icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा एसीबी नगर निगम में रिश्वतखोरी पकड़ी: संविदाकर्मी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:कोटा एसीबी कोटा नगर निगम में ट्रैप एसीबी ने संविदाकर्मी को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा अखिलेश मीणा को 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार ट्रेप की भनक लगते ही दूसरा संविदाकर्मी नरेश वर्मा मौके से फरार एसीबी नरेश की तलाश कर रही है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण की राशि पर ली रिश्वत पहली किश्त के रूप में परिवादी को स्वीकृत हुए 50 हजार रुपए रिश्वत राशि नहीं देने पर अगली किश्तें स्वीकृत नहीं होने देने की धमकी घूस की मांग का सत्यापन करवाने पर मामला सही पाया गया
0
0
Report

घर में सैंड बोआ सर्प मिला, समाजसेवी ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

Dholpur, Rajasthan:घर में निकला सैंड बोआ सर्प, समाजसेवी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा कस्बे के गुदेनिया पाड़ा मोहल्ले में कमला शर्मा के घर में सैंड बोआ सर्प निकल आने से हड़कंप मच गया। घर में सर्प को देखकर परिजन घबरा गए, वहीं सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सर्प की लंबाई करीब दो से तीन फीट बताई गई। सूचना पर समाजसेवी विजय कुमार सोनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ के साथ सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सर्प को कस्बे से दूर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। विजय कुमार सोनी ने बताया कि बरसात के मौसम में कई बार इस तरह के जीव-जंतु अपने ठिकानों से बाहर निकल आते हैं। ऐसे जीवों को मारने के बजाय वन विभाग या किसी जानकार व्यक्ति को सूचना देकर सुरक्षित रेस्क्यू करवाना चाहिए। सर्प के सुरक्षित रेस्क्यू और जंगल में छोड़े जाने पर मोहल्लेवासियों ने विजय कुमार सोनी के जीव दया के कार्य की सराहना की
0
0
Report

नाई समाज के उपर गाने को लेकर पूरा समाज हुआ उग्र, दिया जिलाधिकारी को पत्रक

Manoj KumarManoj KumarFollowJust now
Bbrasi, Uttar Pradesh:नाई समाज पर अश्लील गाने को लेकर दिया जिलाधिकारी को पत्रक सकलडीहा। बिहार के एक गायक द्वारा नाई समाज पर अश्लील वीडियो जारी होने पर चंदौली सैलून एसोशिएशन ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्यों ने यू ट्यूब से अश्लील गाने हटाने और कार्यवाही करने को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी के नाम उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपा । बिहार के गायक गणेश लाजबाब यादव द्वारा नाई समाज पर कुठाराघात करते यू ट्यूब पर एक अश्लील गाना बाप चलाये सैलून,बेटी दिखाये बैलून के गाने पर चंदौली एसोशिएशन ट्रस्ट के लोगो में काफी नाराजगी दिखी । सोमवार को जिलाधिकारी के नाम उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपते हुए कहा कि नाई समाज के बहन, बेटियों और महिलाओ पर जो अश्लील वीडियो जारी हुआ है उस पर तत्काल कार्यवाही किया जाय । यह हमारे समाज के लिए एक शर्मनाक वीडियो जारी हुआ है । यह आवाज यही नहीं पूरे प्रदेश में एक आन्दोलन के रूप में चल रही है । यदि जल्द ही कोई कार्यवाही नहीं हुई तो सैलून एसोशिएशन के लोग बड़ा आंदोलन करेंगे । इस दौरान एसोशिएशन वाराणसी जिलाध्यक्ष भईया लाल शर्मा,चंदौली उपाध्यक्ष विक्रमा शर्मा,जिलाध्यक्ष जन सेवा दल चंदौली संजीव शर्मा,चहनिया ब्लॉक अध्यक्ष बुलबुल सलमानी,चकिया विधान सभा अध्यक्ष रामभोग शर्मा,माधव शर्मा,शमशेर सलमानी,बीरेन्द्र शर्मा,राजेश शर्मा,रमेश शर्मा,जय प्रकाश शर्मा,गोरख शर्मा,शिवानंद,अलीजान,हुसैनी,सुधीर शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।
0
0
Report
Advertisement

