icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

DUSU चुनाव से पहले ABVP-NSUI की हिंसक झड़प के आरोप बढ़े

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव से ठीक पहले ABVP और NSUI के बीच विवाद बढ़ गया है। दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। मामला हरि मंदिर इलाके में कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों के आवास से जुड़ा है। ABVP का आरोप है कि हरि मंदिर स्थित उसके कार्यकर्ताओं के निवास पर बैठक चल रही थी, तभी बाहर से आए कथित NSUI कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। ABVP के मुताबिक, मौके से भाग रहे एक व्यक्ति को कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। ABVP का दावा है कि पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को NSUI का सोशल मीडिया कैडर बताया। संगठन ने दिल्ली पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। NSUI ने भी कुछ वीडियो जारी करते हुए ABVP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। NSUI का दावा है कि DUSU उम्मीदवार विजय शंकर मीणा और गोपाल चौधरी के आवास पर कथित तौर पर हमला किया गया , NSUI के मुताबिक, करीब 200 ABVP कार्यकर्ता उम्मीदवारों को डराने-धमकाने के लिए पहुंचे। संगठन ने दिल्ली पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की है.. NSUI ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले डर और हिंसा का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई है। फिलहाल दोनों छात्र संगठनों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं। पूरे मामले में पुलिस की जांच और सामने आने वाले तथ्यों से ही स्थिति स्पष्ट होगी। 18 सितंबर को DUSU चुनाव से पहले कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report

10 किलोमीटर दूरी पर विकास का सच: बजरमारी के बैगा बिरहोरों के जीवन में अंधेरा

Ansar Nagar, Jharkhand:Anchor: सरकारें बदलती हैं, नई योजनाएं बनती हैं, लेकिन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक इसका लाभ आखिर क्यों नहीं पहुंचता? यह सवाल इसलिए क्योंकि चतरा जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर बसा सदर प्रखंड का बजरमारी गांव आज भी विकास की बाट जोह रहा है। यहां निवास करने वाले आदिम जनजाति बैगा बिरहोर परिवार आज भी पक्के मकान, बिजली, पीने के पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना हो या फिर गैस कनेक्शन, सारे सरकारी दावे यहां आकर दम तोड़ देते हैं। V/O: ये तस्वीरें किसी गुजरे जमाने की नहीं, बल्कि 21वीं सदी के झारखंड की हैं। बरैनी पंचायत के बजरमारी गांव में बैगा बिरहोर जनजाति के लोग आज भी दशकों पुरानी जिंदगी जीने को विवश हैं। एक तरफ सरकार हर घर को एलपीजी गैस और रोशन करने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ इस गांव में ईंटें जोड़कर बनाए गए चूल्हे और उसमें जलती लकड़ियां पूरे सिस्टम को मुंह Chida ही चिढा रहे हैं। ढलते सूरज के साथ ही यह बस्ती अंधेरे में डूब जाती है और रात गुजारने के लिए इनके पास आज भी सिर्फ ढिबरी (दीये) का ही एकमात्र सहारा है। बाइट 1, 2 और 3: स्थानीय बुजुर्ग ग्रामीण V/O: आज तक हमें न तो सरकार से आवास मिला, न गैस कनेक्शन और न ही बिजली। हम ईंट जोड़कर चूल्हा बनाते हैं और उसी पर खाना पकाते हैं। रात में ढिबरी जलाकर काम चलाते हैं। सरकार हम गरीबों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। हमारी मांग है कि हमें भी कॉलोनी, बिजली और गैस चूल्हा दिया जाए। विडंबना देखिए कि यह इलाका जिला मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर है, लेकिन आज तक किसी आला अधिकारी ने इन जंगलों में बसे परिवारों का हाल जानने की जहमत नहीं उठाई। गांव का इकलौता चापानल (हैंडपंप) खराब पड़ा है। पानी के लिए इन आदिम जनजाति के लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरी बस्ती जाना पड़ता है। अबुआ आवास योजना के वादे इन गरीबों के लिए सिर्फ कागजी घोषणाएं बनकर रह गए हैं। बाइट 04: (जनार्दन पासवान, विधायक - चतरा) V/O: राज्य सरकार और मंत्री सत्यानंद भोक्ता सिर्फ सायरन बजाते हुए आते-जाते हैं, लेकिन धरातल पर कोई विकास नहीं हुआ है। यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैं जल्द ही जिले के संबंधित अधिकारियों से मिलकर इस बैगा बिरहोर बस्ती में सड़क, बिजली, पानी और आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराऊंगा।विधायक जी ने अधिकारियों से बात कर सुविधाएं दिलाने का आश्वासन तो दे दिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने सालों तक प्रशासन की नजर इस बस्ती पर क्यों नहीं पड़ी? क्या बैगा बिरहोर परिवारों की झोपड़ियों में कभी विकास का उजियारा फैलेगा या ये सिर्फ सियासी बयानबाजी में ही उलझे रहेंगे? वक्त आ गया है कि सरकार घोषणाओं से बाहर निकलकर इन आदिम जनजातियों को असल जिंदगी में मुख्यधारा से जोड़े।
0
0
Report

