icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
505469
Merugu Vinod Merugu Vinod Follow9 Jul 2024, 09:54 am

సీపీఎం పార్టీ జిల్లా కమిటీ సభ్యులు ఎన్నికల్లో కాంగ్రెస్‌ ఇచ్చిన హామీలను వెంటనే అమలు చేయాలి

Chenjerla, Telangana:కాంగ్రెస్ ప్రభుత్వం ఎన్నికల్లో ఇచ్చిన హామీలను వెంటనే అమలు చేయాలని డిమాండ్ చేస్తూ ఈరోజు సిపిఎం పార్టీ ఆధ్వర్యంలో తాసిల్దార్ కార్యాలయం ముందు ధర్నా చేసి అనంతరం తాసిల్దార్ రాజ్ కుమార్ గారికి వినతి పత్రం ఇవ్వడం జరిగింది. ఈ సందర్భంగా సిపిఎం పార్టీ జిల్లా కమిటీ సభ్యులు సుంకరి సంపత్ మాట్లాడుతూ కాంగ్రెస్ ప్రభుత్వం ఎన్నికల్లో తమ ఎన్నికల మేనిఫెస్టోలో క్రింది హామీలను ఇచ్చే అధికారంలోకి వచ్చిందని అన్నారు ఈ సమస్యలు పరిష్కరించాలని డిమాండ్ చేశారు మేనిఫెస్టో ఇచ్చిన హామీలు
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना के बैंक ऑफ इंडिया शाखा के नीचे प्लास्टिक गोदाम में आग, दमकल ने बुझाई

Patna, Bihar:लोकेशन--पटना एंकर--पटना के जमाल रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के नीचे बने प्लास्टिक गोदाम में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से तेज लपटें और घना धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते गोदाम में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटों और धुएं को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पूरी बिल्डिंग को खाली कराया गया। बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भी धुआं भर गया था। आसपास के लोगों को भी घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी गई। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि विभाग को बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि आग बैंक के नीचे बने प्लास्टिक गोदाम में लगी है। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
0
0
Report

प्रशांत किशोर ने 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, अगले 2-4 दिन में नाम घोषित

Muzaffarpur, Bihar:Slug-मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रशांत किशोर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद MLC चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान,बोले 8 सीटों पर लड़ेंगे,अगले 2-4 दिनों होगी प्रत्याशी की घोषणा Anchor - जन सुराज के सूत्रधार व बाँकीपुर विधायक प्रशांत किशोर पहुंचे मुजफ्फरपुर और आगामी तिरहुत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की,जिसमे MLC प्रत्याशी को लेकर चर्चाये हुई.इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी MLC चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के संबंध में अपनी राय रखी और सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति, मतदाताओं के बीच जन सुराज की पहुंच और चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर आवश्यक तैयारियों से संबंधित सुझाव भी साझा किए. वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बैठक में आगामी MLC चुनाव को लेकर आपस में विस्तृत चर्चा हुई कि किसे पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाए.उन्होंने कहा कि वो सभी 8 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेंगे. वहीं अगले दो-चार दिनों में जन सुराज के प्रत्याशी की घोषणा भी करेंगे. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये तो चुनाव में पता चलेगा कि जन सुराज का जनाधार बढ़ रहा है या घट रहा है.उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और समर्थक चाहते हैं कि पार्टी पूरी ताकत के साथ यह चुनाव लड़े.संगठन में चुनाव को लेकर उत्साह है और सभी लोग बांकीपुर की जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मजबूती से मैदान में उतरना चाहते हैं.बाइट - प्रशांत किशोर, जनसुराज प्रमुख व विधायक, बाँकीपुर *इनपुट - मणितोष कुमार*
0
0
Report

