400093
Maharaj Devkinandanji Thakur, sanatani preacher, preaching people making aware santan dharm values
Mumbai, Maharashtra:Sanatan dharm famous preacher Mahàraj Devkinandanji Thakur preaching people and devoties sanatan dharm practices and moral values and to save for future generations to come0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टोंक के मदरसों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
Tonk, Rajasthan:टोंक के सभी मदरसों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस टोंक। जिले के सभी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर देशभक्ति का संदेश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत 11 अगस्त को मदरसों में पौधारोपण अभियान चलाया गया। वहीं 13 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई。 14 अगस्त को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। 15 अगस्त को सभी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।0
0
Report
जालौन में 50 वर्षीय की आत्महत्या से परिवार में मातम, परिजनों में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम देवकली निवासी गंगाचरण (50) घर के पीछे गए थे। इसी दौरान उन्होंने वहां मौजूद बीम से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ समय बाद परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में गंगाचरण को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कालपी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। गंगाचरण की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके चार बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
मुख्यमंत्री फड़नवीस ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Noida, Uttar Pradesh:Mumbai (Maharashtra): Chief Minister Devendra Fadnavis hoists national flag at Bombay High Court premises on Independence Day.0
0
Report
Advertisement
जालौन में ससुराल पहुंचे युवक की मौत, हत्या का आरोप परिवार पर
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनगर में ससुराल आए 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुरेन्द्र कुमार निवासी जिगनी चिकासी, थाना चिकासी के रूप में हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के अनुसार, सुरेन्द्र अपनी पत्नी सुखवाती से मिलने सैदनगर स्थित ससुराल आया था। आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुरेन्द्र ने कई बार पत्नी को उक्त युवक से बातचीत करने से मना किया था, लेकिन विवाद के बावजूद बातचीत बंद नहीं हुई। परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने सुरेन्द्र को मिलने के बहाने ससुराल बुलाया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत वास्तव में किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी की भूमिका है या नहीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। बाइट:- धर्मेन्द्र--म्रतक का भाई0
0
Report
आनंद के उमरेठ में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला-स्तरीय कार्यक्रम; मंत्री ने ध्वजारोहण किया
Anand, Gujarat:એન્કરઃ દેશના ૮૦મા સ્વાતંત્ર્ય પર્વ નિમિત્તે આણંદ અંગેૃ જિલ્લાના ઉમરેઠ એસ.એન.ડી.ટી. ગ્રાઉન્ડ ખાતે જિલ્લા કક્ષાના સ્વાતંત્ર્ય પર્વની ઉજવણી કરવામાં આવી હતી. જેમાં આણંદ જિલ્લાના પ્રભારી મંત્રી સંજયસિંહ મહીડાએ રાષ્ટ્રધ્વજ લહેરાવીને સલામી આપી હતી અને પરેડ નિરીક્ષણ કર્યું હતુ.0
0
Report
रींगस में 97 वर्षीय कालीदास स्वामी को तहसीलदार ने दी श्रद्धांजलि
