Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191201
मिरवाज़-ए-कश्मीर ने Sopore में वरिष्ठ नेता गुलाम Nabi ज़ाकी के निधन पर शोक व्यक्त किया
WMWaqar Manzoor
Mar 25, 2026 09:32:50
Ganderbal,
Mirwaiz-e-Kashmir Dr. Moulvi Muhammad Umar Farooq today visited Sopore to offer condolences at the residence of veteran leader Ghulam Nabi Zaki, who passed away after a prolonged illness. The Mirwaiz met the bereaved family members, including his sons Ashiq Hussain Zaki and Abdul Rauf Zaki, and expressed deep sorrow over the loss. He paid rich tributes to the late Ghulam Nabi Zaki, describing him as a selfless and committed political activist who remained steadfast in his association with the Kashmir cause despite facing repeated incarcerations. Recalling his long association with Shaheed-e-Millat and later with himself, the Mirwaiz said that Zaki Sahib was known for his sincerity, dedication, and unwavering resolve, and that his contributions will be remembered with great respect. He also expressed regret that he was not permitted to come earlier and could not participate in the last rites of a long-time associate. The Mirwaiz prayed for the highest place in Jannat for the departed soul and for strength and patience to the bereaved family to bear this irreparable loss.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 25, 2026 10:42:19
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:नगर पंचायत गौरी बाजार में सोमवार को गरिमामय वातावरण के बीच नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नव-नामित सदस्य कृष्णानंद पांडेय, दिनेश पांडेय एवं अनामिका सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार मद्धेशिया ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बृजेश कुमार गुप्ता सहित नगर पंचायत के समस्त सभासद एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
1097
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 25, 2026 10:38:47
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पहले एक युवक का अपहरण कर उसे पीट-पीटकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई, और जब परिजन विरोध करने पहुंचे तो उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। हैरानी की बात ये है कि यह पूरी घटना पुलिस के सामने होती रही। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह से अपराधियों के द्वारा मृतक के परिजनों के साथ मारपीट की जा रही है और पुलिस के सामने ही। दरअसल यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। जहां मंगलवार सुबह अपराधियों ने चौकीदार जहांगीर के साले मोहम्मद वकील का अपहरण कर लिया।अपहरण के बाद अपराधियों ने पहले उसे बेरहमी से पीटा और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही जब परिजन मौके पर पहुंचे और विरोध जताया, तो अपराधियों ने उन्हें भी घेर लिया और लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से जमकर पिटाई कर दी।इस घटना का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग पुलिस के सामने ही परिजनों की पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में एक युवक के पास से हथियार मिलने का भी दावा किया जा रहा है, जिसे लेकर पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हथियार साजिश के तहत रखा गया। इस मामले में सदर हेडक्वार्टर डीएसपी निखिल कुमार के मुताबिक,मृतक के परिजनों के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।वायरल वीडियो और हथियार बरामदगी के मामले की भी जांच की जा रही है। इस घटना के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह घायलों को भीड़ से छुड़ाया और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह अपराधियों ने खुलेआम वारदात को अंजाम दिया और पुलिस के सामने भी मारपीट की, उसने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है.
208
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 25, 2026 10:37:53
