Back
पेट्रोल पंपों का हुआ निरीक्षण, एसडीएम बोले पेट्रोल- डीजल की किल्लत नहीं, पैनिक से बचें
Mar 25, 2026 13:57:08
Seoni Malwa, Madhya Pradesh
पेट्रोल पंपों का हुआ निरीक्षण, एसडीएम बोले पेट्रोल- डीजल की किल्लत नहीं, पैनिक से बचें
सिवनी मालवा में पेट्रोल-डीजल को लेकर बनी अफरा-तफरी के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसडीएम के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नागरिकों को समझाइश दी गई कि शहर में पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। लोगों से आग्रह किया गया कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और अनावश्यक रूप से स्टॉक करने से बचें।
प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया है कि टैंकर, कुप्पे या अन्य खुले बर्तनों में पेट्रोल-डीजल न दें, बल्कि केवल वाहनों में ही ईंधन उपलब्ध कराएं। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनय सैनी ने बताया कि एसडीएम द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
वहीं एसडीएम विजय राय ने भी आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार का पैनिक न करें। प्रशासन द्वारा स्थिति की पूरी निगरानी की जा रही है और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग खुले बर्तनों और टैंकरों में पेट्रोल-डीजल भरकर स्टॉक करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था पैदा हो रही है। ऐसे में सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस तरह की गतिविधियों से बचें और नियमों का पालन करें। घबराएं नहीं, केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें और पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KMKIRAN MANNA
FollowMar 25, 2026 15:33:450
Report
SRSanjoy Rajbanshi
FollowMar 25, 2026 15:32:090
Report
ADAnup Das
FollowMar 25, 2026 15:30:550
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 25, 2026 15:30:180
Report
804
Report
813
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 15:19:55728
Report
811
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 25, 2026 15:19:10Noida, Uttar Pradesh:SNO. 2388 MR NO. 17923/16 - 3.563(3-22.8acre-gunta) shindlaghatta nadipinayakanahalli 43
825
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 25, 2026 15:18:50775
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 25, 2026 15:18:36694
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 25, 2026 15:18:08672
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 15:17:42Noida, Uttar Pradesh:IPL से पहले CM धामी का क्रिकेटर अंदाज़, पत्रकारों के बीच चौके-छक्के लगाए
745
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 25, 2026 15:17:31841
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 15:16:38822
Report