icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेहट पुलिस ने 2.05 करोड़ की 13 संपत्तियों के साथ तालिब को गिरफ्तार किया

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:बेहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्कर की 2.05 करोड़ की 13 संपत्तियां जब्त ऑपरेशन सवेरा “नशे के अंधकार से जीवन के उजale की ओर” अभियान के तहत थाना बेहट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शातिर नशा तस्कर तालिब पुत्र सलीम उर्फ सालिम निवासी ग्राम असगरपुर, थाना मिर्जापुर की नशे के अवैध कारोबार से अर्जित बताई गई 13 चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है। इन संपत्तियों का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 2 करोड़ 5 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस के अनुसार, तालिब को 16 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 804 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स के साथ-साथ अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जांच शुरू की। जांच के दौरान तालिब और उसके परिजनों के नाम 11 अचल और 2 चल संपत्तियों, कुल 13 संपत्तियों का चिन्हीकरण किया गया। पुलिस के मुताबिक, इन संपत्तियों के संबंध में वैध दस्तावेज या आय का वैध स्रोत प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद SAFEM (FOP) Act एवं NDPS Act, दिल्ली के समक्ष धारा 68(E) NDPS Act के तहत वाद दायर किया गया। 28 सितंबर 2026 को माननीय SAFEM (FOP) Act एवं NDPS Act, दिल्ली न्यायालय ने धारा 68(F) NDPS Act के तहत तालिब की कुल 13 संपत्तियां, जिनका बाजार मूल्य करीब ₹2,05,00,000 है, जब्त करने का आदेश पारित किया। पुलिस का कहना है कि सहारनपुर जनपद में अवैध मादक पदार्थों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ यह पहली ऐसी कार्रवाई है। तालिब के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बेहट और मिर्जापुर थानों में चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। बाईट:- एसएसपी अभिनंदन
0
0
Report

मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन: गधे के नाम से सर्टिफिकेट जारी, NSUI ने जांच की मांग

Bhopal, Madhya Pradesh:Donkey की फोटो और DONKEY के नाम से नर्सिंग का रजिस्ट्रेशन बनने पर जिम्मेदारों से सवाल पूछा मध्यप्रदेश में इंसानों के साथ साथ पशुओं तक को भी नर्सिंग करवा रही मप्र नर्सिंग काउंसिल हाईकोर्ट की सख्ती और दो सीबीआई जांच के बाद नहीं रुक रहा नर्सिंग काउंसिल का फर्जीवाड़ा कॉलेजों के बाद अब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़े का आरोप, गधे के नाम पर सर्टिफिकेट जारी होने का दावा — NSUI ने मांगी जांच मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल का नया कारनामा गधे (Donkey) का भी जारी कर दिया नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भोपाल- मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा और नर्सिंग कॉलेजों से जुड़े विवादों के बीच अब मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने दावा किया है कि परिषद की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेजों के वास्तविक सत्यापन के बिना आवेदन आगे बढ़ने और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी होने की गंभीर खामी मौजूद है। रवि परमार ने बताया कि उन्होंने परिषद की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की सुरक्षा और दस्तावेज सत्यापन व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने के लिए परीक्षण किया। उनके अनुसार, आवेदन में गधे (Donkey) की फोटो अपलोड की गई और आवश्यक दस्तावेजों के स्थान पर ऐसे दस्तावेज अपलोड किए गए, जिनमें कोई वास्तविक शैक्षणिक योग्यता प्रमाणित नहीं होती थी। इसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान किया गया। रवि परमार का दावा है कि इस प्रक्रिया के बाद गधे के नाम से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी हो गया। उन्होंने कहा कि यदि यह परीक्षण आधिकारिक पोर्टल पर वही प्रकार सफल हुआ है जैसा कि उनके द्वारा किया गया है, तो यह केवल तकनीकी खामी नहीं बल्कि नर्सिंग पेशे में रजिस्ट्रेशन की विश्वसनीयता, दस्तावेज सत्यापन और मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत गंभीर प्रश्न है। “जब गधे का रजिस्ट्रेशन हो सकता है तो असली दस्तावेजों का सत्यापन कैसे हो रहा है?” NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि गधे का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी हो जाता है, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि परिषद द्वारा आवेदक की पहचान, शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेजों का सत्यापन किस स्तर पर किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि नर्सिंग रजिस्ट्रेशन कोई सामान्य ऑनलाइन प्रमाणपत्र नहीं है। रजिस्टर्ड नर्सिंग प्रोफेशनल अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों की देखभाल से जुड़ी जिम्मेदारी निभाते हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन जारी करने से पहले उसकी शैक्षणिक योग्यता, संबंधित संस्थान, मार्कशीट, फोटो, पहचान और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का वास्तविक सत्यापन अत्यंत आवश्यक है। अक्षय तोमर ने कहा कि इस पूरे मामले में यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि संबंधित नामों से जारी सर्टिफिकेट वास्तविक हैं या ऑनलाइन प्रणाली की किसी तकनीकी/सत्यापन संबंधी खामी के कारण उत्पन्न हुए हैं और इसके लिए जिम्मेदार कौन कौन अधिकारी हैं । NSUI ने मांग की है कि इन सभी मामलों की स्वतंत्र तकनीकी एवं प्रशासनिक जांच कराई जाए और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। फर्जी रजिस्ट्रेशन से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को हो सकता है खतरा रवि परमार ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना वास्तविक नर्सिंग योग्यता के रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर लेता है और बाद में उस रजिस्ट्रेशन का इस्तेमाल अस्पताल, नर्सिंग होम या अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में नौकरी के लिए करता है, तो इसका सीधा असर मरीजों की सुरक्षा पर पड़ सकता है। परमार ने कहा कि नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के आधार पर किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी पेशेवर पहचान मिलती है। यदि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऐसे प्रमाणपत्र जारी हो सकते हैं, तो यह भविष्य में प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। इसलिए यह केवल एक ऑनलाइन पोर्टल की समस्या नहीं है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और मरीजों की सुरक्षा का विषय है। नर्सिंग घोटाले के बाद अब रजिस्ट्रेशन व्यवस्था पर सवाल अक्षय तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों से संबंधित अनियमितताओं को लेकर पहले से ही गंभीर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे समय में यदि नर्सिंग रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन व्यवस्था में भी गंभीर खामियां सामने आती हैं तो शासन को इसे बेहद गंभीरता से लेना चाहिए।
0
0
Report