CHANDI, Harnaut, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 26 मार्च को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा जिले के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली और पूरी हो चुकी कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से नालंदा कॉलेज पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से वे बिहार शरीफ के भरावपर में लगभग 85 करोड़ रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह ओवरब्रिज शुरू होने के बाद शहर को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री बिहार शरीफ में निर्माणाधीन रिवर फ्रंट का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे स्टेडियम में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को लेकर एक विशाल पंडाल भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि समृद्धि यात्रा नालंदा के लिए विकास की नई सौगात लेकर आएगी और संगठन में भी नया जोश भरेगी। शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इस कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार, विजय चौधरी, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के विधायक मौजूद रहने की संभावना है। कुल मिलाकर, 26 मार्च का दिन नालंदा जिले के लिए विकास और गौरव का दिन साबित होने जा रहा है।
209
comment0
Report
RKRohit Kumar
Mar 25, 2026 10:37:30
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में शुक्रवार और शनिवार को मौसम के बदलाव के साथ तेज आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश से रवि फसल में गेहूं मक्का के साथ तेलहन और प्याज उत्पादक किसानों को नुकसान हुआ है। शेखपुरा नगर परिषद के एकसारी, एकसारी बीघा, टाल क्षेत्र और शेखपुरा पूर्वी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्याज की खेती होती है। लेकिन दो दिनों हुई झमाझम बारिश से प्याज सहित अन्य फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। तेज आंधी के कारण प्याज के फसल जमीन में गिर गया जिससे प्याज के दाने प्रभावित हुए हैं। Farmer ने बताया कि आसमानी पानी प्याज के फसल के लिए जहर के समान है जिससे लगाया गया प्याज पूरी तरह बर्बाद हो गया है। किसान ने कहा कि यहां के अधिकांश किसान प्याज की खेती करते हैं, और बारिश से किसानों को दोहरी मार लगी है। एक बीघा प्याज की खेती में तीस से पैंतीस हजार रुपया की पूंजी लगती है। ऐसे में किसानों के दुखों का पहाड़ गिरा है। एकसारी बीघा गांव के बड़े प्याज किसान ने बताया कि अभी 15 दिन प्याज दो बार पानी देने के बाद उखड़ते, तो दाना पुष्ट होता, लेकिन बारिश से प्याज जमनी में सो गया और पूरी फसल पिला होकर खराब हो रहा है। किसान ने बताया कि प्याज के साथ सभी फसल बारिश से प्रभावित हुआ है। ऐसे में उत्पादन क्षमता में कमी आने के साथ किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने सरकार से फसल क्षति का आकलन कर किसानों को आर्थिक मदद की अपील की है। आपको बता दे कि गुलाबी प्याज के नाम से यहां का प्याज प्रसिद्ध है और इसका सप्लाई विभिन्न राज्यों में होता है।
248
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 25, 2026 10:37:03
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 25, 2026 10:36:47
Patna, Bihar:राजस्व अधिकारियों को संदेश देते हुए जेडीयू प्रवक्ता ने कहा, "राजस्व पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों को यह समझना होगा कि वे अपना काम सुचारू ढंग से करें ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े." उन्होंने अधिकारियों के विरोध प्रदर्शनों और बयानबाजी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारियों को अपने काम के प्रति विरोध जताने या विभाग के खिलाफ किसी भी तरह का बयान देने के बजाय अपने दायित्वों का सही ढंग से पालन करना चाहिए. भाजपा प्रवक्ता ने भू-राजस्व अधिकारियों से अपील की है कि वे अपनी जिद छोड़कर जल्द से जल्द काम पर वापस लौटें। जनता को परेशान न करने की हिदायत दी उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे अधिकारी होने का मतलब संविधान की अवहेलना करना नहीं है। अधिकारियों का यह नैतिक दायित्व है कि वे जनता को परेशानी में डालने के बजाय अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से पालन करें। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि उपमुख्यमंत्री सह भू-राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को काम पर लौटने के लिए अल्टीमेटम दे दिया है। 25 तारीख, शाम 5 बजे की डेडलाइन: अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे 25 तारीख की शाम 5:00 बजे तक हर हाल में अपनी ड्यूटी पर लौट आएं। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे काम पर लौटकर विभागीय कार्यों में आ रहे व्यवधान को दूर करें, ताकि आम जनता की तकलीफों का जल्द समाधान हो सके. कांग्रेस का दावा- विजय सिन्हा लगातार अधिकारियों को सचेत कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी उनकी एक नहीं सुन रहे। डॉ. स्नेहाशीष का तीखा सवाल- लोकतंत्र में जनता मालिक है, लेकिन जब अधिकारी अपने मंत्री की ही नहीं मान रहे, तो आम जनता का क्या होगा
