icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हार्वेस्टऱ की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, चालक गिरफ्तार

Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले के पवई थाना कस्बे से करीब 12 किमी दूर हथकुरी गांव के पास आज सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक मोटरसाइकिल से मोहन्द्रा की ओर जा रहे थे, तभी खेत से निकलकर आ रहे हार्वेस्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद हार्वेस्टर चालक वाहन लेकर फरार हुआ लेकिन पुलिस ने तत्परता से हार्वेस्टर को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम रेहुटा निवासी दीपचंद्र अहिरवार (20) और सत्येंद्र अहिरवार (22) मोटरसाइकिल से मोहन्द्रा की ओर जाते समय हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पवई सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।
0
0
Report
Advertisement

मंडला में तेंदुओं के आक्रामक घुसपैठ से ग्रामीणों में भय, जांच जारी

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में कथित तेंदुओं का आतंक! मोहगांव प्रोजेक्ट क्षेत्र में एक साथ 4 तेंदुओं के घुसने की सूचना पांडीवारा पॉलिस चौकी क्षेत्र के अमाही और पीपरदोन गांव में तेंदुओं की दस्तक तेंदुओं के हमले में आधा दर्जन ग्रामीण घायल किसी के हाथ तो किसी के पैर पर हमले की सूचना घटना के बाद दोनों गांवों में दहशत का माहौल पर अभी गांव में तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं सूचना मिलते ही पांडीवारा पुलिस और वन अमला मौके पर घायलों को चिरईडोंगरी रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया गांव में तेंदुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय और अफरा-तफरी वन विभाग की टीम तेंदुओं की लोकेशन और स्थिति पर नजर बनाए हुए
0
0
Report
Advertisement

पीएम मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे: सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई, 'गुजरात मॉडल' की सराहन

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई दी है। सीएम साय ने कहा कि पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और लगातार 13 वर्षों तक राज्य का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने विकास का ऐसा बेहतरीन मॉडल पेश किया, जिसकी चर्चा पूरे देश में हुई। सीएम ने आगे कहा कि देश की जनता ने 2014 में उन पर भरोसा जताया और वे अब लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र सेवा कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

हरदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हिरासत से बीजेपी कार्यालय के पास भारी हंगामा

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:बीजेपी कार्यालय की ओर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में, हरदा में हंगामा हरदा। बीजेपी कार्यालय में प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने सब्जी मंडी क्षेत्र के पास उन्हें रोककर हिरासत में लिया। कार्रवाई सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की सूचना के बाद बीजेपी कार्यकर्ता भी बीजेपी कार्यालय के आसपास पहुंच गए थे। मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के हाथों में लाठियां होने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ने के दौरान मौके पर काफी हंगामा और नारेबाजी हुई। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया और उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रही है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की हिरासत के विरोध में देश के कई हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हरदा में भी कांग्रेस ने इसी मुद्दे को लेकर विरोध दर्ज कराया है। बाइट 01 भूपेंद्र विश्नोई, कांग्रेस युवा बाइट 02 राजेश वर्मा,जिलाध्यक्ष BJP बाइट 03 शालिनी परस्ते, SDOP
0
0
Report

नर्मदापुरम-हरदा बायपास पर युवक का शव पेड़ से लटका, पुलिस जांच शुरू

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सिवनी मालवा में नर्मदापुरम-हरदा बायपास पर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान गाजनपुर निवासी 28 वर्षीय अनमोल लौवंशी के रूप में हुई है। वह सिवनी मालवा के एक निजी अस्पताल में काम करता था। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है। सिवनी मालवा के नर्मदापुरम-हरदा बायपास मार्ग पर बुधवार देर शाम लोगों ने पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा। इसके बाद राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गाजनपुर निवासी करीब 28 वर्षीय अनमोल लौवंशी के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अनमोल सिवनी मालवा के एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर सिवनी मालवा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की शुरुआती जांच में युवक का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला है। हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस परिवार और परिचितों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है。
0
0
Report
Advertisement

हरपुर छतवा बाजार में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास पर आरोपी गिरफ्तार

Chapra, Bihar:बनियापुर के हरपुर छतवा बाजार की घटना, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर छतवा बाजार में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय महिलाओं ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बनियापुर थाने पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान हरपुर छतवा निवासी करीब 65 वर्षीय बालेश्वर महतो के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने अपने घर के पास आई एक रिश्तेदार की सात वर्षीय बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर, पुलिस ने पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्ची तथा परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद हरपुर छतवा बाजार और आसपास के इलाके में आक्रोश का माहौल है। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
0
0
Report

इंदौर-प्रयागराज डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस पर पथराव, एक यात्री घायल

Tikamgarh, Madhya Pradesh:टेकमगढ जिले के खरगापुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर से प्रयागराज जा रही चलती ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया. ट्रेन जैसे ही खरगापुर रेलवे स्टेशन से आगे निकली, ट्रैक किनारे मौजूद अज्ञात असामाजिक तत्वों ने चलती ट्रेन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. इस दौरान ट्रेन के स्लीपर कोच एस-1 और जनरल बोगी को निशाना बनाया गया; पत्थर खिड़कियों के शीशे तोड़ते हुए बोगी के अंदर तक पहुंच गए, जिससे एक यात्री के सिर में चोट आई. फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जाँच में जुटी है, पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top