184102
Driver Thrashed by Locals After Cattle Hit by Vehicle, Family Protests in Kathua
Kathua,The family of injured driver Ramesh Kumar staged a vigorous protest in Kathua after locals thrashed him for hitting a cattle with his vehicle, resulting in the animal's death. The driver's wife narrated the entire incident, highlighting their plight. The victim's family and residents of the old bus stand in Kathua are demanding stringent action against those responsible for the assault.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा ने दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया
Jaipur, Rajasthan:दीवाली के पावन पर्व पर सीएम भजनलाल शर्मा की अपीलस्वदेशी और स्थानीय को बढ़ावा देने की अपील सीएम ने अपने संदेश में कहा- स्थानीय अपनाएँ, स्वदेशी को बढ़ाएँ! राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और पारंपरिक हुनर हमारी गौरवशाली विरासत हैं। इस दीपावली, आइए ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को अपनाएँ, स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और प्रदेश के कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों के आत्मनिर्भरता के सपनों को नई उड़ान दें।0
0
Report
जयकारों और तालियों से गूंजा उद्घाटन समारोह, सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने किया शुभारंभ
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। पी रोड स्थित लक्ष्मी मॉड्यूलर किचन हाउस का उद्घाटन हर्षोल्लास और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में उस समय माहौल उत्साह से गूंज उठा, जब कानपुर के प्रतिष्ठित सेठ मुरारी लाल अग्रवाल के पहुंचते ही समर्थकों और उपस्थित लोगों ने ‘सेठ मुरारी लाल अग्रवाल जिंदाबाद’ के नारों से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सेठ मुरारी लाल अग्रवाल का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने फीता काटकर लक्ष्मी मॉड्यूलर किचन हाउस का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह के दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान के मालिक एवं उनके परिवार को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लक्ष्मी मॉड्यूलर किचन हाउस में रसोई से संबंधित विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध कराए गए हैं। यहां ग्राहकों को किचन की जरूरतों से जुड़े सामान एक ही छत के नीचे मिल सकेंगे। प्रतिष्ठान के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों को किचन संबंधी खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिला है।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में नवाबगंज चेयरमैन व ग्राम प्रधान सहित 12 से अधिक पर FIR
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज। उन्नाव : नवाबगंज चेयरमैन दिलीप लश्करी और ग्राम प्रधान समेत एक दर्जन से अधिक लोगो पर दर्ज हुई FIR। अजगैन थाना क्षेत्र के पाली गाँव मे रहने वाली शिवानी नाम क़ी महिला क़ी तहरीर पर दर्ज हुई FIR। चलती ग़ाडी से गुटखा थूंकने के विरोध पर चेयरमेन, ग्राम प्रधान समेत एक दर्जन लोगो पर घर मे घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले क़ी शुरू क़ी जांच। अजगैन थाना क्षेत्र के चमरौली गाँव के पास का मामला।0
0
Report
चंदौली में भीषण हादसा: तीन वाहनों की टक्कर, एक की मौत
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली - बीती रात हाइवे पर भीषण सड़क हादसा - तीन वाहनों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल - हाइवा ने कंटेनर ने मारी टक्कर, पीछे से पिकअप वाहन ने भी मारी टक्कर - मौके पर भारी अफरातफरी का माहौल, यातायात बाधित - हादसे में 22 वर्षीय तबरेज आलम की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत - अरमान, सरोज, इस्ताक खान और पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल - सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व एनएचएआई हेल्पलाइन टीम - रेस्क्यू अभियान चलाकर बाधित यातायात को खुलवाया - सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया - मृतक की बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी - सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही गांव के समीप एनएच 19 की पूरी घटना0
0
Report
गंगनानी हाईवे पर भालू की चahal-कदमी, रात दुकान से खाने का सामान चुरा लिया
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:जनपद के गंगनगरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगनानी में भालू की चहल-कदमी से लोगों और दुकानदारों में दहशत का माहौल है। रात के समय भालू दुकान में पीछे से आया और दुकान से खाने का सामान उठाकर ले गया। बताया जा रहा है कि भालू रात के समय गंगनानी में एक दुकान के पीछे से आया और दुकान में घुसकर खाने का सामान ले गया। पास ही मौजूद किसी व्यक्ति ने भालू की इस पूरी हरकत को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भालू की चहल-कदमी के बाद से गंगनानी क्षेत्र में लोगों और दुकानदारों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगनानी जैसे व्यस्त पर्यटन और धार्मिक मार्ग पर भालू का इस तरह आना चिंता की बात है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए。0