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Mar 25, 2026 10:36:17
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के गोगांवा नगर में आज शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धर्मसभा के बाद शांतिपूर्ण महाआरती सम्पन्न हुई। इस दौरान भारी पुलिस बल और अधिकारी इस दौरान मौजूद थे। चैत्र नवरात्री की सप्तमी पर प्रतिवर्ष बजरंग दल और हिन्दू संगठनो द्वारा साधु संतो की उपस्थिति में रैली के साथ महाआरती का आयोजन किया जाता है। गोगांवा के जामा मस्जিদ से लगे होने के कारण शीतला माता मंदिर में प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जाते है। हर साल की तरह इस साल भी कडी सुरक्षा के साथ प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर व्यापक व्यवस्था की गई थी। धर्मसभा के बाद श्रद्धालु संत नयन महाराज,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष नितिन मालवीय की अगुवाई में रैली के रूप में मंदिर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढोल ताशो के साथ शीतला माता मंदिर पहुंचे। गोगांवा में महाआरती को लेकर पूरा गांव भगवा मय हो गया था। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से सुरक्षा निगरानी की गई थी。
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 25, 2026 10:36:03
Jaipur, Rajasthan:फीड- 2सी हैडर- - गौशालाओं को नहीं मिल रहा अनुदान! - राज्य में 1703 गौशालाओं पर संकट - वर्ष 2025-26 में पहले फेज का अनुदान अटका - वित्त वर्ष समाप्ति की ओर, लेकिन भुगतान नहीं - 317 करोड़ से अधिक अनुदान जारी नहीं - गोपालन विभाग में चक्कर काट रहे गौशाला संचालक एंकर राज्य में गौशालाओं को मिलने वाले अनुदान को लेकर संकट खड़ा हाे गया है। वित्त विभाग की ओर से अनुदान राशि जारी करने की स्वीकृति नहीं देने से गौशालाओं को भुगतान नहीं हो पा रहा है। राज्य में 1703 गौशालाओं का अनुदान बकाया है। क्या है पूरा मामला, देखिए, जी मीडिया की यह खास रिपोर्ट- वीओ- 1 वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति में अब महज एक सप्ताह बचा है, लेकिन मूक गौवंश को मिलने वाले अनुदान का फंड वित्त विभाग द्वारा स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 के पहले फेज यानी अप्रैल से जून माह की अवधि का जारी होने वाला अनुदान ही अब तक नहीं दिया जा सका है। इसे लेकर 1700 से अधिक गौशालाओं के संचालक परेशान हो रहे हैं। दरअसल राज्य सरकार की तरफ से गौवंश के चारा-पानी और रखरखाव के लिए अनुदान राशि दी जाती है। प्रति बड़े गौवंश को रोजाना 50 रुपए और छोटे गौवंश को 25 रुपए का अनुदान दिया जाता है। यह अनुदान 3 चरण में जारी किया जाता है। पहले चरण में अप्रैल से जून माह के लिए, दूसरे चरण में अंधे और अपाहिज गौवंश का जुलाई से सितंबर माह के लिए और तीसरे चरण में अक्टूबर से मार्च माह तक का अनुदान दिया जाता है। आपको बता दें कि राज्य में करीब 3300 गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें 13 लाख 50 हजार गौवंश का भरण-पोषण हो रहा है। Gfx In गौशालाओं को अनुदान का गणित ! - राज्य में 3309 गौशालाओं ने किया था अनुदान के लिए आवेदन - इसके लिए राज्य सरकार ने 556 करोड़ रुपए का बजट किया आवंटित - 3277 गौशालाओं के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई - 546 करोड़ के अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई - वित्त विभाग के जरिए पे मैनेजर को 3185 गौशालाओं की सूची भेजी गई - इनमें से 1482 गौशालाओं को 209.64 करोड़ राशि का हुआ भुगतान - अभी भी राज्य की 1703 गौशालाओं को अनुदान नहीं मिला - 317.45 करोड़ राशि का अनुदान नहीं मिल सका Gfx Out वीओ- 2 गौशालाओं को अनुदान नहीं मिलने को लेकर गोपालन विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। गोपालन विभाग ने इस बारे में कई बार वित्त विभाग को पत्र लिखा है। सूत्रों के मुताबिक, गोपालन विभाग के निदेशक पंकज ओझा इस मामले में वित्त विभाग को पत्र भेज चुके हैं। विभाग का तर्क है कि अनुदान राशि का भुगतान नहीं किए जाने से गौवंश के भरण-पोषण में समस्याएं आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ गोपालन विभाग ने अब अक्टूबर से March फेज के लिए अनुदान देने को आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे लेकर गौशालाओं के ऑनलाइन आवेदन मिल रहे हैं, जिनकी निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अक्टूबर से मार्च फेज का भुगतान भी जारी करना होगा। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 25, 2026 10:35:48