कुमावत समाज ने 84 गांवों की महापंचायत में दलों के बहिष्कार का ऐलान किया

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में कुमावत समाज की महापंचात का आयोजन - 84 गांवों की महापंचायत में बड़ा फैसला: कुमावत समाज ने BJP और कांग्रेस पार्टी के बहिष्कार किया ऐलान - निकाय चुनावों में नजरंदाज करने से नाराज समाज मे पंचायती राज चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान - भाजपा व कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्यरत कुमावत समाज के सभी पदाधिकारी अपने पदों से देंगे इस्तीफा। राजसमoord राजसमंद जिला मुख्यालय पर आज कुमावत समाज के 84 गांवों की महापंचायत आयोजित हुई। नगर निकाय चुनाव के दौरान समाज की हुई उपेक्षा और बाद में दर्ज हुए पुलिस मुकदमों से आक्रोशित समाज ने आगामी पंचायती राज चुनाव में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार समाज किसी दल से टिकट मांगने के बजाय अपने दम पर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतारेगा। इसके साथ भाजपा व कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्यरत कुमावत समाज के सभी पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफा देंगे राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में कुमावत समाज का राजनीतिक प्रभाव बेहद मजबूत है। राजसमंद जिले में करीब 1 लाख मतदाता होने का कुमावत समाज का दावा है, जो पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कैडर व कट्टर वोट बैंक माना जाता रहा है। समाज के इस कड़े रुख और निर्दलीय प्रत्याशी उतारने के ऐलान से सबसे ज्यादा राजनीतिक नुकसान भाजपा को उठाना पड़ सकता है। आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी की मौजूदगी से वोटों का सीधा विभाजन होगा, जिससे दोनों प्रमुख दलों के समीकरण बिगड़ने तय माने जा रहे हैं।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में लंपी रोग के कारण पशु मेलों की रोक हटाने की मांग

Hanumangarh, Rajasthan:पशु मेलों पर लगी रोक हटाने की मांग — हनुमानगढ़ में राजस्थान में लंपी रोग के कारण पशु मेलों और पशुओं की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाने की मांग उठी है। पशु व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सोमवार को जिला कलक्टर के जरिए राजस्थान सरकार को ज्ञापन भेजा। उन्होंने पशुपालन विभाग से लंपी रोग की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करवाने और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार मेलों को फिर से शुरू करने की अनुमति देने की मांग की। व्यवसाय से जुड़े लोगों ने बताया कि रोक से पशुपालकों को पशुओं की खरीद-बिक्री में परेशानी हो रही है। इससे पशु व्यापारियों, मंडी संचालकों, मजदूरों और हजारों परिवारों की आजीविका पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि मेलों को दोबारा शुरू करते समय पशुओं की स्वास्थ्य जांच, बीमार पशुओं के प्रवेश पर रोक, पशु चिकित्सा प्रमाण-पत्र और नियमित साफ-सफाई जैसे नियम लागू किए जा सकते हैं।
0
0
Report

चारु शंकर ने डाबी क्षेत्र का निरीक्षण कर निर्माण व शिक्षा कार्यों की प्रगति जानी

Noida, Uttar Pradesh:जिला परिषद सीईओ चारु शंकर ने सोमवार को डाबी क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न राजकीय संस्थानों और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत कार्यालय डाबी और जनजाति बालिका छात्रावास के रिकॉर्ड की जांच की और रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में निर्माणाधीन कक्षों के कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके अलावा इंदिरा रसोई में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और व्यवस्थाएं परखी। थड़ी गांव में माडा योजना के तहत निर्माणाधीन मुक्तिधाम का निरीक्षण कर कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान विकास अधिकारी सुरेश वर्मा, अभियंता रोहित गोचर और डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने योगी के मंत्री सजंय सिंह गंगवार पर बोला तीखा हमला

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow1m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत मे पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने जनसभा के दौरान सदर सीट से विधायक योगी सरकार में गन्ना राज्यमंत्री के दिये बयानों से लेकर उन्हें घेरते हुए जमकर हमला बोला,, जनसभा को संबोधित करते हुए हेमराज वर्मा ने जनप्रतिनिधियों, उनके करीबियों और प्रशासन पर जनता व सपा कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने भू-माफियागिरी और टोपी पर दिए गए विवादित बयानों को लेकर भी स्थानीय विधायक और मंत्रियों को आड़े हाथों लिया। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने जनसभा के मंच से सत्ता के नेता योगी के मंत्री सजंय सिंह गंगवार के संरक्षण में पल रहे लोगों और अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जिन्हें जनता ने वोट देकर ताकत दी, आज उनके इशारे पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। हेमराज वर्मा ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता। "जिन्हें जनता ने वोट देकर इस काबिल बनाया... से लेकर... तो हेमराज वर्मा का नाम बदल देना।" हेमराज वर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान बने बाईपास हाईवे का जिक्र करते हुए निष्पक्षता का दावा किया और सत्ताधारी पक्ष पर जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके समय में बाईपास निर्माण में एक मीटर जमीन का भी हेरफेर नहीं हुआ, जबकि आज विधायक और मंत्री बाईपास के किनारे कई एकड़ जमीनों पर कब्जा जमाए बैठे हैं। आपको मालूम है कि हम लोगों ने एक बाईपास हाईवे दिया... से लेकर... दबाव बनाने का काम किया है।भू-माफियागिरी के मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि दबंगई के बल पर असली जमीन मालिकों से उनकी जमीनें छीनकर कॉलोनियां बसाई जा रही हैं और गरीब किसान हाथ जोड़ने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जनता को अपनी इस ताकत का अहसास है और समय आने पर वह सत्ता के घमंड का जवाब सूद समेत वापस लौटाएगी।
0
0
Report

बालोद में दिनदहाड़े एसिड अटैक, 22 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से झुलसी