मेडिकल स्टोर संचालक व सहयोगियों पर अज्ञात युवकों ने किया हमला,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Shrvan PanditShrvan PanditFollow13m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली में मेडिकल स्टोर संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दवाई लेने के बाद एक युवक अपने 4-5 साथियों के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए स्टोर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में मेडिकल स्टोर कर्मचारी बिट्टू के सिर में चोट लगने और सिर फटने का आरोप है। वहीं मेडिकल स्टोर संचालक अमित और कर्मचारी सन्नी को भी सिर, कमर, हाथ-पैर में चोटें आने की बात कही जा रही है। पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया गया है। पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना देने के बाद शामली थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तस्वीरें शामली के एक मेडिकल स्टोर की हैं, जहां दवाई लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मेडिकल स्टोर संचालक अमित के मुताबिक, एक युवक दवाई लेने के बाद वहां से चला गया था। आरोप है कि कुछ देर बाद वही युवक अपने 4-5 साथियों को लेकर मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने मेडिकल स्टोर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुई मारपीट से मेडिकल स्टोर में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हमलावरों ने स्टोर में रखी दवाइयों को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। मारपीट के दौरान मेडिकल स्टोर कर्मचारी बिट्टू के सिर में गंभीर चोट लगने और सिर फटने का आरोप है। इसके अलावा संचालक अमित और कर्मचारी सन्नी के सिर, कमर, हाथ और पैरों में चोटें आने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने मेडिकल स्टोर संचालक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शामली थाने पहुंचकर मामले में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पीड़ित पक्ष का दावा है कि मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी मारपीट की घटना रिकॉर्ड हो गई है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की घटना में शामिल लोगों और पूरे विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से लालगंज गांवों में बाढ़ खतरा, प्रशासन सजग

Hajipur, Bihar:वाल्मीकिनगर बराज से करीब पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है और जलस्तर में तेजी से हुई वृद्धि के बाद वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड के खजौली, वृंदावन,पीड़ापूर समेत कई गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है जिस कारण लोग रतजगा करने को मजबूर है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पानी के दवाब के कारण रिंग बांध में भी कई जगह रिसाव शुरू हो गया जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन फानन प्रशासन की टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और रिसाव को रोका गया। हालांकि अभी भी कुछ जगहों पर बांध में रिसाव हो रहा है जो ग्रामीणों की चिंता का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। लालगंज प्रखंड क्षेत्र के पीड़ापूर में वार्ड नंबर 4 और 5 के बीच कई जगहों पर रिसाव की सूचना के बाद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर सक्रिय हो गए। बीईओ सुजीत कुमार, सीओ विश्वजीत कुमार समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जहां-जहां बांध में रिसाव की सूचना मिल रही है वहां बोरे में मिट्टी भरकर रिसाव को रोकने और बांध को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही प्रशासन की टीम लगातार संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर रही है। पीड़ापूर वार्ड नंबर 5 में भूखलू राय के घर के समीप की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बताई जा रही है यहां बांध पहले से कमजोर है और लगातार रिसाव होने की सूचना है। ऐसे में गंडक का जलस्तर और बढ़ने पर स्थिति गंभीर होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। खास बात यह है कि एक बार से फिर गंडक के निचले इलाके में रहने वाले लोग बाढ़ की विभीषिका झेलने को मजबूर है। आलम यह है कि सैकड़ो घर मे पानी घुस गया है और लोग ऊंचे स्थान पर शरण लिए हुए है।
0
0
Report