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : डीडवाना-कुचामन का शिक्षा जगत में डंका 10वीं बोर्ड परिणाम में राजस्थान में दूसरा स्थान पर रहा डीडवाना राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही डीडवाना-कुचामन जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा बटन दबाकर जारी किए गए इस परिणाम में डीडवाना-कुचामन जिले ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया जिले के सामान्य परिवारों से आने वाले बच्चों ने अपनी मेहनत और मेधा से सफलता की नई इबारत लिखी है। हिमांशु टाक ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की वरीयता सूची में अपनी जगह बनाई है। हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है ललिता जाखड़ ने 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थान पीएमश्री सोन देवी बागड़ बालिका विद्यालय का परिणाम 95.50 प्रतिशत रहा। विद्यालय की कुल 89 छात्राओं में से 37 ने प्रथम श्रेणी, 31 ने द्वितीय और 17 ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की। केवल एक छात्रा अनुत्तीर्ण रही विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार शास्त्री, कन्हैया लाल, प्रवीण कुमार सहित अन्य शिक्षक स्वयं विद्यार्थियों के निवास स्थान पर पहुँचे। शिक्षकों ने छात्राओं को माला पहनाकर उनका मुँह मीठा करवाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की प्रधानाचार्य पवन कुमार शास्त्री ने बताया कि जिले में कुचामन, मोलासर और डीडवाना जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कोचिंग संस्थाओं और विद्यालयों का जाल बिछा हुआ है। यहाँ के शिक्षकों का समर्पण और मेहनत ही है कि राज्य स्तर पर हम दूसरे पायदान पर पहुँचे हैं।शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा उपस्थिति की अनिवार्यता और ऑनलाइन मॉनिटरिंग के नियमों में की गई सख्ती के कारण अब केवल वही छात्र परीक्षा में बैठ पा रहे हैं जो नियमित रूप से स्कूल आते हैं। इसके अलावा, वर्तमान परीक्षा पैटर्न (पैराग्राफ आधारित प्रश्न) ने भी छात्रों को बेहतर स्कोर करने में मदद की है।इस गौरवशाली उपलब्धि पर जिले के शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 25, 2026 10:35:20
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : विदिशा में आज किसानों के लिए एक विशेष आयोजन देखने को मिला। नई गल्ला मंडी प्रांगण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के 61वें जन्मदिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कृषक मेले का आयोजन किया गया। “कृषि कल्याण वर्ष” की थीम पर आयोजित इस मेले में हजारों किसानों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। वीओ-1 : नई गल्ला मंडी प्रांगण आज किसानों के उत्साह और ऊर्जा से भरा नजर आया। जिलेभर के सैकड़ों गांवों से पहुंचे किसान परिवारों ने इस आयोजन को एक बड़े जनउत्सव में बदल दिया। खेत-खलिहान से जुड़े लोगों के लिए यह मेला जानकारी और संवाद का महत्वपूर्ण मंच बना。 वीओ-2 : कृषक मेले में किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने के व्यावहारिक तरीके समझाए, ताकि खेती को ज्यादा लाभकारी बनाया जा सके。 बाइट : आकाश यादव, निवासी। “मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह कृषक मेला किसानों के लिए काफी लाभदायक है। यहां हमें नई योजनाओं और तकनीकों की जानकारी मिल रही है।” वीओ-3 : मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉल किसानों के आकर्षण का केंद्र रहे। आधुनिक कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी के साथ किसानों को स्वास्थ्य सेवाओं का भी लाभ दिया गया। साथ ही, कई किसानों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया。 बाइट : अर्जुन गुर्जर, किसान。 “यह आयोजन बहुत अच्छा रहा। हमें यहां सम्मान मिला, नई जानकारी मिली और सुविधाएं भी मिलीं। हम बहुत खुश हैं。” बाइट : आकाश यादव, निवासी。 बाइट : अर्जुन गुर्जर, किसान।
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Mar 25, 2026 10:34:49
