192303
Shopian Villagers Protest Severe Water Shortage, Blame Jal Shakti
Ratni Pora,Residents from over 12 villages in Shopian district, Kashmir, staged protests today against the Jal Shakti Department due to an acute water crisis. The affected villages include Mukani Dunaroo, Check Nasipora, Marah Patri, Chotah Wali, Sogikarag Paswal Mohalla, Shalidoor Madaan Mohli Muldag, and Choridara. Villagers expressed their frustration over the prolonged water shortage and demanded immediate action from the authorities to address the issue.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जनसाथी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:PATTO (GOA): GOA CM PRAMOD SAWANT INAUGURATION OF TRAINING PROGRAMME UNDER JANSAATHI PRAMOD SAWANT (GOA CM) S/B0
0
Report
तेजस्वी यादव ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:BEGUSARAI : RJD CHIEF TEJASHWI YADAV MEETS RAPE VICTIM’S FAMILY/VISUALS तेजस्वी यादव ने रेप पीड़िता के परिवार से की मुलाकात0
0
Report
झोलाछाप डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन से 7 साल के बच्चे की आंखें खो दीं
Aligarh, Uttar Pradesh:झोलाछाप डॉक्टर ने छीन लीं मासूम की आँखों की रौशनी, पेट दर्द का इलाज कराने गए परिजन, गलत इंजेक्शन ने मासूम को कर दिया अंधा, 7 साल के बच्चे का अब नोएडा के शारदा हॉस्पिटल में चल रहा है उपचार, हॉस्पिटल में एडमिट 7 साल का मासूम की हालत चिंतजनक बनी हुई है, उक्त झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के खर्चे का दिया भरोसा, और क्लिनिक बंद करके भाग गया, पीड़ित परिवार ने पहले सीएम पोर्टल पर शिकायत की, पीड़ित परिवार ने उक्त झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध थाने में भी दी लिखित शिकायत, झोलाछाप डॉक्टर दीपक को उसके माधव नामक क्लिनिक पर दिखाया था, टप्पल थाना इलाके के माधव क्लिनिक का मामला.0
0
Report
Advertisement
अंधविश्वास से 11 वर्षीय बालिका की मौत, इलाज न मिल पाया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में अंधविश्वास की कीमत एक 11 वर्षीय बालिका को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले परिवार की बेटी को देर रात सांप ने काट लिया, लेकिन परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक और स्थानीय उपचार के लिए भटकते रहे। हालत बिगड़ने पर जब बालिका को अस्पताल पहुंचाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवबंद क्षेत्र के बहादरपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। परिवार भट्ठे के पास बनी झोपड़ी में रह रहा था। देर रात उनकी 11 वर्षीय पुत्री रामभतेरी अपनी बड़ी बहन के साथ चारपाई पर सो रही थी। रात करीब तीन बजे वह अचानक चीख पड़ी और परिजनों को बताया कि उसे सांप ने काट लिया है शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार झोपड़ी के पास काले-सफेद रंग का सांप दिखाई दिया, जिसे बाद में मार दिया गया। इसके बावजूद परिजन बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए दूसरे गांव ले गए। कई घंटे तक स्थानीय उपचार और अंधविश्वास आधारित तरीकों का सहारा लिया जाता रहा। सुबह होते-होते रामभतेरी की हालत गंभीर होने लगी। इसके बाद परिजन उसे विभिन्न स्थानों पर उपचार के लिए ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आखिरकार बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। मृतका के पिता उपेंद्र कुमार पिछले कई वर्षों से भट्टों पर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। परिवार में पत्नी, तीन बेटियाँ और दो बेटे हैं। मासूम की मौत के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है0
0
Report
सहारनपुर में गौकशी पर मुठभेड़: घायल शातिर गिरफ्तार, एक साथी फरार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद में अपराध और गौकशी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आज मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से जिंदा गोवंश, अवैध तमंचा, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी शेखपुरा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टपरी खुर्द के जंगल में दो व्यक्ति गौकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गन्ने के खेत के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान आकिल पुत्र शकील निवासी बड़तला चौक, शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है। गिरफ्तारी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, कुल्हाड़ी, दाव, दो छुरे, लकड़ी का गुटका, रस्सी समेत अन्य गौकशी के उपकरण तथा एक जिंदा गोवंश बरामद किया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आकिल एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ गौकशी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
