182146
BJP J&K ST Morcha President Visits Banihal Constituency
Banihal,Choudhary Roshan Hussain, the BJP Jammu and Kashmir Union Territory president of ST Morcha, visited Kawna and Mahu areas in the Banihal Assembly constituency. He addressed public gatherings in both locations, listening to local issues and concerns. Hussain assured the residents of prompt action to address their problems.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कराया बिशाल भंडारा
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों की संख्या में उमड़े लोग। शोभायात्रा में दर्जनों छात्राएं वीरांगना झलकारी बाई के वेश में हुईं शामिल, आकर्षण का केंद्र बनीं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मन्नू कोरी और कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के नेतृत्व में उरई के टाउन हॉल से कोच बस स्टैंड तक निकाली गई शोभायात्रा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कराया बिशाल भंडारा शोभायात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने लिया हिस्सा। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की गाथा सुनाई। जालौन के कोच बस स्टैंड पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बाइट : स्वतंत्र देव सिंह जलशक्ति मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार बाइट - अंकित बर्मा सपा कार्यकर्ता0
0
Report
जालौन में वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों की संख्या में उमड़े लोग। शोभायात्रा में दर्जनों छात्राएं वीरांगना झलकारी बाई के वेश में हुईं शामिल, आकर्षण का केंद्र बनीं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मन्नू कोरी और कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के नेतृत्व में उरई के टाउन हॉल से कोच बस स्टैंड तक निकाली गई शोभायात्रा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कराया बिशाल भंडारा शोभायात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने लिया हिस्सा। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की गाथा सुनाई। जालौन के कोच बस स्टैंड पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बाइट : स्वतंत्र देव सिंह जलशक्ति मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार0
0
Report
संभल। सैनी ,मौर्य , कुशवाहा , शाक्य समाज का बीजेपी मंत्री गुलाब देवी को पुरजोर समर्थन का ऐलान ..
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । सैनी ,मौर्य ,कुशवाहा शाक्य , समाज के सम्मेलन में बीजेपी को समर्थन का बड़ा ऐलान । सम्मलेन में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद बीजेपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का विपक्ष पर बड़ा हमला । सपा . बसपा से सतर्क रहे . चुनाव से पहले यह विपक्ष के लोग आपके नाते रिश्तेदार बनकर आपके पास आयेंगे .. वोट के लिए जाति का असर दिखायेंगे .. इनके झांसे में नहीं आना है .. ऐसे लोगों को पास में बैठाना भी नहीं । बीजेपी सरकार सैनी मौर्य ,कुशवाहा ,शाक्य समाज की सदैव हितैषी रही है ....बीजेपी सरकार में मौर्य , सैनी समाज समेत पिछड़े वर्ग के नेता सरकार में अहम पदों पर है । चन्दौसी में आयोजित सैनी , मौर्य,कुशवाहा ,शाक्य सम्मेलन का मामला ।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: देव दीपावली को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों ने विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त विजेंद्र पांडियन और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। —इन बिंदुओं पर हुआ निरीक्षण अधिकारियों ने घाटों पर - - सुरक्षा व्यवस्था- यातायात प्रबंधन- बैरिकेडिंग- पार्किंग व्यवस्था- श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। —समय से व्यवस्था पूरी करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि देव दीपावली से पहले सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक देव दीपावली देखने काशी आते हैं, इसलिए सुरक्षा और सुविधा दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए।0
0
Report
बस बाइक की भिड़ंत,,तीन की मौत,,डभरा चंद्रपुर मार्ग में हुआ हादसा,,,
Dabhara, Chhattisgarh:डभरा चंद्रपुर मार्ग में ग्राम तुलसीडीह के पास बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है, बाइक सवार चंद्रपुर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बस ने गलत दिशा में पहुंचकर मारी जोरदार टक्कर,, चंद्रपुर मार्ग पर ग्राम तुलसीडीह के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर थे जिनका डभरा इलाज के दौरान मौत हो गया है हादसा यात्री बस और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक अपनी साइड से चंद्रपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से डभरा की ओर आ रही यात्री बस कथित तौर पर रॉन्ग साइड में आ गई और बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की मौत बाद में अस्पताल में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं हादसे की सूचना पर डभरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद डभरा–चंद्रपुर मार्ग पर यातायात सुरक्षा और यात्री वाहनों की लापरवाही को लेकर चर्चा है।0
