Back
चैत्र नवरात्रि सप्तमी पर भादरिया माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़
SDShankar Dan
Mar 25, 2026 09:31:42
Jaisalmer, Rajasthan
जिला जैसलमेर
विधानसभा - पोकरण
लोकेशन - लाठी
भादरिया मंदिर में लगा चैत्र नवरात्रि सप्तमी का मेला, दर्शन करने उमड़ी सैकड़ों भक्तों की भीड़
लाठी क्षेत्र के शक्तिपीठ भादरिया माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का मेला भरा गया. चैत्र नवरात्रि के सप्तमी के अवसर पर भादरिया माता के दरबार में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दर्शन किए.
मंगलवार की रात्रि में भादरिया मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. इस अवसर पर फलोदी जैसलमेर, पोकरण, लाठी, धोलिया, चांधन, सोढाकोर, मूलाना आदि गांवों से पैदल तथा वाहनों, मोटरसाइकिलों से सैकड़ों श्रद्धालु देर रात्रि तक माता के दरबार पहुंचते रहे. सुबह 4 बजे से ही मंदिर के आगे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही, जो सुबह तक भादरिया राय माता की आरती के समय तक लगी रही।
चैत्र नवरात्रि के सप्तमी के अवसर पर भादरिया माता के मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. सप्तमी के अवसर पर मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह नहीं मिली. भादरिया में दिन भर दर्शनार्थियों ने माता के दरबार में पहुंचकर अमन-चैन की खुशहैली की कामना की. दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा.
मंदिर समिति द्वारा सुबह 4 बजे से मंदिर का मुख्य द्वार खोलकर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन करने लिए अलग-अलग से व्यवस्था कर सुविधा पूर्वक दर्शन करवाया गया. शुभमुहूर्त में भादरिया मंदिर में पुजारी नन्दकिशोर शर्मा, दिनेश शर्मा, विशोद शर्मा द्वारा माता की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई. वहीं, सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंगल आरती के साथ माता के दरबार में मत्था टेककर देश में अमन चैन की खुशहाली की कामना की.
कानून और शांति व्यवस्था को लेकर सुरक्षा
भादरिया मंदिर में शुरू हुए चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान पुलिस की ओर से गश्त बढ़ा दी गई है. भादरिया माता मंदिर जाने वाले रास्तों पर लाठी पुलिस थानाधिकारी नाथूसिंह चारण के पुलिस टीम के साथ में व्यवस्था बनाए रखी. साथ ही रात्रि के समय पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था की गई है, ताकि रात्रि के समय यहां से गुजरने वाले दर्शनार्थियों और पदयात्रियों को सुरक्षा मुहैया करवाई जा सकेl
बाइट -नन्द किशोर शर्मा, मंदिर पुजारी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1097
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 25, 2026 10:38:47208
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 25, 2026 10:38:03111
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 25, 2026 10:37:53209
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 25, 2026 10:37:30248
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 25, 2026 10:37:160
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 25, 2026 10:37:030
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 25, 2026 10:36:470
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 25, 2026 10:36:170
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 25, 2026 10:36:030
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 25, 2026 10:35:480
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 25, 2026 10:35:200
Report
RSR.B. Singh
FollowMar 25, 2026 10:34:490
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 10:34:09Noida, Uttar Pradesh:जनपद गोरखपुर में छात्रावास निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं साइबर फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का उद्घाटन
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 25, 2026 10:34:020
Report