अमेठी के जगदीशपुर में दबंगों ने तलवार के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी मामूली विवाद में विशेष समुदाय के लोगों ने निकाली तलवार वीडियो बनता देख भागे दबंग मारपीट और गाली गलौज का वीडियो आया सामने वीडियो में साफ दिख रही है हाथों में तलवार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं दबंग वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो0
0
Report
Advertisement
मनिहारी गंगा घाट पर नाव हादसा टला: 12 यात्री सुरक्षित बाहर निकले
Katihar, Bihar:कटिहार के मनिहारी गंगा घाट से नाव कारगिल दियारा की ओर जा रही थी. नाव जलमग्न होकर डूबने लगी क्योंकि निचला हिस्सा फट गया और पानी भर गया. कुल 12 यात्री सवार थे, जिनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे. स्थानीय लोगों व प्रशासन ने संयुक्त बचाव कर सभी 12 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना शाम 7 बजे के आस-पास की बताई जा रही है. कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है; जनहानि नहीं हुई.0
0
Report
ओखला के गोदरेज बिल्डिंग में प्रोग्राम हादसे पर परिवार ने एंबुलेंस के सामने किया हंगामा
New Delhi, Delhi:एंकर पोकलैंड इंडस्ट्रियल एरिया गोदरेज बिल्डिंग में प्रोग्राम के चलते हाथ से नहीं पीड़ित परिवार में बॉडी को एंबुलेंस में गेट के आगे रखा लोकेशन साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक् (ओखला इंडस्ट्रियल एरिया) विजुअल गोदरेज की बिल्डिंग के, मूर्ति की बॉडी के एंबुलैंस के अंदर प्रोग्राम में इंस्टॉल लगाने वाले युवक की हादसे में गई जान जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने बिल्डिंग के आगे एंबुलेंस में बॉडी को रख कर के हंगामा घटना को लेकर इलाके में हड़कंप परिवार का कहना है ना तो हमें अंदर बिल्डिंग के जाने दिया जा रहा है नहीं हमें बॉडी दी जा रही है पीड़ित परिवार के अंदर घटना को लेकर काफी गुस्सा और रोष घटना को लेकर पीड़ित परिवार का रो रो के बुरा हाल यह पूरा मामला साउथ डिस्ट्रिक्ट के ओखला इंडस्ट्री ले लिए थाने का है जहां पर हाल ही में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साउथ डिस्ट्रिक्ट एरिया में गोदरेज बिल्डिंग के अंदर का है0
0
Report
IDFC फर्स्ट बैंक में सरकारी धन की गड़बड़ी: CBI ने सौरव शर्मा को गिरफ्तार किया
Chandigarh, Chandigarh:IDFC और AU स्मॉल बैंक के फ्रॉड से जुड़ी खबर के बारे में जानकारी दी गई है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) में वित्तीय गड़बड़ी के कारण गिरफ्तारी हुई है। CBI ने HSPCB के डेटा एंट्री ऑपरेटर सौरव शर्मा को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने सौरभ शर्मा को पंचकूला सीबीआई कोर्ट में पेश किया और 4 दिन का पुलिस रिमांड मांगा। सीबीआई ने विशेष CBI अदालत पंचकूला में दायर आवेदन में आरोप लगाया है कि सौरव शर्मा ने निजी बैंकों को फायदा पहुंचाने और सरकारी धन के दुरुपयोग की साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई। सीबीआई के मुताबिक सौरभ शर्मा से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने वित्त विभाग की निवेश सीमा संबंधी हिदायतों की जानकारी होने के बावजूद IDFC फर्स्ट बैंक में निर्धारित सीमा से अधिक सरकारी धन निवेश कराने में भूमिका निभाई। जांच एजेंसी दावा करती है कि जुलाई 2025 में बैंक में निवेश राशि 50 करोड़ रुपये की सीमा के मुकाबले बढ़कर 67.9 करोड़ रुपये पहुंच गई; इसके बाद जून 2025 में यह राशि 105.68 करोड़ और अक्टूबर 2025 में 113.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। सीबीआई ने अदालत को बताया कि 13 मार्च 2025 से 13 फरवरी 2026 के बीच विभिन्न शेल कंपनियों के जरिए राशि खातों से निकासी हुई, हालांकि कुछ क्रेडिट ट्रांजैक्शन भी हुए, लेकिन कुल वित्तीय नुकसान लगभग 169.35 करोड़ रुपये आंका गया है। सीबीआई का आरोप है कि सौरब शर्मा निजी बैंकों के प्रतिनिधियों से नियमित और अनधिकृत संपर्क में था और बोर्ड निवेश प्रस्तावों और सरकारी फाइलों की गोपनीय जानकारी साझा की गई। सौरभ शर्मा पर निवेश प्रक्रिया में निजी पक्षों को अनुचित लाभ पहुंचाने के अलावा मोबाइल फोन से महत्वपूर्ण चैट और डिजिटल साक्ष्य डिलीट करने के भी आरोप हैं। सीबीआई ने कहा है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
