Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hoshangabad461223

खाद ना मिलने से आक्रोशित किसान, नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम

Shashank Mishra
Jul 07, 2025 12:15:22
Seoni Malwa, Madhya Pradesh
सिवनी मालवा क्षेत्र में खाद वितरण में हो रही अनियमितताओं और पर्याप्त खाद न मिलने से परेशान किसानों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। किसानों ने कांग्रेस नेता अजय सिंह पटेल के नेतृत्व में हरदा-नर्मदापुरम मुख्य मार्ग पर स्थित ब्रिज के पास दोपहर 1 बजे चक्काजाम कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही सिवनी मालवा एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर जय सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानो को समझाईस दी।
8
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top