मैत्रीय कॉलेज में डायमंड जुबली CM ने खोला नए क्लासरूम शिक्षा में सुधार

New Delhi, Delhi:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मैत्रीय कोलिज मे नये क्लास रूम का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री ने कहा कि मैत्रीय कॉलेज में मूलभूत समस्याओं का भी जल्दी ही हल सरकार निकलेगी दिल्ली मे स्थित मैत्रेयी कॉलेज के 60 वर्ष पूरे होने के मौके पर परम्परा और प्रगति का आयोजन किया गया दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता भी शामिल हुईं छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य प्रोफेसर को डायमंड जुबली मनाने पर शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने छात्राओं से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास और संघर्ष दोनों जरूरी हैं मैत्रेयी कॉलेज के डायमंड जुबली 60 वर्ष पूरे होने का यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए प्रेरणा, महिला सुरक्षा और समाज में जागरूकता का संदेश देने वाला मंच भी बना कोलिज मे नये क्लास रूम का उद्घाटन भी किया
0
0
Report

खटकड़ में कांग्रेस की बैठक: स्पष्ट बहुमत मिलना और टिकट चयन पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:खटकड़ में पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि खटकड़ पंचायत समिति में कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत है। नवसृजित पंचायत समिति में 15 सीटें हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की सहमति से कांग्रेस विचारधारा में विश्वास रखने वाले योग्य उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा। सत्येश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी जीत में ही कांग्रेस की जीत है। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

भदोही: सुरियावां पुलिस ने MDMA तस्करों को गिरफ्तार कर 17.60 ग्राम पत्तर बरामद किया

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर–भदोही में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, सुरियावां थाना पुलिस ने दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17.60 ग्राम MDMA नशीला पाउडर बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, मोबाइल और बाइक भी बरामद की है। वीओ1–भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कौड़र गांव निवासी करीब 35 वर्षीय दीपक उपाध्याय उर्फ मुलायम उपाध्याय और करीब 23 वर्षीय प्रमेश उपाध्याय उर्फ भोलू के रूप में हुई है,पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 17.60 ग्राम MDMA नशीला पाउडर बरामद किया गया। इसमें दीपक उपाध्याय के पास से 14.52 ग्राम और प्रमेश उपाध्याय के पास से 3.08 ग्राम MDMA बरामद हुआ,पुलिस ने मौके से 4500 रुपये नगद, दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक TVS स्पोर्ट मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे MDMA दो लोगों से खरीदकर लाए थे और फ्लाईओवर के नीचे ग्राहक को ऊंचे दाम पर बेचने का इंतजार कर रहे थे,मामले में सुरियावां थाने पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए चालान किया है। बाइट –शुभम अग्रवाल, एएसपी भदोही
0
0
Report

रक्षा मंत्रालय के धोखाधड़ी केस में आरोपी अमित कुमार उर्फ आदित्य राज गिरफ्तार

Saharanpur, Uttar Pradesh:रक्षा मंत्रालय, दिल्ली छावनी में बड़े स्तर पर कारोबार और टेंडर दिलाने का झांसा देकर ₹15.69 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को तीतरों पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमित कुमार उर्फ आदित्य राज पुत्र इन्द्राज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीतरों थाने में धर्मवीर की तहरीर पर 18 फरवरी 2026 को धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी और उसके साथियों ने कारोबार दिलाने का भरोसा देकर वादी से अलग-अलग माध्यमों से ₹15.69 लाख की रकम हासिल की और फर्जी कागजात तैयार किए। जांच में आरोपी के बैंक खाते में दो दिनों में कुल ₹11 लाख रुपये ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई। अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी सचिन पूनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिश और निगरानी के बाद आरोपी को रोहिणी सेक्टर-16, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