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पिछले करीब 12 साल से अपनी वेतन के भुगतान के लिये विभाग से लेकर, विधायक, सांसद और मंत्री के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे पीड़ित को जी हेल्पलाइन की कार्यवाही से मिली मदद, वर्षों से चले आ रहे इस प्रकरण को विभागीय अधिकारी अब न केवल इस मामले को सज्ञान में लेने बल्कि पीड़ित को वेतन का भुगतान दिलाने के लिये बसूली की कार्यवाही कर और उसका भुगतान किये जाने की बात कह रहे है। बी.ओ.-1- सरकार द्वारा भले ही कर्मचारियों के हितों की मदद और उनके हक दिलाने की बात की जा रही हो और उनके उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हो मगर आजाद भारत में 78 साल बाद भी निम्न वर्ग के कर्मचारियों को अपनी मजदूरी पाने के लिए करना पड रहा है कड़ा संघर्ष, जी हां हम बात कर रहे है टीकमगढ़ जिले के वन विभाग की जहां एक देनिक वेतन भोगी कर्मचारी लक्ष्मण रैकवार पिछले 12 साल से अपनी वेतन पाने के लिये विभागीय कार्यालयों सहित विधायक, सांसद व मंत्री के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, वेतन न मिलने से पीड़ित परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है, किसी तरह अपनी पत्नी सहित मेहनत मजदूरी कर अपने चार बेटों व एक बेटी का पालन पोषण करता आ रहा है, वर्ष 2012 से 2018 तक का वेतन न मिलने और साल 2018 में नौकरी से निकाले के कारण उसके 34 वर्षीय बेटे विजय, 32 वर्षीय संजय, 30 वर्षीय मनीष, 27 वर्षीय सौरभ व 23 वर्षीय पुत्री सोनम की शादी नहीं कर पाया और किसी तरह एक छोटे से कच्चे मकान में रहकर जीवन यापन कर रहा है, वही पीड़ित कर्मचारी लक्ष्मण रैकवार का कहना है कि वर्ष 1993 में वह वन विभाग टीकमगढ़ में चौकीदार के पद पर भर्ती हुआ था और विभाग द्वारा उसे डिपो कार्यालय पर तैनाती दी गई, जहां करीब 11 माह तैनात रहने के बाद विभाग की तेदू पत्ता शाखा पर उसे तैनाती दी गई, जहां वर्ष 2000 तक वह पदस्थ रहा उसके बाद मार्च 2000 में विभाग से हटा दिया गया, उसके बाद विभाग में केश चलने के सात साल बाद वर्ष 07 जून 2007 को तत्कालीन वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ आर.एस.कोरी द्वारा पुनः वन विभाग के डिपो पर गोदाम कीपर (चौकीदार) के पद पर पदस्थ किया गया तब से जून 2018 तक वहां कार्यरत रहा, इस दौरान वर्ष 2007 से 2012 तक का वेतन दिया गया, उसके बाद साल 2012 से 2018 तक 6 साल का वेतन दिये बगैर बिना किसी कारण बताओं नोटिस दिये ही विभागीय अधिकारियों द्वारा धमकी देकर डिपो से हटाया गया, तब से आज तक अपनी वेतन पाने के लिये परेशान है, इसी बीच जी हेल्पलाइन से संपर्क किया और उसकी टीम की मदद से अब उम्मीद की किरण जागी है, जिसके लिये जी हेल्पलाइन का धन्यवाद करता हूं। वाईट-1- लक्ष्मण रैकवार (पीड़ित कर्मचारी) बी.ओ.-2- वही इस मामले में वन मंडल अधिकारी का कहना है की लक्ष्मण रैकवार की मजदूरी का भुगतान किया जाना है, जिसमें विभाग द्वारा संज्ञान में लेकर कार्यवाही कर दी गई है और संबंधित से बसूली भी प्रारम्भ हो गई है, उसको वेतन का भुगतान दिलाने के लिये वसूली की कार्यवाही कर दी और उनका भुगतान किया जा रहा है। वाईट-2- राजाराम परमार (वनमण्डलाधिकारी टीकमगढ़) फाइनल वॉइस ओवर- लक्ष्मण रैकवार ने पूरे मामले की शिकायत विधायक से लेकर सांसद, मुख्यमंत्री व विभागीय अधिकारियों को भेजी लेकिन सवाल यहां ये उठता है कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में तमाम घोषणाओं और बडे-बडे दावे किये जा रहे हैं तो क्या ऐसे पीडित परिवार को प्राथमिकता से लाभ दिलाने के लिए प्रयास नहीं किये जाने चाहिए थे।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 25, 2026 10:34:02
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली जिला मुख्यालय पर गैस की किल्ल्त को लेकर ग्रामीण हो रहे हैं परेशान इंडियन गैस एजेंसी पर केवाईसी कराने के बदले रूपये मांगने का एजेंसी पर आरोप गैस एजेंसी पर बिना बुक और बिना लिए ही गैस सिलिंडर डिलीवर दिखाने का उपभोक्ताओं कों मिला मैसेज कई उपभोक्ताओं ने गैस तो बुक किया लेकिन गैस सिलेंडर मिलने की बजाय आ गया डिलीवर होने का मैसेज केवाईसी करने के लिए कई दिनों से जिले के दूर दराज के उपभोक्ता जिला मुख्यालय का लगा रहे हैं चक्कर चहनिया के भाजपा ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल का बताया जा रहा है बिहारी इंडियन गैस एजेंसी कड़ी धूप में उपभोक्ता केवाईसी करने और गैस सिलेंडर लेने के लिए खा रहे हैं धक्के सत्ता का रसुख ऐसा की पुलिस कर्मी तैनात कर हो रही है बुकिंग सदर तहसील क्षेत्र का मामला. बाइट/ टिकटैक : परेशान उपभोक्ता बाइट : गैस एजेंसी कर्मचारी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top