0
Report
Advertisement
चांडिल में देर रात ट्रक-टक्कर: बाइक सवार दो घायल, एक की हालत गंभीर
Jamshedpur, Jharkhand:चांडिल में देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर - दोनों एमजीएम रेफर साप्ताहिक हाट से घर लौटने के दौरान भालुककोचा के पास हुआ हादसा, एक युवक की हालत गंभीर सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चांडिल-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर भालुककोचा के समीप गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है。 मिली जानकारी के अनुसार, महादेव महतो और प्रयागराज महतो मोटरसाइकिल से चांडिल साप्ताहिक हाट बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भालुककोचा के समीप एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए。 दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। इनमें प्रयागराज महतो की हालत गंभीर बताई जा रही है。 बताया जाता है कि घायल महादेव महतो चांडिल के रावताड़ा निवासी हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रयागराज महतो मूल रूप से धनबाद के रहने वाले हैं। वह इन दिनों रावताड़ा स्थित अपने बुआ के घर आए हुए थे。0
0
Report
भोजपुर में कस्टम अधिकारी की हत्या: मुठभेड़ में शूटर घायल, 14 बदमाश नामजद
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के चर्चित कस्टम विभाग के रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर रामकुमार सिंह हत्याकांड में आज अहले सुबह बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर मोड़ के समीप पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड में शामिल शूटर जख्मी हो गया है। शूटर के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है। इसके पुलिस के द्वारा जख्मी शूटर को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। एनकाउंटर के बाद भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जख्मी शूटर नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग निवासी निर्मल यादव का 22 वर्षीय पुत्र पवन यादव है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि राम कुमार सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी शूटर पवन यादव का पुलिस के साथ मुठभेड़ हुआ है। इसके द्वारा बताया गया था कि हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार जहां छुपाया गया,वहां जब तलाश करने गई थी तब मौके का फायदा उठाकर पवन यादव ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस के चेतावनी के बाद,आत्मरक्षा में पवन यादव के पैर में गोली मारी है। इसके साथ अन्य साथी भी होने की सूचना थी। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।इस हत्या कांड में पुलिस ने कुल 14 बदमाशों को नामजद किया है और पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है।पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की 10 अक्टूबर को मॉर्निंग वॉक जाने के दौरान घर के बाहर ही गोलियों से छलनी कर हत्या कर दिया गया था जिसके बाद भोजपुर पुलिस ने इस कांड को चुनौती के रूप में लिया है और लगातार करवाई में जुटी हुई है।0
0
Report
रतलाम में अवैध शराब पर पुलिस-आबकारी की भिड़ंत, क्या आबकारी पीछे रहेगा?
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है, लेकिन इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में पुलिस आगे तो आबकारी पीछे नजर आ रही है. कहावत है... तू डाल-डाल, तो मैं पात-पात. इसी तरह पुलिस आगे तो आबकारी पीछे पीछे कार्रवाई करटी नजर आ रही है. दरअसल, बुधवार रात पुलिस ने ढाबों पर दबिश देकर अवैध शराब परोसने के मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा. तो वही वहीं, गुरुवार रात आबकारी विभाग भी हरकत में आया और शराब परोसने वाले ढाबों पर कार्रवाई की. लेकिन सवाल यह है कि शहर और आसपास लंबे समय से चल रहे इन अवैध मयखानों पर आबकारी विभाग की नजर पहले क्यों नहीं पड़ी? जब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, तो आबकारी विभाग की सक्रियता बाद में ही क्यों दिखाई देती है? शहर के बीच भी बेखौफ शराब परोसी जा रही है. ऐसे में आबकारी की कार्रवाई महज औपचारिकता है या अवैध शराब के खिलाफ कोई ठोस अभियान, यह बड़ा सवाल है. अब देखना होगा कि आबकारी विभाग पुलिस से आगे निकलकर कार्रवाई करता है या फिर इसी तरह पीछे-पीछे चलता नजर आएगा.0
0
Report
Advertisement
दीपावली में उल्लू पर अंधविश्वास का साया; संरक्षण जरूरी