सीवान में विवाद के बाद गोलीबारी, युवक गंभीर रूप से घायल

Siwan, Bihar:एंकर सीवान में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है।गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी है।घायल युवक को गोली मारने का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगा है।घायल युवक को सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गाँव की है।घायल युवक की पहचान राजपुर गांव निवासी अभिमन्यु यादव के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि राजपुर में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी की घटना हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने अभिमन्यु यादव को दौड़ाकर गोली मार दी।गोली लगते ही अभिमन्यु यादव घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।जहां घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों पटना रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

लोसल निकाय चुनाव: रिटर्निंग अधिकारी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण; कल मतदाता जागरूकता रैली

Sikar, Rajasthan:खबर सीकर जिले के लोसल से हैं जहां पर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी आशीष शर्मा ने वोटिंग और मतगणना स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं کا سघन निरीक्षण किया। انہوں نے ईवीएम रखरखाव, टेबल व्यवस्था और मतगणना कक्ष से जुड़े प्रबंधों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका ईओ भूपेश शर्मा, नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह और पटवारी मौजूद रहे। वहीं, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार सुबह 7 बजे इसी विद्यालय से 'स्वीप' कार्यक्रम के तहत विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। सभी सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंचेगी। रैली में सीकर जिला कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी शामिल होकर आमजन को बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट बाढ़: पीएसी ने 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, राहत अभियान जारी

Noida, Uttar Pradesh:चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में अचानक आई बाढ़, सीएम के निर्देश पर राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी अब तक 150 लोगों का हुआ रेस्क्यू 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी की बाढ़ राहत टीम ने संभाला मोर्चा ग्राम चौरा में बाढ़ के पानी में फंसे करीब 150 लोगों को सुरक्षित निकाला मोटरबोट के जरिए बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पीएसी जवानों ने चलाया रेस्क्यू अभियान एसडीएम, सीओ, लेखपाल और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से राहत सामग्री का वितरण बाढ़ प्रभावितों को भोजन और आवश्यक राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई जरूरतमंद लोगों का मेडिकल परीक्षण, चिकित्सकीय सहायता भी उपलब्ध कराई गई तत्परता और साहस के साथ पीएसी जवानों ने पूरा किया रेस्क्यू ऑपरेशन बाढ़ राहत दल ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर सभी लोगों को सुरक्षित पहुंचाया
0
0
Report

