Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Parbhani431505

सिलेंडर साठी भर उन्हात प्रतिक्षा

Mar 25, 2026 08:16:39
Manwath, Maharashtra
मानवत मध्ये घरगुती गॅस सिलेंडर ची अभूतपूर्व टंचाई निर्माण झाली असून ग्राहकांना भर उन्हात रांगेत उभे राहून सिलेंडरची प्रतीक्षा करावी लागत आहे. मानवत शहराला मानवत गॅस एजन्सी मार्फत गॅस सिलेंडरचा पुरवठा करण्यात येतो. मात्र गेल्या काही दिवसांपासून गॅस सिलेंडरचा प्रचंड तुटवडा जाणवत आहे. ऑनलाइन बुकिंग करूनही गॅस सिलेंडर मिळत नसल्याने ग्राहकांमध्ये असंतोष निर्माण झाला आहे. गॅस सिलिंडर साठी ऑनलाईन बुकिंग केल्यानंतर पावती देण्यात येते ती पावती घेऊन गॅस सिलेंडर घेण्यासाठी ग्राहकांना गोडाऊन वर जावे लागते.
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
DKDebojyoti Kahali
Mar 25, 2026 09:35:42
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Mar 25, 2026 09:35:28
Saiki, Bihar:सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। कलेक्टर से शिकायत करते हुए शराब दुकान को बंद करवाने या अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की गई है। ग्राम टिमरलगा, हिच्छा और औराचक्का के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और टिमरलगा-हिच्छा-औराचक्का मार्ग पर संचालित सरकारी मदिरा दुकान के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्राएं स्कूल और कॉलेज आती-जाती हैं, लेकिन शराब दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे छात्राओं को छेड़छाड़, पीछा करने और अभद्र व्यवहार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई छात्राओं ने डर के कारण स्कूल जाना तक छोड़ दिया है। महिला ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से वे खेत और अपने दैनिक कार्यों के लिए आती-जाती हैं, लेकिन शराबी के कारण उनका निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन गाली-गलौज और गलत हरकतें होती हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और सम्मान पर खतरा बना हुआ है। किसानों का कहना है कि शराब पीने वाले लोग खेतों में बोतलें फेंक देते हैं, जिससे काम करते समय चोट लगने का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में प्रस्ताव पारित हो चुका है और कई बार थाना में शिकायत भी की गई, परंतु अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्रामीण प्रशासन को चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Mar 25, 2026 09:35:10
Haldwani, Uttarakhand:मिडिल ईस्ट में चल रहे वॉर के बीच कई जगहों से पेट्रोल डीजल संकट गहराने की खबरें सामने आ रही हैं, ख़बर हल्द्वानी से है जहाँ पेट्रोल पंप पर 'पेट्रोल समाप्त है' का नोटिस चस्पा हो गया है, कई लोग स्कूटी, बाइक, कार की टंकी फुल करवा रहे हैं, पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि पीछे से सप्लाई पर असर पड़ा है, कई पेट्रोल पंप पर स्पीड पेट्रोल है लेकिन नॉर्मल पेट्रोल नहीं है, उम्मीद की जा रही है कि पेट्रोल की सप्लाई ठीक हो। पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्डा का कहना है कि पेट्रोल डीजल की हालत सामान्य है लेकिन कंपनियां डिमांड के अनुरूप सप्लाई नहीं दे पा रही है जिससे संकट के आसार नजर आ रहे हैं, उन्होंने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि पैनिक ना हो और अपनी जरूरत के हिसाब से ही डीजल पेट्रोल लें और जमाखोरी ना करें, उन्होंने कहा अभी ड्राई जैसे हालात तो नहीं है लेकिन अगले दो-तीन दिन में अगर हालात सामान्य नहीं हुए तो दिक्कत बढ़ सकती है। पेट्रोल डीजल की सप्लाई पर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी का कहना है कि सभी पेट्रोलियम कंपनियों से बात चल रही है, सप्लाई में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है लेकिन बिना वाहन किसी अन्य माध्यम से पेट्रोल और डीजल का स्टोरेज नहीं होगा।
0
comment0
Report
PSParmeshwar Singh
Mar 25, 2026 09:33:40
