icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

विश्वकर्मा पूजा पर कोंडागांव में मजदूर-कारीगरों ने औजारों को पूजा, आस्था का माहौल

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव। सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर गुरुवार को कोंडागांव शहर सहित जिलेभर में जगह-जगह श्रद्धा और आस्था का माहौल नजर आया। रोजमर्रा के काम में व्यस्त रहने वाले मजदूरों, कारीगरों, शिल्पियों और निर्माण से जुड़े लोगों ने इस दिन अपने काम से विराम लिया और उन औजारों की पूजा की, जिनके जरिए वे अपनी कला और मेहनत को आकार देते हैं। सुबह से ही विभिन्न कार्यस्थलों, वर्कशॉप, निर्माण स्थलों और शिल्पकारों के प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। कहीं फूल-माला से सजे भगवान विश्वकर्मा के दरबार में आरती हुई तो कहीं प्रसाद वितरण कर लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। औजारों को दिया सम्मान निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों ने तगाड़ी, फावड़ा, बेलचा, कुदाल सहित रोजमर्रा के काम आने वाले औजारों को साफ कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के सामने रखा। इन औजारों पर फूल चढ़ाकर पूजा की गई। मजदूरों का कहना था कि इन्हीं औजारों के सहारे वे मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, इसलिए विश्वकर्मा पूजा उनके लिए विशेष महत्व रखती है। वहीं कोंडागांव की शिल्प परंपरा से जुड़े कारीगरों ने भी अपने औजारों और शिल्प निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को आज काम में नहीं लगाया। हथौड़ी, छैनी, आरी, मशीनों और अन्य उपकरणों की पूजा कर शिल्पियों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने हुनर और कारोबार में तरक्की की कामना की। काम से विराम, आस्था को समय कोंडागांव की पहचान हस्तशिल्प और कारीगरी से भी जुड़ी है। यहां बड़ी संख्या में कारीगर अलग-अलग शिल्प विधाओं के जरिए अपनी कला को जीवंत रखते हैं। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर इन कारीगरों के बीच भी विशेष उत्साह देखने को मिला। दिनभर औजारों को विश्राम देकर पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण का दौर चलता रहा。
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर शाहजहांपुर अस्पतालों में सेवा पखवाड़ा का सफल आयोजन

SKSHIV KUMARJust now
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आज देशभर में सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शाहजहांपुर के जलालाबाद में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरित किए और प्रधानमंत्री की लंबी उम्र व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। शाहजहांपुर के जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल) में आज भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल व पौष्टिक आहार बांटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। ​कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों से निरंतर शीर्ष संवैधानिक पदों—पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री—के रूप में सेवा देना पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम छू रहा है। आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 76वां जन्मदिन है। इस उपलक्ष्य में हमने जलालाबाद अस्पताल में मरीजों की सेवा कर फल वितरण किया है। आदरणीय मोदी जी का पिछले 25 वर्षों से लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करना हम सभी के लिए गर्व की बात है। हम ईश्वर से उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं। ​बाइट - मोहित मिश्रा, कार्यकर्ता बाइट - विनोद मिश्रा, कार्यकर्ता बाइट - आशुतोष गुप्ता, कार्यकर्ता बाइट - जितेंद्र प्रताप सिंह, कार्यकर्ता
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

झुंझुनूं: कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान के नामांकन पर विवाद बढ़ा

