500029
లక్డీకాపూల్ వాసవి ఆసుపత్రిలో దారుణం
Hyderabad, Telangana:ఆసుపత్రి ఉద్యోగి అనుమానాస్పద మృతి. కుంభం కంకారెడ్డి హైదరాబాద్లోని లడికాపూల్ వాసవీ ఆసుపత్రిలో కార్డియాలజీ విభాగానికి క్యాథ్ ల్యాబ్ టెక్ ఇన్ఛార్జ్గా పనిచేస్తున్నారు. నిన్న ఉదయం అసువతికి మద్యం తాగి వచ్చిన కనకారెడ్డి పట్ల దురుసుగా ప్రవర్తించిన నర్సింగ్ ఇన్ఛార్జ్ శాంతి. తీవ్ర మనస్థాపానికి గురైన అతడు తెల్లవారుజామున అనుమానాస్పద మృతి చెందాడు. కనక్ రెడ్డి మృతికి అసువత్రి యజమాని కారణమని కుటుంబ సభ్యులు ఆరోపిస్తున్నారు. ఆసుపత్రి యాజమాన్యంపై చర్యలు తీసుకుని న్యాయం చేయాలని కోరారు.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चुनाव आयोग पर आरोप: हरियाणा में धांधली के सवाल उठे
Noida, Uttar Pradesh:चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर अपना काम नहीं कर रहा है। इसलिए हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कई सवाल पूछे थे, लेकिन आज तक उनका जवाब नहीं मिला。 बीजेपी ने हरियाणा में सिर्फ वोट नहीं, बल्कि पूरी सरकार चोरी कर ली। यह देश के लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ है। हमारे नेता RahulGandhi शुरू से ही वोट चोरी की बात सबूतों के साथ उठाते रहे हैं और अब मीडिया रिपोर्ट्स के बाद यह साफ हो गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हरियाणा समेत देश के अन्य चुनावों में बड़े स्तर पर धांधली कराई है。 हम सभी कांग्रेसजनों की मांग है कि CEC ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए。0
0
Report
बलरामपुर में तीन दिन से बारिश जारी, जलभराव और धान फसल गिरने से किसान चिंतित
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में तीन दिन से जारी बारिश बनी राहत और परेशानी का कारण, कई जगह जलभराव, धान की फसल गिरी बलरामपुर जिले में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को भी नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। लगातार हो रही बारिश से एक ओर लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर जनजीवन प्रभावित होने लगा है। जिले के कई मोहल्लों, बाजारों और गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की कच्ची सड़कों पर कीचड़ फैलने से भी आवाजाही प्रभावित हुई है। किसानों के लिए यह बारिश मिश्रित असर लेकर आई है। लंबे समय से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान सहित अन्य फसलों को पानी की जरूरत थी, जिससे किसानों को राहत मिली है। हालांकि लगातार हो रही वर्षा और तेज हवा के कारण कई क्षेत्रों में धान की फसल खेतों में गिर गई है। किसानों ने फसल को नुकसान होने की आशंका जताई है। बीते गुरुवार को भी पूरे दिन जिले में रुक-रुक कर बारिश होती रही थी और शुक्रवार को भी मौसम का यही मिजाज बना रहा। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि लगातार बारिश के कारण जलभराव और फसलों को संभावित नुकसान अब चिंता का विषय बनता जा रहा है।0
0
Report
हाईकोर्ट ने छह साल लंबित अनुकंपा नियुक्ति आवेदन पर 40 दिन में निर्णय का निर्देश दिया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने जल संसाधन विभाग के सक्षम अधिकारी को वर्ष 2020 से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के आवेदन पर 40 दिनों के भीतर नियमानुसार निर्णय लेने को कहा है।दरअसल, जल संसाधन विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी की वर्ष 2017 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनकी बहू शांति बाई यादव ने आश्रित परिवार के सदस्य के तौर पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए 28 नवंबर 2020 को आवेदन प्रस्तुत किया था। याचिकाकर्ता का कहना था कि आवेदन निर्धारित समयावधि के भीतर विभाग के समक्ष पेश किया गया था, लेकिन लंबे समय तक उस पर कोई फैसला नहीं लिया गया। करीब छह साल तक आवेदन लंबित रहने के बाद शांति बाई ने हाईकोर्ट का रुख किया। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रस्तुत आवेदन पर विभाग की ओर से अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं, राज्य की ओर से शासकीय अधिवक्ता अनिल पांडेय ने कोर्ट के समक्ष कहा कि यदि 28 नवंबर 2020 का आवेदन अभी कार्यपालन अभियंता अथवा संबंधित सक्षम अधिकारी के समक्ष लंबित है, तो उस पर लागू नियमों के अनुसार विचार कर निर्णय लिया जाएगा।राज्य की ओर से दी गई इस सहमति के बाद हाईकोर्ट ने मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की। कोर्ट ने संबंधित सक्षम अधिकारी को निर्देश दिया कि लंबित आवेदन पर 40 दिनों के भीतर नियमानुसार फैसला लिया जाए।0