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी कालीदास स्वामी का उनके घर पहुंचकर सम्मान किया गया. 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर रींगस तहसीलदार महेश Ola ने सीकर जिले के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी 97 वर्षीय कालीदास स्वामी का उनके घर पहुंचकर सम्मान किया. तहसीलदार ने स्वामी को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर तहसीलदार महेश Ola ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अतुलनीय है. स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव की बात है. 97 वर्षीय कालीदास स्वामी ने देश की आजादी के संघर्ष से जुड़ी स्मृतियां भी साझा कीं. इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष एवं योगदान को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की.0
0
Report
Advertisement
डिग्गी में 30 वर्षीय युवक की लाश मिली, इलाके में सनसनी
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा क्षेत्र से बड़ी खबर तीर्थ नगरी डिग्गी के विजय सागर सरोवर में तैरती मिली युवक की लाश इलाके में फैली सनसनी डिग्गी कस्बे में आज विजय सागर सरोवर में करीब 30 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी सूचना पर डिग्गी थानाधिकारी गोपाल चौधरी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा पुलिस जवानों ने ग्रामीणों की सहायता से शव को निकाला बाहर प्रारंभिक तौर पर शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिग्गी की मोर्चरी में रखवाया मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयासों में जुटी पुलिस0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस पर दूदू के 9 गांवों में पानी के कूलर, 18 लाख खर्च
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) स्वतंत्रता दिवस पर 9 गांवों को सौगात, दूदू पंचायत समिति के 9 गांवों में सार्वजनिक स्थलों वाटर कूलर भेजे गए. दूदू प्रधान रवि चौधरी ने हरि झंडी दिखाकर वाहन रवाना किया. दूदू के नानण, मंमणा, हरसोली, साखुन, बिंगोलाव, पडासोली, दांतरी, धांधोली और गागरडू में लगेंगे वाटर कूलर. 18 लाख रुपए खर्च कर लगाए जा रहे हैं वाटर कूलर, लंबे समय से ग्रामीण कर रहे थे वाटर कूलर की मांग. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगाया जा रहा है वाटर कूलर, ग्रामीणों ने खुशी जताई.0
0
Report
मोरबी के खेतड़ी में पुरानी पानी की टंकी गिरते गिरते टला बड़ा हादसा
Morbi, Gujarat:ब्रेकिंग મોરબી: હળવદ ના ખેતરડી ગામે પાણીની જુની ટાંકી તોડી પડી જૂની અને જર્જરિત પાણીની ટાંકીને આજે તોડી પડવાામાં આવી ખેતરડી ગામે માત્ર 5 સેકન્ડમાં પાણીની જુની ટાંકી ધરાશાઈ.. લોકો ને ઉપયોગ માટે ગામમાં બનાવામાં નવી ટાંકી જૂની ટાંકી તોડતાં সময়ে નવી ટાંકી ની દીવાલ સાથે અટકાઈ, મોટી દુર્ઘટના સહેજમાં ટળી0
0
Report
Advertisement
जामनगर में विंटेज कार रैली के साथ स्वतंत्रता दिवस की अनोखी झलक
Jamnagar, Gujarat:જામનગરમાં વિંટેજ કારના માલિક પ્રમોદસિંહ જાડેજા દ્વારા આજે પોતાની પાસે રહેલી જુદી જુદી વિંટેજ કારની એક અનોખી રેલી સાથે અમૃત મહોત્સવ અને સ્વાતંત્ર પર્વની ઉજવણી કરવામાં આવી હતી. જામનગર શહેરના રાજમાર્ગો પર વિંટેજ કારની રેલીએ અનોખું આકર્ષણ જગાવ્યું હતું. પ્રમોદસિંહ જાડેજા દ્વારાmediyaને જણાવ્યા મુજબ ખાસ કરીને જામનગરના લોકો વિન્ટેજ કાર વિશે જાણે અને શહેરીજનો તેમજ બાળકો તેમાં બેસી તેનો આનંદ માણે તેવા હેતુથી આ રેલી છેલ્લા પાંચ વર્ષથી આર્થે આયોજન કરવામાં આવી રહ્યું છે અને આગામી 20 વર્ષ સુધી આપ્રકારે આઝાદીના પર્વ નિમિત્તે રેલીનું આયોજન કરવામાં આવશે. વેન્ટેજ કારના કલેક્શનમાં રહેલાં કારોમાં ખાસ કરીને નામાંકિત કંપનીઓની Sunbeam, Morris તેમજ Peller વિન્ટેજ કાર કે જે ખૂબ જ રેર છે અને 1958 ની સાલની છે. ગુજરાતમાં માત્ર એકમાત્ર અને સમગ્ર ભારતીય પાટીમાં ત્રણ જેટલી જ વિંટેજ કાર છે. jamnagarના circuits_house ખાતે વિંટેજ કારના કાફલા સાથે શહેરીજનોએ ફોટોગ્રાફ્સ અને સેલ્ફીઓ પડાવી હતી. ત્યારબાદ આ રેલી શરૂ કરી શહેરના રાજમાર્ગો પર ફરી વળી ત્યારે વંદે માતરમ, ભારત માતાકી જય ની સાથે બાળકો અને શહેરીજનોમાં દેશભક્તિનો એક અનોખો જ માહોલ જોવા મળ્યો હતો.0
0
Report
रेउसा में बिजली कटौती को लेकर नागरिकों का आक्रोश, पावर हाउस का घेराव रेउसा। लगातार हो रही बिजली कटौत