टॉप: चकराता。 स्लगं : दिपावली पर मंडराया उल्लूओ पर खतरा。 V/O 01: दीपावली के आते ही हर साल एक खामोश जंग शुरू हो जाती है। एक तरफ जहां अंधविश्वास और गलतफहमी के चलते कुछ लोग यह मान बैठते हैं कि तंत्र साधना और धन प्राप्ति के लिए उल्लू की बलि देना या उसका अनुष्ठान करना जरूरी है, वहीं विज्ञान और समाज सुधारक इसे पूरी तरह खारिज करते हैं। जानकारों का साफ कहना है कि ये महज़ अज्ञानता और क्रूरता है, जिसका हकीकत से कोई तालुक नहीं है। दूसरी तरफ, भारतीय जनजीवन और ज्योतिषीय परंपराओं में इसका एक बिल्कुल अलग और सकारात्मक पक्ष भी मौजूद है। स्थानीय ज्योतिषाचार्य कमलेश शास्त्री के अनुसार, शास्त्रों में उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन यानी सवारी माना गया है। लोक मान्यता है कि जिसे दीपावली की रात उल्लू के दर्शन हो जाएं, उसके घर सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। शास्त्री जी का यह भी कहना है कि इस मूक और पर्यावरण-प्रेमी पक्षी को नुकसान पहुंचाना या मारना नहीं, बल्कि इसकी रक्षा करना ही हमारी सच्ची श्रद्धा और सूझबूझ है。 बाइट : सुनील पेनुली ज्योतिषाचार्य V/O 02: अंधविश्वास और अवैध तस्करी के इस खेल पर लगाम लगाने के लिए इस बार वन विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। कालसी की डीएफओ संदीपा शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि उल्लू, 'वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972' के तहत एक पूरी तरह सुरक्षित और संरक्षित प्रजाति है। विभाग के मुताबिक, इसका शिकार करना, इसे घर में कैद रखना या इसका किसी भी तरह से अवैध व्यापार करना कानूनन एक गंभीर अपराध है। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि ऐसा करते हुए जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई और जेल का प्रावधान है। इसके लिए जंगलों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी दल तैनात कर दिए गए हैं。 बाइट : संदीपा शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी कालसी Final V/O : प्रकृति ने हर जीव को पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए गढ़ा है। अंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़कर किसी बेजुबान की जान लेना न तो धर्म है और न ही इंसानियत। वन विभाग की ओर से आम नागरिकों से यह अपील की गई है कि यदि दीपावली के इन दिनों में आपको भी कहीं उल्लू की तस्करी या उसके शिकार से जुड़ी कोई भनक लगे, तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें। इस दीपावली, अंधविश्वास के अंधेरे को पीछे छोड़ें और प्रकृति की इस अनमोल धरोहर की रक्षा में अपनी हिस्सेदारी निभाएं।0
0
Report
राजस्थान बॉर्डर से 2500 किग्रा संदिग्ध पनीर जप्त, मौके पर नष्ट
Mathura, Uttar Pradesh:खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई: राजस्थान बॉर्डर से लाया जा रहा 2500 किग्रा संदिद्घ पनीर जब्त, मौके पर ही कराया गया नष्ट मथुरा। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी मथुरा के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित खाद्य सचल दल एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने राजस्थान बॉर्डर की ओर से आ रही भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर की खेप को पकड़ा और उसे जनहित में मौके पर ही नष्ट करवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 नवंबर 2026 की देर रात लगभग 01:30 बजे एनएच-19 स्थित बांके (बाठेन) गेट पुलिस चौकी, थाना-कोसी कलां (तहसील छाता) के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कमा राजस्थान बॉर्डर की दिशा से आ रही बोलेरो पिकअप गाड़ी (संख्या UP-85-CT-4449) को रोककर उसका निरीक्षण किया गया। गाड़ी चालक सलीम (पुत्र इस्माईल) ने पूछताछ में बताया कि गाड़ी में कमा (राजस्थान) स्थित एक पनीर निर्माण डेयरी से लगभग 2500 किलोग्राम पनीर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,05,000 है, बिक्री हेतु लाया जा रहा था। हालांकि, मौके पर कारोबारकर्ता द्वारा पनीर के क्रय-विक्रय से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। भंडारित पनीर की गुणवत्ता अत्यधिक संदिग्ध एवं अस्वच्छकर प्रतीत होने पर खाद्य सुरक्षा टीम ने नियमानुसार जांच हेतु पनीर के 02 नमूने (Samples) संग्रहित कर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए। इसके पश्चात, आम जनता के स्वास्थ्य और जनहित को ध्यान में रखते हुए पूरे 2500 किग्रा दूषित एवं संदिग्ध पनीर को त्वरित रूप से विनष्ट (Destroy) करा दिया गया। सहायक आयुक्त डॉ. जतिन कुमार सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत संबंधित कारोबारकर्ता एवं दोषियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश भारती, धर्मेंद्र सिंह एवं जितेंद्र सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।0
0
Report
बेगूसराय के भगवानपुर में आग से खरहर फसल जलकर राख, दमकल देरी से पहुंची
Begusarai, Bihar:एंकर भगवनपुर में आग का कहर देखने को मिला है, जहां भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली बहियार में अचानक भीषण आग लगने से करीब तीन बीघे खेत में लगी खरहर की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वहीं, घटना की सूचना देने के बावजूद भगवानपुर में प्रतिनियुक्त अग्निशमन वाहन खराब रहने के कारण समय पर दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। बाद में तेघड़ा से अग्निशमन की टीम रवाना हुई, लेकिन तब तक किसानों की पूरी फसल जल चुकी थी। घटना के बाद पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में आग का कहर देखने को मिला है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली गांव निवासी सतीश कुमार सिंह उर्फ सोना जी और उनके भतीजे अमृत राज की करीब तीन बीघे जमीन में खरहर की फसल लगी हुई थी। गुरुवार दोपहर अचानक खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने तत्काल भगवानपुर में प्रतिनियुक्त अग्निशमन दस्ते को घटना की सूचना दी, लेकिन आरोप है कि भगवानपुर का अग्निशमन वाहन खराब रहने के कारण समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका। इसके बाद तेघड़ा से अग्निशमन की टीम को रवाना किया गया। हालांकि, टीम के मौके पर पहुंचने तक करीब तीन बीघे में लगी पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। इस घटना के बाद पीड़ित किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. किसानों ने जिला प्रशासन से फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, भगवानपुर का अग्निशमन वाहन खराब रहने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर दमकल की गाड़ी पहुंच जाती तो शायद किसानों की पूरी फसल को जलने से बचाया जा सकता था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भगवानपुर में कम से कम पाँच अग्निशमन वाहनों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में आगजनी की घटनाओं के दौरान तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
तेंदुए ने वृद्ध पशुपालक पर हमला, महिला वनचर ने बचाई जान
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर भैंस चराने गए पशुपालक पर तेंदुए ने किया हमला झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक से पशुपालक पर किया हमला लगभग 10 मिनट तक वृद्ध पशुपालक को नोचता रहा तेंदुआ पशुपालक की आवाज सुनकर महिला वन वाचर ने लाठी लेकर तेंदुए को भगाया महिला वन वाचर की बहादुरी से बची वृद्ध पशुपालक की जान घायल पशुपालक को इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल, गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज किया रेफर कल शाम हलिया थाना क्षेत्र के गंगहर जंगल का मामला0
0
Report
माधोराजपुरा में सरपंच चुनाव के बाद हंगामा, री-काउंटिंग की मांग तेज
Dudu, Rajasthan:माधोराजपुरा (जयपुर) जयपुर के माधोराजपुरा से बड़ी खबर.. सरपंच चुनावों के नतीजे के बाद हंगामा, रेनवाल मांजी में काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हारे हुए प्रत्याशी बैठें धरने पर। 10 प्रत्याशियों में था मुकाबला, रातभर चली काउंटिंग, परिणाम घोषित के बाद हारे हुए प्रत्याशी बैठें धरने पर। मौके पर पुलिस बल तैनात, प्रशासन समझाइश का कर रहे हैं प्रयास। काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उम्मीदवार ने की री काउंटिंग कराने की मांग। मतगणना स्थल के बाहर सैकड़ों समर्थक और ग्रामीण हुए एकत्रित, प्रशासन के खिलाफ कर रहे हैं नारेबाजी। बाइट - लालाराम निठारवाल, प्रत्याशी0
0
Report
औरैया चाचा के घर 17 लाख के सोने के जेवर चुराने वाले भतीजे को पुलिस ने मॉल समेत किया गिरफ्तार
Madhupur, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद में रिश्तों को शर्मसार करने वाला चोरी का एक मामला सामने आया है। यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा के घर को निशाना बना लिया। चाचा परिवार के साथ रिंग सेरेमनी में शामिल होने गए थे और पीछे से भतीजे ने सूने घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और करीब 17 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण पार कर दिए। लेकिन कहते हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। अजीतमल पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने इस चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि पुलिस ने चोरी गया शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है। पूरा मामला अजीतमल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर का है। जहां रहने वाले उमेश कुमार दोहरे 21 अक्टूबर को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अछल्दा में आयोजित एक रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने उनके घर को निशाना बनाया और पीछे के दरवाजे से अंदर दाखिल होकर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। चोर घर में रखे सोने के कीमती आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अजीतमल पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम लगातार जांच में जुटी थी। इसी बीच 4 नवंबर की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांधी नगर मोहल्ले में पावर हाउस के पास एनएच-19 हाईवे से अंशुल उर्फ यश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने रिश्तों को हैरान कर दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि पीड़ित उमेश कुमार का सगा भतीजा है। आरोपी का चाचा के घर आना-जाना था और उसे घर में रखे जेवरात की जानकारी थी। उसे पता था कि चाचा परिवार के साथ समारोह में गए हैं और घर खाली है। इसी का फायदा उठाकर वह अपने घर से बेलचा लेकर पहुंचा और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी के बाद आरोपी ने जेवरात अपने घर के पीछे बने एक टूटे कमरे के मलबे में ईंटों के नीचे छिपा दिए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक डायमंड जड़ित सोने की अंगूठी, झाला, सोने की माला, ब्रेसलेट और अन्य आभूषण समेत कुल 107.299 ग्राम सोना बरामद किया है। बरामद जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया बेलचा भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं चोरी गया पूरा सामान वापस मिलने पर पीड़ित उमेश कुमार ने औरैया पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया है। अभिषेक भारती पुलिस अधीक्षक0
0
Report
Advertisement