0
Report
आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने कसी कमर
Bargahpur, Uttar Pradesh:बृजमनगंज/महराजगंज। आगामी विधानसभा चुनाव में फरेंदा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम सभा महुलानी में भाजपा की नवनिर्वाचित जिला महामंत्री कुसुम प्रजापति के नेतृत्व में किया गया बैठक में गांव की अनेक महिलाओं ने हिस्सा लिया l बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने घर-घर संपर्क अभियान चलाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में प्रवासी विस्तारक श्रीमती जागृति सिंह जी, विशिष्ठ अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री अंजुला अग्रहरी जी एवं जिला महामंत्री कुसुम प्रजापति जी उपस्थित रहीं। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि आज देश और प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने ऐतिहासिक योजनाएं चलाई हैं।उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, समूह सखी योजना,, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन, और हर घर शौचालय जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा सरकार में महिलाएं आज सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रही हैं।उन्होंने आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में महिला मोर्चा की बहनें एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में कराने के लिए अभी से जुट जाएं। फरेंदा में कमल खिलाना ही हमारा लक्ष्य है।इस दौरान पिंटू देवी, सुनीता कंचन लता ,साधना, कौशल्या रंभा देवी, लीलावती, चंदा,मती ,उर्मिला, धर्मावती, रीता सीमा गुड़िया सुनीता सहित अनेक महिला उपस्थित रही l0
0
Report
Advertisement
सैकड़ों वर्ष पुराना है संझवल गांव का कार्तिक मेला,1904 ई. से यहां लग रहा मेला
Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)।जिले के इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत संझवल में धुसवा सरोवर पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य मेला लगता है। स्थानीय लोगों की मानें, तो यहां का इतिहास सैकड़ो वर्ष पुराना है।आज से करीब 122 वर्ष पूर्व 1904 में बलरामपुर स्टेट के सुपरवाइजर शिवराज सिंह ने इस मेले की शुरुआत कराई थी। उस समय यहां बड़ी तादात में लोग बैलगाड़ी, भैंसा बुग्गी, आदि पशु वाहनों से स्नान दान करने के लिए आते थे।गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जय प्रभा ग्राम के नजदीक संझवल का ऐतिहासिक धुसवा सरोवर स्थित है। कोरोना काल को छोड़कर यहाँ हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर मेले का आयोजन होता आ रहा है। ग्राम प्रधान दीप नारायण तिवारी बताते हैं, कि इस वर्ष 24 नवंबर को मेला लगेगा।पेयजल और साफ-सफाई के इंतजाम पूरे कर लिए हैं।0
0
Report
सनातन धर्म की धारा बह रही है मोहन यादव
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सनातन धर्म की धारा बह रही है—परमात्मा कितनी बार परीक्षा लेता है एक बार नहीं, दो बार नहीं, लेकिन दुश्मन कितना ही कुछ वार करे, हम सबके लिए सौभाग्य की बात है, आज सोमनाथ का धाम जगमगा रहा है और अयोध्या धाम भी जगमगा रहा है। और भगवान चाहेगा तो वो गोपाल कृष्ण का धाम भी जगमगाएगा मोहन यादव ने यह बाते राम कथा में संबोधित करते हुए कही मुख्यमंत्री मोहन यादव आज गोंडा के इटियाथोक ब्लॉक के जय प्रभा ग्राम परिसर महराजगंज में राजन जी महाराज के 9 दिवसीय राम कथा के पांचवें दिन शामिल हुए जहां बाबा रामदेव ने उनका कथा मंच पर स्वागत किया।0
0
Report
कांकेर में डेढ़ लाख की रिश्वत लेते GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी और साथी गिरफ्तार
Kanker, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी और उसके एक साथी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक कबाड़ी कारोबारी से काम के एवज में यह रकम मांगी थी। कारोबारी की शिकायत पर ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल आगे की जांच जारी है। GST Assistant Commissioner Aanchala Giri and Aide Arrested in Kanker for Taking ₹1.5 Lakh Bribe0
0
Report
Advertisement
2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर घमासान शुरू
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस द्वारा मुरादाबाद नगर, देहात और कुंदरकी की तीन सीटें मांगे जाने पर सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग से लगता है कि वह गठबंधन करना ही नहीं चाहती। वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने पलटवार करते हुए मुरादाबाद को कांग्रेस का गढ़ बताया और सपा के प्रदर्शन पर सवाल उठाए। ऐसे में 2027 से पहले ही मुरादाबाद की तीन सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं।0
0
Report
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 350 किलो संदिग्ध नकली पनीर किया बरामद
