने जिला कारागृह धौलपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों के इन्द्राज रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। 19 जून 2026 के पूर्व निरीक्षण के बाद किसी भी बंदी की जाति रजिस्टर में अंकित नहीं पाई गई। बंदियों से खाने-पीने, रहने, खाना बनाने और साफ-सफाई में जाति आधारित भेदभाव के बारे में जानकारी ली गई। बंदियों ने किसी प्रकार के भेदभाव से इनकार करते हुए समान व्यवहार की बात कही। बंदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। कुछ बंदियों ने बीमारी की शिकायत की तो सचिव ने डॉक्टरों को समय पर इलाज के निर्देश दिए। वकील न होने की बात पर सचिव ने निःशुल्क विधिक सहायता और एलएडीसी अधिवक्ताओं की जानकारी दी। रसोईघर, बैरक, शौचालय और स्नानघरों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। बंदियों ने बताया कि साफ-सफाई रैंडम आधार पर सभी जातियों के बंदियों द्वारा की जाती है। अंत में जेल प्रशासन को समान व्यवहार और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए0
0
Report
Advertisement
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार मिला
Jaipur, Rajasthan:देश के अलग-अलग हिस्सों से जुटीं महिलाओं के बीच उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सामाजिक उत्थान, बालिका शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया। मौका था लाड़नूं स्थित जैन विश्व भारती में आयोजित अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के 51वें वार्षिक अधिवेशन का। अधिवेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से तेरापंथ महिला मंडल की सदस्याएं पहुंचीं। डिप्टी सीएम दिया कुमारी के कार्यक्रम में पहुंचने पर महिलाओं ने स्वागत गीत के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद समारोह में उन्हें आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिया कुमारी ने आचार्य महाश्रमण से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। अधिवेशन में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण से जुड़े विषय भी प्रमुखता से उठे। बड़ी संख्या में तेरापंथ समाज के लोग और श्रद्धालु भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। 51वें वार्षिक अधिवेशन की खासियत देशभर से महिलाओं की भागीदारी रही। धार्मिक-आध्यात्मिक माहौल के बीच आयोजन में सामाजिक मुद्दों को भी जगह दी गई। महिला सशक्तिकरण के साथ बालिकाओं की शिक्षा और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।0
0
Report
बीकानेर: ताराचंद सारस्वत का बड़ा बयान, बीजेपी विकास-शांति के नाम पर आगे
Bikaner, Rajasthan:Story - बीकानेर से बड़ी सियासी खबर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद विधायक ताराचंद सारस्वत का बड़ा बयान, जी मीडिया से खास बातचीत में पंचायत चुनाव को लेकर भी रखी बात ताराचंद सारस्वत बोले-जनता को एक बार भ्रमित किया जा सकता है, लेकिन बाद में उसे विकास और शांति की जरूरत का एहसास होता है बीजेपी विकास और भाईचारे के नाम पर चुनाव लड़ती है, जनता का भरोसा बीजेपी के साथ बना हुआ है राजस्थान में चुनावी परिणामों को लेकर बोले सारस्वत-90 प्रतिशत बीजेपी को लोग दे रहे हैं हालांकि यह उनका राजनीतिक आकलन है श्रीडूंगरगढ़ में बीजेपी की जीत पर बोले-कमल जनता ने खिलाया है, हमने नहीं”, जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया पंचायत चुनाव की आज हुई आरक्षण लॉटरी को लेकर भी सारस्वत ने रखी बात, आने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियों पर दिया संकेत सीएम भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर बोले-सीएम आएंगे तो सभी से मिलेंगे, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी हैं।0
0
Report
राकेश पूनिया ने सादुलपुर नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार संभाला, भारी स्वागत
Churu, Rajasthan:राकेश पूनिया ने सादुलपुर नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार संभाला, भारी स्वागत सादुलपुर। नगर पालिका परिसर में बुधवार को नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पूनिया का पदभार ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाकर की गई। इसके बाद राकेश पूनिया ने नगर पालिका अध्यक्ष के पद का कार्यभार संभाला। नगर पालिका उपाध्यक्ष अफरोज बानो का भी कार्यक्रम में भव्य स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर नगर पालिका परिसर में आयोजित सभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। समर्थकों ने राकेश पूनिया और अफरोज बानो का फूलमालाओं से स्वागत किया तथा उनके समर्थन में नारे लगाए। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का दिया भरोसा सभा को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पूनिया ने कहा कि नगर पालिका में पहले हुए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाएगा तथा सादुलपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। पूनिया ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। शहर के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। ‘सबको साथ लेकर करवाए जाएंगे विकास कार्य’ लोकसभा प्रत्याशी रहे देवेन्द्र झाझड़िया ने कहा कि नगर पालिका में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी को साथ लेकर शहर के विकास के कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लाल मोहम्मद भियाणी का उल्लेख करते हुए कहा कि भियाणी ने 35 वर्षों तक कांग्रेस के सिपाही के रूप में कार्य किया। झाझड़िया ने कहा कि राम-लखन ने 14 वर्ष का वनवास काटा था, लेकिन लाल मोहम्मद भियाणी ने 35 वर्ष का वनवास काटा है। उन्होंने कहा कि अब सभी को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया जाएगा。 इन वक्ताओं ने रखे विचार कार्यक्रम को लाल मोहम्मद भियाणी, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया, भाजपा नेत्री सुमित्रा पूनिया, प्रोफेसर दिलीप पूनिया और एमडी निसार अहमद सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी, जनप्रतिनिधि एवं समर्थक मौजूद रहे。 बाइट: राकेश पूनिया (नगर पालिका अध्यक्ष सादुलपुर) बाइट देवेंद्र झाझडिया (भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी) बाइट : लाल मोहम्मद बियानी (भाजपा में शामिल)0