चार गोल्ड मेडल विजेता अमरदीप: गरीबी के कारण फुटपाथ पर सब्जी बेचने को मजबूर

Ranchi, Jharkhand:जिस हाथ ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीते, आज उसी हाथ में सब्जी की टोकरी है। रांची के अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल खिलाड़ी अमरदीप कुमार आर्थिक तंगी के चलते सब्जी बेचने को मजबूर हैं। भारत के लिए चार गोल्ड मेडल जीत चुके इस खिलाड़ी का सपना आज भी मैदान पर लौटने का है, लेकिन आर्थिक मजबूरियां उनके रास्ते में खड़ी हैं फुटपath पर सब्जी की रेड़ी,फर्श पर हरी सब्जियां, दीवार पर टंगे 4 गोल्ड मेडल्स ,यह तस्वीर राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक के पास की है। तस्वीरों में नजर आ रहा ये चेहरा किसी आम सब्जी दुकानदार की नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रौशन कर चुके खिलाड़ी अमरदीप की है। राजधानी के अरगोड़ा महावीर नगर के रहने वाले अमरदीप कुमार ने थ्रो बॉल में अपनी अलग पहचान बनाई। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और देश के लिए चार गोल्ड मेडल जीते। ये उपलब्धियां किसी भी खिलाड़ी के लिए गर्व की बात हैं। लेकिन इन उपलब्धियों के बाद भी परिवार की आर्थिक स्थिति नहीं बदल सकी। घर की जरूरतें बढ़ीं तो खेल के मैदान से दूरी बनती गई और आखिरकार रोजी-रोटी के लिए सब्जी बेचने का काम करना पड़ा खेल के मैदान पर सफलता हासिल करने के बावजूद आर्थिक परिस्थितियां उनके साथ नहीं बदलीं। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ीं तो खेल को जारी रखना मुश्किल होता गया और धीरे-धीरे मैदान से दूरी बनती चली गई। लेकिन थ्रो बॉल से जुड़ा सपना आज भी खत्म नहीं हुआ है। अमरदीप चाहते हैं कि उन्हें दोबारा मौका और सहयोग मिले, ताकि वह फिर अभ्यास शुरू कर सकें, मैदान पर लौट सकें और भारत के लिए खेलकर देश का नाम रोशन कर सकें। इस कहानी के पीछे एक पिता का संघर्ष भी है। राम प्रसाद वर्ष 2007 से सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। परिवार में पांच सदस्यों की जिम्मेदारी है। आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन बेटे के सपनों को लेकर पिता ने कभी हिम्मत नहीं छोड़ी। उम्मीद थी कि बेटा पढ़ेगा, खेल में आगे बढ़ेगा और एक दिन देश के लिए मेडल जीतकर परिवार का नाम रोशन करेगा। बेटे ने मेहनत की और भारत के लिए चार गोल्ड मेडल भी जीते।लेकिन घर की आर्थिक मजबूरियां ऐसी रहीं कि आज पिता के साथ बेटे को भी सब्जी बेचनी पड़ रही है। अमरदीप के इस हुनर को शहर वासी पहचानते हैं इसीलिए कोशिश करते हैं कि वह उसकी ही सब्जी की दुकान से सब्जी खरीदें ताकि आर्थिक तौर पर अमरदीप और उसके परिवार की मदद की जा सके। अमरदीप की जिंदगी आसान नहीं सवेरे उठने के साथ ही संघर्ष का पूरा दौर चल पड़ता है। फाइनेंस पर ली गई अर्टिगा को अमरदीप भाड़े पर चलाते है। महीना 19000 रुपए जमा करने के लिए अमरदीप को पाई पाई इकट्ठा करना होता है। कब चलने के साथ-साथ अमरदीप अपने पिता के साथ फुटपाथ पर सब्जी भी बेचते हैं और वक्त निकाल कर जयपाल से स्टेडियम पहुंचकर अपने गेम की प्रैक्टिस करते हैं। बहरहाल पिता और बेटे की उम्मीद अब सरकारी सहयोग पर टिकी है। परिवार चाहता है कि मदद और सही अवसर मिले, ताकि ये खिलाड़ी दोबारा थ्रो बॉल के मैदान पर लौट सके और भारत का प्रतिनिधित्व कर सके। चार गोल्ड मेडल जीतने वाले इस खिलाड़ी के हाथ में आज सब्जी की टोकरी जरूर है. लेकिन आंखों में अब भी मैदान पर लौटने का सपना जिंदा है। जरूरत सिर्फ एक मौके की है ताकि ये हाथ फिर सब्जी की टोकरी नहीं, थ्रो बॉल उठाएं और देश के लिए एक बार फिर मेडल जीतें। क्योंकि आने वाले वक्त में श्रीलंका में इंटरनेशनल टूर्नामेंट होने है
0
0
Report
Advertisement

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अधीक्षक का प्रभार डॉ. प्रियंक शर्मा को मिला

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में प्रसव के दौरान प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले में मध्यप्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा से संबद्ध संजय गांधी चिकित्सालय में संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक के पद का प्रभार डॉ. प्रियंक शर्मा, प्राध्यापक, जनरल सर्जरी विभाग, श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय को आगामी आदेश तक सौंपा गया है। आदेश 1 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। इस कार्रवाई के बाद अब अस्पताल के अधीक्षक पद की जिम्मेदारी डॉ. राहुल मिश्रा के स्थान पर डॉ. प्रियंक शर्मा संभालेंगे। गौरतलब है कि 26 अगस्त को प्रसव के बाद कल्पना मिश्रा और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामले को लेकर परिजनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। शासन की ओर से पहले ही जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई थी और अब अधीक्षक के प्रभार में बदलाव को मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, जारी आदेश में डॉ. राहुल मिश्रा के खिलाफ किसी दण्डात्मक कार्रवाई का उल्लेख नहीं है, बल्कि अधीक्षक पद का प्रभार डॉ. प्रियंक शर्मा को आगामी आदेश तक सौंपने की बात कही गई है。
0
0
Report