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 350 किलो संदिग्ध नकली पनीर बरामद किया है। कार्रवाई अमरोहा गेट स्थित पनीर-खोया मंडी के गेट पर की गई। सहायक खाद्य आयुक्त राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने प्रेस लिखी ईको गाड़ी से करीब साढ़े तीन क्विंटल पनीर पकड़ा। बताया जा रहा है कि पनीर को मंडी में खपाने के लिए लाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। विभाग ने पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा है और बरामद पनीर को नष्ट कराने की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
वाराणसी: गंगा में नाव से गश्त: एसीपी भेलूपुर ने नाविकों को दी लाइफ जैकेट की हिदायत
Varanasi, Uttar Pradesh:ACP भेलूपुर ने नाविकों को दी लाइफ जैकेट की हिदायत, चेतसिंह घाट पर लेजर शो की तैयारियों का लिया जायजा मयंक कश्यप / वाराणसी: पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार और थानाध्यक्ष भेलूपुर दिगंबर उपाध्याय ने अस्सी से हरिश्चंद्र घाट तक गंगा में नाव से गश्त की। —-नाविकों को दी सख्त हिदायत गश्त के दौरान अधिकारियों ने नाविकों से सीधे बातचीत की और उन्हें सख्त निर्देश दिया कि बिना लाइफ जैकेट के नाव का संचालन न करें। उन्होंने कहा कि नाव में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाई जाए और सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। —चेतसिंह घाट पर लेजर शो की तैयारियों का जायजा इसके बाद अधिकारियों ने चेतसिंह घाट पर चल रहे लेजर शो की तैयारियों का भी जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और घाट पर प्रकाश व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस का कहना है कि घाटों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए नियमित रूप से नाव से गश्त और चेकिंग जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: लल्लापुरा के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर फरार हुआ चोर
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक व्यक्ति रात के अंधेरे में मंदिर में घुसा और दान पेटी तोड़कर उसे लेकर फरार हो गया। —-क्या है पूरा मामला? बताया जा रहा है कि लल्लापुरा हनुमान मंदिर में देर रात एक लड़का पहुंचा। उसने मौका पाकर मंदिर की दान पेटी को तोड़ा और पूरी पेटी उठाकर भाग निकला। सुबह जब मंदिर के पुजारी और स्थानीय श्रद्धालु पहुंचे तो दान पेटी गायब मिली। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। —-पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोर की पहचान हो सके। स्थानीय लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने और रात में गश्त तेज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से जीता सभी का दिल, कांस्टेबल धर्मेंद्र को नम आंखों से दी विदाई
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जीआरपी में तीन वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूरा होने पर कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव को जीआरपी प्रभारी समेत अन्य स्टाफ ने नम आंखों से भावभीनी विदाई दी। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य किया। उन्होंने रात के समय भी गंगापुल पर ट्रेनों की सुरक्षा में बेहद गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाई। वहीं, जीआरपी चौकी इंचार्ज लोकेंद्र सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र की सक्रियता और सतर्कता से ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिली। विदाई समारोह में जीआरपी के सभी स्टाफ ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।0
0
Report
वाराणसी: भेलूपुर में पॉपुलर हॉस्पिटल के बाहर जाम पर पुलिस का एक्शन, अवैध गाड़ियां जब्त
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित पॉपुलर हॉस्पिटल के बाहर सड़क के दोनों तरफ अवैध पार्किंग से लग रहे लंबे जाम के मामले में अब पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों द्वारा ट्विटर / सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर समस्या उठाए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और अस्पताल के बाहर बेतरतीब खड़ी अवैध गाड़ियों को जब्त करना शुरू कर दिया। —-क्या थी समस्या? पॉपुलर हॉस्पिटल के बाहर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों का काफिला लगा रहता था। एक तरफ मंडुवाडीह और दूसरी तरफ भेलूपुर की ओर से आने वाला ट्रैफिक इसी जाम में फंस जाता था। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही थी, वहीं राहगीर, स्कूली बच्चे और काम पर जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहते थे। —सोशल मीडिया पर उठा मुद्दा, पुलिस ने की कार्रवाई स्थानीय लोगों ने जब ट्विटर पर पोस्ट कर जाम और अवैध पार्किंग की शिकायत की, तो पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए वाहनों को जब्त करना शुरू किया। पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन सुचारू हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। —अब स्थायी समाधान की जरूरत लोगों का कहना है कि सिर्फ एक दिन की कार्रवाई से काम नहीं चलेगा। अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी और पुलिस-प्रशासन को नियमित चेकिंग करनी होगी, ताकि आम जनमानस को रोज-रोज जाम की परेशानी से न जूझना पड़े।0
0
Report
Advertisement