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने चाकुओं से हमला किया। चोरों को रोकने के लिए घर में सो रहे परिवार के लोग जागने पर विरोध किया तो चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एक चोर को पकड़ लिया गया है और बाकी साथी भागने में कामयाब हो गए हैं। यह सनसनीखेज मामला श्योपुर शहर के फक्कड़ चौराहा क्षेत्र से सामने आया है, जहां मुस्लिम समाज के बदमाशों ने एक घर पर धाबा बोल दिया और परिवार के लोगों पर चाकुओं से हमला कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोग सो रहे थे, तभी बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया। चीख पुकार मचने के बाद मोहल्ले लोगों की भीड़ जमा हो गई, जहां एक बदमाश को मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल से कोटा रेफर कर दिया गया है, जहां दो युवतियाँ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बदमाशों ने गर्दन, सिर और शरीर के कई हिस्सों पर चाकुओं से वार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 25, 2026 09:31:59
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी - सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिक सुरक्षा को लेकर बुधवार को एक निजी विद्यालय के बड़े बिल्डिंग में मॉक ड्रिल कर सिविल डिफेंस टीम द्वारा अपने लिमिटेड इक्विपमेंट के साथ दक्षता का परिचय देकर आपातकालीन स्थिति में अधिक से अधिक राहत और बचाव के कार्य कर जनसाधारण को किस तरह रेस्क्यू किया जा सकता है ऐसा परफॉर्मेंस देकर आश्चर्य चकित कर दिया। इस मौके पर एसडीएम पूजा चौधरी ने फलोदी के पहले सिविल डिफेंस ट्रेनिंग बैच द्वारा मॉक ड्रिल के दौरान शानदार वो भी कम संसाधनों में बेहतर परफॉर्मेंस की सराहना करते हुए कहा कि सीमावर्ती जिला होने से विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। खासकर ऑपरेशन सिंदूर जैसे हालत होने की स्थिति में हमारी सिविक डिफेंस की टीम अब हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम और तैयार है साथ ही निकट भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर ये टीम पूरी भरोसेमंद है।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Mar 25, 2026 09:31:42
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - लाठी भादरिया मंदिर में लगा चैत्र नवरात्रि सप्तमी का मेला, दर्शन करने उमड़ी सैकड़ों भक्तों की भीड़ लाठी क्षेत्र के शक्तिपीठ भादरिया माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का मेला भरा गया. चैत्र नवरात्रि के सप्तमी के अवसर पर भादरिया माता के दरबार में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दर्शन किए. मंगलवार की रात्रि में भादरिया मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. इस अवसर पर फलोदी जैसलमेर, पोकरण, लाठी, धोलिया, चांधन, सोढाकोर, मूलाना आदि गांवों से पैदल तथा वाहनों, मोटरसाइकिलों से सैकड़ों श्रद्धालु देर रात्रि तक माता के दरबार पहुंचते रहे. सुबह 4 बजे से ही मंदिर के आगे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही, जो सुबह तक भादरिया राय माता की आरती के समय तक लगी रही। चैत्र नवरात्रि के सप्तमी के अवसर पर भादरिया माता के मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. सप्तमी के अवसर पर मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह नहीं मिली. भादरिया में दिन भर दर्शनार्थियों ने माता के दरबार में पहुंचकर अमन-चैन की खुशहैली की कामना की. दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा. मंदिर समिति द्वारा सुबह 4 बजे से मंदिर का मुख्य द्वार खोलकर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन करने लिए अलग-अलग से व्यवस्था कर सुविधा पूर्वक दर्शन करवाया गया. शुभमुहूर्त में भादरिया मंदिर में पुजारी नन्दकिशोर शर्मा, दिनेश शर्मा, विशोद शर्मा द्वारा माता की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई. वहीं, सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंगल आरती के साथ माता के दरबार में मत्था टेककर देश में अमन चैन की खुशहाली की कामना की. कानून और शांति व्यवस्था को लेकर सुरक्षा भादरिया मंदिर में शुरू हुए चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान पुलिस की ओर से गश्त बढ़ा दी गई है. भादरिया माता मंदिर जाने वाले रास्तों पर लाठी पुलिस थानाधिकारी नाथूसिंह चारण के पुलिस टीम के साथ में व्यवस्था बनाए रखी. साथ ही रात्रि के समय पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था की गई है, ताकि रात्रि के समय यहां से गुजरने वाले दर्शनार्थियों और पदयात्रियों को सुरक्षा मुहैया करवाई जा सकेl बाइट -नन्द किशोर शर्मा, मंदिर पुजारी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top