Back
Suryakund fair: Leather animal craft at stall 1143 draws crowds
JPJai Prakash
Feb 06, 2026 12:34:52
Faridabad, Haryana
सूरजकुंड फरीदाबाद - गोट और शीप लैदर से बने एनिमल क्राफ्ट लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र - स्टाल नंबर 1143 पर लगी मेला दर्शकों की भीड़. मेले में स्टाल 1143 पर लैदर एनिमल क्राफ्ट लोगो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बकरी और भेड़ की चमड़ी से बने सुंदर शोपीस बनाने इस क्राफ्ट को लैदर क्राफ्ट कहा जाता है. इंदौर मध्यप्रदेश से आये क्राफ्टमैन शरीफ खान और उनका परिवार इसे लेकर आए हैं, जिन्हें इस क्राफ्ट के लिए स्टेट और नेशनल अवार्ड मिल चुका है. मेले में आने वाले लोग इसे घर और ऑफिस की सजावट के लिए खरीद रहे हैं. पिछले चार पीढ़ियों से उनका परिवार लैदर क्राफ्ट से जुड़ा है और अब उनके बच्चे भी यह कला बना रहे हैं; उनके बच्चों को स्टेट अवार्ड मिल चुका है. शरीफ खान ने सरकार से अपील की है कि हैंडी क्राफ्ट पर जीएसटी खत्म कर देना चाहिए ताकि हस्तशिल्प बचा रहे. स्टाल 1143 नंबर स्टाल लैदर एनिमल क्राफ्ट का है जिसमें गोट और शीप लैदर से तैयार क्राफ्ट प्रदर्शित किया गया है. लैदर एनिमल क्राफ्ट बकरी और भेड़ की चमड़ी से तैयार किया जाता है और रंग भरकर फाइनल शेप दिया जाता है. लोग इसे घर और ऑफिस में सजावट के लिए खरीदते हैं. मध्यप्रदेश इंदौर से आये क्राफ्टमैन शरीफ खान ने बताया कि लैदर एनिमल क्राफ्ट उनका पुश्तैनी पेशा है जिसे स्टेट और नेशनल अवार्ड मिला है. उन्होंने बताया कि क्राफ्ट बनाने के लिए वायर स्ट्रक्चर बनता है फिर गोट या भेड़ का लैदर चढ़ाया जाता है, फिनिशिंग और कलरिंग के साथ तैयार होता है. उन्होंने कहा कि यहाँ हिरण, केमल, जिराफ, ज़ेब्रा, शेर, एलिफेंट आदि एनिमल्स के शोपीस लाए हैं जिन्हें घरों और ऑफिस में डेकोरेशन के लिए रखा जाता है. उनके पास 150 से 25000 रूपये तक के एडनीमल डेकोरेशन आइटम्स हैं. पिछले चार पश्तो से उनका परिवार हस्तशिल्प से जुड़ा है और बच्चे भी इस कला में शामिल हो चुके हैं. पिछले 15 सालों से सूरजकुंड मेले में आ रहे हैं. भारत सरकार उन्हें विदेशों में भी भेजती है और देश के बड़े मेले में उनकी भागीदारी होती है. स्टाल की कीमत पिछले साल 40000 थी पर इस बार 61000 रखी गई है और वह स्टाल कीमत कम करने की अपील करते हैं. पहले रहने के लिए जगह मिलती थी अब किराये पर दूसरी जगह व्यवस्था करनी पड़ रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
APAVINASH PATEL
FollowFeb 06, 2026 14:03:560
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 06, 2026 14:03:420
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 06, 2026 14:03:250
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 14:03:100
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 06, 2026 14:02:560
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 06, 2026 14:02:270
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 06, 2026 14:02:110
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowFeb 06, 2026 14:01:590
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 06, 2026 14:01:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 14:01:270
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 06, 2026 14:01:100
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 06, 2026 14:00:33Jalaun, Uttar Pradesh:अगली खबर कानपुर देहात से है...यहां एक बेकाबू कार रामगंगा नहर में जा गिरी
कार सवार तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 14:00:210
Report