ताला टूटते ही खुला खौफनाक सच: नवजात वार्मर पर तड़पता मिला, दो अस्पताल सील
Motihari, Bihar:ताला तोड़ते ही सामने आया खौफनाक सच: वार्मर पर तड़पता मिला नवजात, दो अवैध अस्पताल सील पूर्वी चंपारण के चकिया में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। व्यापार मंडल स्थित एक ताला बंद हॉल को जब प्रशासन ने तोड़ा, तो अंदर अंधेरे कमरे में वार्मर पर एक नवजात शिशु तड़पता मिला। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर न तो कोई चिकित्सक मौजूद था और न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी। बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम के नेतृत्व में व्यापार मंडल स्थित लाल गोपाल क्लिनिक और पुराना बाइपास स्थित संजीवनी चाइल्ड केयर में छापेमारी की गई। टीम में अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. चंदन कुमार तथा पुलिस बल भी शामिल थे। एसडीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बंद हॉल से बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जांच के दौरान वहां से लाल गोपाल क्लिनिक का प्रिस्क्रिप्शन भी बरामद हुआ, जिस पर डॉ. पी. कुमार और डॉ. के.के. पाठक का नाम अंकित था। वहीं, पुराना बाइपास स्थित संजीवनी चाइल्ड केयर में छापेमारी के दौरान चार बच्चों को एनआईसीयू में भर्ती पाया गया। लेकिन यहां भी कोई डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। बच्चों के परिजन अस्पताल के बाहर बैठे मिले। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी बच्चों को तत्काल सदर अस्पताल रेफर किया गया। प्रशासन ने दोनों अस्पतालों को तत्काल सील कर दिया तथा वार्मर, ऑक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य चिकित्सा उपकरण जब्त कर लिए। संजीवनी चाइल्ड केयर के चिकित्सक डॉ. अनुज कुमार और डॉ. रंजन कुमार भी मौके पर अनुपस्थित पाए गए। प्रशासन ने अस्पताल संचालकों और संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध और मानकविहीन अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
कुशीनगर के खड्डा में भीषण सड़क हादसे में 14 वर्षीय नाबालिक की मौत, दो घायल
Kushinagar, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग कुशीनगर - भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार नाबालिक की दर्दनाक मौत - हादसे दो अन्य भी गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर - बाइक सवार युवकों को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर - मृतक की पहचान मुन्ना उम्र 14 वर्ष के रूप में हुई - कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के पनियहवा पुल पर हुआ भीषण सड़क हादसा0
0
Report
सहारनपुर में परिवार समेत 5 गिरफ्तार: जहरीली शराब बनाने में यूरिया का इस्तेमाल
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध और अपमिश्रित शराब के बड़े कारोबार का पर्दाफाश करते हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जहरीली शराब बनाने और बेचने के इस धंधे में पिता, मां और उनके दो बेटों मिलकर काम कर रहे थे। इनके साथ गांव की एक अन्य महिला भी शामिल पाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़गांव पुलिस ने ग्राम सावंतखेड़ी में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अंकित, अमृत, शेरू उर्फ शेर सिंह, मीना तथा सनिता को उनके घर से गिरफ्तार किया। मौके पर चल रही अवैध शराब की भट्टी का भी भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 610 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 800 लीटर लहन, 5 किलोग्राम यूरिया तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बड़े पैमाने पर उपकरण बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि शराब को अधिक मात्रा में तैयार करने और उसकी गुणवत्ता बढ़ाने के नाम पर यूरिया का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो लोगों की जान के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपी शेरू उर्फ शेर सिंह के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
SC कमीशन के चेयरमैन को नोटिस, फेसबुक लाइव चर्चा पर कानूनी सवाल