हजारीबाग पुलिस ने चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट से चोरी

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है उन्होंने बताया कि कल एक सूचना प्राप्त हुई थी कि हजारीबाग में विभिन्न जगहों पर कोढा गिरोह द्वारा छिनतई की घटना करी जा रही है घटना करने वाले गिराेह कुछ अपराध करने की घटना को अंजाम देने हेतु शहरी क्षेत्र में प्रवेश किए हैं जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया टीम ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान जगह-जगह पर सुचारू रूप से चलाया जिससे लोहसिंघना थाना प्रभारी द्वारा हजारीबाग झील के आसपास चेकिंग शुरू की गई l झील की ओर से दो मोटरसाइकિલ तेज गति से आते देखी गई दोनों मोटरसाइकिल पर दो-दो व्यक्ति सवार थे जिन्हें पुलिस कर्मियों ने रोकने को कहा इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल एक साथ काफी तेज गति में भगाने का प्रयास करने लगे इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल को घेर कर पकड़ा गया जिसमें चार लोगों को गिरफ्तारी हुई है सभी बिहार के कटिहार के रहने वाले थे l कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों मोटरसाइकॉल में फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ है और दोनों चारों कोढा गैंग के हैं इनका मुख्य उद्देश्य मोटरसाइकाइल में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी बदलकर लोगों से सोना चांदी के आभूषण चेंज एवं बैंक पोस्ट ऑफिस से लोगों की रेकी कर उनसे पैसा छीनना था इसी क्रम में उनके द्वारा बिहार झारखंड के अलग-अलग 100 से अधिक घटना को अंजाम दिया जा चुका है उनके पास से सोने का 27 ग्राम का भूषण, चोरी की चार मोटरसाइकिल, खुजली की जाने वाली पदार्थ जो चोरी में इस्तेमाल होती है वह 23 पुड़िया , कीपैड का 6 मोबाइल और 6 फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया गया है l बता दे कि हजारीबाग पुलिस की यह एक बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है हजारीबाग में आए दिन चोरी एवं छिनतई की घटना हो रही थी जिसको देखते हुए हजारीबाग पुलिस में काफी संजीदगी से इस का खुलासा किया है आगे भी इनसे पूछताछ की जा रही है
0
0
Report
Advertisement

जांजगीर के जिला अस्पताल में बर्न यूनिट सुचारु संचालन के लिए युवाओं का अनोखा प्रदर्शन

Taga, Chhattisgarh:जिला अस्पताल जांजगीर में बर्न यूनिट की लचर व्यवस्था के विरोध में युवाओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया, बर्न यूनिट के सुचारु संचालन के लिए चंदा एकत्र किया गया, युवाओं ने दान पेटी लेकर अस्पताल परिसर और आसपास घूम घूम कर लोगों से सहयोग राशि मांगी, साथ ही खुद भी राशि जमा की, शासन को यह राशि भेजने अधिकारीयों को सौंपा गया, दरअसल कुछ दिन पहले कोसमंदा गांव की 5 साल की बच्ची जल गई थी, जिसे जिला अस्पताल जांजगीर से बिलासपुर रेफर कर दिया गया और बच्ची की मौत हो गई, समय पर सही इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए युवाओं ने आज प्रदर्शन कर बर्न यूनिट के सुचारु संचालन की मांग की, युवाओं का कहना है कि जिला अस्पताल में बर्न यूनिट की सुविधा होने के बावजूद गंभीर रूप से जले मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है, ऐसे मरीजों को दूसरे शहरों के अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है, उपचार में देरी के कारण मरीजों की जान पर बन आती है, इसी के विरोध में युवाओं ने यह अनोखा प्रदर्शन कर शासन और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top