0
Report
Advertisement
गंगरेल बांध के 10 गेट खुले, पानी का प्रवाह तेज
Dhamtari, Chhattisgarh:लगातार बारिश से बढ़ी पानी की आवक, गंगरेल बांध के 10 गेट खुले धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह बदला हुआ है.... शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी कहीं रुक-रुककर तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी है..... लगातार बारिश के कारण नदी-नालों में जलप्रवाह बढ़ा है, वहीं निचले इलाकों में भी पानी भरने की स्थिति बन रही है..... बारिश के चलते आम जनजीवन पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है...... दरअसल बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के असर से धमतरी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है..... इसी बीच गंगरेल बांध के कैचमेंट एरिया काँकेर और बालोद जिले में लगातार बारिश के चलते बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ी है...... कैचमेंट क्षेत्र से गंगरेल बांध में करीब 65 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड पहुंच रहा है..... वही बढ़ती आवक को देखते हुए बांध के 10 गेट खोल दिए गए हैं, जिनसे करीब 55 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है..... इससे महानदी में भी जलप्रवाह बढ़ गया है..... स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है..... मुनादी और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से नदी किनारे नहीं जाने, तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने और बच्चों व मवेशियों को नदी के आसपास नहीं जाने देने की अपील की जा रही है...... फिलहाल प्रशासन की नजर बारिश, कैचमेंट क्षेत्र से आने वाले पानी और गंगरेल बांध के जलस्तर पर बनी हुई है...... लगातार बारिश जारी रहने पर बांध में पानी की आवक और नदी-नालों के जलस्तर में बदलाव हो सकता है।0
0
Report
लखीसराय में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का एक दिवसीय दौरा, राहुल गांधी पर निशाना
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मंत्री विजय कुमार सिन्हा सुप्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में अनंत चतुर्दशी के मौके पर पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं देश वासियों के लिए सुख शांति एवं समृद्धि की कामना किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल खुद एक मजाक बनकर रह चुके हैं। संवैधानिक पद पर बैठकर अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पर है। वहीं हालिया घटनाओं पर भी चिंता जाहिर की।0
0
Report
Advertisement
सीवान में नमामि भारतम् के तहत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
Siwan, Bihar:सीवान में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में शहर के एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘नमामि भारतम्’ अभियान को लेकर यह आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्या भारती संस्थान के अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सक, विद्यालयों के प्राचार्य, समाजसेवी और व्यवसायी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। विद्या भारती की ओर से 25 सितंबर को सुबह 11 बजे देशभर में एक निर्धारित समय पर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के गायन का आयोजन किया गया। देशभर के करीब 12 हजार 500 विद्यालयों को इस अभियान से जोड़ा गया है,सीवान, छपरा और गोपालगंज में 61 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।0
0
Report
स्कूटी पर लगी आग: बरवानी-सेंधवाओं में आग बुझाकर हादसे से बचा गया
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा में चलती स्कूटी में अचानक लगी आग रहवासी युवाओ ने बुझाई आग बड़ा हादसा टला गणेशोत्सव पर पंडालों में विराजे श्रीगणेश जी की प्रतिमाओं को देखकर घर वापस आ रहे विशु राजपाल की चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई स्कूटी से धुंवा निकलता देख चालक स्कूटी से दूर हुआ और गणेशजी प्रतिमा पंडाल के पास बैठे रहवासी युवकों ने घरों से पानी लेकर ततपरता दिखाते हुए आग को बुझाई मामले में किसी प्रकार कोई हानि नही हुई है0
0
Report
देहरादून: गणेश गोदियाल ने पूर्व सीएम हरीश रावत से स्वास्थ्य पर बात की
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग देहरादून कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत के घर हरीश रावत से उनके स्वास्थ्य का हाल चाल पूछा0
0
Report
Advertisement