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ पंजाब SC कमिशन के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी को एडवोकेट वासु रंजन ने भेजा कानूनी नोटिस। सवाल उठाया गया कि SC कमिशन की कार्यवाही को फेसबुक पर लाइव और मीडिया के माध्यम से प्रसारित करने का अधिकार किस कानून के तहत दिया गया है? नोटिस में 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है, अन्यथा हाईकोर्ट में कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। एडवोकेट वासु रंजन ने कहा कि पंजाब में अनेक आयोग, ट्रिब्यूनल कार्य कर रहे हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों मामलों की सुनवाई होती है, लेकिन किसी भी कमिशन द्वारा सुनवाई को राजनीतिक प्रचार और मीडिया इवेंट में परिवर्तित नहीं किया जाता। “आयोग न्याय का मंच है, राजनीतिक प्रचार का नहीं” — एडवोकेट वासु रंजन0
0
Report
पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला ने कहा निजीकरण के विरोध में होगी आर पार की लड़ाई
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*निबंधन कार्यालय के निजीकरण के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन* पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला कहा होगी आर पार की लड़ाई पुलिस की सक्रियता से वकील नहीं फूंक सके मुख्यमंत्री का पुतला हरदोई के सवायजपुर तहसील में मंगलवार को तहसील अधिवक्ता संघ सवायजपुर ने निबंधन कार्यालय के निजीकरण का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ता सभागार में अध्यक्ष राम बिहारी मिश्रा ने बताया कि बैनामा और दाखिल खारिज जैसे कार्यों के निजीकरण से हजरो लोगों का रोजगार खतरे में है। इनमें स्टांप विक्रेता, अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और मुंशी शामिल हैं। महामंत्री संजय पांडेय ने कहा कि निजीकरण से आम जनता को अधिक मूल्य चुकाना पड़ेगा। इससे हजारों परिवारों की आजीविका पर संकट आएगा। अधिवक्ताओं ने सरकार पर रेल, बिजली, स्कूल और अस्पताल जैसी सेवाओं के निजीकरण का भी आरोप लगाया। पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला ने कहा यह हजारों लोगों की रोजी-रोटी से जुड़ी समस्या है उन्होंने निजीकरण न रुकने पर विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी का आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक के बाद अधिवक्ता जुलूस के रूप में कटरा उन्नाव से होते हुए मुख्य बाजार से ऊपर निबंध कार्यालय पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की वकील यहां मुख्यमंत्री का पुतला हुकने की योजना बनाई रहे थे कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वकीलों से पुतला छीन लिया जिसके चलते वकील मुख्यमंत्री का पुतला नहीं फूंक सके। प्रदर्शन में राज प्रकाश सिंह, दिनेश अस्थाना ,श्याम सिंह छाबड़ा ,शैलेंद्र सिंह, संजीव द्विवेदी देवेश बाजपेई ,रहस बिहारी, श्याम सिंह यादव, अनुपम दुबे आज मौजूद रहे।0
0
Report
फर्रुखाबाद में सुरक्षा उल्लंघन: चार संस्थान और दो बड़े मार्ट सील
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से बड़ी खबर। लखनऊ की भयावह आग के बाद जिले में सुरक्षा की होड़… और आज सुबह—कड़ी कार्रवाई की चिंगारी ने शहर को हिला कर रख दिया। 3 फीट की सकरी गलियों में कोचिंग सेंटर लोगों की मौत के मुहाने पर जनपद जिंदगी से खेल रहे कोचिंग चलने वाले जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को सघन जांच शुरू की। मामला गंभीर निकला—सुरक्षा मानकों की धज्जियाँ उड़ती मिलीं। परिणाम: चार संस्थान और दो बड़े मार्ट सील। स्वरूप क्लासेस—सील। आचार्य क्लासेस—सील। ए प्लस व आरआर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट—सील। विशाल मेगा मार्ट और V-Mart—सील, और ग्राहकों को निकाला बाहर। यहां विशाल मेगा मार्ट की रेजिस्टर लाइनें लंबी—लोग सामान थामे, भुगतान के लिए भागते दिख रहे हैं। दुकानदारों के चेहरे पर चिंता, ग्राहकों में असमंजस—किसी ने कहा, एक मिनट में सील कर दिया! अधिकारियों का कहना है—फायर सुरक्षा, इमरजेंसी निकास, अग्निशमन उपकरण और लाइसेंस संबंधी कई बड़े उल्लंघन मिले। जिलाधिकारी ने साफ कहा—जो नियमों की अनदेखी करेंगे, उनके खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। हड़बड़ी की इस कार्रवाई ने शहर के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी सनसनी फैला दी है। कोचिंग और शॉपिंग सेंटरों के मालिक अब अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर पुनर्विचार कर रहे हैं—क्या यह जागृति देर से आई, या समय रहते कदम उठाने से हजारों की जान बच सकती थी? फर्रुखाबाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है—जांच जारी रहेगी और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी यह चेतावनी नहीं—सावधानी का अलार्म है।0
0
Report
Advertisement