बोकारो के भर्रा पुल पर बारिश में पानी भर, 30 फीट गिरने का खतरा

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में मौत का पुल, बारिश में पुल बन जाता है तालाब, 30 फीट नीचे गिरने का खतरा। बोकारो का भर्रा पुल कभी भी हो सकता है जमींदोज, हजारों की जान खतरे में। बोकारो में एक पुल जानलेवा बन गया है। पुल पर बारिश का पानी तालाब की तरह भर जाता है, जिससे कभी भी पुल टूट सकता है। हजारों लोग जान हथेली पर रखकर रोज सफर करने को मजबूर हैं。 ये तस्वीरें बोकारो के भर्रा और बोकारो स्टील सिटी सेक्टर-1 को जोड़ने वाले गरगा नदी के पुल की हैं। ये पुल चिरा चास, भर्रा और दर्जनों ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को बोकारो मुख्यालय से जोड़ता है। इस पुल से हर रोज हजारों लोग गुजरते हैं。 लेकिन इस पुल पर बारिश का पानी भर जाने से ये कभी भी टूट सकता है। पुल में जल निकासी के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं। पानी जमा होने से पुल के पिलर कमजोर हो रहे हैं। ये पुल गरगा नदी से करीब 30 फीट की ऊंचाई पर बना है, अगर हादसा हुआ तो बड़ी जनहानि हो सकती है。 बताते चलें कि गरगा नदी पर इस पुल की शुरुआत 2007-08 में हुई थी और 2011 में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ था。 इस मामले में विशेष प्रमंडल के चीफ इंजीनियर सिद्धांत कुमार ने भी माना है कि यह काफी खतरनाक स्थिति है। पुल में पानी जमने से पुल के धंसने और जमींदोज होने का खतरा है। उनकी मानें तो इस गंभीरता को देखते हुए पुल की मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए 41 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है और बहुत जल्द काम शुरू किया जाएगा। पूल पर पानी जमाव होने से हजारों लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। सवाल ये है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है? 41 लाख का प्रस्ताव कागजों में है, लेकिन जमीन पर लोग आज भी जान जोखिम में डालकर इस पुल से गुजर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

मोदी के जन्मदिन पर श्यामा माई मंदिर में संजय सरावगी की प्रार्थना

Darbhanga, Bihar:दरभंगा- श्यामा माई मंदिर पहुंचे संजय सरावगी, पीएम मोदी की लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन की कामना, विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी का विरोध करते-करते विपक्ष देश का भी विरोध करने लगता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी गुरुवार सुबह प्रसिद्ध मां श्यामा माई मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां श्यामा की पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की पहचान को विश्व पटल पर मजबूत किया है। जन्मदिन के अवसर पर बिहार सहित देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरावगी ने कहा कि शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत लोग दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घ सार्वजनिक जीवन और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं देंगे। दरभंगा में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सरकारी कार्यक्रम बनाए जाने के सवाल पर सरावगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और देश की जनता उनका जन्मदिन मना रही है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी का विरोध करते-करते विपक्ष देश का भी विरोध करने लगता है।
0
0
Report

सीवर लाइन के गहरे गड्ढे में बाइक सवार गिरा, जान बची

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में देर रात एक बाइक सवार व्यक्ति पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। यह कोई मामूली गड्ढा नहीं था, बल्कि सीवर लाइन के लिए खोदा गया बड़ा गहरा गड्ढा था जिसमें पानी भरने के बाद गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल था। स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल सहित बाइक सवार को गड्ढे से बाहर निकाला; गनीमत रही कि हादसे में जान बाल-बाल बची। नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों की सीवर लाइन और पेयजल योजना का काम लंबे समय से चल रहा है; EMS कंपनी द्वारा किए जा रहे इस काम की गुणवत्ता और लापरवाही पर सवाल उठते रहे। इससे पहले भी कई वाहन ऐसे जानलेवा हादसों के शिकार हो चुके हैं।
0
0
Report
Advertisement