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा में बिजली कटौती को लेकर नागरिकों का आक्रोश, पावर हाउस का घेराव रेउसा। लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर क्षेत्र के नागरिकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को नाराज नागरिकों ने बभ्भनावा विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन कर विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पावर हाउस का घेराव करते हुए नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग उठाई। नागरिकों का आरोप है रेउसा विद्युत उपकेंद्र से लगातार बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन और रात में लगातार बिजली कटौती से घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल समस्या का समाधान कराने की मांग की। मौके पर मौजूद एसडीओ पुरुषोत्तम कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या का निदान कर दिया जाएगा। आश्वासन के बाद नागरिकों ने धरना समाप्त किया।0
0
Report
पंजिपाड़ा के संदिग्ध आतंकवादी सफीकुल इस्लाम गिरफ्तार, बंगाल STF जांच में जुटी
Dinajpur, Rangpur Division:জঙ্গি সন্দেহে গ্রেফতার পাঞ্জিপাড়ার বাসিন্দা। সফিকুল ইসলাম। তাকে গোয়ালপোখর থানার পাঞ্জিপাড়া এলাকার গহনা গ্রামে নিয়ে পরিবারকে দিয়ে সনাক্ত করায় বেঙ্গল এসটিএফ। সফিকুল কোথাকার বাসিন্দা তা পরিষ্কার করে বলতে পারছে না কেউ। তবে গহনা তে তার শ্বশুরবাড়ি। বেশ কিছুদিন তাকে এলাকায় দেখেনি স্থানীয়রা বলে জানাচ্ছেন। ইসলামপুর পুলিশ জেলার পুলিশ সুপার রাকেশ সিং গ্রেফতারির মান্যতা দিয়েছেন।0
0
Report
Advertisement
2.5 किमी सड़क गड्ढों के बीच, हजारों की जिंदगी खतरे में
Mal Bazar, West Bengal:*রাস্তা নয়, যেন মৃত্যুফাঁদ! আড়াই কিলোমিটার সড়ক বেহাল, দুর্ভোগে হাজারো মানুষ...* মালবাজার ব্লকের মানাবাড়ি থেকে -পাথরঝোরা মূল সড়কের প্রায় আড়াই কিলোমিটার অংশ দীর্ঘদিন ধরে বেহাল। মানাবাড়ি চা বাগান এলাকা থেকে ভানু মোড় পর্যন্ত রাস্তার বিভিন্ন জায়গায় তৈরি হয়েছে বড় বড় গর্ত। বর্ষায় সেই গর্তগুলিতে জল-কাদা জমে পরিস্থিতি আরও বিপজ্জনক হয়ে উঠেছেঃ স্থানীয়দের অভিযোগ, বারবার প্রশাসনকে জানানো হলেও রাস্তা সংস্কারে কোনও উদ্যোগ নেওয়া হয়নি। এই রাস্তা দিয়েই প্রতিদিন স্কুল, কলেজ, হাসপাতাল-সহ বিভিন্ন গন্তব্যে যাতায়াত করেন কয়েক হাজার মানুষ। রোগী, গর্ভবতী মহিলা, পড়ুয়া এবং বাইক, টোটো চালকদের চরম সমস্যায় পড়তে হচ্ছে। দুর্ঘটনাও ঘটছে বলে অভিযোগ। স্থানীয়দের দাবি, উত্তরবঙ্গ উন্নয়ন দপ্তরের উদ্যোগে সুনীল দত্ত স্মৃতি বালিকা বিদ্যালয় থেকে মানাবাড়ি চা বাগান প্রাথমিক বিদ্যালয় পর্যন্ত রাস্তার একাংশ প্রেভার ব্লক দিয়ে তৈরি হলেও বাকি আড়াই কিলোমিটার অংশের কাজ থমকে রয়েছে। দ্রুত রাস্তা সংস্কারের দাবি জানিয়েছেন বাসিন্দারা। কারন বর্ষায় এই রাস্তায় বারছে দুর্ঘটনা। বাইট ১) টোটো চালক কৃষ্ণ সাহা। ২) তুড়িবাড়ির বাসিন্দা। ৩) মানাবাড়ির বাসিন্দা। 1508ZG_MAL_DAMAGE_ROAD_R0
0
Report
रायसिंहनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह: गांधी स्कूल मैदान पर ध्वजारोहण और सम्मान
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गांधी स्कूल के खेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी पूनम चंद ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, जबकि नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी पवन चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विधायक सोहनलाल, पंचायत समिति प्रधान वीरेंद्र गोदारा, तहसीलदार दर्शना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल और डीएसपी हनुमानसिंह सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।0
0
Report
झुंझुनूं: खर्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, विभाजन-विभीषिका पर नई बहस