नाबालिग बेटी की खरीद-फरोख्त: पोकरण पुलिस ने 60 मिनट में आरोपी गिरफ्तार
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण नाबालिग बेटी को 2 लाख रुपए में बेचने का आरोप, शिकायत के 60 मिनट में आरोपी गिरफ्तार पोकरण, जैसलमेर बिहार के अरवल जिले से सामने आए नाबालिग बेटी की खरीद-फरोख्त और जबरन शादी के मामले में पोकरण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल दस्तयाब किया। मामले की शिकायत नाबालिग के चाचा ने पोकरण थाने में दी थी। शिकायत के अनुसार, अरवल जिले में रहने वाले पिता ने अपनी दूसरी पत्नी और परिचितों के साथ मिलकर नाबालिग बेटी का कथित तौर पर दो लाख रुपए में पोकरण निवासी टीकमचंद पुत्र चौथाराम माली से सौदा किया। आरोप है कि टीकमचंद ने नाबालिग से शादी कर उसे अपने साथ रखा हुआ था。 शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक शिवहरे ने एएसपी वीरेंद्र सिंह के सुपरविजन में पुलिस टीम गठित की। टीम ने शिकायत मिलने के करीब 60 मिनट के भीतर पुरोहितसर क्षेत्र में दबिश देकर नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने आरोपी टीकमचंद माली को गिरफ्तार कर लिया। बाल कल्याण समिति के सुपुर्द की बालिका पुलिस ने नाबालिग बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर सुपुर्द किया। चूंकि मामला मूल रूप से बिहार के अरवल जिले से जुड़ा है, इसलिए पोकरण पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच के लिए मामला अरवल थाना पुलिस को भेज दिया है। अब पुलिस नाबालिग के पिता, उसकी दूसरी पत्नी, परिचितों और संभावित बिचौलियों की भूमिका की जांच करेगी।0
0
Report
गणेश विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज़ को लेकर मारपीट, महिला व नाबालिग घायल
Kusu, Chhattisgarh:अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटरापारा में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज कम करने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि गणेश पंडाल के पास दो पक्षों में मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई. जहां धारदार हथियार से डीजे की आवाज कम करवाने आए दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया गया. जिसमें महिला और 17 वर्षीय नाबालिग को गंभीर चोटें आई है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच में जुट गई है.0
0
Report
झुंझुनूं के स्कूल के दो छात्र राज्य स्तर पर चयनित
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—सारी, जिला—झुंझुनूं — सारी स्कूल के दो छात्र राज्य स्तर पर चयनित — संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने उपलब्धि पर खुशी जताई — जिला रग्बी प्रतियोगिता में विद्यालय टीम तीसरे स्थान पर रही — अजवीर सिंह और रचित का राज्य स्तर पर चयन — खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया — विद्यालय में खिलाड़ियों का अभिनंदन कर सम्मान किया गया0
0
Report
Advertisement
हरीश रावत ने हरिद्वार विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की
Noida, Uttar Pradesh:Harish Rawat उम्र बढ़ रही है, मगर हरिद्वार के साथ मेरा रोमांस भी उतनी ही तेज़ी से बढ़ रहा है। वर्ष 2009 से 2014 के उस हिस्से तक जब मैं लोकसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करता था, मेरे जीवन का स्वर्णिम काल था। मतदाता और प्रतिनिधि के रूप में हम एक-दूसरे में इतने घुल-मिल गए थे, जिस प्रकार दूध में चीनी और छाछ में पानी मिलने के बाद उसको अलग पहचानना कठिन होता है। हम एक-दूसरे के पर्याय बन गए थे。 सैकड़ों घरों से मेरा व्यक्तिगत, पारिवारिक रिश्ता बना जो आज भी कायम है। हजारों-हजार भाई-बहनों से प्रेम, सौहार्द और कर्तव्य के रिश्ते बने, जो आज भी जारी हैं। मेरे दिल में एक इच्छा सी उठ रही है कि क्या मैं एक बार हरिद्वार का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता? मैं एक बार विधानसभा को हरिद्वारमय करना चाहता हूँ। बहुत सारी सोच, प्लानिंग मेरे मन में हरिद्वार के लिए हैं। मैं उत्तराखंड का संबल, उत्तराखंड का पिलर, हरिद्वार का निर्माण करना चाहता हूँ। लोग भी चाहते हैं। सोलानी के इस पार के लोगों के मन में यह बलवती भावना है कि हम एक बार हरिद्वार से एक बार हरीश रावत को विधानसभा में भेजें। लेकिन जब मैं राज्य के सामने समग्र सवालों को, जिसमें पार्टी के आंतरिक सवाल भी सम्मिलित हैं, ध्यान में लाता हूँ और विवेचन करता हूँ तो मुझे अपनी भावना दबानी पड़ती है। लेकिन मैं इतना तो कर सकता हूँ कि हरिद्वार से इस बार फिर एक सुदृढ़, विवेकशील, समन्वयकारी, सबको मिलाकर चलने वाला नेतृत्व विधानसभा में पहुँच सके। मगर यह तय है कि जब तक मुझ में सांस है, 'पत्रं पुष्पं' की तरह ही सही मैं हरिद्वार की सेवा करता रहूँगा और अल्मोड़ा को ध्यान में रख करके करूँगा, कोई चीज छिपा करके नहीं। वैसे भी मेरा प्यार छिपा हुआ प्यार नहीं था, खुल्लम-खुल्ला प्यार था, वह यथावत खुल्लम-खुल्ला रहेगा।