डॉग मैरी से सुलझेगा बिजनौर दंपति हत्या का राज

Moradabad, Uttar Pradesh:मैरी डॉग खोलेगी पति पत्नी की मौत का राज ये है संभल की डॉग स्क्वायड की सदस्य मेरी जिसका पूरा नाम लैब्राडोर स्निपर डॉग मेरी है जो महज 7 साल की है मेरी ने अभी हाल ही में संभल में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के दुष्कर्म मामले का गमछा की गंध से पहचान कर केस का खुलासा किया था बिजनौर के एसपी के के बिश्नोई को मैरी से शायद बहुत उम्मीद है कि अनसुलझे केस का MARY जरूर केस को तहकीात तक पहुंच जाएगी यूं तो मेरी तीन किलोमीटर तक के दायरे की गंध को कैच कर लेने में माहीर है। बिजनौर पुलिस के लिए सर दर्द बन चुका केस को पूरी तरह से खोलने के लिए डीआईजी, आईजी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण भी कर लिया है पूरे जनपद बिजनौर के सैकड़ो पुलिस कर्मी और तमाम खुफिया तंत्र कई पहलुओं से जांच पड़ताल करने में जुटे हैं केस की कड़ी से कड़ी मिलाने की जद्दोजहद की जा रही है दंपति के कपड़ों की गोताखोरों के जरिए गंगा में तलाश की जा रही है। लेकिन तीन दिन बाद भी पति पति की मौत पर रहस्य बरकरार बना है।
0
0
Report

सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

Patna, Bihar:सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं विश्वकर्मा पूजा पर बिहारवासियों को भी मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को बताया नए इंडिया का शिल्पकार पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मुख्यमंत्री ने की कामना 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बिहार में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत सभी प्रखंडों और विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे शिविर ‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में लोगों की समस्याओं का होगा समाधान मार्च 2027 तक ‘कायाकल्प अभियान’ से विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार स्वच्छता और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को और प्रभावी बनाने का लक्ष्य सीएम ने विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प के लिए ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की
0
0
Report

नशा मुक्त हरियाणा नमो रन के साथ मोदी जन्मदिन पर युवाओं को स्वस्थ जीवन की दिशा

Ambala, Haryana:अंबाला में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित नशा मुक्त हरियाणा नमो रन का आयोजन किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत की और इस अवसर पर उन्होंने हरी झंडी दे नशा मुक्त हरियाणा नमो रन की शुरुआत की। इस मौके मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने हरियाणा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन की बधाई दी और युवाओं को नशे से दूर रहने का आग्रह करते हुए नशे के दुष परिणाम बताए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल जनता को समर्पित रहने को समर्पण बताया। इस मौके हरियाणवी कलाकार अमित सैनी ने गीतों की प्रस्तुति भी दी। अंबाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त हरियाणा नमो रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके मुख्यमंत्री ने पौधारोपण करते हुए ग्रीन हरियाणा का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने का प्रण दिलाया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्त हरियाणा नमो रन की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसके गंभीर दुष्परिणाम पड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। अपने संबोधन में नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों का भी उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के लंबे सार्वजनिक जीवन को जनता के प्रति समर्पण के रूप में बताया। नशा मुक्त हरियाणा के संदेश के साथ आयोजित इस नमो रन ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ के मांडवी में पहली कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच, बांसवाड़ा ने जीता खिताब

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के मांडवी गांव में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंची 32 टीमों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। फाइनल मुकाबले में बांसवाड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वहीं पारखंड की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 21 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। यह राशि जनपद सदस्य अनिल कुमार मीणा की ओर से दी गई। उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई, जिसमें उप सरपंच दिनेश प्रजापत और ग्राम विकास अधिकारी हरलाल मीणा का सहयोग रहा。 समापन समारोह में मौजूद अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने और उसे निखारने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलता है और खेलों के प्रति युवाओं में रुचि भी बढ़ती है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर ग्रामीणों ने खिलाड़ियों, अतिथियों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। तीन दिनों तक चले आयोजन के दौरान ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report