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को लेकर शिकायत मामला प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान ने नामांकन पर आपूर्ति का लिखित जवाब दिया भाई की नगर परिषद ठेकेदारी को लेकर शिकायत हुई थी अब्दुल्ला अपने वकील और खलील बुडाना साथ पहुंचे कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी रामकरण सिंह को सौंपा गया लिखित जवाब कांग्रेस ने शिकायत को झूठी और पूरी तरह निराधार बताया वकील बोले—भाई वर्षों से अलग रहता, परिवार में शामिल नहीं अलग जन आधार, राशन कार्ड समेत दस्तावेज जवाब में लगाए अब जांच रिपोर्ट के बाद नामांकन पर फैसला होगा नगर परिषद झुंझुनूं में सभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान के भाई द्वारा नगर परिषद में ठेकेदारी किए जाने की शिकायत और उनके नामांकन को रद्द करने की मांग के बाद अब्दुल्ला अगवान ने रिटर्निंग अधिकारी के नोटिस का लिखित जवाब पेश कर दिया है। अब्दुल्ला अगवान अपने अधिवक्ता मोहम्मद फारूक और कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामकरण सिंह को नोटिस का लिखित जवाब सौंपा। कांग्रेस ने शिकायत को झूठी और निराधार बताते हुए कहा कि अब्दुल्ला अगवान के भाई यूसुफ अगवान वर्षों से अलग रह रहे हैं और उनका अब्दुल्ला अगवान के साथ कोई साझा व्यापार या कारोबारी संबंध नहीं है। अब्दुल्ला अगवान के अधिवक्ता मोहम्मद फारूक ने बताया कि शिकायतकर्ता विपुल कुमार की ओर से यह आपत्ति दर्ज कराई गई थी कि अब्दुल्ला अगवान के भाई यूसुफ अगवान की फर्म नगर परिषद में ठेके लेती है और दोनों संयुक्त परिवार का हिस्सा हैं। अधिवक्ता ने नगरपालिका से संबंधित कानून का हवाला देते हुए कहा कि परिवार की परिभाषा में पति-पत्नी, बच्चे और साथ रहने वाले माता-पिता शामिल होते हैं। उनके अनुसार भाई इस श्रेणी में शामिल नहीं है। फारूक ने दावा किया कि यूसुफ अगवान वर्षों से अब्दुल्ला अगवान से अलग रह रहे हैं। दोनों के अलग-अलग जन आधार कार्ड, राशन कार्ड और अलग पारिवारिक रिकॉर्ड हैं। उन्होंने इन दस्तावेजों की प्रतियां भी रिटर्निंग अधिकारी को जवाब के साथ प्रस्तुत करने की बात कही। अधिवक्ता मोहम्मद फारूक ने कहा कि लिखित जवाब के साथ इस मामले से संबंधित सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिपादित कानून और फैसलों की प्रतियां भी रिटर्निंग अधिकारी को उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों के आधार पर यह स्पष्ट है कि अब्दुल्ला अगवान और उनके भाई के बीच कोई साझा कारोबार नहीं है। उनके अनुसार शिकायत तथ्यहीन है और केवल चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के उद्देश्य से की गई है। अब्दुल्ला अगवान के अधिवक्ता ने शिकायत के पीछे राजनीतिक मंशा होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष के पास पूर्ण बहुमत नहीं है, इसलिए नामांकन निरस्त करवाकर सभापति पद के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, यह आरोप कांग्रेस पक्ष की ओर से लगाया गया है। इसका दूसरा पक्ष क्या है, यह प्रशासनिक निर्णय और संबंधित पक्ष के बयान के बाद ही स्पष्ट होगा। अधिवक्ता फारूक ने यह भी तर्क दिया कि अब्दुल्ला अगवान इसी वर्ष पार्षद का चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए हैं। उनकी पत्नी ने भी चुनाव लड़ा था और उस समय नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कोई ऐसी आपत्ति नहीं उठाई गई। उन्होंने कहा कि यदि अब्दुल्ला अगवान और उनके भाई के बीच ऐसा कोई संबंध होता, जिससे नामांकन प्रभावित होता, तो पार्षद चुनाव के समय भी आपत्ति उठाई जा सकती थी। उस समय नामांकन सही पाया गया और अब्दुल्ला अगवान को निर्वाचित घोषित कर शपथ भी दिलाई गई। अब्दुल्ला अगवान की ओर से जवाब पेश किए जाने के बाद अब पूरे मामले में रिटर्निंग अधिकारी के निर्णय पर नजर है। इससे पहले रिटर्निंग अधिकारी ने नगर परिषद आयुक्त से मामले की तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट भी मंगाी थी। अब प्रत्याशी का स्पष्टीकरण और नगर परिषद से प्राप्त होने वाली रिपोर्ट के आधार पर नामांकन पर नियमों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। सभापति चुनाव को लेकर झुंझुनूं में इस मामले ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।
0
0
Report
Advertisement

रामदेवरा मेले में राजस्थान पुलिस की जल सेवा से श्रद्धालुओं को मिली राहत

Jaisalmer, Rajasthan:राजस्थान पुलिस ड्यूटी के साथ जल सेवा कर रही है. मंदिर के मुख्य द्वार के आगे जवानों ने सेवा की जिम्मेदारी संभाली, लाखों श्रद्धालुओं को पिला रहे पानी. बाबा रामदेवजी के भादवा मेले में राजस्थान पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सेवा भाव की मिसाल भी पेश कर रहे हैं. बाबा रामदेवजी मंदिर के मुख्य द्वार के आगे पुलिस जवानों की ओर से जल सेवा की जा रही है. सुबह से शुरू हुई यह सेवा लगातार जारी है. भादवा मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन के लिए रामदेवरा पहुंच रहे हैं. लंबी कतारों और भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान पुलिस के कई जवान स्वयं जल सेवा में जुटे हुए हैं. जवान ड्यूटी निभाने के साथ श्रद्धालुओं को पानी पिलाकर उनकी सेवा कर रहे हैं. पुलिस जवानों की इस पहल से दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है. तेज गर्मी और लंबी दूरी तय कर मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल सेवा विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रही है. बाबा रामदेव का भादवा मेला इन दिनों अपने पूरे परवान पर चल रहा है ऐसे में देश के अलग-अलग स्थान से लाखों लोग रामदेवरा पहुंच रहे हैं. अन्य स्वयं से भी संस्थाओं की तरह पुलिस के जवान भी समय मिलने पर कतार में खड़े लोगों को पानी पिलाकर जन सेवा का कार्य कर रहे हैं जो एक अनुकरनीय सकारात्मक पहल है.
0
0
Report

कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा ऑपरेशन में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, चाकू बरामद

Kota, Rajasthan:कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। युवक की तलाशी में उसकी जींस की जेब से 32.5 सेंटीमीटर लंबा धारदार चाकू बरामद हुआ। आरपीएफ की अपराध एवं खुफिया शाखा की टीम प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कोटा-पटना एक्सप्रेस के दूसरे सामान्य श्रेणी कोच के गेट के पास युवक यात्रियों के बीच संदिग्ध तरीके से घूमता और उनकी जेबों की ओर हाथ बढ़ाता नजर आया। आरपीएफ को देखते ही उसने कोच में छिपने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय नीरज कुशवाहा, निवासी बारां के रूप में हुई है। आरपीएफ ने उसे जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ, जीआरपी या रेल मदद 139 पर दें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top