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर कांग्रेस पर यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा का बड़ा हमला बोले—कांग्रेस की नींव सबसे क्रूर अधिकारी ए.ओ. ह्यूम ने रखी कलेक्टर रहते भारतीयों पर अन्याय-अत्याचार किए ए. ओ. ह्यूम ने कहा—जिससे पार्टी की ऐसे अधिकारी द्वारा हुई, उसकी सोच भी वैसी ही विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में कांग्रेस पर साधा निशाना 2047 तक विकसित भारत बनाने का भी दिलाया संकल्प झुंझुनूं में जिला स्तरीय ‘विभाजन विभीषिका’ संगोष्ठी में लिया हिस्सा विधायक राजेंद्र भांबू, कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने किया संबोधित संतोष अहलावत, शुभकरण चौधरी, हर्षिनी कुलहरि, जयसिंह मांठ रहे मौजूद भारत विभाजन की त्रासदी को याद करने और नई पीढ़ी को उसके इतिहास से रूबरू कराने के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झुंझुनूं के स्काउट्स मैदान में जिला स्तरीय ‘विभाजन विभीषिका’ संगोष्ठी एवं युवाओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगरीय निकाय एवं स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मंत्री खर्रा ने कांग्रेस की स्थापना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की उत्पत्ति कहां से हुई, यह समझना जरूरी है। जिस ए.ओ. ह्यूम ने 1885 में कांग्रेस की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई। वह ब्रिटिश अधिकारी था और कलेक्टर रहते हुए इस राष्ट्र के नागरिकों पर अन्याय-अत्याचार करने वाला अधिकारी था। ऐसी पृष्ठभूमि से निकली पार्टी की सोच कैसी होगी, यह बताने की जरूरत नहीं है। खर्रा ने कहा कि कांग्रेस वही पार्टी है, जिसकी स्थापना की पृष्ठभूमि को समझने के बाद उसकी विचारधारा को समझा जा सकता है। उन्होंने युवाओं से इतिहास को जानने और भारत के विभाजन की त्रासदी से सीख लेने का आह्वान किया। गौरतलब है कि ए.ओ. ह्यूम ब्रिटिश भारतीय सिविल सेवा के अधिकारी थे और 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गठन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों में शामिल हुए और पहले अधिवेशन में महासचिव बने। खर्रा ने कहा कि भारत विभाजन की त्रासदी और उससे पहले के घटनाक्रम की सही जानकारी देश की भावी पीढ़ी तक पहुंचनी चाहिए। जब युवा पीढ़ी विभाजन की पीड़ा, संघर्ष और विस्थापन की वास्तविकता को जानेगी तो उसके मन में राष्ट्र के प्रति प्रेम और त्याग का भाव और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रेम और त्याग की भावना से ही देश को उस दिशा में आगे ले जाया जा सकता है, जिसकी कल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त और सामाजिक समरसता वाले भारत के रूप में की है। कार्यक्रम में भारत विभाजन की त्रासदी पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें विभाजन के दौरान लाखों लोगों के संघर्ष, विस्थापन और पीड़ा से जुड़े प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया। खर्रा ने कहा कि देश की भावी पीढ़ी को अपने इतिहास की जानकारी होगी तो वह देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ सकेगी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और देश की एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि व भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। इससे पहले कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने मंत्री खर्रा को ‘विभाजन की विभीषिका’ विषय पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया और कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व उप जिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी, विशंभर पूनिया सहित अन्य लोग मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का संचालन स्काउट सीओ महेश कालावत ने किया। आयोजन में स्काउट्स, नगर परिषद एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद का सहयोग रहा। विभाजन की विभीषिका की प्रदर्शनी और युवाओं से संवाद के बीच मंत्री खर्रा का कांग्रेस की स्थापना और ए.ओ. ह्यूम को लेकर दिया गया बयान कार्यक्रम का सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया।0
0
Report
Advertisement