Raipur, Chhattisgarh:बालोद। जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली अंतर्गत आमापारा इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ई-लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही 22 वर्षीय छात्रा पर एक अज्ञात युवक ने पीछे से दौड़कर एसिड फेंक दिया। हमले में छात्रा का चेहरा और दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उच्च संस्थान रेफर किया गया है। पीड़िता पुलिस विभाग में पदस्थ वाहन चालक की पुत्री है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। सोमवार दोपहर लाइब्रेरी से लौटते वक्त सुनसान मोड़ पर हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया। हमले के बाद छात्रा ने साहस दिखाते हुए दौड़कर अपनी जान बचाई और राहगीरों को आवाज दी। पुलिसकर्मी की बेटी पर हमले की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी तत्काल ग्राउंड पर उतरे और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। "मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमें गठित की गई हैं। सभी पहलुओं पर सघन जांच जारी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" — चंद्रकांत गवर्ना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), बालोद
0
0
Report

बहेड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार, 05 अक्टूबर 2026 को विकासखंड बहेड़ी में पांच दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) श्री बहोरन लाल मौर्य ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में मीरगंज विधायक श्री डी.सी. वर्मा, शेरगढ़ के प्रशासक श्री भूपेंद्र कुर्मी, बहेड़ी के श्री अमरिंदर सिंह गोल्डी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं उपजिलाधिकारी बहेड़ी श्री गोपाल शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एमएलसी श्री बहोरन लाल मौर्य, विधायक श्री डी.सी. वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पूर्ण आवास के लाभार्थियों को चाबी वितरित की गई। इसके साथ ही लाभार्थियों को फैमिली आईडी, शौचालय योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा अन्य योजनाओं से संबंधित लाभ प्रदान किए गए। वहीं बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शिविर में किसानों को बीज वितरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर पात्र लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है। पांच दिवसीय शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

भाजपा अजमेर में पंचायत चुनाव के लिए पूरी तैयारी, कमल खिलाने का दावा

Ajmer, Rajasthan:अजमेर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तैयारी के साथ कमर कसी है.. जिले के दौरे पर आए अजमेर प्रभारी और भाजपा के कद्दावर नेता अरुण चतुर्वेदी ने स्थानीय भाजपा कार्यालय पर देहात भाजपा की आवश्यक बैठक ली... और चुनाव को जीतने के गुरु मंत्र दिए .... इस बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत अजमेर दक्षिण की विधायक अनीता भदेल प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व जिला प्रमुख सरिता गेना सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे... इस दौरान हुई बैठक में संगठन स्तर पर चुनाव को लेकर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए.. बैठक के दौरान ग्रामीण चुनाव लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ता उम्मीदवारों ने अपना पक्ष रखा और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी की.. बैठक संपन्न के पश्चात पत्रकारों से मुखातिब हुए भाजपा नेता चतुर्वेदी ने दावा किया है प्रदेश की निकाय चुनाव में भाजपा ने कमल को खिलाया था ग्रामीण सरकार को चुनने में भी ग्रामीण जनता भाजपा का समर्थन कर कमल खिलाएगी... उन्होंने कहा की प्रदेश की सभी जिला परिषद में भाजपा अपने बोर्ड कायम करेगी।
0
0
Report

नरसिंहपुर पुलिस ने नकबजनी के शातिर चोर गिरफ्तार किया, 4.25 लाख के माल बरामद

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर पुलिस को चोरी और नकबजनी के मामलों में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 लाख 25 हजार रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले 4-5 दिनों में नकबजनी की दो वारदातें सामने आई थीं। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मुखबिरों और सुरागों की मदद से होशंगाबाद के पिपरिया निवासी प्रहलाद प्रजापति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख रुपये का लैपटॉप-मोबाइल और 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल 4 लाख 25 हजार का मशरूका बरामद किया है। पुलिस आज आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ शराब ठेकदारों का प्रदर्शन: 50 यूनिट शराब के 40% उठाव अनिवार्यता समाप्त करें

Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh के शराब ठेकदारों ने सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मदिरा दुकानों पर 50 यूपी शराब के 40 प्रतिशत उठाव की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार के 28 सितंबर 2026 के आदेश से देशी मदिरा की गारंटी राशि में 25 प्रतिशत राजस्थान निर्मित मदिरा तय है। शेष हिस्से में 50 यूपी मदिरा का उठाव 40 प्रतिशत अनिवार्य किया गया है। उनका कहना है कि यह 40 प्रतिशत अनिवार्यता अव्यावहारिक है और इससे व्यवसायियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि पहले भी 2019 से 2024 में यह अनुपात 40 से घटाकर 20 प्रतिशत किया गया था। ठेकदारों के अनुसार जब 50 यूपी का अनुपात 40 प्रतिशत रहा तब दुकानों के बंदोबस्त में दिक्कतें आईं। अनुपात घटाने पर ही बंदोबस्त हो पाया। 2024-25 से अब तक अनिवार्यता नहीं थी, तो ग्राहकों की मांग पर ही मदिरा उठाई गई। इससे 50 यूपी मदिरा की मांग कम हुई है, क्योंकि ग्राहक आरएमएल को ज्यादा पसंद कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top