यूपी में भाजपा का सेवा संकल्प: 4 करोड़ परिवारों से वोट बैंक बनाये जाने का प्रयास

Noida, Uttar Pradesh:यूपी में बीजेपी के सेवा अभियान से सधेगा सियासी संकल्प, चार करोड़ लाभार्थी परिवारों को वोट बैंक में बदलने पर फोकस यूपी में बीजेपी के सेवा अभियान से सियासी संकल्प सधेगा। आज से शुरू हुए अभियान के दौरान लाभार्थी संपर्क, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, रक्तदान, दिव्यांग सहायता, महिला और युवा केंद्रित अभियानों की लंबी श्रृंखला है। इसमें_needful_ मदद एवं जरूरतमंदों तक पहुंच शामिल है तो आस्था, राष्ट्रवाद के भावनात्मक रंग भी घोले जाएंगे। गांवी, कस्बों और शहरों में मोदी-योगी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से तो बात होगी ही, अब तक इनकी परिधि से बाहर रहे लोगों को भी योजना से जोड़ा जाएगा। यह अभियान ऐसे दौर में हो रहा है जब विपक्ष भी चुनावी तैयारियों को घर दे रहा है। भाजपा इस जनसंवाद के दौरान इनका जवाब सीधे जनता को देकर विपक्ष की रणनीति को कुंद करने में भी जुटेगी। भाजपा ने पिछले एक दशक में चुनावी राजनीति का एक नया मॉडल विकसित किया है, जिसमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे राजनीतिक समर्थन के सामाजिक आधार में बदलने की कोशिश की जाती है। लाभार्थियों के रूप में विकसित यह वोट बैंक राजनीतिक के परंपरागत ट्रेंड और समीकरणों को तोड़ते ہوئے भाजपा के लिए सत्ता की राह बनाता रहा है। अब जब नजर यूपी में सत्ता की हैट्रिक पर है, तब इनको सहजेना और अहम हो गया है।
0
0
Report

उमरिया के बांधवगढ़ जंगल से हाथी ग्रामीण खेतों में घुसे, मुआवजे की मांग उठी

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में बाघ अन्य हिंसक वन्य जीवो के बाद अब जंगली हाथी ग्रामीणो के लिए मुसीबत बन रहे हैं, बीती रात महामन गाँव में तीस से अधिक जंगली हाथी घुस आये और किसानों के खेत में खड़ी धान की फसल चरने लगे जिसके बाद ग्रामीणो ने पार्क प्रबंधन को सूचना दी, मौके पंहुची वन विभाग की टीम ने मिर्च का धुआं और अन्य पारम्परिक तरीको से जंगली हाथियों को खेत से दूर जंगल की ओर खड़ेदा लेकिन जंगली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं ग्रामीणो ने वन विभाग से धान की प्रभावित फसल के मुआवजे की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ कॉलेज में दो गुट भिड़े, 5 हिरासत में; पुलिस तहकीकात जारी

मेरठ कॉलेज में छात्रों के दो गुट भिड़े, 5 हिरासत में मेरठ के थाना देहली गेट क्षेत्र के मेरठ कॉलेज में आज दोपहर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला。 बताया जा रहा है कि कॉलेज कैंपस में किसी बात को लेकर दो गुटों में कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटना की जानकारी मिलते ही देहली गेट पुलिस और चौकी इंचार्ज की टीम मौके पर पहुंची。 पुलिस ने मौके से 5 युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। गनीमत रही कि इस मारपीट में कोई छात्र गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है。 फिलहाल पुलिस पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। कॉलेज परिसर में शांति व्यवस्था कायम है..
0
0
Report

नीति नवीन का इंदौर-उज्जैन दौरा: स्वामित्व योजना शुरू और मोदी के जीवन पर कार्यक्रम

Indore, Madhya Pradesh:BN: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन आज और 18 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर है जिसके चलते हुए आज वे इंदौर पहुंचेंगे जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं सेवा संकल्प अभियान के चलते स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांधी नगर के सुपर कॉरिडोर ग्राउंड में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम को उज्जैन पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को लेकर होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत भी करेंगे जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल पहुंच मार्ग का जायजा लिया नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि अहिल्या की नगरी इंदौर में उनका प्रथम नगर आगमन है और उसको लेकर भारतीय जनता पार्टी उनका भविष्य स्वागत करने जा रही है जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों ने जायजा लिया है इसी के चलते इंदौर के सुपर कॉरिडोर मैदान पर व्यापक स्तर तैयार है जहां विधायक मनोज पटेल इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा व जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा भी लिया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top