0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म: पोक्सो अदालत ने मोहित कुमार उर्फ कालिया को 20 साल सजा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई सजा पPokso न्यायालय ने सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा चाकू दिखाकर किया था छात्रा का अपहरण फिर बानसूर में दो-तीन दिन कमरे में रखा था बंद dushkarm सहित अन्य मामलों में दोषी पाए जाने पर सुनाई सजा जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके का था मामला झुंझुनूं के पॉक्सो न्यायालय के विशिष्ट न्यायाधीश इसरार खोखर ने नाबालिग छात्रा से बलात्कार के मामले में आरोपी मोहित कुमार उर्फ कालिया पुत्र राजेश कुमार निवासी बलोदा को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 1.25 लाख रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायालय ने विभिन्न धाराओं में अलग-अलग सजा व जुर्माना भी लगाया है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। मामले में पीड़िता के पिता ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दी थी कि 2 मार्च 2025 की तड़के वह पानी पीने के लिए उठा तो उसकी नाबालिग बेटी चारपाई पर नहीं मिली। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि मोहित कुमार आदि उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए। विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेंद्र सिंह भांबू ने न्यायालय में बताया कि घटना की रात पीड़िता परीक्षा की तैयारी के चलते रात करीब 12 बजे तक पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के बाद वह शौच के लिए घर से बाहर निकली। इसी दौरान घर के बाहर छिपकर बैठे आरोपी मोहित ने पीछे से आकर उसका मुंह दबा दिया और चाकू दिखाकर बाइक पर बैठा लिया। आरोपी उसे बानसूर ले गया और एक कमरे में दो-तीन दिन तक बंद रखा। अभियोजन के अनुसार, पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और कई बार बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसे बाइक से बेरला गांव में छोड़कर चला गया। जाते समय चाकू दिखाकर घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता घर पहुंची और उसने माता-पिता को पूरी घटना बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। अभियोजन की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजन ने पैरवी की। उन्होंने मामले में 14 गवाहों के बयान करवाए और 46 दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत किए। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण करने के बाद आरोपी को दोषी माना और सजा सुनाई।0
0
Report
AAY परिवारों के लिए साल में छह मुफ्त LPG सिलिंडर: जम्मू-कश्मीर में बहस
Srinagar, Uttarakhand:Jammu and Kashmir Minister Satish Sharma has said that six free LPG cooking gas cylinders per year have been provisioned for families covered under the Antyodaya Anna Yojana (AAY). The announcement has triggered a political debate in Jammu and Kashmir. National Democratic People’s Party (NDPP) Provincial Secretary Iqbal Shantoo criticised the National Conference, alleging that the party had promised 12 LPG cylinders in its election manifesto but has now restricted the provision to six cylinders for AAY families. Shantoo claimed that the original electoral promise did not clearly specify whether the 12-cylinder provision would apply to APL, BPL or AAY families, and alleged that the latest announcement amounts to a dilution of the commitment made during the elections. He also accused the National Conference government of failing to fulfil several other manifesto commitments, including employment-related promises and the provision of 200 units of free electricity. Shantoo said people had voted for the National Conference with expectations that the government would address issues affecting ordinary citizens. He added that increasing public awareness would lead people to assess the government's performance against its electoral commitments.0
0
Report
Advertisement