0
Report
Advertisement
26 सितंबर गणेश झांकी विसर्जन के लिए सुरक्षा बढ़ी, डीजे समयसीमा और रूट नियंत्रण
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़. आगामी 26 सितंबर को होने वाले गणेश झांकी विसर्जन को लेकर थाना परिसर में प्रशासन और गणेश समितियों की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम टंकेश्वर साहू सहित पुलिस, यातायात व नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे। पिछले वर्ष विसर्जन के दौरान चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद इस बार सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। संकरे मार्गों और विद्युत लाइनों को देखते हुए डीजे-धुमाल की ऊंचाई कम रखने तथा अस्पताल व नगर में आवाज नियंत्रित रखने के निर्देश दिए गए। सुबह 5 बजे डीजे-धुमाल बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद बिना डीजे विसर्जन होगा। हर झांकी के साथ पुलिस जवान तैनात रहेंगे और माहौल बिगाड़ने वालों को हिरासत में लिया जाएगा। समितियों के लिए अलग ड्रेस कोड व आईडी कार्ड अनिवार्य रहेगा। नगर पालिका से सफाई, जर्जर सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने की अपील की गई। गोल बाजार, बख्शी मार्ग व मस्जिद रोड में मुनादी कर सड़क पर सामान व वाहन नहीं रखने कहा जाएगा। यातायात पुलिस पार्किंग और रूट व्यवस्था संभालेगी। रिद्धि सिद्धि समिति के आयश सिंह ने बताया कि 5 से अधिक झांकियां निकलेंगी, जिनमें शिवजी की बारात, खाटू श्याम बाबा और गरुड़ कथा आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से गणेश झांकी विसर्जन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। आयश सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा समितियों को दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा, समितियों ने विसर्जन के दिन शराब दुकान बंद रखने की मांग भी की。0
0
Report
बिलासपुर में गणेश विसर्जन के लिए पुलिस-प्रशासन की तैयारी तेज, दो प्रमुख घाट तय
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। गणेश उत्सव के समापन और प्रतिमा विसर्जन को लेकर बिलासपुर में पुलिस और प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में 24 और 25 सितंबर को होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी सिलसिले में एसपी, कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर की मौजूदगी में शहर की गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विसर्जन के दौरान निकलने वाली रैलियों, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और घाटों पर आवश्यक इंतजाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से समितियों को भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है। वहीं एएसपी शहर पंकज पटेल ने बताया कि विसर्जन के लिए शहर में दो प्रमुख घाट निर्धारित किए गए हैं और बड़ी रैलियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस किया जा रहा है। बिलासपुर में गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। एएसपी शहर पंकज पटेल के अनुसार आगामी 24 और 25 सितंबर को शहर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए पचरी घाट और छठ घाट को मुख्य विसर्जन स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है। गणेश उत्सव के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में समितियों की रैलियां और जुलूस निकलते हैं, जिसके चलते विसर्जन के दौरान भीड़ और यातायात को नियंत्रित करना प्रशासन के सामने बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने गणेश उत्सव समितियों के साथ बैठक कर जुलूस के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में समितियों की ओर से भी अपने सुझाव और समस्याएं प्रशासन के सामने रखी गईं, ताकि मौके पर किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो और पूरी प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के तहत आगे बढ़े। खासतौर पर बड़ी रैलियों के दौरान भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस-प्रशासन ने समितियों से भी अपील की है कि वे विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों और व्यवस्थाओं का पालन करें, ताकि गणेश उत्सव का समापन शांतिपूर्ण माहौल में हो सके।0
0
Report
कासगंज में युवती के नग्न शव मिलने के बाद पुलिस जांच शुरू, कई सवाल
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में एक युवती के नग्न शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई...23 साल की नेहा का शव बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्यूबवेल की छत पर मिला...उसके गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं... अब पुलिस की जांच कई सवालों के इर्द-गिर्द घूम रही है...नेहा घर से निकलने के बाद कहां गई? उसके साथ कौन था? रुपये और जेवर कहां हैं? और ट्यूबवेल की छत तक वह कैसे पहुंची?0
0
Report
Advertisement