संगम नगरी प्रयागराज में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में गायों के संरक्षण के लिए संतो ने भरी हुंकार, जन आंदोलन और हस्ताक्षर अभियान के जरिए गाय के संरक्षण पर जोर। एंकर -- भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली गौ माता की स्थिति को लेकर देश में एक बार फिर बड़े आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बुधवार को संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित एक विशाल संगोष्ठी में देश भर से जुटे साधु संतों, धर्माचार्यों और कानूनी विशेषज्ञों ने हुंकार भरी है। अवसर था 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' का, जहाँ शांतिपूर्ण जन-आंदोलन और हस्ताक्षर अभियान के जरिए केंद्र व राज्य सरकारों तक अपनी माँगें पहुँचाने का संकल्प लिया गया। प्रयागराज के एक विशाल सभागार में आयोजित इस गोष्ठी में वृंदावन, वाराणसी, हरिद्वार, राजस्थान और देश के कोने-कोने से आए प्रख्यात संत-महंतों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हमने गाय को केवल एक 'दुधारू पशु' समझ लिया है। परिणामस्वरूप हमारी पौराणिक और सर्वगुण संपन्न वेद-लक्षणा देसी नस्लें विलुप्त होने की कगार पर पहुँच गई हैं और उनकी जगह विदेशी नस्लों (जैसे जर्सी) ने ले ली है। आज रुद्राभिषेक के लिए भी 1 लीटर शुद्ध देसी गाय का दूध मिलना दुर्लभ हो गया है। सड़कों पर भटकती गायें और अवैध तस्करी इस बात का प्रमाण हैं कि हमारी सामाजिक चेतना कहाँ पहुँच गई है। संगोष्ठी में न केवल आध्यात्मिक चेतना बल्कि कानूनी पहलुओं पर भी गहन मंथन हुआ। न्यायपालिका से जुड़े विशेषज्ञों ने स्वीकार किया कि अतीत में अदालतों द्वारा दिए गए सुझावों से भी आगे बढ़कर अब समय आ गया है कि संसद के माध्यम से गाय को केवल 'पशु' न मानकर संविधान में 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिया जाए। आयोजकों का स्पष्ट कहना है कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने के दो रास्ते होते हैं— या तो आंदोलन या फिर व्यापक जनादेश और ज्ञापन। 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' देश भर में करोड़ों हस्ताक्षरों के साथ एक विशाल आवेदन पत्र सरकार को सौंपने जा रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रयागराज की इस धरती से उठी संतों और कानूनविदों की इस पुकार पर सरकार संसद के आगामी सत्रों में क्या कदम उठाती है। बाइट -- जस्टिस शेखर कुमार यादव बाइट --‌ स्वामी अच्युतानंद जी महराज बाइट --‌ महंत यमुना पुरी जी महाराज
0
0
Report

जयपुर में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर से साइबर ठगी का बड़ा खुलासा

Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिका में साइबर ठगी का जाल बिंदायका थाना क्षेत्र में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का खुलासा मंगलम ग्रांड रेजिडेंसी, सिरसी रोड के फ्लैट में चल रहा था कथित कॉल सेंटर 14 आरोपी गिरफ्तार, अमेरिका के नागरिकों को बनाया जा रहा था निशाना आरोपी खुद को एप्पल कस्टमर सपोर्ट, टेक्निकल सपोर्ट बताकर करते थे संपर्क प्रोडक्ट और सर्विस के नाम पर SMS/मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश 399, 499 और 699 US Dollar के प्री-अप्रूव्ड चार्ज का दिया जाता था हवाला मौके से 13 लैपटॉप और 24 मोबाइल समेत राउटर, सिम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त आरोपियों के कनेक्शन राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, चंडीगढ़ और नेपाल तक जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच से खुलेगा साइबर नेटवर्क का पूरा राज पुलिस जांच में जुटी—कितने विदेशी नागरिक निशाने पर थे और नेटवर्क का मास्टरमाइंड कौन
0
0
Report
Advertisement

त्योंदा में 15 वर्षीय छात्र की मौत पर चक्काजाम; परिजनों ने FIR की मांग

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिले के त्योंदा में कक्षा 10वीं के 15 वर्षीय छात्र देव विश्वकर्मा की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों और रिश्तेदारों ने त्योंदा थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के प्राचार्य ने छात्र को बच्चों के सामने डांटने और थप्पड़ मारने से वह मानसिक रूप से परेशान था। इसके बाद छात्र ने रास्ते से गेहूं में डालने वाली कीटनाशक दवा लेकर घर पहुंचकर उसका सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार त्योंदा थाने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा उनकी शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिसके बाद उन्होंने थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

NH43 जाम से बिजली दुर्घटना में मजदूर की मौत, कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने दो मजदूर की मौत मामले में कांग्रेसी नेताओं ने किया NH43 जाम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक अलेख भगत के पिता रंजीत भगत से की बात, वीडियो कॉलिंग के जरिए बात कर मृतक के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, भूपेश बघेल ने कहा- पूर्व में हुई घटना में हमारी कांग्रेस की सरकार ने 50 लाख रुपये की दी थी मुआवाजा राशि, CM विष्णु देव साय से तुरंत मुआवजा राशि देने की भूपेश बघेल ने की मांग। 15 अक्टूबर 2021 को पत्थलगांव शहर के मध्य दशहरा के दिन दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल ने 50 लाख रुपये दी थी मुआवजा राशि।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top